Bastar

15 अक्टूबर तक नक्सली डाल देंगे हथियार, एक और पत्र से हलचल तेज
Bastar, india, Naxal, police

15 अक्टूबर तक नक्सली डाल देंगे हथियार, एक और पत्र से हलचल तेज

बस्तर। नक्सल मोर्चे से बड़ी खबर सामने आ रही है, नक्सलियों ने 15 अक्टूबर तक हथियार डालने का ऐलान किया है, नक्सलियों का एक और पत्र सामने आया है जो कि माड़ डिविजन से जारी हुआ है और नक्सलियों से सरकार से ऑपरेशन रोकने की मांग करते हुए 15 अक्टूबर तक हथियार डालने का ऐलान कर दिया है।नक्सलियों की माड़ डिविजन का पत्र वायरलपत्र माड़ डिवीजन की सचिव रणिता के नाम से जारी हुआ है ,जिसमें केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता सोनू के शांति वार्ता और युद्ध विराम के फैसले पर समर्थन जताते हुए नक्सलियों बयान दिया है कि देश दुनिया की बदलती परिस्थितियों की पहचान कर उसके मुताबिक क्रांतिकारी आंदोलन में जरूरी बदलाव करने में केंद्रीय कमेटी के मेंबर विफल साबित हुए है,जिसके कारण आंदोलन अब कमजोर हो चुका है, आंदोलन में जनता की भागीदारी भी कम होने की बात नक्सलियों ने स्वीकार की है, जिसको देखते हुए माड़ डिविजन के द्वारा सशस्...
कुएमारी जलप्रपात में बड़ा हादसा, पैर फिसकर  गिरने से  13 साल के लड़के की मौत
accident, Bastar, police, State

कुएमारी जलप्रपात में बड़ा हादसा, पैर फिसकर  गिरने से  13 साल के लड़के की मौत

केशकाल। केशकाल के नजदीक कुएमारी जलप्रपात में बड़ा हादसा हुआ है, पैर फिसलने के कारण ऊंचाई से गिरने से एक 13 साल के लड़के की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि वह अपने परिजनों को बिना बताए ही अपने साथियों के साथ जलप्रपात घूमने आ गया था और ऊंचाई वाले पत्थर से उसका पैर फिसल गया जिससे वो नीचे आ गिरा सिर में चोट लगने के कारण छात्र की मौके पर ही मौत हो गई,बताया जा रहा है कि कार्तिक मंडावी ग्राम बटराली का निवासी है, जो की सोमवार दोपहर घर वालों को बिना बताए अपने दो दोस्तों के साथ कुएंमारी जलप्रपात पहुंचा था। इस दौरान अचानक जलप्रपात को देखने नीचे उतरा हुआ था, आसपास के सभी चट्टानो में पानी के कारण फिसलन थी, इसी दौरान कार्तिक का पैर फिसल गया और पत्थरों की ठोकर खाता हुआ नीचे पानी में जा गिरा। नीचे गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट आने के कारण पानी मे डूब गया. स्थानीय लोगो ने तुरन्त पानी से बाहर निकाला...
स्कूलों की मरम्मत के धांधली का आरोप, युवाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन, 6 करोड़ से अधिक की राशि में बंदरबाट का आरोप
Bastar, india, State

स्कूलों की मरम्मत के धांधली का आरोप, युवाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन, 6 करोड़ से अधिक की राशि में बंदरबाट का आरोप

कांकेर। जिले के दुर्गकोंडल ब्लॉक में स्कूलों की मरम्मत में हुए भ्रष्टाचार को लेकर क्षेत्र के युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है, युवाओं ने आज ब्लॉक मुख्यालय में अर्धनग्न प्रदर्शन किया है और दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।बता दे कि इसके पहले भी युवाओं ने एक दिवसीय प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की थी लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही कही करने के हद युवाओं ने विरोध के अर्धनग्न प्रदर्शन किया है,युवाओं का आरोप है कि ब्लॉक में 163 स्कूलों के मरम्मत के लिए 6 करोड़ 63 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई थी लेकिन ठेकदारों ने 30 प्रतिशत काम में ही पूरी राशि का आहरण कर लिया और अब कार्य भी पूर्ण नहीं किया जा रहा है। दुर्गकोंडल ब्लॉक में प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल के 163 स्कूलों में मरमत के कार्य होने थे लेकिन ठेकदारों ने अधिकारियों से सांठगांठ कर पैसे का बंदरबांट किया है। ...
खबरदार अगर आप भी पी रहे है ये पानी, हो जाए सावधान , पानी के कैन में मिला जिंदा कीड़ा
Bastar, india, State

