Bastar

बीजापुर में भारी बारिश, दर्जनों गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से टूटा,प्रशासन एलर्ट
Bastar, State

बीजापुर में भारी बारिश, दर्जनों गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से टूटा,प्रशासन एलर्ट

बीजापुर। जिले में आज तड़के से गर्ज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है,पिछले कुछ घंटों से हो रही बारिश के चलते छोटे नदी नालों में जलस्तर बढ़ रहा है, बीजापुर से गंगालूर मार्ग पर चेतपाला नाला का जलस्तर काफी बढ़ गया है जिसके चलते नाले पर बना रपटा डूब गया जिसके कारण रपते के दोनों और आवाजाही करने वाली गाड़ियां फंस गई है,पिछले कुछ घंटों से चेरपाल, गंगालूर समेत दर्जभर से ज्यादा  गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूटा हुआ है, इधर सुकमा और जगदलपुर मार्ग बंद होने की भी खबर है, लगातार बारिश से इलाके में जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से बिगड़े हालात को देखते हुए प्रशासन भी एलर्ट मोड पर है, लोगो को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। ...
इंद्रावती में नाव पलटी, 2 बच्चियां लापता, 12 घंटे से तलाश जारी ,
Bastar, State

इंद्रावती में नाव पलटी, 2 बच्चियां लापता, 12 घंटे से तलाश जारी ,

बीजापुर। जिले में लगातार हो रही बारिश से इंद्रावती नदी उफान पर है, इस बीच उफनती नदी पर नाव पलटने से 11 लोग बह गए , जिंनमे से 9 लोग तैर कर बाहर आ गए , जबकि 2 बच्चियां अभी भी लापता है, भैरमगढ़ ब्लॉक के नलगोंडा घाट पर यह हादसा हुआ है, दोनों बच्चियां इंद्रावती नदी पार बसे बेलनार पंचायत की रहने वाली है। जो कि अपने परिजनों के साथ नलगोंडा आई हुई थी। घटना कि सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चियों की तलाश की जा रही है। नदी में बही बच्चियों के नाम मनीषा उजी  और शर्मिला उजी बताया जा रहा है। बीजापुर जिले में और आस पास के इलाके में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे नदी नाले उफान पर है, लेकिन मजबूरन ग्रामीणों को उफनती नदी को जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ता है। ...
डिप्टी सीएम के सामने ही अधिकारियों पर विधायक ने लगाए गंभीर आरोप, हर कोई रह गया हैरान, देखिए वीडियो
Bastar, Politics, State

डिप्टी सीएम के सामने ही अधिकारियों पर विधायक ने लगाए गंभीर आरोप, हर कोई रह गया हैरान, देखिए वीडियो

कांकेर। प्रदेश के  डिप्टी सीएम अरुण साव आज कांकेर जिले के दौरे पर है, इस दौरान दुर्गुकोंदल ब्लॉक के हाटकोंदल गांव में स्कूल भवन के लोकार्पण के दौरान मंच से ही भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने जो कुछ कहा उससे माहौल गर्म हो गया, विधायक ने भरे मंच से जिला प्रशासन के अधिकारियों पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगा दिया। सावित्री मंडावी के इस आरोप से कुछ समय के लिए मंच पर खामोशी छा गई। सावित्री मंडावी ने कहा कि भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से भारी मात्रा में राजस्व जाता है ऐसे में इस क्षेत्र का ज्यादा से ज्यादा विकास होना चाहिए, उन्होंने आगे कहा कि शासन आता जाता रहता है लेकिन जिले के अधिकारी उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहे है, शासकीय कार्यक्रमों में भी उन्हें नहीं पूछा जाता है।यहां देखिए वीडियोउन्होंने डिप्टी सीएम अरुण साव से निवेदन करते हुए  क्षेत्र के...
सक्षम की नई कार्यकारिणी घोषित – संगठन मंत्री बने शुभम, अजय को बस्तर जिला और दुर्गेश को मिली जगदलपुर नगर की कमान
Bastar, india, State

सक्षम की नई कार्यकारिणी घोषित – संगठन मंत्री बने शुभम, अजय को बस्तर जिला और दुर्गेश को मिली जगदलपुर नगर की कमान

जगदलपुर। सनातन क्षेत्रीय मंच (सक्षम) ने संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से नवपदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।सक्षम की संगठनात्मक दृष्टि से शुभम गुप्ता को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।वहीं अजय सेठिया को बस्तर जिलाध्यक्ष और हेमराज कश्यप को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह सुनील नत्थानी, दुर्गा प्रसाद कवि और आशीष करमचंदानी को उपाध्यक्ष तथा ओम साहू को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।जगदलपुर नगर की कार्यकारिणी में दुर्गेश सिंह (डिंपू) को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें नगर स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करने और संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ डॉ. दिलेश जोशी को कार्यकारी नगर अध्यक्ष, सत्यम सोमवंशी को नगर मंत्री और राहुल पांडे (चंकी) को नगर सहमंत्री बनाया गया है।नई...
नाबालिग का बहलाफुसला कर अपहरण, फिर जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Bastar, Crime

नाबालिग का बहलाफुसला कर अपहरण, फिर जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। जिले के कोरर क्षेत्र में एक नाबालिग को बहलाफुसला कर अपहरण के बाद जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल 11 अगस्त को नाबालिग के बड़े भाई ने कोरर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बहन बाजार गई थी जिसके बाद से वापस नहीं लौटी है।पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए नाबालिग की खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कही पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस ने गुशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, जांच के दौरान पुलिस की खबर मिली कि नाबालिग को अनेश दुग्गा नाम के युवक के साथ देखा गया था, जिसके बाद पुलिस ने अंतागढ़ क्षेत्र के ख़सगांव के दबिश दी जहां से नाबालिग को बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी अनेश दुग्गा को भी धर दबोचा है, पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि आरोपी के अपने साथ ले जाकर जबरन ...
राष्ट्रगान का अपमान,बर्थडे पर बैठे हुए काटते रहे केक और गा रहे थे जन गण मन, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, अब कार्यवाही की मांग
Bastar, police, State, Top News

राष्ट्रगान का अपमान,बर्थडे पर बैठे हुए काटते रहे केक और गा रहे थे जन गण मन, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, अब कार्यवाही की मांग

 कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में युवाओं के द्वारा राष्ट्रगान के अपमान का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग युवाओं पर कार्यवाही की मांग कर रहे है। मामला पखांजूर थानाक्षेत्र के पी व्ही 68 का है। जहां युवक अजय मंडल का जन्मदिन मनाते समय उसके दोस्त और वह खुद जमीन पर बैठे हुए है और राष्ट्रगान गा रहे है साथ ही राष्ट्रगान के बीच अपशब्दों का प्रयोग कर रहे है, यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल है, जिसके बाद लोग इसे देश के राष्ट्रगान का अपमान बताते हुए दोषी युवकों पर कार्यवाही की मांग कर रहे है, अपने मौज मस्ती के लिए देश के राष्ट्रगान के अपमान को लेकर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे है, अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस इस पूरे मामले को लेकर क्या कार्यवाही करती है।...
छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की हड़ताल, दफ्तर सुने, काम ठप
Bastar, Politics, State

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की हड़ताल, दफ्तर सुने, काम ठप

कांकेर। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेशभर के सभी जिलों में एक दिवसीय सामूहिक अवकाश, कामबंद कलमबंद कर  "हमला झन करो इनकार हमर सुनो सरकार" के तहत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को लागू करने की मांग की गई। अधिकारी कर्मचारी संघ के हड़ताल से शासकीय दफ्तरों में काम काज प्रभावित हुआ है।  इस आंदोलन में  कुल 117 संगठनों ने हिस्सा लिया।फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगे है । फेडरेशन का कहना है कि 16 जुलाई को भी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था, लेकिन सरकार की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं हुई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।इस दौरान रैली निकालकर कर्मचारियों ने अनुभागीय अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की मांगे 1.प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों के...
नक्सलियों के स्मारक में 15 अगस्त को फहराया  तिरंगा, अगले दिन जन अदालत लगाकर युवक की हत्या, देखिए वीडियो
Bastar, murder, Naxal, police

नक्सलियों के स्मारक में 15 अगस्त को फहराया  तिरंगा, अगले दिन जन अदालत लगाकर युवक की हत्या, देखिए वीडियो

कांकेर। नक्सलवाद बस्तर में अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है, लगातार नक्सली आत्म समर्पण कर रहे है या मारे जा रहे है, इस बीच बचे हुए नक्सलियों की बौखलाहट दिख रही है, 15 अगस्त को पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था, इस बीच कांकेर जिले का एक इलाका ऐसा भी था जहां दशकों बाद यहां के युवा देश के प्रति अपना प्रेम दिखाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नक्सलियों को यह रास नहीं आया और उन्होंने एक युवक की हत्या कर दी।(more…)...
पुसवाड़ा से 121 क्विंटल धान पहुंचना था राजिम, रास्ते से ट्रक सहित हो गया गायब, 4 आरोपी गिरफ्तार 
Bastar, Crime, police

पुसवाड़ा से 121 क्विंटल धान पहुंचना था राजिम, रास्ते से ट्रक सहित हो गया गायब, 4 आरोपी गिरफ्तार 

कांकेर। 121 क्विंटल धान की ट्रक सहित लेकर भागने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपियों के कब्जे से धान और ट्रक दोनों बरामद कर लिया गया है। घटना कोतवाली थानाक्षेत्र की है। 16 अगस्त को पुसवाड़ा से युवक प्रदीप कुमार ने   ट्रक में 315 बोरी धान लोड कराया था जिसे ट्रक चालक राम प्रसाद निषाद को राजिम के राइसमिल लेकर जाने कहा था, प्रदीप ने ट्रक चालक को शहर के एक पेट्रोल पंप के पास रुकने को कहा था और खुद धान का बिल्टी बनवाने कृषि मंडी चला गया था, जब वह बिल्टी बनवा कर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो ट्रक वहां नहीं थी।जब उसने ट्रक चालक को फोन किया तो उसका फोन भी नहीं लगा, देर रात जब चालक से बात हुई तब उसने खुद को राजिम में होना बताया लेकिन जब पीड़ित राजिम पहुंचा तो धान राजिम के राइसमिल नहीं पहुंचा था, जिसके बाद पीड़ित ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी,पुलिस ने मुख्य आरोपी राम प्...
भारी बारिश से गोदावरी नदी उफान पर, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का संपर्क टूटा, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट का पूरा वीडियो
Bastar, State, Top News

भारी बारिश से गोदावरी नदी उफान पर, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का संपर्क टूटा, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट का पूरा वीडियो

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है, प्रदेश भर में भारी बारिश हो रही है, बस्तर के बीजापुर सहित आस पास के इलाके में भारी बारिश से गोदावरी नदी उफान पर आ गई है, जिससे छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का संपर्क टूट गया है, बांध का बैक वाटर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया है। जिससे दोनों छोर पर सैकड़ों गाड़िया फंसी हुए है।देखिए ग्राउंड रिपोर्टमौके पर पहुंची  bastarbook.com की टीम ने बाढ़ में फंसे लोगों से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि बीते शाम से वो बॉर्डर पर फंसे हुए है, अब तक प्रशासन की तरफ से किसी तरह की मदद नहीं मिली है, उनके पास जो खाने पीने में समान थे उससे अभी तक उन्होंने गुज़ारा किया है,लेकिन यदि बारिश बंद नहीं होती है तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।भारी बारिश के कारण गोदावरी नदी पर तालागुड़ा के समीप बने बांध का पानी सड़कों पर चुका है, जिसके कारण...