accident

यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 32 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर
accident, police, State

यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 32 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर

कांकेर। जिले के आमाबेड़ा के नजदीक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है, हादसे में 32 यात्री घायल हुए है, जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यात्री बस बांदे से अंतागढ़ होते हुए जगदलपुर जा रही थी तभी आमाबेड़ा के नजदीक बांध मोड़ पर बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई, हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए रवाना किया है, जानकारी के अनुसार 8 लोगो को गंभीर चोट आई है, जिन्हें कांकेर रेफर किया जा रहा है, शेष लोगों का इलाज आमाबेड़ा में किया जा रहा है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हुए है। ...
मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला यातायात पुलिस का बुलडोजर, नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी
accident, Bastar, police

मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला यातायात पुलिस का बुलडोजर, नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी

कांकेर। यातायात पुलिस कांकेर के द्वारा जिले में चलाये जा रहे यातायात नियम का पालन व ध्वनि नियंत्रण अभियान के तहत् मोटर सायकल में लगाये गये अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 100 वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किया गया, जब्त सभी मॉडिफाइड साइलेंसरों को सिविल लाईन मार्ग पर बुलडोजर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया, इससे आमजन की सुरक्षा और पर्यावरण सरंक्षण संदेश देने के उद्देश्य से किया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी लायी जा सके एवं कानून के विपरीत कार्य करने वाले के खिलाफ पुलिस कठोर कार्यवाही करते रहेगी व वाहन मालिक व चालको को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि भविष्य में अपने वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर दुबारा पाये जाने पर उनके खिलाफ और सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी। यातायात पुलिस कांकेर ने नागरिकों से अपील की है कि तेज आवाज मॉडिफाइड साइलेंसर न केवल गैर ...
स्कॉर्पियो और बोलेरो में भिड़ंत, 2 की मौत 12 घायल,स्कॉर्पियो के अंदर का नजारा देख पुलिस के उड़े होश, एक लाख की अवैध शराब बरामद
accident, Bastar, police

स्कॉर्पियो और बोलेरो में भिड़ंत, 2 की मौत 12 घायल,स्कॉर्पियो के अंदर का नजारा देख पुलिस के उड़े होश, एक लाख की अवैध शराब बरामद

कांकेर। नेशनल हाईवे 30 में देर रात पालिटेक्निक कालेज के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें बोलेरो सवार पति पत्नी की मौत हो गई, जबकि अन्य 12 लोग घायल हो गए है, सभी घायलों को कांकेर मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, बताया जा रहा है कि सभी कोंडागांव जिले से बलौदा बाजार धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब स्कॉर्पियो के अंदर का नजारा देखा तो पुलिस के भी होश उड़ गए, स्कॉर्पियो पूरी तरह शराब की बोतलों से भरी हुई थी, जिसका आंकलन करने के बाद करीब एक लाख की शराब बताई जा रही है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक फरार है, वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस गाड़ी मालिक और चालक की पतासाजी में जुटी हुई है। शराब मध्य प्रदेश की बताई जा रही है जिसे बस्तर के इलाके में खपाने की तैयारी थी लेकिन उसके पहले ही हादसे क...
ट्रक की ठोकर से बस पलटी,बीजापुर गीदम मार्ग पर हादसा, दर्जन भर यात्री घायल
accident, Bastar, police

ट्रक की ठोकर से बस पलटी,बीजापुर गीदम मार्ग पर हादसा, दर्जन भर यात्री घायल

बीजापुर। नेशनल हाईवे 63 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है, टीज रफ्तार ट्रक ने बस को जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, हादसे के बाद नेशनल हाईवे में यातायात प्रभावित हुआ है। जानकारी के मुताबिक बस और ट्रक दोनों की ही रफ्तार तेज थी और बस और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हुई है, जिसके बाद बस पलट गई। बस में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है। ...
कुएमारी जलप्रपात में बड़ा हादसा, पैर फिसकर  गिरने से  13 साल के लड़के की मौत
accident, Bastar, police, State

