Top News

नेशनल हाईवे 30 में मौत का तांडव, कार के बाद बस पूल के रेलिंग से टकराई, हेल्पर की मौत, शनिवार को हादसे में 5 मौतें
accident, State, Top News

नेशनल हाईवे 30 में मौत का तांडव, कार के बाद बस पूल के रेलिंग से टकराई, हेल्पर की मौत, शनिवार को हादसे में 5 मौतें

कांकेर। नेशनल हाईवे 30में शनिवार को मौत का तांडव देखने को मिल रहा है, कांकेर के आतुर गांव के पास कार के रेलिंग में टकराकर आग लगने से 4 युवकों की मौत के बाद चारामा के कंडेल के पास तेज रफ्तार बस नैनी नदी के पूल के रेलिंग से जा टकराई, हादसे ने बस के हेल्पर की मौत हो गई है, जबकि यात्रियों को भी चोट आई है। चारामा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक पूल पर बस को नियंत्रित नहीं कर सका और बस रेलिंग में जा टकराई, बस के दरवाजे के पास खड़े हेल्पर को गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई, हादसे के बाद बस रेलिंग फंस गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि अचानक बाइक सवार के सामने आ जाने से बस चालक तेज रफ्तार बस को नियंत्रित नहीं कर सका और बस पूल के रेलिंग से टकरा गई। पुलिस के अनुसार बस में करीब 35...
रफ्तार का कहर, पूल के रेलिंग से टकराई कार आग के गोले में हुई तब्दील, 4 युवकों की दर्दनाक मौत
accident, Bastar, State, Top News

रफ्तार का कहर, पूल के रेलिंग से टकराई कार आग के गोले में हुई तब्दील, 4 युवकों की दर्दनाक मौत

कांकेर। नेशनल हाईवे 30में बीती रात भयंकर सड़क हादसा हुआ है, हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई है, जबकि 2 युवक घायल है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा रात करीब 1 बजे आतुर गांव पूल पर हुआ है। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर कार से 6 युवक मूरवैंड से कांकेर की तरफ आ रहे थे,आतुर गांव के पास पूल निर्माण के कारण लंबे से सड़क डायवर्ट की गईं है, तेज रफ्तार की वजह से चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और कार पूल के रेलिंग से जा टकराई, हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई, दो युवक किसी तरह कार से बाहर आ गए ,लेकिन 4 युवक कार में ही फंसे रह गए और बुरी तरह जलने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही देर रात ही कांकेर पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची थी जिसने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद है और...
जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण बोले हर साल होता है भूमिपूजन लेकिन नहीं बनती सड़क, अंतागढ़ नारायणपुर मार्ग में चक्काजाम
Bastar, State, Top News

जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण बोले हर साल होता है भूमिपूजन लेकिन नहीं बनती सड़क, अंतागढ़ नारायणपुर मार्ग में चक्काजाम

कांकेर। जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा को खोल दिया है, जर्जर सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग को लेकर लंबे समय से मांग करते थक चुके ग्रामीणों ने अब आंदोलन का रुख अपना लिया है, मड़पा गांव के पास ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 5 में चक्काजाम कर दिया है, जिससे अंतागढ़ नारायणपुर मार्ग बाधित है, गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हुई है, सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां सड़क निर्माण के लिए हर साल भूमिपूजन होता है लेकिन सड़क निर्माण काम शुरू नहीं होता है। अंतागढ़ से नारायणपुर जाने वाले मार्ग को लेकर पिछले कई सालों से क्षेत्र के ग्रामीण सड़क के चौड़ीकरण और जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर मांग कर रहे थे, लेकिन आश्वासन के सिवा ग्रामीणों को अब तक कुछ नसीब नहीं हुआ है, जिसके बाद ग्रामीणों ने हल्ला बोला है, रावघाट क्षेत के कई गांव के ग्रामीण...
मासूमों की जिम्मेदारी जिस पर वो शराब के नशे में धुत,सासंद के सामने ठीक से  शर्ट तक नहीं पहन पाए अधीक्षक, सस्पेंड
Bastar, State, Top News

मासूमों की जिम्मेदारी जिस पर वो शराब के नशे में धुत,सासंद के सामने ठीक से  शर्ट तक नहीं पहन पाए अधीक्षक, सस्पेंड

