Bastar

आत्म समर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों ने बनेंगे आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गृहमंत्री ने दिए निर्देश
Bastar, BSF, india, Naxal, police, Politics

आत्म समर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों ने बनेंगे आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गृहमंत्री ने दिए निर्देश

कांकेर। बस्तर में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांस गिन रहा है, ज्यादातर नक्सली अब आत्म समर्पण कर आम जीवन जीने की चाह में है, प्रदेश गृहमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार की शाम भानुप्रतापपुर के मुल्ला में बनाए गए पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया और यहां पुनर्वास का परीक्षण ले रहे आत्म समर्पित नक्सलियों से मुलाकात की, इस दौरान गृहमंत्री ने कई अहम निर्देश प्रशासन को दिए है। उन्होंने पुनर्वासित युवाओं से मुलाकात करते हुए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।शनिवार शाम को ग्राम मुल्ला पुनर्वास केन्द्र पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युवाओं से शिक्षा-दीक्षा और खेती के संबंध में जानकारी ली, साथ ही उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पुनर्वासित परिवार के सदस्यों से पुनर्वास केन्द्र में मुलाकात की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकार...
सर्व समाज ने मसीह समाज के अधिकार रैली का किया विरोध, कांकेर में रैली रोकने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम,
Bastar, india, Politics

सर्व समाज ने मसीह समाज के अधिकार रैली का किया विरोध, कांकेर में रैली रोकने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम,

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण का मामला दिन ब दिन तूल पकड़ता जा रहा है, कभी मृत व्यक्तियों के कफ़न दफन तो कभी प्रार्थना सभा को लेकर गांव गांव में विवाद खड़ा हो रहा है, ताजा मामला मसीह समाज के 10 नवंबर को न्याय समानता और संवैधानिक अधिकार की मांग को लेकर अधिकार रैली से जुड़ा है, जिला मुख्यालय में रैली का आयोजन होना है, लेकिन रैली से जुड़े प्रचार पोस्टर में सनातन धर्म से जुड़े और इसके अलावा भी अन्य महापुरुषों की फोटो लगाई गई है,जिसका विरोध सर्व समाज ने किया है, सर्व समाज ने सनातन धर्म के महापुरुषों और क्रांतिकारियों की फोटो लगाकर लोगों को बरगलाने का आरोप मसीह समाज पर लगाते हुए रैली नहीं होने देने की चेतावनी दी है, साथ ही मसीह समाज के खिलाफ महापुरुषों की फोटो का दुरुपयोग को लेकर एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की है, सर्व समाज के आक्रोश को देखते हुए आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठ...
दंतेवाड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा पत्रकार को धमकी, पत्रकारों में रोष
Bastar, Crime, india, police, Politics

दंतेवाड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा पत्रकार को धमकी, पत्रकारों में रोष

दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर में पत्रकारिता करना अब जोखिम भरा साबित हो रहा है, खासकर तब जब समाचार सत्ता से जुड़े पदाधिकारियों के खिलाफ होते हैं। हाल ही में एक पत्रकार को भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा धमकी दिए जाने की घटना सामने आई है, जिससे पत्रकारों में भारी रोष है। मामला तब तूल पकड़ा जब पत्रकार लोकेश शर्मा ने भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता के करीबी लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर खबर प्रकाशित की। इसके बाद, भाजपा जिला अध्यक्ष से उन्हें एफआईआर कराने की धमकी मिली।पत्रकारों के साथ इस तरह के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए, जिले के पत्रकारों ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में बैठक आयोजित की। इस बैठक में दक्षिण बस्तर पत्रकार संघ के अध्यक्ष बप्पीराय, वरिष्ठ पत्रकार यशवंत यादव, विनोद सिंह सहित दर्जनों पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक के बाद पत्रकारों ने कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखकर अतिक्रमण की जांच कर उसे...
धर्मांतरण के खेल में मानवता शर्मसार, 3 दिन तक शव का नहीं हो सका अंतिम संस्कार आखिर में भेजना पड़ा जिले से बाहर
Bastar, india, police, Politics, Youth

धर्मांतरण के खेल में मानवता शर्मसार, 3 दिन तक शव का नहीं हो सका अंतिम संस्कार आखिर में भेजना पड़ा जिले से बाहर

कांकेर। धर्मांतरित लोगों के मौत के बाद कफ़न दफन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, एक बार फिर धर्मांतरित युवक की मौत के बाद उसके कफ़न दफन को लेकर ग्रामीणों ने जमीन देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद 3 दिन तक युवक का कफ़न दफन का इंतज़ार करता रहा आखिर में उसे जिले से ही बाहर भेज दिया गया। मामला भानुप्रतापपुर क्षेत्र के कोड़ेकुर्से गांव का है जहां के निवासी युवक मनीष  निषाद की बीमारी के कारण 4 नवम्बर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई समुदाय में जाने को लेकर गांव में कफ़न दफन से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद के बाद शव को परिजनों ने पुलिस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी में रखवाया था, आज सुबह फिर ग्रामीणों की भीड़ थाना पहुंच गई जिसके बाद शव को चारामा भेजा गया लेकिन यहां भी हिन्दू संग...
10 माह बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने चुनी अपनी टीम, राजा पांडेय का बढ़ा कद,
Bastar, india, Politics, State

10 माह बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने चुनी अपनी टीम, राजा पांडेय का बढ़ा कद,

कांकेर। जिला भाजपा अध्यक्ष ने आखिर कर लंबे इंतजार के बाद अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, वर्तमान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का कद इस टीम में बढ़ गया है, राजा पांडेय पर जिला भाजपा के महामंत्री बनाए गए है, वही बृजमोहन तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है , वही अशोक वलेचा, राजा देवलानी समेत 6 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए है। जिला भाजपा की कार्यकारिणी का लम्बे समय से इंतज़ार किया जा रहा था, आखिरकार अध्यक्ष बनने के 10 माह बाद महेश जैन ने अपनी टीम चुनी है, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय के सहमति से इस टीम का गठन किया गया है। देखिए सूची ...
विस्थापित हुए पांच परिवारों की 109 एकड़ पैतृक भूमि पर उद्योगपति का कब्जा, कांग्रेस विधायक ने लगाए गंभीर आरोप 
Bastar, india, Politics, Top News

विस्थापित हुए पांच परिवारों की 109 एकड़ पैतृक भूमि पर उद्योगपति का कब्जा, कांग्रेस विधायक ने लगाए गंभीर आरोप 

बीजापुर। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने जिला मुख्यालय बीजापुर में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भैरमगढ़ राहत शिविरों में रह रहे पांच ग्रामीणों की कुल 109 एकड़ पैतृक भूमि को रायपुर के एक उद्योगपति ने भूस्वामियों को बहला-फुसलाकर खरीद लिया, जबकि भूस्वामियों को इसकी कोई जानकारी तक नहीं थी। विधायक ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी करार देते हुए उच्च स्तरीय जांच करने और जमीनों की तत्काल वापसी की मांग  सरकार से की है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बने दो वर्ष होने को है तब से लगातार हम इस बात को कहते रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण में बस्तर के जल, जंगल और जमीनों को लूटने का काम हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण उद्योगपतियों की नजर बस्तर के बहुमूल्य खनिज संसा...
लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती कल, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का विभिन्न कार्यक्रम
Bastar, Local news, State, Top News

लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती कल, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का विभिन्न कार्यक्रम

कांकेर। लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती को लेकर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के द्वारा शहर के कम्युनिटी हाल में विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया गया है।सरदार पटेल की जयंती को लेकर समाज के अध्यक्ष सुनील पटेल ने बताया कि सुबह से ही कार्यक्रम शुरू होंगे जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ मेघावी छात्रों का सम्मान , वृद्ध जनों का सम्मान किया जाएगा, उसके साथ ही महिला विंग का गठन भी किया जाना है, कार्यक्रम में जिले भर से समाज के लोग एकत्रित हो रहे है,साथ ही बस्तर संभाग से समाज के पदाधिकारी भी सम्मिलित होने कांकेर पहुंचेंगे, उन्होंने कहा कि सरदार पटेल केवल समाज के ही नहीं बल्कि देश के गौरव है, जिनकी जयंती पर समाज के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। ...
अमित बघेल की आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का सिंधी समाज, कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
Bastar, Culture, police, Politics, State

अमित बघेल की आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का सिंधी समाज, कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

कांकेर। क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के द्वारा सिंधी समाज के इष्टदेव पर की गई आपत्तिजनक टिपण्णी के खिलाफ अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है, प्रदेश भर के अलग अलग इलाकों में अमित बघेल के खिलाफ कार्यवाही को लेकर मांग उठ रही है, आज कांकेर में भी सिंधी समाज ने पुलिस अधीक्षक के नाम कांकेर पुलिस को ज्ञापन सौंपा है और अमित बघेल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। सिंधी  समाज ने अध्यक्ष राकेश आहूजा ने कहा कि अमित बघेल के खिलाफ जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है वो दोहराया नहीं जा सकता। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज व उनके इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी के संबंध में अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में सिंधी समाज, कांकेर ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा है । समाज के सदस्यों ने मांग की है कि ऐसे बयान देने वाले व्यक्ति पर सख्त कानूनी और प्रशासनिक का...
कांकेर के बाद बीजापुर में नक्सलियों का आत्म समर्पण, 51 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता
Bastar, BSF, india, Naxal, police, Politics

कांकेर के बाद बीजापुर में नक्सलियों का आत्म समर्पण, 51 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

बीजापुर। कांकेर में आज 21 नक्सलियों के रेड कारपेट में स्वागत के बाद बीजापुर में बड़ा नक्सल आत्म समर्पण हुआ है, बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के सामने  51 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समर्पण कर दिया है। जिसमें 9 महिला और 42 पुरुष नक्सली शामिल है। बीजापुर में समर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 66 लाख का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि सभी नक्सलियों की कंपनी नंबर 1, 2 और 5 के सदस्य है इसके अलावा एरिया कमेटी पार्टी, प्लाटून और आरपीसी जनताना सरकार से जुड़े पदाधिकारी भी है। कांकेर में आज ही 21 माओवादियों का रेड कारपेट पर आईजी बस्तर पी सुंदरराज और कांकेर एसपी आई कल्याण एलिसेला समेत पुलिस के अधिकारियों ने स्वागत किया था और इसके ठीक कुछ देर बाद एक और सुकून भरी खबर सामने आई है, बता दे कि 2025 में अब तक 461 माओवादी आत्म समर्पण कर चुके है, वही 138 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है, जबकि 485 माओवाद...
आत्म समर्पित नक्सलियों का रेड कारपेट पर स्वागत, आईजी बोले जंगलों में छिपे नक्सलियों के पास अंतिम मौका, सरेंडर करे नहीं तो फोर्स निपटेगी
Bastar, BSF, india, Indian army, Naxal, police, Politics

आत्म समर्पित नक्सलियों का रेड कारपेट पर स्वागत, आईजी बोले जंगलों में छिपे नक्सलियों के पास अंतिम मौका, सरेंडर करे नहीं तो फोर्स निपटेगी

कांकेर। उत्तर बस्तर में सक्रिय रहे 21 माओवादियों ने 18 हथियारों के साथ पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है, सभी नक्सलियों का आज जंगलवार कालेज में आयोजित कार्यक्रम में रेड कारपेट में स्वागत किया गया, आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को बस्तर आईजी ने संविधान की प्रति सौंपकर मुख्यधारा में उनका स्वागत किया है। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी अभियान के बीच इस माह पुलिस ने अपनी रणनीति बदली है और एनकाउंटर की जगह समर्पण को प्राथमिकता देते हुए नक्सलियों को साफ संदेश दिया गया था कि वो यदि आत्म समर्पण कर मुख्य धारा में लौटने को तैयार है तो उनका स्वागत किया जाएगा लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे तो उनसे फोर्स निपटने को तैयार बैठी है। जिसका असर भी देखने को मिला और इसी माह 208 नक्सलियों ने 109 हथियारों के साथ जगदलपुर में सरेंडर किया, जिसके बाद कांकेर जिले के दो एरिया कमेटी ने आज एक साथ हथियार डाले है, जिसम...