खबरदार अगर आप भी पी रहे है ये पानी, हो जाए सावधान , पानी के कैन में मिला जिंदा कीड़ा

कांकेर। शहर में गली गली में मिर्नल वाटर के नाम पर बिना मापदंड का पालन किए  धंधा चलाया जा रहा है और लोगों की सेहत से खिलवाड़ खुलेआम चल रहा है, सरंगपाल से संचालित पवित्र जल के वाटर कैन में जिंदा कीड़ा मिला है, जिसका वीडियो युवक ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद अब खुद को मिर्नल वाटर कंपनी बताने वाले  पर कार्यवाही की मांग उठ रही है। शहर में कई जगहों पर दुकानों और घरों में लोग पीने का साफ पानी मिले यह सोचकर मिर्नल वाटर कम्पनियों से पानी लेते है लेकिन साफ पानी तो दूर यहां पानी में जिंदा कीड़े मिल रहे है। जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है लोग जिला प्रशासन से ऐसी लापरवाह कंपनियों में ताला लगाने की मांग कर रहे है। लोग मिर्नल वाटर के नाम पर पानी खरीदते है लेकिन इन पानी को बेचने वाले लोग पानी को मिर्नल करना तो दूर उसकी जांच तक नहीं कर रहे है और ...
नक्सल नेता के एनकाउंटर का मामला पहुंचा हाईकोर्ट,बेटा बोला मुठभेड़ में नहीं हुई मौत
Bastar, india, Naxal, police

नक्सल नेता के एनकाउंटर का मामला पहुंचा हाईकोर्ट,बेटा बोला मुठभेड़ में नहीं हुई मौत

बिलासपुर। नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर रामचंद्र रेड्डी उर्फ विकल्प का 23 सितंबर को नारायणपुर के अबूझमाड़ में एनकाउंटर में मारे जाने का दावा पुलिस ने किया था, अब यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है, मृत नक्सल नेता के बेटे ने हाइकोर्ट के याचिका दाखिल करते हुए रामचंद्र की मौत एनकाउंटर में नहीं बल्कि पुलिस कस्टडी में होने का दावा करते हुए मामले की जांच राज्य के बाहर के  अधिकारियों से करवाने की मांग की है। जिस पर हाइकोर्ट ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है और मृतक के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट हाइकोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। पुलिस ने दावा किया था कि 23 सितंबर को अबूझमाड़ में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें रामचंद्र रेड्डी उर्फ विकल्प और रामनारायण रेड्डी उर्फ  कोसा मारे गए थे, दोनों ही नक्सल संगठन के शीर्ष नेता थे और दोनों पर एक...
बीजापुर के गंगालूर इलाके में चल रही पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार समेत विस्फोटक बरामद,
Bastar, Naxal, police, State

बीजापुर के गंगालूर इलाके में चल रही पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार समेत विस्फोटक बरामद,

बीजापुर। बीजापुर में आज नक्सलियों का ऐतिहासिक सरेंडर हुआ है, 103 नक्सलियों के आत्म समर्पण के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, गंगालूर इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच जबरस्त मुठभेड़ चल रही है, मुठभेड़ में एक नक्सली मार गिराया गया है, मौके से दो हथियार समेत BGL सेल और विस्फोटक बरामद हुआ है, बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के इसकी पुष्टि कर दी है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद जवानों को सर्च ऑपरेशन पर रवाना किया गया था, इसी दौरान जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक नक्सली का शव बरामद किया गया था, लगातार फोर्स में बढ़ते दबाव से अब नक्सलियों के पास छिपने के लिए जगह नहीं बची है, जिस भी इलाके में नक्सलियों की मूवमेंट हो रही है, जवानों के द्वारा उन्हें घेरकर ढेर किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मानसून खत्म होते ही नक्सल विरोधी अभियान के और तेजी लाई जाएगी। ...
अब समाप्त होगा नक्सलवाद ,बीजापुर में ऐतिहासिक नक्सल सरेंडर, 103 नक्सलियों ने एक साथ डाले हथियार,
Bastar, BSF, india, Naxal, police

अब समाप्त होगा नक्सलवाद ,बीजापुर में ऐतिहासिक नक्सल सरेंडर, 103 नक्सलियों ने एक साथ डाले हथियार,