कांकेर। छात्रावास में मासूम बच्चों की जिम्मेदारी जिस अधीक्षक पर है वो ही यदि नशे में इतने धुत रहे कि ठीक से शर्ट तक नहीं पहन सके तो सोचिए मासूमों की देखभाल कैसे होगी और इन मासूमों का भविष्य किस रास्ते पर जाएगा, ऐसा ही एक मामला कांकेर जिले से सामने आया है, दुर्गुकोंडल ब्लॉक के सुरंगदोह बालक आश्रम में सासंद भोजराज नाग निरीक्षण पर पहुंचे तो आश्रम अधीक्षक नशे में इतने धुत थे कि उन्होंने शर्ट ही उल्टा पहन रखा था, जब सासंद ने उन्हें टोका तो शर्ट तो सीधी कर ली लेकिन शर्ट के बटन तक अधीक्षक साहब नहीं लगा पाए, अधीक्षक को हालत देख भड़के सासंद ने तत्काल उच्च अधिकारियों से संपर्क कर कार्यवाही के निर्देश दिए जिसके बाद आश्रम अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आश्रम अधीक्षक ओकेंश्वर चुरेंद्र हमेशा नशे की हालत में रहते है ऐसे में गंभीर सवाल खड़ा होता है कि क्या इसके पहले किसी तरह की शिका...
सिस्टम की मार झेल रहे ग्रामीण, नदी में पूल नहीं, बारिश में टापू बनते है गांव, मजबूरी में संकट में डालनी पड़ती है जान, देखिए खास रिपोर्ट
Bastar, State, Top News

सिस्टम की मार झेल रहे ग्रामीण, नदी में पूल नहीं, बारिश में टापू बनते है गांव, मजबूरी में संकट में डालनी पड़ती है जान, देखिए खास रिपोर्ट

कांकेर। केंद्र और राज्य की सरकार दावा कर रही है कि बस्तर में विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों में सरकार के प्रति भरोसा जागे और नक्सलवाद का खात्मा कर बस्तर के अंदरूनी इलाकों के ग्रामीणों को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। बारिश का मौसम आते ही सरकार के सारे दावे फेल हो जाते है और अंदरूनी इलाकों के लोग फिर से खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगते है,जिला मुख्यालय कांकेर से करीब 45 किलोमीटर दूर गांव  बांसकुंड के आश्रित गांव  ऊपर तोनका, नीचे तोनका और चलाचुर बारिश में टापू के तब्दील हो जाते है, इन गांव के ग्रामीण सालों से एक पूल के इंतजार में बैठे है , उन्हें लगता है कि शायद इस बारिश के पहले पूल बन जाए ,शायद सत्ता में बैठे नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान उनकी तरफ जाए लेकिन ऐसा होता नहीं है।  स्टॉप डेम के पिल्हर कूदकर...
बुलेट सवारों की यातायात पुलिस ने निकाली हेकड़ी, तेज आवाज वाले साइलेंसर पर ताबड़तोड़ कार्यवाही
State, Top News

बुलेट सवारों की यातायात पुलिस ने निकाली हेकड़ी, तेज आवाज वाले साइलेंसर पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

कांकेर। शहर में जब बुलेट वाहन किसी के बाजू से गुजर जाए तो तेज आवाज वाले साइलेंसर से कान सुन पड़ जाते है, बुलेट में धड़ल्ले से इस्तेमाल किए जा रहे है प्रतिबंधित मॉडिफाई साइलेंसर की लगातार शिकायत के बाद आज यातायात पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही की है, यातायात पुलिस ने 15 बुलेट सवारों की वाहन जब्त कर चालानी कार्यवाही भी की साथ ही साइलेंसर चेंज कराने के बाद ही गाड़ियों को थाने से बाहर जाने दिया। यातयात पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से लापरवाह चालकों में हड़कंप मच गया। खासकर बुलेट में  मॉडिफाई साइलेंसर का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसकी शिकायत लंबे समय से यातायात पुलिस को मिल रही है, जिसके बाद शहर के अलग अलग इलाकों में यातायात पुलिस ने चेक पोस्ट लगाकर बुलेट सवारों को रोका और उनके वाहनों के साइलेंसर की जांच की ,जिसमें 15 बुलेट वाहन ने साइलेंसर प्रतिबंधित पाए गए, जिन्हें तत्काल याताया...
रुद्राक्ष चौबे नेशनल बॉक्सिंग में बिखेरेंगे जलवा, केंद्रीय विद्यालय के बच्चों का नेशनल में चयन 
Sports, State, Top News

रुद्राक्ष चौबे नेशनल बॉक्सिंग में बिखेरेंगे जलवा, केंद्रीय विद्यालय के बच्चों का नेशनल में चयन 

कांकेर। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा दसवीं के छात्र रुद्राक्ष चौबे अब नेशनल लेवल बॉक्सिंग में अपने खेल का जौहर दिखाएंगे, केंद्रीय विद्यालय कांकेर  के 5 बच्चों का चयन केंद्रीय विद्यालय के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है।जिसमें रुद्राक्ष चौबे बॉक्सिंग में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर अब नेशनल में चयनित हुए है, रुद्राक्ष चौबे कांकेर के वरिष्ठ पत्रकार अमित चौबे के पुत्र है। आपके अपने शहर कांकेर मेंइसके अलावा अन्य छात्रों में तवा फेंक एथलेटिक में पूर्वा साहू  ,शौर्य तिवारी शतरंज जबकि लिशा बंजारे , आरूषि सिंह और वेदिता मरापीका चयन वालीबॉल में हुआ है।  26 अप्रैल 2025 को  पूरे देश में विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों में 54वीं KVS क्षेत्रीय खेल–कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।  पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, कांकेर के छात्रों ने इन प्रतियोगि...
रुद्राक्ष चौबे नेशनल बॉक्सिंग में बिखरेंगे जलवा, केंद्रीय विद्यालय के बच्चों का नेशनल में चयन 
Bastar, Sports, State, Top News

रुद्राक्ष चौबे नेशनल बॉक्सिंग में बिखरेंगे जलवा, केंद्रीय विद्यालय के बच्चों का नेशनल में चयन 

कांकेर। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा दसवीं के छात्र रुद्राक्ष चौबे अब नेशनल लेवल बॉक्सिंग में अपने खेल का जौहर दिखाएंगे, केंद्रीय विद्यालय कांकेर  के 5 बच्चों का चयन केंद्रीय विद्यालय के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है।जिसमें रुद्राक्ष चौबे बॉक्सिंग में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर अब नेशनल में चयनित हुए है, रुद्राक्ष चौबे कांकेर के वरिष्ठ पत्रकार अमित चौबे के पुत्र है। आपके अपने शहर कांकेर मेंइसके अलावा अन्य छात्रों में तवा फेंक एथलेटिक में पूर्वा साहू  ,शौर्य तिवारी शतरंज जबकि लिशा बंजारे , आरूषि सिंह और वेदिता मरापीका चयन वालीबॉल में हुआ है।  26 अप्रैल 2025 को  पूरे देश में विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों में 54वीं KVS क्षेत्रीय खेल–कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।  पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, कांकेर के छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागी...
घर में घुसा बैठा है तेंदुआ, रायपुर से बुलाई गई स्पेशल टीम करेगी रेस्क्यू, एक ग्रामीण घायल
Bastar, forest, State, Top News

घर में घुसा बैठा है तेंदुआ, रायपुर से बुलाई गई स्पेशल टीम करेगी रेस्क्यू, एक ग्रामीण घायल

कांकेर। दुधावा में 10 दिन पहले ही एक आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया था, जिसके बाद ग्रामीणों को लगा कि अब तेंदुए के आतंक से उन्हें मुक्ति मिलेगी, लेकिन एक बार फिर एक तेंदुआ दुधावा क्षेत्र में आतंक मचा रहा है, तेंदुआ आज सुबह एक ग्रामीण के घर में घुस गया है, इस दौरान तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला भी किया है, जिससे उसके पैर में चोट आई है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ घर के किचन में घुसा बैठा है, जिसे पकड़ने अब रायपुर से स्पेशल टीम बुलाई जा रही है, फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है और निगरानी कर रही है। 11 जून को वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर एक वयस्क तेंदुए को पकड़ा था, बताया गया कि ये वही तेंदुआ है जिसने क्षेत्र में आतंक मचा रखा था, तेंदुए के हमले में इसके पहले 6 लोग घायल हुए थे जबकि एक मासूम की जान भी गई थी। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अ...
पत्रकारों पर रोक का आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा मीडिया को पूरा सम्मान  
State, Top News

पत्रकारों पर रोक का आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा मीडिया को पूरा सम्मान  

रायपुर। मेडिकल कालेज और अस्पतालों में पत्रकारों पर लगाए गए प्रतिबंध को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा जारी बयान में आदेश को लागू नहीं करने और मीडिया का पूर्ण सम्मान करने की बात कही है, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो आदेश जारी किया गया है उस पर मीडिया ने आपत्ति दर्ज करवाई है, जिसके बाद अब ये आदेश लागू नहीं होगा, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सचिव  मीडिया के साथियों के साथ बैठक कर इस मसले का हल निकालेंगे, इस आदेश का अर्थ कही भी मीडिया को रोकना नहीं था।आपके अपने शहर कांकेर मेंउन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से वो जानकारियां हमें मिलती है जो हमसे छूट जाती है, और उन पर सुधार करने का काम भी लगातार किया जाता है। विदित हो कि 13 जून को आदेश जारी किया गया था जिसमें मीडिया के मेडिकल कालेज और अस्पतालों में कवरेज को लेकर गाइ...