कुएमारी जलप्रपात में बड़ा हादसा, पैर फिसकर  गिरने से  13 साल के लड़के की मौत

केशकाल। केशकाल के नजदीक कुएमारी जलप्रपात में बड़ा हादसा हुआ है, पैर फिसलने के कारण ऊंचाई से गिरने से एक 13 साल के लड़के की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि वह अपने परिजनों को बिना बताए ही अपने साथियों के साथ जलप्रपात घूमने आ गया था और ऊंचाई वाले पत्थर से उसका पैर फिसल गया जिससे वो नीचे आ गिरा सिर में चोट लगने के कारण छात्र की मौके पर ही मौत हो गई,बताया जा रहा है कि कार्तिक मंडावी ग्राम बटराली का निवासी है, जो की सोमवार दोपहर घर वालों को बिना बताए अपने दो दोस्तों के साथ कुएंमारी जलप्रपात पहुंचा था। इस दौरान अचानक जलप्रपात को देखने नीचे उतरा हुआ था, आसपास के सभी चट्टानो में पानी के कारण फिसलन थी, इसी दौरान कार्तिक का पैर फिसल गया और पत्थरों की ठोकर खाता हुआ नीचे पानी में जा गिरा। नीचे गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट आने के कारण पानी मे डूब गया. स्थानीय लोगो ने तुरन्त पानी से बाहर निकाला...
विधायक का फर्जी नेमप्लेट वाली कार का आतंक, भानुप्रतापपुर बस स्टैण्ड में दो बाइक को रौंदा,किस इरादे से लगाया फर्जी नेमप्लेट जांच में जुटी पुलिस
accident, Bastar, police, State

विधायक का फर्जी नेमप्लेट वाली कार का आतंक, भानुप्रतापपुर बस स्टैण्ड में दो बाइक को रौंदा,किस इरादे से लगाया फर्जी नेमप्लेट जांच में जुटी पुलिस

कांकेर। गाड़ियों में नेमप्लेट लगाकर खुद को VIP दिखाने का शौक अब बेहद खतरनाक हो चला है, ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला जिले के भानुप्रतापपुर से सामने आया है, जहां एक युवक ने उस विधायक का बोर्ड लगा डाला जो विधानसभा है ही नहीं। भानुप्रतापपुर के बस स्टैंड  में कल एक कार ने दो बाइक को रौंद दिया, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए है, जब लोगों ने कार को पकड़ा तो उसमें विधायक नरहरपुर का नेमप्लेट लगा हुआ था,जबकि नरहरपुर विधानसभा नहीं है बल्कि कांकेर विधानसभा का एक ब्लॉक है। अब सवाल ये उठता है कि यह अज्ञानी युवक किस इरादे से फर्जी विधायक का नेमप्लेट लगाकर घूम रहा था। नवरात्रि में गरबा ड्रेस  के लिए संपर्क करेंआरोपी चालक जिसका नाम आकाश नायक निवासी संजयपारा बताया जा रहा है वह शराब के नशे में धूत था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर कार को जब्त कर लिया. जांच के दौरान आरोपी क...
ये दुर्घटना नहीं क्रूरता है, बस चालक ने मवेशी को जबरन कुचला, देखिए हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज 
accident, Bastar, Crime, police

ये दुर्घटना नहीं क्रूरता है, बस चालक ने मवेशी को जबरन कुचला, देखिए हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज 

कांकेर। बस चालकों की मनमानी से तो पूरा शहर परेशान है लेकिन आज जो वीडियो सामने आया है उसको देखने के बाद आप भी कहेंगे कि अब हद पार हो गई है और दोषी बस चालक पर कार्यवाही होना बेहद जरूरी है। शहर के बीच सड़क पर बैठी मवेशी को बस चालक ने जबरन रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस चालक ने पहले बस मवेशी के ठीक पास ले जाकर रोकी फिर बस तेजी से आगे बढ़ा दी ,जिससे मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, । इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। लोग इस क्रूरता की कड़ी निंदा कर रहे हैं और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्यवाही शुरू की है और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लेंगे और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर से...
बारिश के पानी में फिसला विधायक का काफिला, तीन गाड़िया आपस में भिड़ी,बड़ी दुर्घटना टली
accident, Bastar

