Top News

36 सफल नक्सल ऑपरेशन को लीड करने वाले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लक्ष्मण केवट की कहानी, अब तक 92 जंग जारी है……
Bastar, india, Naxal, police, State, Top News

36 सफल नक्सल ऑपरेशन को लीड करने वाले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लक्ष्मण केवट की कहानी, अब तक 92 जंग जारी है……

कांकेर। पिछले डेढ़ सालों में बस्तर से नक्सलियों के पैर उखड़ने लगे है, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का दावा किया है, लेकिन ये दावा केंद्रीय गृहमंत्री ने यूं ही नहीं किया है, उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों से कई दफा लंबी बैठकें की और नक्सल मोर्चे पर अदभुत साहस दिखाने वाले अधिकारियों को फ्री हैंड दिया। जिनमें  कांकेर जिले के पखांजूर थाना में पदस्थ निरीक्षक लक्ष्मण केवट भी शामिल है। लक्ष्मण केवट की बात की जाए तो इनके जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य ही नक्सलवाद का खात्मा है, ये हम यूं ही नहीं कह रहे है, लक्ष्मण केवट के नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन की सफलता इस बात की गवाह है, जिसके कारण वो कई दफा वीरता पुरुस्कार से सम्मानित हो चुके है, इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार ने देश के तीसरे सबसे बड़े वीरता पुरस्कार शौर्य चक्र से सम्मानित ...
गढ़िया पहाड़ में 700 फीट ऊपर लहराया तिरंगा, 5 साल से ये ग्रुप गढ़िया पहाड़ में करता आ रहा ध्वजारोहण 
Bastar, State, Top News

गढ़िया पहाड़ में 700 फीट ऊपर लहराया तिरंगा, 5 साल से ये ग्रुप गढ़िया पहाड़ में करता आ रहा ध्वजारोहण 

कांकेर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांकेर शहर के गढ़िया पहाड़ में भी शान से तिरंगा लहराया, जिसे देख आपका मन अभिभूत हो जाएगा, करीब 700 फीट की ऊंचाई पर कांकेर का एक ग्रुप पिछले 5 सालों से ध्वजारोहण करता आ रहा है, इस ग्रुप का नाम ही युवाओं ने गढ़िया पहाड़ के नाम पर गढ़िया राइडर्स रखा है। स्वतंत्रता दिवस के दिन भारी बारिश के बाद भी यह ग्रुप सुबह गढ़िया पहाड़ पहुंचा और पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया। ग्रुप के सदस्य विवेक ने बताया कि बीते 5 सालों से गढ़िया पहाड़ ने ध्वजारोहण करते आ रहे है, बारिश के बाद भी ग्रुप के सभी सदस्यों ने तय किया था कि ध्वजारोहण करने पहाड़ जाएंगे और सभी ने यहां पहुंचकर तिरंगा लहराया है, बता दे कि गढ़िया पहाड़ तक पहुंच मार्ग बनने के बाद इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर के युवाओं का यह ग्रुप भी रोजाना गढ़िया पहाड़ तक जाता है और...
कांकेर में धर्मांतरण का मामला पकड़ रहा तूल,,धर्मांतरित लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा,महिलाओं को भी नहीं बख्शा 
Crime, police, State, Top News

कांकेर में धर्मांतरण का मामला पकड़ रहा तूल,,धर्मांतरित लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा,महिलाओं को भी नहीं बख्शा 

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण का  विवाद  शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, अब अंतागढ़ ब्लॉक के हवेचूर गांव में धर्मांतरित लोगों को चर्च से बाहर आते ही दौड़ा दौड़ा कर पीटने का मामला सामने आया है, घटना में महिलाओं को भी चोट आई है जिन्हें कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की शिकायत लेकर धर्मांतरित लोगों का एक समूह कांकेर जिला मुख्यालय भी पहुंचा है। दरअसल 10 अगस्त की सुबह लगभग 8 धर्मांतरित ग्रामीणों का परिवार चर्च से प्रार्थना में शामिल होने के बाद अपने घर लौट आए थे और अपने काम में जुटे थे , इसी दौरान गांव के ही कई ग्रामीणों ने धर्मांतरित लोगों को ढूंढ ढूंढ कर उनके साथ मारपीट करने लगे, महिलाओं के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। घटना में  शांति बाई दर्रो को बेहरमी से  पीटने का  आरोप उनके बेटे हितेश कुमार ने लगाया है। वही दूसरी बिसन्तिन दर्र...
नशेड़ी युवक का चाकू के साथ भाईगिरी स्टाइल ,पुलिस ने चंद घंटे में उतारा नशा, गिरफ्तार 
Bastar, police, State, Top News

नशेड़ी युवक का चाकू के साथ भाईगिरी स्टाइल ,पुलिस ने चंद घंटे में उतारा नशा, गिरफ्तार 

