Bastar

दो दिन की बारिश के बाद नदी नाले उफान पर, उफनती नदी नाले को पार कर रहे लोग, बाल बाल बचे दो युवक, बाइक बही, देखिए वीडियो 
Bastar, State

दो दिन की बारिश के बाद नदी नाले उफान पर, उफनती नदी नाले को पार कर रहे लोग, बाल बाल बचे दो युवक, बाइक बही, देखिए वीडियो 

कांकेर। जिले में दो दिन से रही  भारी बारिश हुई है, बारिश के कारण नदी नाले उफान पर आ गए है, इस बीच लोग उफनते नदी नाले को जान जोखिम में डालकर पार करने से बाज नहीं आ रहे है, सरोना वन परिक्षेत्र के लेेंडारा गांव में उफनते नाले को पार करते समय दो युवक बाइक समेत गिर पड़े, खुशकिस्मती रही की युवक तेज बहाव से बच गए लेकिन बाइक पानी में बह गई।मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिले भर में दो दिन से बारिश हो रही है और आगे भी तीन दिनों तक बारिश का एलर्ट है, लगातार बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ता जा रहा है,अंदरूनी इलाकों में अभी भी नई नदी नाले में पूल नहीं होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पार करते है, जिसके कारण कई दफा हादसे हों चुके है और कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके है। जिले के कोटरी नदी, मेढकी नदी के दूसरे छोर पर कई गांव बसे हैं यह...
टेक्लगुडम इलाके में एनएच 163 पर भरा पानी तो बीजापुर से हैदराबाद का संपर्क कटा, इधर कोंटा में शबरी नदी का जलस्तर वार्निंग लेवल से नीचे
Bastar, State, Top News

टेक्लगुडम इलाके में एनएच 163 पर भरा पानी तो बीजापुर से हैदराबाद का संपर्क कटा, इधर कोंटा में शबरी नदी का जलस्तर वार्निंग लेवल से नीचे

जगदलपुर। बीजापुर जिले में लगातार हो रही बारिश से टेकलगुडेम इलाके में गोदावरी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इसके चलते मंगलवार की सुबह से बीजापुर के भोपालपटनम से हैदराबाद जाने वाले एनएच 163 पर आवाजाही ठप हो गई है। गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ जाने से गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई है, वहीं बसों में यात्रियों के फंस जाने से उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इधर गोदावरी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते इसके बैकवाटर के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर भी बढ़ते क्रम पर है। अभी इंद्रावती नदी का जलस्तर 11.5 मीटर पर है, जबकि वार्निंग लेवल 12 मीटर है। ऐसे में इस स्तर तक महज 50 सेंटीमीटर की दूरी रह गई है। इधर बस्तर संभाग के बाकी जिलों में भी बारिश का खासा असर देखने को मिला है, लेकिन सबसे ज्यादा बारिश बस्तर जिले में ही रिकॉर्ड की गई है। इधर सुकमा जिले के कोंटा से ...
नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, सरपंच समेत कई लोगों को नामजद धमकी, बैनर लगाकर ली हत्या की जिम्मेदारी 
Bastar, Crime, murder, Naxal, police, State

नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, सरपंच समेत कई लोगों को नामजद धमकी, बैनर लगाकर ली हत्या की जिम्मेदारी 

कांकेर। नक्सलियों ने माड़ इलाके में फिर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है, नक्सलियों ने बिनागुंडा में एक ग्रामीण युवक की पुलिस मुखबिरी के आरोप में हत्या कर दी है, साथ ही सरपंच समेत कई लोगों को नामजद धमकी दी है, नक्सलियों ने लंबे समय बाद इलाके में बैनर लगाकर हत्या की जिम्मेदारी ली है साथ ही पखांजूर थाना प्रभारी समेत कई अन्य लोगों के नाम लिखते हुए इलाके के लोगों को मुखबिर बनाने का आरोप लगाया है। बता दे कि 16 अप्रैल 2024 को बिनागुंडा के इलाके में ही जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था जिसमें खूंखार लीडर शंकर राव भी शामिल था। जिसके बाद इस इलाके में और भी मुठभेड़ हुई थी और इलाके से नक्सली भाग खड़े हुए थे, लेकिन अब एक बार फिर नक्सलियों ने इलाके में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के नाम पर एक युवक मनेश नरेटी की हत्या कर दी  साथ ही बिनागुंडा मुठभेड़ के लिए बैजू...
फिर तेंदुए की आमद, शहर से लेकर गांव तक तेंदुए की दहशत,घरों से निकलने में डर रहे लोग
Bastar, forest, State

फिर तेंदुए की आमद, शहर से लेकर गांव तक तेंदुए की दहशत,घरों से निकलने में डर रहे लोग

कांकेर। कांकेर शहर और आस पास के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है, शहर के उदय नगर, शिव नगर, आदर्श नगर, इमलीपारा  के बाद अब मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर जुनवानी गांव में तेंदुए ने घर के आंगन में घुसकर कुत्ते का शिकार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस घर में पहले भी तेंदुआ घुस चुका है। शहर के कई इलाकों में तेंदुए देखे जा रहे है, दो दिन पहले उदय नगर के पास एक घर में तेंदुआ देखा गया था , इसके पहले भी ठेलकाबोड़ में तेंदुआ देखा जा चुका है, इमलीपारा में भी तेंदुआ लगातार नजर आ रहा था, शिव नगर की पहाड़ी में भी बारिश के बीच तेंदुआ नजर आया था, बात ग्रामीण इलाकों की हो तो दुधावा में आदमखोर हो चुके तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ा था इसके बाद एक और तेंदुआ घर में घुस आया था, जिसे भी पकड़कर दूर जंगल में छोड़ा गया था। तेंदुए की दहशत में शहर के भीतर ही कई इ...
लगातार IED से जवानों को निशाना बना रहे नक्सली, सामने से लड़ने नहीं बची हिम्मत,IED ब्लास्ट में शहीद दिनेश को गॉड ऑफ ऑनर, 
Bastar, india, Naxal, police, State

लगातार IED से जवानों को निशाना बना रहे नक्सली, सामने से लड़ने नहीं बची हिम्मत,IED ब्लास्ट में शहीद दिनेश को गॉड ऑफ ऑनर, 

बीजापुर। बीजापुर के भोपालपटनम थानाक्षेत्र के उल्लूर इलाके में आज सुबह IED ब्लास्ट में डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीद गए, जबकि तीन अन्य जवान घायल है, शहीद जवान को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, इस दौरान बस्तर आईजी पी सुंदरराज भी मौजूद थे।नक्सलियों ने एक बार फिर जवानों को नुकसान पहुंचाने IED का सहारा लिया है, इसके पहले भी जनवरी माह में जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने बड़ा IED ब्लास्ट किया था जिसमें 8 जवान शहीद हो गए थे। लगातार जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन से नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है और नक्सली जवानों से आमने सामने की लड़ाई नहीं लड़ पा रहे है, यही कारण है कि नक्सली IED के सहारे जवानों को नुकसान पहुंचाने की कायराना हरकत कर रहे है, कुछ दिनों पहले ही सुकमा में भी नक्सलियों ने इसी तरह IED ब्लास्ट किया था जिसमें सुकमा के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए थे जबकि एक डीएसपी ...
बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट,  डीआरजी का जवान शहीद, 3 घायल, सर्चिंग तेज 
Bastar, Naxal, police, Top News

बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट,  डीआरजी का जवान शहीद, 3 घायल, सर्चिंग तेज 

बीजापुर। बीजापुर में नक्सली हमला हुआ है, हमले में एक जवान शहीद हो गया है,शहीद जवान का नाम दिनेश नाग है।  जबकि 2 जवान घायल बताए जा रहे है, घटना भोपालपटनम क्षेत्र के नेशनल पार्क इलाके में उल्लूर घाटी की बताई जा रही है,यहां डीआरजी के जवान एंटी नक्सल आपरेशन पर निकले हुए थे, इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 4 जवान घायल हो गए थे, घायल जवान को जंगल से बाहर निकालने के दौरान एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है, विस्फोट प्रेशर था या कमांड स्विच था ये अभी साफ नहीं हो सका है।जवानों के लगातार ऑपरेशन से बौखलाए नक्सलियों ने फिर कायराना हरकत की है। बताया जा रहा है कि इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव ने इस हमले की पुष्टि की है। बीजापुर में ही जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ सबसे ज्यादा सफल ऑपरेशन किए है यही कारण है कि नक्सली बुरी तरह बौखलाए हुए है और अप...
ऐसा दशकों बाद : स्कूल की घंटी बजी, तिरंगा भी शान से फहरा ,जहां फिर से खुले स्कूलवहां बदले हालात 
Bastar, india, Naxal, police, Politics

ऐसा दशकों बाद : स्कूल की घंटी बजी, तिरंगा भी शान से फहरा ,जहां फिर से खुले स्कूलवहां बदले हालात 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार के शांति विकास और सुरक्षा की कवायद के बीच जिला प्रशासन बीजापुर ने इस साल 16 स्थानों पर 20 सालों से बंद स्कूलों का पुनः संचालन शुरू किया है।वहां 2 दशकों बाद  देश का राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराया  और भारत माता की जय घोष के साथ वंदे मातरम का नारा लगाया गया। शिक्षा को हर घर तक पहुंचाने की मुहिम और वेंडे स्कूल दायकाल अभियान के प्रभाव से इस साल जिले में 16 स्थानों पर स्कूलों का संचालन प्रारंभ किया गया। इन 16 स्थानों में से 14 गांव ऐसे थे जहां 20 साल से ज्यादा समय से लोगों ने न तिरंगा न राष्ट्रीय पर्व मनाया ।जिला प्रशासन की पहल से इस साल एड्समेटा, करका, कोरचोली, तोड़का, सावनार, नेंड्रा, इत्तावर, रेगडगट्टा, अन्नारम, कोटरापाल, भट्टीगुड़ा, गुल्लागुड़ेम आदि स्थानों पर स्कूल रिओपन हुए जिससे गांव की वादियों में बड़ा बदलाव आना शुरू हो गया है। इन जगहों पर बच्चों की शिक्षा शुरू...
नेमेड में आयोजित हुआ सद्भावना साइकिल रेस, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया ने विजेताओं को इनाम में दी साइकिल 
Bastar, Politics, Sports, State

नेमेड में आयोजित हुआ सद्भावना साइकिल रेस, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया ने विजेताओं को इनाम में दी साइकिल 

बीजापुर । जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री नीना रावतिया उद्दे ने नेमेड में विकासखंड स्तरीय सद्भावना साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया । खेल को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा को लेकर आयोजित साइकिल रेस प्रतियोगिता में नेमेड सहित आसपास के सैकड़ों नागरिकों और युवाओं ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । प्रतियोगिता में नेमेड, एरमनार, मुसालूर, दुगोली, पापनपाल, धनोरा, मिड़ते, बोरजे, पेदाकोडेपाल, कोयाइटपाल, तुमनार, मींगाचल आदि दर्जन भर गांव के युवाओं ने इस प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया ।नेमेड के बस स्टैंड से मिनगाचल तक 10 किलो मीटर की साइकिल रेस को "स्वस्थ भारत मजबूत भारत"  की थीम के साथ साइकिल की सवारी को पर्यावरण के अनुकूल होने का संदेश दिया गया ।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले पापनपाल निवासी पाकलु कुड़ियम को नीना रावतिया उद्दे की ओर से साइकिल और ट...
25 साल बाद लाल गलियारे से बाहर निकल देखा आजादी का जश्न, 
Bastar, india, Naxal, State

25 साल बाद लाल गलियारे से बाहर निकल देखा आजादी का जश्न, 

बीजापुर। जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा माओवादी भय के तिलस्म को तोड़कर भविष्य की नई इबारत लिखने की मुहिम को अमली जामा पहनाने का प्रयास कर रहा है ।खास मौका था जश्ने आजादी का कार्यक्रम और 11 गांव के शाला त्यागी और अप्रवेशी बच्चों की मौजूदगी। ये बच्चे सामान्य परिवेश नहीं बल्कि उस इलाके से आए थे जहां सरकारी नुमाइंदों और दीगर लोगों के लिए  कदम रख पाना नामुमकिन होता है।बीजापुर ब्लॉक के एड्समेटा, करका, कोरचोली, तोड़का, सावनार, नेनड्रा, इतावर, उसूर ब्लॉक के भट्टीगुड़ा कोंडापल्ली, भोपालपटनम के अन्नाराम और भैरमगढ़ के कोतरापाल में वेंडे स्कूल दायकाल अभियान के तहत 20 सालों से बंद स्कूलों का इस साल पुनः संचालन किया गया।छत्तीसगढ़ सरकार के शांति विकास और सुरक्षा अभियान के तहत नियद नेल्लानार क्षेत्र को विकसित करने की मुहिम से 16 स्कूलों को फिर से संचालित किया गया। इन इलाकों में ज्यादातर स्थानों ...
भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने मेड़ाराम में  देवी मां के सामने टेका मत्था
Bastar, Politics, State

भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने मेड़ाराम में  देवी मां के सामने टेका मत्था

बीजापुर ।वरिष्ठ भाजपा नेता जी वेंकट को प्रदेश भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है। मिली जिम्मेदारी के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ तेलंगाना के मेड़ारम में स्थित समक्का सारक्का देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख शांति व खुशहाली की कामना की। जी वेंकट बीजापुर के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष हैं साथ ही वर्तमान में बस्तर जिला के प्रभारी हैं तो वहीं अब भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी में बीजापुर से बड़ी जिम्मेदारी  देते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया  है।घोषणा के बाद से उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बीते शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिले के कार्यकर्ताओं के साथ मेड़ारम पहुंच दर्शन किया है। इस दौरान उनका जगह-जगह फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने स्वागत सत्कार किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष घासीराम नाग,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनि...