police

नक्सलियों की एक और  साजिश नाकाम, 9 आईईडी बरामद, ऑपरेशन तेज
Bastar, india, Naxal, police

नक्सलियों की एक और  साजिश नाकाम, 9 आईईडी बरामद, ऑपरेशन तेज

कांकेर। कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने बड़ी साजिश रची थी लेकिन जवानों की सतर्कता से नक्सलियों ने नापाक मंसूबे नाकाम हो गए है, जवानों ने कल्पर और मोदेमरका से 9 नग आईईडी बरामद की है। जिसे जवानों ने मौके पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में फटाखे , इलेक्ट्रिक वायर समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैमामला छोटे बेतिया थानाक्षेत्र का है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल गश्त पर रवाना हुई थी, इसी दौरान मोदेमरका के नदी के किनारे नक्सलियों के द्वारा आईईडी प्लांट किए जाने की सूचना पर जवानों ने सावधानी से सर्च ऑपरेशन चलाया और मौके से 3 नग आईईडी बरामद की, जिसे मौके पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया गया, इसके बाद सर्चिंग के दौरान कल्पर के जंगलों में भी जवानों ने 5- 5 किलो की 6 नग आईईडी बरामद की है, ज...
यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 32 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर
accident, police, State

यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 32 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर

कांकेर। जिले के आमाबेड़ा के नजदीक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है, हादसे में 32 यात्री घायल हुए है, जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यात्री बस बांदे से अंतागढ़ होते हुए जगदलपुर जा रही थी तभी आमाबेड़ा के नजदीक बांध मोड़ पर बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई, हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए रवाना किया है, जानकारी के अनुसार 8 लोगो को गंभीर चोट आई है, जिन्हें कांकेर रेफर किया जा रहा है, शेष लोगों का इलाज आमाबेड़ा में किया जा रहा है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हुए है। ...
मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला यातायात पुलिस का बुलडोजर, नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी
accident, Bastar, police

मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला यातायात पुलिस का बुलडोजर, नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी

कांकेर। यातायात पुलिस कांकेर के द्वारा जिले में चलाये जा रहे यातायात नियम का पालन व ध्वनि नियंत्रण अभियान के तहत् मोटर सायकल में लगाये गये अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 100 वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किया गया, जब्त सभी मॉडिफाइड साइलेंसरों को सिविल लाईन मार्ग पर बुलडोजर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया, इससे आमजन की सुरक्षा और पर्यावरण सरंक्षण संदेश देने के उद्देश्य से किया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी लायी जा सके एवं कानून के विपरीत कार्य करने वाले के खिलाफ पुलिस कठोर कार्यवाही करते रहेगी व वाहन मालिक व चालको को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि भविष्य में अपने वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर दुबारा पाये जाने पर उनके खिलाफ और सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी। यातायात पुलिस कांकेर ने नागरिकों से अपील की है कि तेज आवाज मॉडिफाइड साइलेंसर न केवल गैर ...
S.I.R. के आखिरी समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टारगेट करके नाम कटवाने आवेदन,वर्तमान और पूर्व पार्षद के परिवार के भी नाम,कांग्रेस बोली भाजपा की साज़िश,करेंगे F.I.R.
Bastar, Local news, police, Politics, Top News

S.I.R. के आखिरी समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टारगेट करके नाम कटवाने आवेदन,वर्तमान और पूर्व पार्षद के परिवार के भी नाम,कांग्रेस बोली भाजपा की साज़िश,करेंगे F.I.R.