कांकेर । शहर में नशे के खिलाफ जारी पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन के बाद भी नशेड़ियों की हेकड़ी कम होने का नाम नहीं ले रही है, ऐसा ही एक वीडियो बीती रात सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमें एक नशेड़ी युवक हाथ में चाकू लिए बीच शहर मरीन ड्राइव में गाली गलौज करता दिख रहा था और बॉलीवुड की भाषा में  भाईगिरी करता नजर आ रहा था, लेकिन जैसे ही वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया पुलिस ने उसकी भाईगिरी निकाल दी, आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, नशे की हालत में युवक अपने मोहल्ले में भी उत्पात मचा रहा था। बीते 1 हफ्ते में पुलिस ने शहर में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिया है और 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की है, लेकिन उसके बाद भी नशेड़ी खुलेआम आतंक मचाने दिख जा रहे है।शहर के मरीन ड्राइव में चाकू लेकर घूमता युवकविदित हो कि 26 जुलाई को नशे के क...
नशे में धुत उपद्रवियों ने भगवान की मूर्ति से की अभद्रता, हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़, 4 गिरफ्तार
Bastar, State, Top News

नशे में धुत उपद्रवियों ने भगवान की मूर्ति से की अभद्रता, हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़, 4 गिरफ्तार

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भगवान की मूर्ति से अभद्रता करते तीन नशेड़ी युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो नाथिया नवागांव के पास स्थित ईशान वन का बताया जा रहा है, जहां नशे में धुत तीन युवक भगवान राम और हनुमान की मूर्ति पर थप्पड़ मारते नजर आ रहे है,वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है,लोग नशेड़ी युवकों पर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है, वही हिन्दू संगठनों ने भी अब मोर्चा खोल दिया है। मामले उजागर होने के बाद पुलिस तत्काल एक्शन में आई और 4 आरोपियों को कोंडागांव जिले से गिरफ्तार किया गया हैं । बताया जा रहा है कि वीडियो 9 अगस्त का है, ईशान वन में कोंडागांव क्षेत्र के चार युवक नशे की हालत में पहुंचे थे और भगवान राम और हनुमान की मूर्ति से अभद्रता की, जिसका वीडियो भी नशेडियों ने खुद ही बनाया है , अब सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो चु...
कानून को चुनौती, कांकेर की महिला को गरियाबंद से पति ने फोन में दिया तीन तलाक, कोतवाली में शिकायत 
Bastar, police, State, Top News

कानून को चुनौती, कांकेर की महिला को गरियाबंद से पति ने फोन में दिया तीन तलाक, कोतवाली में शिकायत 

कांकेर। शहर की एक महिला को गरियाबंद से उसके पति ने फोन में तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया, महिला के परिजनों ने पहले तो युवक को समझाने की कोशिश की लेकिन जब युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा तो परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। गरियाबंद के युवक इरफान  की शादी कांकेर के एक मुस्लिम परिवार की  महिला से 2017 में हुई थी । किंतु कुछ दिनों बाद ही इरफान का अफेयर एक दूसरी महिला से शुरू हो गया जिसको लेकर पति पत्नी के बीच में अक्सर विवाद होता था। इस बीच इरफान ने अपनी प्रेमिका से शादी भी कर ली और घर ले आया। उस दौरान इरफान की पहली पत्नी कांकेर में थी।इसी बीच 20 जून 2025 को अचानक इरफान वारसी ने अपनी पहली पत्नी को फोन कर तीन बार तलाक़ बोलकर तलाक़ दे दिया। महिला का भाई उस समय सऊदी अरब हज पर गया था। महिला ने अपने भाई को सारी बात बताई। भाई ने अपने दामाद इरफान को सऊदी से ही फोन किया और ...
क्रिश्चियन समाज ने प्रशासन को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम,जामगांव में उत्पात मचाने वालों पर कार्यवाही और कब्रिस्तान की जमीन मांगी
Bastar, State, Top News

क्रिश्चियन समाज ने प्रशासन को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम,जामगांव में उत्पात मचाने वालों पर कार्यवाही और कब्रिस्तान की जमीन मांगी

कांकेर। क्रिश्चियन समाज ने जामगांव में धर्मांतरित व्यक्ति की की मौत के बाद शव को ग्रामीणों के दबाव में कब्र से बाहर निकालने और चर्च में तोड़फोड़ किए जाने के विरोध के आज शहर में विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया, इस दौरान समाज के लोगों के कलेक्ट्रेट घेराव की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने बैरिकेटिंग में ही रोक लिया और मौके पर समाज ने जिला प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है, क्रिश्चियन समाज ने जामगांव में चर्च में तोड़फोड़ और रीति रिवाजों का हवाला देकर शव को कब्र से जबरन बाहर निकलवाने दबाव बनाने वाले लोगों  पर 15 दिन के भीतर कार्यवाही  अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके अलावा क्रिश्चियन कब्रिस्तान के लिए जगह दिलाने की भी मांग प्रशासन से की है। 26 जुलाई को जाम गांव में धर्मांतरित सोमलाल राठौर की मौत के बाद उनके परिजनों ने शव को गांव में अपनी जमीन पर दफन किया था, लेकिन उस...
भगवान जगन्नाथ की तस्वीर वाले डोरमैट सहित अन्य उत्पादों का सक्षम ने किया विरोध, ई-कॉमर्स वेबसाइट पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की मांग
Bastar, State, Top News

