Tag: chhattisgarh

ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने ली शपथ, नगर पालिका के भाजपा से पहले अध्यक्ष 
Bastar, Politics

ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने ली शपथ, नगर पालिका के भाजपा से पहले अध्यक्ष 

कांकेर। नगर पालिका के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने सभी 21 वार्ड पार्षदों के साथ नए बस स्टैंड के सभा स्थल पर विशाल समारोह मे शपथ ग्रहण किया। इस दौरान कांकेर लोकसभा के सासंद भोजराज नाग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव को भी शामिल होना था लेकिन विधानसभा की कार्यवाही के कारण वे शामिल नहीं हो सके।शपथ ग्रहण करते पार्षदएसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने पहले अध्यक्ष अरुण कौशिक को शपथ दिलवाई, जिसके बाद शहर के 21 वार्ड से जीतकर आए सभी पार्षदों ने शपथ ली। इस दौरान अरुण कौशिक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की जनता ने आशीर्वाद देकर उन्हें शहर की सेवा का मौका दिया है, जिसके लिए वे शहर की जनता के आभारी है और शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, शहर में साफ सफाई अभियान शपथ ग्रहण के पहले ही शुरू हो चुके है और लगा...
जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष बनी किरण नरेटी तो उपाध्यक्ष पर तारा ठाकुर की जीत 
Bastar, Politics

जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष बनी किरण नरेटी तो उपाध्यक्ष पर तारा ठाकुर की जीत 

कांकेर। जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण हो गया है, भाजपा की किरण नरेटी अध्यक्ष तो वही भाजपा से ही तारा ठाकुर उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुई है। किरण नरेटी ने कांग्रेस की झरना ध्रुव को हराया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए तारा ठाकुर ने कांग्रेस की सुलोचना मेश्राम को हराकर शानदार जीत दर्ज की। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट इस बार महिला आरक्षित थी। जिले की 13 जिला पंचायत सीट में 7 सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतकर आए थे जबकि 4 सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी, वही एक सीट आप पार्टी जबकि एक निर्दलीय के खाते में गई थी। जिसके बाद तय माना जा रहा था कि भाजपा से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत होगी। किरण नरेटी को अध्यक्ष पद के लिए 10 वोट मिले जबकि झरना ध्रुव को सिर्फ 3 वोट ही मिले, अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की तरफ से क्रास वोटिंग हुई। वही उपाध्यक्ष पद के लिए तारा ठाकुर को 9 जबकि कांग्र...
एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने वायरल की युवती की अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार 
Bastar, Crime

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने वायरल की युवती की अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

कांकेर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू को युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने में मामले ने पुलिस ने गिरफ्तार किया है, चमन साहू के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि चमन साहू से उसका परिचय 2014 -15 से था, 2021-22 में शहर के एक होटल में दोस्तो की पार्टी थी जहां वो चमन साहू और और अन्य दोस्त भी शामिल हुए थे, पार्टी खत्म होने के बाद जब बाकी दोस्त चले गए तब चमन साहू ने नशे की हालत में उसका अश्लील वीडियो बना लिया था जिसकी जानकारी उसे नहीं थी, जब आरोपी चमन साहू ने उसे वीडियो दिखाया तब पीड़िता ने वीडियो डिलीट करने दबाव बनाया तो चमन साहू ने वीडियो डिलीट करने का नाटक किया लेकिन वीडियो उसके मोबाइल में ही था, और उसे बाद में सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जब...
कांकेर, नरहरपुर जनपद में भाजपा का कब्जा, नरहरपुर जनपद में तीसरी बार उपाध्यक्ष बने संजू गोपाल 
Bastar, Politics

कांकेर, नरहरपुर जनपद में भाजपा का कब्जा, नरहरपुर जनपद में तीसरी बार उपाध्यक्ष बने संजू गोपाल 

कांकेर। जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रकिया कांकेर और नरहरपुर जनपद में पूर्ण कर ली गई है, दोनों ही जनपद में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। दोनों जनपदों में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। नरहरपुर जनपद में लगातार तीसरी बार संजू गोपाल साहू उपाध्यक्ष चुने गए है। कांकेर जनपद में भाजपा की तरफ से पूर्णिमा ईश्वर कावड़े मैदान में थी वही कांग्रेस ने हेमलता कवाची को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया था, दोनों ही पार्टियों के पास 8 - 8 जनपद सदस्य थे जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा था, लेकिन अंत समय तक एक जनपद सदस्य मतदान करने नहीं पहुंचे। जिससे भाजपा की पूर्णिमा को 8 और कांग्रेस की हेमलता को 7 मत मिले और यह सीट भाजपा के खाते में गई। वही उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस को कार्स वोटिंग का सामना करना पड़ा । भाजपा की तारणि ठाकुर को 10 जबकि कांग्रेस के रोमनाथ जैन को 5...
धमतरी जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नक्सलियों का कैंप ध्वस्त,दो से तीन नक्सलियों को गोली लगने की खबर
Crime

धमतरी जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नक्सलियों का कैंप ध्वस्त,दो से तीन नक्सलियों को गोली लगने की खबर

धमतरी। जिले के खल्लारी क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है, मुठभेड़ में दो से तीन नक्सलियों को गोली लगने की खबर है।मंदागिरी के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद जिला पुलिस बल और डीआरजी के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन लांच किया था, जैसे ही जवानों की टुकड़ी जंगल में पहुंची घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी, जवानों ने भी नक्सलियों की घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, आधे घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सलियों मौके से भाग निकले है, इलाके की सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों के अस्थाई कैंप को ध्वस्त कर दिया है। वही मौके पर खून के धब्बे मिलने से आशंका जताई जा रही है कि दो से तीन नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए है, जिन्हें नक्सली अपने साथ ले जाने में सफल र...
सुकमा में चल रही पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक रुक कर फायरिंग जारी 
Bastar, Crime

सुकमा में चल रही पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक रुक कर फायरिंग जारी 

सुकमा। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी अभियान के तहत सर्चिंग पर निकले जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है, अब तक मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, नक्सलियों की बड़ी टीम की इलाके में मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी और कोबरा बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, इसी बीच जवानों का नक्सलियों से सामना हुआ है, रुक रुक कर दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। कुछ देर में सुकमा पुलिस ऑपरेशन को लेकर बयान जारी कर सकती है। ...