बारिश के पानी में फिसला विधायक का काफिला, तीन गाड़िया आपस में भिड़ी,बड़ी दुर्घटना टली

फ़रसगांव।। नेशनल हाईवे 30 पर विधायक का काफिला दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, चित्रकूट विधायक विनायक गोयल के काफिले की तीन गाड़िया आपस में भिड़ गई, हादसे में  विधायक और पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए, जबकि एक कार्यकर्ता को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा भारी बारिश और सड़क पर जलजमाव के कारण हुआ। तेज रफ्तार में चल रहीं तीन कारें अचानक फिसलकर एक-दूसरे से टकरा गईं। गनीमत यह रही कि इस दौरान काफिले में मौजूद विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी भी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है।हालांकि, काफिले की एक कार में सवार कार्यकर्ता दयाराम सेठिया को इस दुर्घटना में मामूली चोटें लगी हैं। मानवता का परिचय देते हुए विधायक गोयल ने खुद उन्हें तुरंत फरसगांव के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उन्होंने डॉक्टरों को घायल कार्यकर्ता का उचित और प्राथमिकता क...
गणेश उत्सव से पहले फरसगांव में शांति समिति की बैठक,साइबर अपराध और वाहनों की रफ्तार पर भी चर्चा 
accident, police, State

गणेश उत्सव से पहले फरसगांव में शांति समिति की बैठक,साइबर अपराध और वाहनों की रफ्तार पर भी चर्चा 

फरसगांव।। आगामी गणेश उत्सव और नया खानी त्यौहार को देखते हुए, कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना परिसर में शांति समिति, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी संजय सिंधे ने इस बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें गणेश उत्सव को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर जोर दिया गया।बैठक के दौरान, पुलिस ने सभी से गणेश उत्सव के दौरान असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने की अपील की। इसके अलावा, ध्वनि प्रदूषण को रोकने और डीजे के उपयोग को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी गणेश समितियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उत्सव के दौरान किसी भी तरह की अशांति न फैले।साइबर अपराध पर विशेष चर्चा इस बैठक का एक और महत्वपूर्ण पहलू कोंडागांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'साइबर अपराध पखवाड़ा' पर चर्चा रही। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों के ब...
मलांजकुड़ुम जलप्रपात में हादसा, ऊंचाई से गिरा युवक, मौत, हर साल हादसे फिर भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं 
accident, Bastar, State

मलांजकुड़ुम जलप्रपात में हादसा, ऊंचाई से गिरा युवक, मौत, हर साल हादसे फिर भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं 

कांकेर।  मलांजकुड़ुम जलप्रपात में एक बार फिर हादसा हुआ है, जलप्रपात की ऊंचाई से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है, युवक का नाम गोपाल चंद्राकर बताया जा रहा है जो कि अपने दोस्तों के साथ रायपुर से  जलप्रपात घूमने आया था, जलप्रपात की ऊंचाई में पैर फिसलने के कारण वो नीचे जा गिरा जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। आज सुबह पुलिस और नगर सेना की टीम ने उसका शव बरामद किया है। जिला मुख्यालय से महज 18 किलोमीटर दूर मलांजकुड़ुम जलप्रपात में हर साल हादसे हो रहे है उसके बाद भी यहां घूमने आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। जिसके कारण मौजमस्ती में लोग खतरे के निशान को पार कर जाते है और हादसे का शिकार होते है। शनिवार को रायपुर से 6 युवक जलप्रपात घूमने आए हुए थे इसी दौरान युवक जलप्रपात के डेंजर जॉन मे चला गया और चिकने पत्थर में पैर फिसलने से नीचे जा गिरा, जिसकी सूचना उसके साथियों ने पुल...