भगवान जगन्नाथ की तस्वीर वाले डोरमैट सहित अन्य उत्पादों का सक्षम ने किया विरोध, ई-कॉमर्स वेबसाइट पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की मांग

जगदलपुर। चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट अली एक्सप्रेस को भारत में प्रतिबंधित करने की मांग को लेकर सनातन क्षेत्रीय मंच (सक्षम) ने कलेक्टर को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू के नाम ज्ञापन सौंपा। सक्षम पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि भारत में अली एक्सप्रेस डॉट कॉम नामक ई-कॉमर्स वेबसाइट ने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की तस्वीर वाले डोरमैट का प्रमोशन किया ,इसके साथ ही एक व्यक्ति को इसी डोरमैट पर पैर पोंछते हुए भी दिखा गया है। डोरमैट के ब्योरे में नमी सोखने वाला और फिसलन रोकने वाला भी बताया गया है। सक्षम पदाधिकारियों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए इसे अक्षम्य अपराधिक कृत्य बताया है। उन्होंने कहा कि सक्षम इसका घोर विरोध करता है और मांग करता है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मंच पर ऐसी चीजों की अनुमति न देकर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कृत्य के लिए कंपनी को भक्तों से क्...
धर्मांतरित ग्रामीण के शव को निकालने का विवाद,चर्च में तोड़फोड़, गांव में माहौल बिगड़ा, भाई ने कहा हत्या हुई तब शव निकाला गया बाहर, जानिए पूरा मामला 
Bastar, State, Top News

धर्मांतरित ग्रामीण के शव को निकालने का विवाद,चर्च में तोड़फोड़, गांव में माहौल बिगड़ा, भाई ने कहा हत्या हुई तब शव निकाला गया बाहर, जानिए पूरा मामला 

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरित ग्रामीण की मौत के बाद कफ़न दफन को लेकर जारी विवाद ने आज दोपहर आक्रमक रुख ले लिया, ग्रामीणों ने गांव में स्थित चर्च में जमकर तोड़फोड़ की है, ग्रामीण मृतक के शव को कब्र से निकालकर गांव से दूर दफन करने की मांग कर रहे थे, इसी बीच मामले में नया मोड़ तब आ गया जब मृतक के भाई ने अपने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग कर दी, जिसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव को बाहर निकाल लिया गया है, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की बात पुलिस ने कही है। जामगांव निवासी सोमलाल राठौर को दो दिन पहले बीमारी से मौत के बाद उसके शव को उसके परिजनों ने गांव में ही अपनी जमीन पर दफन कर दिया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन करने और ईसाई धर्म अपनाने को लेकर गांव में कफ़न दफन करने को लेकर विवाद खड़ा कर दिया और ...
खोखला सिस्टम: जब ग्रामीणों ने खुद बना डाला झोपड़ी वाला स्कूल, जिम्मेदारों को दिखाया आईना 
Bastar, State, Top News

खोखला सिस्टम: जब ग्रामीणों ने खुद बना डाला झोपड़ी वाला स्कूल, जिम्मेदारों को दिखाया आईना 

कांकेर। बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाकों में विकास पहुंचने का दावा सरकार कर रही है, लेकिन आज के समय में यदि बच्चों के पढ़ने के लिए जर्जर हो चुके स्कूल भवन की मरम्मत तक न हो सके तो  इस दावे पर प्रश्नचिन्ह लगना जायज है।अंतागढ़ के मड़पा गांव से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद शासन और प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे है, कि उनका विकास आखिर कहा रास्ता भटक गया है। मड़पा गांव के ग्रामीण अपने बच्चों की शिक्षा के लिए खुद अपने पैसे जोड़कर स्कूल तैयार कर रहे है। कारण यह है कि यहां के बच्चे जिस स्कूल भवन में बैठकर पढ़ते है वो इतना जर्जर हो चुका है कि बारिश में पानी टपकता नहीं है बल्कि बरसता है, यही नहीं दीवारों की हालत ऐसी है कि ये कब गिर जाए और बढ़ा हादसा हो जाए ये कहा नहीं जा सकता, किसी भी पल यह पढ़ने वाले छात्रों के साथ बड़ी घटना घट सकती है। मड़पा में प्राथमिक और माध्यमिक शाला में 44बच्चे अध्ययनरत ...