S.I.R. के आखिरी समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टारगेट करके नाम कटवाने आवेदन,वर्तमान और पूर्व पार्षद के परिवार के भी नाम,कांग्रेस बोली भाजपा की साज़िश,करेंगे F.I.R.
कांकेर। SIR के अंतिम दौर में कांग्रेस ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर कांग्रेस समर्थित लोगों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के जबरन नाम काटने आवेदन लगाए जाने की शिकायत दर्ज करवाई है, कांग्रेस ने इस कांड के पीछे भाजपा के हाथ होने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करवाने की भी मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि शहर के ही महादेव वार्ड, शीतलापारा वार्ड समेत कई वार्ड में वर्षों से रह रहे लोगों को बाहरी बताकर उनके नाम काटने आवेदन दिए गए है, जबकि सभी के पास 2003 के रिकॉर्ड भी मौजूद है, जिनके नाम काटने आवेदन दिए गए है उनमें एक पूर्व पार्षद और एक वर्तमान पार्षद का परिवार भी शामिल है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बसंत यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग कांग्रेसियों को निशाना बनाकर उनके नाम कटवाना चाहते है, उन्होंने कहा कि भाजपा डरी हुई है बिहार की तर्ज पर यहां भी SIR का गलत इस्तेमा...