कांकेर। SIR के अंतिम दौर में कांग्रेस ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर कांग्रेस समर्थित लोगों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के जबरन नाम काटने आवेदन लगाए जाने की शिकायत दर्ज करवाई है, कांग्रेस ने इस कांड के पीछे भाजपा के हाथ होने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करवाने की भी मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि शहर के ही महादेव वार्ड, शीतलापारा वार्ड समेत कई वार्ड में वर्षों से रह रहे लोगों को बाहरी बताकर उनके नाम काटने आवेदन दिए गए है, जबकि सभी के पास 2003 के रिकॉर्ड भी मौजूद है, जिनके नाम काटने आवेदन दिए गए है उनमें एक पूर्व पार्षद और एक वर्तमान पार्षद का परिवार भी शामिल है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बसंत यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग कांग्रेसियों को निशाना बनाकर उनके नाम कटवाना चाहते है, उन्होंने कहा कि भाजपा डरी हुई है बिहार की तर्ज पर यहां भी SIR का गलत इस्तेमा...
कांकेर पुलिस में बड़ी सर्जरी 6 निरीक्षक समेत 91 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी
Bastar, police, State

कांकेर पुलिस में बड़ी सर्जरी 6 निरीक्षक समेत 91 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी

कांकेर। जिले में नए पुलिस कप्तान के कमान संभालने के बाद पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी देखने को मिली है, एसपी निखिल राखेचा ने 6 निरीक्षक समेत 91 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें चारामा , बांदे,गोंडाहुर, कोड़ेकुर्सी के थाना प्रभारियों को बदला गया है, चारामा में तेज वर्मा की जगह सुरेश राठौर को प्रभारी बनाया गया है, वही बांदे में मनीष नेताम को हटाकर उनकी जगह रामचंद्र साहू को प्रभारी बनाया गया है। देखिए सूची ...
मेला में विवाद, युवक को अधमरा कर पत्थर से बांधकर डैम में फेंका ,5 दिन बाद शव बरामद,
Crime, india, murder, police, State, Top News

मेला में विवाद, युवक को अधमरा कर पत्थर से बांधकर डैम में फेंका ,5 दिन बाद शव बरामद,

कांकेर। जिले के नरहरपुर ब्लॉक के देवीनवागांव में मेला के दिन दो गुटों में हुए विवाद के बाद एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया गया और उसे गंगरेल डैम के डुबान वाले इलाके में फेंक दिया गया, घटना के 5 दिन बाद आज पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है, पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है, जिनकी निशानदेही में युवक का शव 5 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार देवी नवागांव का मेला रविवार 18 जनवरी को था इसी दिन नरहरपुर क्षेत्र के बिरनपुर के कुछ युवकों का विवाद झुला झूलने को लेकर देवी नवागांव के युवकों से हुआ था, जिसके बाद बिरनपुर के युवक वापस गांव लौटे और अपने साथी महरगंज शोरी को लेकर मामला सुलझाने पहुंचे थे इसी दौरान विवाद ने उग्र रूप ले लिया और महरगंज शोरी को युवकों ने पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और इसके बाद उसके...
स्कॉर्पियो और बोलेरो में भिड़ंत, 2 की मौत 12 घायल,स्कॉर्पियो के अंदर का नजारा देख पुलिस के उड़े होश, एक लाख की अवैध शराब बरामद
accident, Bastar, police

स्कॉर्पियो और बोलेरो में भिड़ंत, 2 की मौत 12 घायल,स्कॉर्पियो के अंदर का नजारा देख पुलिस के उड़े होश, एक लाख की अवैध शराब बरामद

कांकेर। नेशनल हाईवे 30 में देर रात पालिटेक्निक कालेज के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें बोलेरो सवार पति पत्नी की मौत हो गई, जबकि अन्य 12 लोग घायल हो गए है, सभी घायलों को कांकेर मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, बताया जा रहा है कि सभी कोंडागांव जिले से बलौदा बाजार धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब स्कॉर्पियो के अंदर का नजारा देखा तो पुलिस के भी होश उड़ गए, स्कॉर्पियो पूरी तरह शराब की बोतलों से भरी हुई थी, जिसका आंकलन करने के बाद करीब एक लाख की शराब बताई जा रही है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक फरार है, वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस गाड़ी मालिक और चालक की पतासाजी में जुटी हुई है। शराब मध्य प्रदेश की बताई जा रही है जिसे बस्तर के इलाके में खपाने की तैयारी थी लेकिन उसके पहले ही हादसे क...
नक्सल संगठन के ताबूत की आखिरी कील पापाराव,इसके बाद संगठन लगभग खत्म,
india, Naxal, police, Politics, Top News

नक्सल संगठन के ताबूत की आखिरी कील पापाराव,इसके बाद संगठन लगभग खत्म,

बस्तर। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा दी गई डेड लाइन अब बेहद नजदीक है, जनवरी का महीना खत्म होने को है, और 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के देश से पूर्ण रूप से खात्मे का दावा केंद्र के गृहमंत्री ने किया है।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्सलवाद के खिलाफ जारी किए गए अभियान का असर भी देखने को मिला है, बीते 2 सालों में नक्सलवाद को अब तक सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है, नक्सल संगठन के तमाम बड़े लीडर या तो मारे गए या उन्हें आत्म समर्पण करना पड़ा, अब केवल गिनती के नक्सली जंगलों में मौजूद है ,जिन्हें लीड भी चंद बचे हुए नक्सल नेता कर रहे है ,जिसमें सबसे बड़ा नाम है पापाराव जो कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सक्रिय रहा है, बीते दिनों यहां एक बड़ी मुठभेड़ हुई जिसमें 6 नक्सली मारे गए, लेकिन पापाराव एक बार फिर बच निकला, जवानों ने पापाराव की तलाश में दिन रात एक क...
खूंखार नक्सली हिड़मा का शव पहुंचा गांव, कुछ देर में परिजनों को सौंपा जाएगा शव , देखिए वीडियो
Bastar, Naxal, police, Politics

खूंखार नक्सली हिड़मा का शव पहुंचा गांव, कुछ देर में परिजनों को सौंपा जाएगा शव , देखिए वीडियो

सुकमा। छत्तीसगढ़ आंध्रप्रदेश की सीमा पर दो दिन पहले ग्रे हाउंड फोर्स ने सबसे खूंखार माने जाने वाले नक्सल लीडर माड़वी हिड़मा को मार गिराया था, जिसके बाद नक्सलवाद की कमर बुरी तरह टूट चुकी है, मारे गए नक्सल लीडर हिड़मा का शव उसके गांव पूर्वर्ती लाया गया है। जहां हिड़मा को देखने उसके गांव और अन्य लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है, जिसके कारण शव को फिलहाल सीआरपीएफ कैंप में रखा गया है, जिसे कुछ देर में परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मंगलवार को छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें हिड़मा और उसकी पत्नी राजे समेत 6 नक्सली मारे गए थे, हिड़मा वही नक्सली है जिसकी तलाश पुलिस को कई सालों से थी हिड़मा ही बस्तर में 300 से अधिक जवानों की हत्या का मास्टर माइंड माना जाता है, ऐसे में अब इसके मारे जाने से नक्सल संगठन लगभग खत्म हो चुका है। हिड़मा का उ...
मोस्ट वॉन्टेड नक्सली हिड़मा एनकाउंटर में मारा गया, ग्रे हाउंड फोर्स ने किया सबसे बड़े नक्सली का एनकाउंटर
Bastar, india, Naxal, police, Politics

मोस्ट वॉन्टेड नक्सली हिड़मा एनकाउंटर में मारा गया, ग्रे हाउंड फोर्स ने किया सबसे बड़े नक्सली का एनकाउंटर

सुकमा। दो दशक से भी अधिक समय से बस्तर में नक्सलवाद का पर्याय बना मोस्ट वॉन्टेड नक्सली माड़वी हिड़मा मारा गया है, छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश सीमा पर आज सुबह हुए भीषण मुठभेड़ में ग्रे हाउंड के जवानों ने हिड़मा समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया है, बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में हिड़मा की पत्नी राजे भी मारी गई है। हिड़मा के मारे जाने से बस्तर अब लगभग नक्सलवाद से मुक्त माना जा सकता है, लेकिन हिड़मा के सबसे खास साथी देवा को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी जिले के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना ग्रे हाउंड फोर्स को  मिलीं थी,, जिसके बाद एक बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया था, सुबह करीब 7 बजे नक्सलियों और जवानों के बीच में मुठभेड़ हुई,जिसके बाद जब इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए है, जिसमें माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी...