Bastar

समय समाप्त, क्या कांग्रेस के गढ़ को भेद पाएगी भाजपा, कांकेर में कांटे की टक्कर, 
Bastar, Politics

समय समाप्त, क्या कांग्रेस के गढ़ को भेद पाएगी भाजपा, कांकेर में कांटे की टक्कर, 

कांकेर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदान का समय समाप्त हो गया है अब सिर्फ वहीं मतदाता मतदान कर पाएंगे जो मतदान परिसर के अंदर प्रवेश कर चुके है, कांकेर नगर पालिका हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है , अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या भाजपा कांग्रेस के इस अभेद किले को भेद पाएगी या फिर से एक बार कांकेर शहर की सत्ता कांग्रेस के हाथ जाएगी। कांग्रेस ने जहां पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर को फिर से मैदान में उतारा है तो वही भाजपा ने 2014 में नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव लड़ चुके अरुण कौशिक को फिर से मौका दिया था, अब दोनों ही प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है और 15 फरवरी को होने वाली मतगढ़ना के बाद साफ होगा कि कांकेर की जनता ने किसे अपना नेता चुना है। हालांकि इस सीट पर आज तक भाजपा अपना अध्यक्ष नहीं बैठा सकी है, वही कांग्रेस लगातार इस सीट पर कब्जा जमाते आई है, लेकिन इस बा...
चुनाव प्रचार के  अंतिम दिन  दोनों पार्टियों का शक्ति प्रदर्शन, हजारों की भीड़ लेकर रोड शो करने निकले दोनो अध्यक्ष प्रत्याशी
Bastar, Politics

चुनाव प्रचार के  अंतिम दिन  दोनों पार्टियों का शक्ति प्रदर्शन, हजारों की भीड़ लेकर रोड शो करने निकले दोनो अध्यक्ष प्रत्याशी

कांकेर। नगर पालिका चुनाव का शोरगुल आज थम जाएगा. नामांकन दाखिले के बाद दोनों ही राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर कर अपने पक्ष में वोट मांग रहे है. प्रचार के अंतिम दिवस दोनों ही पार्टी के अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों ने शहर में ताकत झोंकी. दोनों पार्टी के प्रत्याशियों ने सड़क में उतर कर अपने पक्ष में वोट देने जनता से अपील की है. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है. चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के 10 वर्षों के कार्यकाल और विकास को लेकर जनता का समर्थन मिलने की बात कही तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी अरुण कौशिक ने कांग्रेस के कार्यकाल को खत्म कर विकास और शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर चुनावी मैदान में उतरने की बात कही है....
बीजापुर में बड़ी मुठभेड़ 31 नक्सली ढेर, 2 जवान भी शहीद, भारी मात्रा में हथियार बरामद। 
Bastar, Local news

बीजापुर में बड़ी मुठभेड़ 31 नक्सली ढेर, 2 जवान भी शहीद, भारी मात्रा में हथियार बरामद। 

बीजापुर ।नक्सलवाद के खिलाफ जारी जंग में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है, बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया के जंगलों में जारी मुठभेड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है , वही मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए है, और 2 घायल जवानों को रायपुर रेफर किया गया है, इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि मौके से बड़ी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए है, इलाके में नक्सलियों की बड़ी टीम की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन लांच किया गया था, जिसमें डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर के जवान शामिल थे, मुठभेड़ में एक डीआरजी और एक एसटीएफ जवान शहीद हुए है। ...