बीजापुर। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर आज बीजापुर से ऐतिहासिक खबर सामने आई है, एक साथ 103 नक्सलियों ने संगठन का साथ छोड़कर मुख्य धारा में लौटने का निर्णय लिया है, बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के सामने 103 नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल एक करोड़ 6 लाख का ईनामी घोषित था। समर्पण करने वाले नक्सलियों में 80 पुरुष और 23 महिला नक्सली शामिल है। नक्सल इतिहास में अब तक सबसे बड़ा सरेंडर है। जंगलों में फोर्स के बढ़ते दबाव और सरकार की नक्सलवाद को लेकर नई नीति से स्थानीय युवा जो भटक कर नक्सलियों के झांसे में आ गए थे वो अब घर वापसी कर रहे है, दो दिन बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर आ रहे है, उनके आगमन के पहले ही बस्तर से सुकून भरी खबर सामने आई है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में डीवीसीएम, पीपीसीएम, एसीएम,प्लाटून पार्टी सदस्य,मिलिशिया सदस्य, जनताना सरकार अध...
नक्सलियों की बौखलाहट,अपने ही  पूर्व साथी की पुलिस मुखबिरी के शक में  कर दी हत्या
Bastar, Crime, india, murder, Naxal, police

नक्सलियों की बौखलाहट,अपने ही  पूर्व साथी की पुलिस मुखबिरी के शक में  कर दी हत्या

बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सलियों की बौखलाहट एक बार फिर देखने को मिली है, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के नाम पर अपने ही पूर्व साथी की निर्मम हत्या कर दी है।एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है। घटना की जानकारी के बाद सुरक्षाबल के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात पुजारी कांकेर में नक्सलियों की एक टीम पहुंची और नक्सल संगठन में पहले काम कर चुके भीमा को घर से उठा ले गए और पुलिस लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वही सुरक्षाबल के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाए हुए है, बता दे कि लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बुरी तरह बौखलाए हुए है और लगातार आम ग्रामीणों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे है। ...
ईसाई धर्म छोड़कर वापस अपने धर्म में लौटे तीन आदिवासी परिवार, बोले हमे अपने धर्म पर गर्व ,
Bastar, india, State

ईसाई धर्म छोड़कर वापस अपने धर्म में लौटे तीन आदिवासी परिवार, बोले हमे अपने धर्म पर गर्व ,

कांकेर। धर्मांतरण को लेकर गांव गांव में जारी विरोध के बीच भानुप्रतापपुर ब्लॉक के बोटेचांग गांव  में धर्म परिवर्तन के खिलाफ मुहिम रंग लाती नजर आ रही है, धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है, आदिवासी समाज से ताल्लकु रखने वाले तीनों परिवार का पैर धोकर मूल धर्म में वापसी करवाई गई है। अपने परिवार के साथ धर्म परिवर्तन करने वाले नरेश कुमार मंडावी ने बताया कि 2020-21 में पिता की बीमारी के दौरान इलाज के नाम पर ईसाई समाज के लोगों ने उनसे संपर्क कर ईसाई धर्म अपनाने और पिता के इलाज का भरोसा दिलाकर उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था। उनसे कहा गया था कि वे कुल देवी-देवताओं की पूजा न करें और प्रसाद या पूजा करने वाले परिवार का भोजन न ग्रहण करें। लेकिन समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़कर ही वे सही मार्ग पर रहेंगे। उन्होंने कहा अपने धर्म मे...
गांव के नजदीक पहाड़ी में जबरदस्त मुठभेड़, नक्सली कमांडर समेत 3 ढेर, बड़े लीडर की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन
Bastar, BSF, india, Indian army, Naxal, police

गांव के नजदीक पहाड़ी में जबरदस्त मुठभेड़, नक्सली कमांडर समेत 3 ढेर, बड़े लीडर की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन

कांकेर।  जिला मुख्यालय से महज 30 किलोमीटर दूर गांव के नजदीक पहाड़ी में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ में सीतानदी एरिया कमेटी के कमांडर समेत 3 नक्सली ढेर कर दिए गए है।पुलिस ने लंबे समय के बाद इस इलाके में नक्सलियों को घेरा है जबरदस्त मुठभेड़ में 3 नक्सली मार गिराए गए है।  जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के तिरियारपानी के पहाड़ियों में नक्सलियों की मूवमेंट की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद कांकेर से डीआरजी  और बीएसएफ संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू की थी, सुबह करीब 8 बजे जवानों का नक्सलियों से सामना हुआ है जिसमें जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है, दोपहर 2 बजे तक जंगल में सर्च ऑपरेशन के बाद जवान जंगल से बाहर आ गए है और मारे गए तीनों नक्सलियों के शव को जिला मुख्यालय लाया गया है, एसपी आई कल्याण एलिसेला ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त सरवन मड़कम ...