Bastar

नक्सली कमांडर की महिला गार्ड को मुठभेड़ में लगी थी गोली, गांव में छिपकर करवा रही थी इलाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bastar, BSF, india, Indian army, Naxal, police

नक्सली कमांडर की महिला गार्ड को मुठभेड़ में लगी थी गोली, गांव में छिपकर करवा रही थी इलाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर। 22 सितम्बर को कांकेर जिले के टेकापानी के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में नक्सली कमांडर की महिला गार्ड के घायल होने की खबर सामने आई थी, जिसकी अब पुष्टि हो चुकी है, पुलिस से बचकर भाग निकली महिला नक्सली को गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके पैर में गोली लगी थी और वो गांव के छिपकर इलाज करवाने की कोशिश में थी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया है, घायल महिला नक्सली की स्थिति को देखते हुए अब उसे इलाज के लिए कांकेर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को टेकापानी के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी, इस दौरान नक्सल कमांडर प्रसाद की मौजूदगी की खबर थी, मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकलने में कामयाब हो गए थे लेकिन पुलिस के पास पुख्ता जानकारी थी कि एक महिला नक्सली रेशमा को गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त ...
जवानों ने DVCM रैंक के नक्सली को घेराबंदी कर दबोचा, जनताना सरकार का अध्यक्ष भी गिरफ्तार
Bastar, Naxal, police, State

जवानों ने DVCM रैंक के नक्सली को घेराबंदी कर दबोचा, जनताना सरकार का अध्यक्ष भी गिरफ्तार

बीजापुर। सुरक्षा बलों को माओवादी विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिला बीजापुर के बासागुड़ा और भैरमगढ़ थाना क्षेत्रों में की गई अलग-अलग कार्यवाहियों में पुलिस ने 08 लाख रुपये के इनामी डीव्हीसीएम और 01 लाख रुपये के इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। दोनों माओवादी आरोपी कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।25 सितंबर  को डीआरजी बीजापुर, थाना बासागुड़ा और कोबरा 210 की संयुक्त टीम ने पोलमपल्ली के जंगल से माओवादी मल्लैश कुंजाम (डीव्हीसीएम, जगरगुंडा एरिया कमेटी, उम्र 40 वर्ष, निवासी नरसापुर) को पकड़ा। मल्लैश कुंजाम पर 08 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह 7 जून 2023 को गगनपल्ली और मुरकीपाड़ में पुलिस पार्टी पर IED ब्लास्ट और फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा है। इसके खिलाफ बासागुड़ा में 5, मोदकपाल में 1 स्थायी वारंट लंबित है। इसके अलावा तर्रेम, पामेड़, उसूर और आवापल्...
रायपुर से नक्सल दंपत्ति गिरफ्तार, कई अधिकारियों के घर की नौकरी, शहरी नेटवर्क से जुड़े तार की जांच जारी
Bastar, Naxal, police, Politics, State

रायपुर से नक्सल दंपत्ति गिरफ्तार, कई अधिकारियों के घर की नौकरी, शहरी नेटवर्क से जुड़े तार की जांच जारी

रायपुर। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्यवाही जारी है, इस बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक नक्सल दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया है, बताया जा रहा है कि ये दंपत्ति बीजापुर जिले के रहने वाले है और इलाज के नाम पर फर्जी आधार कार्ड के सहारे रायपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों के लंबे समय से रायपुर के अलग अलग इलाकों में रहने का खुलासा भी हुआ है। दंपत्ति के गिरफ्तार होने के बाद नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को लेकर बड़ा अपडेट पुलिस के हाथ लग सकता है। नक्सल दंपत्ति जग्गू उर्फ रमेश और उसकी पत्नी कमला लंबे समय से रायपुर में रह रहे थे , जग्गू ने इस दौरान कई अधिकारियों के घर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी भी की है। वर्तमान में दोनों चंगोराभाटा इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस पूछताछ में और भी खुलासे होने ...
चारामा के टीकम तारम को मिला राष्ट्रीय यूथ चेंज मेकर अवॉर्ड और इंग्लैंड से वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस सर्टिफिकेट, प्रदेश का बढ़ाया मान
Bastar, india, Youth

चारामा के टीकम तारम को मिला राष्ट्रीय यूथ चेंज मेकर अवॉर्ड और इंग्लैंड से वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस सर्टिफिकेट, प्रदेश का बढ़ाया मान

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा निवासी टीकम तारम ने एक बार फिर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। हरियाणा के करनाल में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यूथ चेंज मेकर राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इंग्लैंड से उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ। यह आयोजन अखिल भारतीय संस्था निफा (नेशनल इंटीग्रेट फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट) द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश से समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, करनाल की महापौर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता सहित जापान, इंग्लैंड और मॉरीशस से आए अतिथियों ने टीकम तारम को सम्मानित किया।टीकम तारम पिछले आठ वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 36 बार रक्तदान किया है और उनकी संस्था जयह...
नक्सल संगठन को तगड़ा झटका,एक साथ दो सेंट्रल कमेटी मेंबर मारे गए, दो करोड़ का था ईनाम
Bastar, india, Naxal, police

नक्सल संगठन को तगड़ा झटका,एक साथ दो सेंट्रल कमेटी मेंबर मारे गए, दो करोड़ का था ईनाम

नारायणपुर। नक्सल मोर्चे पर नारायणपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, नक्सलियों के साथ जबरदस्त मुठभेड़ में दो कुख्यात नक्सली मारे गए है, दोनों ही नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी के मेंबर थे, जिन पर एक एक करोड़ का ईनाम घोषित था। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने दोनों नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। जिनकी शिनाख्त कोसा उर्फ सत्यनारायण रेड्डी और राजू उर्फ रामचंद्र रेड्डी के रूप में हुई है। नारायणपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा पर बड़े नक्सलियों का जमावड़ा है जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था, इसी दौरान जवानों से खुद को घिरता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवानों की जवाबी कार्यवाही में दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली भाग खड़े हुए, मौके की सर्चिंग के दौरान दो पुरुष नक्सलियों के शव बरामद हुए  साथ ही AK 47, इंसास राइफल, बीजीएल ला...
माड़ इलाके में चल रही जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी
Bastar, Naxal, police

माड़ इलाके में चल रही जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

नारायणपुर। अबूझमाड़ में एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है, सुबह से जारी मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों को मार गिराया गया है, जबकि मौके से AK 47 रायफल भी बरामद हुआ है, बताया जा रहा है कि इलाके में अभी भी रुक रुक कर फायरिंग हो रही है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत जवानों को रवाना किया गया था, जहां नक्सलियों की बड़ी टीम से जवानों का सामना हो गया जिसके बाद से लगातार इलाके में फायरिंग जारी है, नारायणपुर पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि अब तक दो नक्सली मारे जा चुके है और मौके से हथियार भी बरामद हुए है, जवानों का ऑपरेशन अभी भी जारी है जिसके कारण अधिक जानकारी नहीं दी जा रही है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी। ...
शहर से एक किलोमीटर में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल, 10 घंटे में फाल्ट नहीं खोज पा रहा बिजली  विभाग
Bastar, State

शहर से एक किलोमीटर में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल, 10 घंटे में फाल्ट नहीं खोज पा रहा बिजली  विभाग

कांकेर।।बिजली व्यवस्था कितनी लचर हो चुकी है इसका साफ और सीधा उदाहरण देखने को मिल रहा है, शहर से महज 1 किलोमीटर में कोदाभाट में रात साढ़े 10 बजे से बिजली सेवा बाधित है और बिजली विभाग सुबह साढ़े 8 बजे तक फाल्ट ही नहीं खोज पाया है,  रात्रि में करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली सेवा बहाल तो हुई लेकिन वोल्टेज इतना लो था कि एक पंखा भी ना चले, लेकिन अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ते रहे कि लाइन चालू कर दी गई है, अब जो भी समस्या है वो सुबह देखी जाएगी। बिजली विभाग की उदासीनता का ये कोई पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है, रात में हुई बारिश के बाद कई इलाकों में बिजली सेवा बाधित हुई थी लेकिन शहर से सटे ग्रामीण इलाके में बिजली विभाग के द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है, जिससे लोगों में अब आक्रोश पनपने लगा है। लोग गैरजिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे है, इस मामले मे...
नक्सली नहीं डालेंगे हथियार, अपने ही केंद्रीय प्रवक्ता को कटघरे में किया खड़ा , बताया भ्रम फैलाने वाला निजी राय
Bastar, Crime, india, Naxal, police

नक्सली नहीं डालेंगे हथियार, अपने ही केंद्रीय प्रवक्ता को कटघरे में किया खड़ा , बताया भ्रम फैलाने वाला निजी राय

बस्तर। माओवादी संगठन में उथल पुथल मची हुई है, 15 सितम्बर को नक्सल संगठन के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय उर्फ सोनू ने प्रेस नोट और ऑडियो जारी कर युद्ध विराम की मांग करते हुए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से अपील की थी और अन्य साथियों से चर्चा करने के लिए एक माह का समय मांगा था लेकिन अब तेलगाना राज्य कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर युद्ध विराम से इनकार कर दिया है और अभय उर्फ सोनू के प्रेस नोट को उनकी निजी राय बता दिया हैं   केंद्रीय समिति ने साफ कर दिया है कि सोनू उर्फ अभय  का युद्धविराम संबंधी बयान पार्टी की आधिकारिक राय नहीं है, समिति ने इसे क्रांतिकारी खेमे में भ्रम फैलाने वाला करार देते हुए कहा कि गुप्त संगठन के फैसले इंटरनेट पर नहीं लिए जाते और किसी को भी इस बयान से भ्रमित होने की ज़रूरत नहीं है।माओवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र "कगार युद्ध" चला रही है...
लाल पानी का संकट: बीजापुर में NMDC के खिलाफ ग्रामीणों की पदयात्रा, विक्रम मंडावी के नेतृत्व में 45 गांवों ने उठाई न्याय की आवाज
Bastar, india, Politics, State

लाल पानी का संकट: बीजापुर में NMDC के खिलाफ ग्रामीणों की पदयात्रा, विक्रम मंडावी के नेतृत्व में 45 गांवों ने उठाई न्याय की आवाज

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) की बैलाडीला खदानों से निकलने वाला ‘लाल पानी’ अब आदिवासी समुदायों की जिंदगी पर कहर बनकर टूट रहा है। इस पर्यावरणीय आपदा के खिलाफ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए सड़कों पर उतरने का फैसला किया है। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में ग्राम हिरोली से शुरू हुई सैकड़ों ग्रामीणों की पदयात्रा शनिवार को जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेगी। यहां एक विशाल आम सभा का आयोजन होगा, जिसमें लाल पानी की समस्या से निजात, पर्यावरण संरक्षण, जल शोधन संयंत्र, क्षतिपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।लौह अयस्क खनन से उत्पन्न अपशिष्ट से रंगा यह लाल पानी बीजापुर जिले के नदियों, नालों और तालाबों को लगातार नुकसान पहुंचा  रहा है। लगभग 45 गांवों के ग्रामीण इस ‘लाल पानी’ स...
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से ग्रामीण हो रहे वंचित:ताटी
Bastar, Politics

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से ग्रामीण हो रहे वंचित:ताटी

भोपालपटनम।प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। यही वजह है कि ग्रामीणजन अब भी जर्जर मकान में रहने पर मजबूर हैं।यह बात बीजापुर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य बसंत राव ताटी ने कही। ताटी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भोपालपटनम विकासखंड में शासन की अति महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है।अपनी बात की पुष्टि के लिये उन्होंने ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के आश्रित ग्राम नरोन्हापल्ली निवासी कंती नरसैया का उदाहरण दिया।ताटी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण कंती नरसैया  का परिवार जर्जर मकान में रहने पर मजबूर है।इनके मकान की हालत ऐसी है कि ढहने से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।लेकिन प्रशासन को इसकी परवाह बिल्कुल नहीं है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि जहाँ एक ओर वर्तमान डबल इंजन की सरकार सुशासन का ढोल पीट रही है, वहीं...