Tag: Bastar

नक्सलियों की एक और  साजिश नाकाम, 9 आईईडी बरामद, ऑपरेशन तेज
Bastar, india, Naxal, police

नक्सलियों की एक और  साजिश नाकाम, 9 आईईडी बरामद, ऑपरेशन तेज

कांकेर। कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने बड़ी साजिश रची थी लेकिन जवानों की सतर्कता से नक्सलियों ने नापाक मंसूबे नाकाम हो गए है, जवानों ने कल्पर और मोदेमरका से 9 नग आईईडी बरामद की है। जिसे जवानों ने मौके पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में फटाखे , इलेक्ट्रिक वायर समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैमामला छोटे बेतिया थानाक्षेत्र का है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल गश्त पर रवाना हुई थी, इसी दौरान मोदेमरका के नदी के किनारे नक्सलियों के द्वारा आईईडी प्लांट किए जाने की सूचना पर जवानों ने सावधानी से सर्च ऑपरेशन चलाया और मौके से 3 नग आईईडी बरामद की, जिसे मौके पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया गया, इसके बाद सर्चिंग के दौरान कल्पर के जंगलों में भी जवानों ने 5- 5 किलो की 6 नग आईईडी बरामद की है, ज...
मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला यातायात पुलिस का बुलडोजर, नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी
accident, Bastar, police

मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला यातायात पुलिस का बुलडोजर, नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी

कांकेर। यातायात पुलिस कांकेर के द्वारा जिले में चलाये जा रहे यातायात नियम का पालन व ध्वनि नियंत्रण अभियान के तहत् मोटर सायकल में लगाये गये अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 100 वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किया गया, जब्त सभी मॉडिफाइड साइलेंसरों को सिविल लाईन मार्ग पर बुलडोजर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया, इससे आमजन की सुरक्षा और पर्यावरण सरंक्षण संदेश देने के उद्देश्य से किया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी लायी जा सके एवं कानून के विपरीत कार्य करने वाले के खिलाफ पुलिस कठोर कार्यवाही करते रहेगी व वाहन मालिक व चालको को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि भविष्य में अपने वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर दुबारा पाये जाने पर उनके खिलाफ और सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी। यातायात पुलिस कांकेर ने नागरिकों से अपील की है कि तेज आवाज मॉडिफाइड साइलेंसर न केवल गैर ...
खूंखार नक्सली हिड़मा का शव पहुंचा गांव, कुछ देर में परिजनों को सौंपा जाएगा शव , देखिए वीडियो
Bastar, Naxal, police, Politics

खूंखार नक्सली हिड़मा का शव पहुंचा गांव, कुछ देर में परिजनों को सौंपा जाएगा शव , देखिए वीडियो

सुकमा। छत्तीसगढ़ आंध्रप्रदेश की सीमा पर दो दिन पहले ग्रे हाउंड फोर्स ने सबसे खूंखार माने जाने वाले नक्सल लीडर माड़वी हिड़मा को मार गिराया था, जिसके बाद नक्सलवाद की कमर बुरी तरह टूट चुकी है, मारे गए नक्सल लीडर हिड़मा का शव उसके गांव पूर्वर्ती लाया गया है। जहां हिड़मा को देखने उसके गांव और अन्य लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है, जिसके कारण शव को फिलहाल सीआरपीएफ कैंप में रखा गया है, जिसे कुछ देर में परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मंगलवार को छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें हिड़मा और उसकी पत्नी राजे समेत 6 नक्सली मारे गए थे, हिड़मा वही नक्सली है जिसकी तलाश पुलिस को कई सालों से थी हिड़मा ही बस्तर में 300 से अधिक जवानों की हत्या का मास्टर माइंड माना जाता है, ऐसे में अब इसके मारे जाने से नक्सल संगठन लगभग खत्म हो चुका है। हिड़मा का उ...
मोस्ट वॉन्टेड नक्सली हिड़मा एनकाउंटर में मारा गया, ग्रे हाउंड फोर्स ने किया सबसे बड़े नक्सली का एनकाउंटर
Bastar, india, Naxal, police, Politics

मोस्ट वॉन्टेड नक्सली हिड़मा एनकाउंटर में मारा गया, ग्रे हाउंड फोर्स ने किया सबसे बड़े नक्सली का एनकाउंटर

सुकमा। दो दशक से भी अधिक समय से बस्तर में नक्सलवाद का पर्याय बना मोस्ट वॉन्टेड नक्सली माड़वी हिड़मा मारा गया है, छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश सीमा पर आज सुबह हुए भीषण मुठभेड़ में ग्रे हाउंड के जवानों ने हिड़मा समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया है, बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में हिड़मा की पत्नी राजे भी मारी गई है। हिड़मा के मारे जाने से बस्तर अब लगभग नक्सलवाद से मुक्त माना जा सकता है, लेकिन हिड़मा के सबसे खास साथी देवा को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी जिले के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना ग्रे हाउंड फोर्स को  मिलीं थी,, जिसके बाद एक बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया था, सुबह करीब 7 बजे नक्सलियों और जवानों के बीच में मुठभेड़ हुई,जिसके बाद जब इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए है, जिसमें माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी...
बीजापुर में बड़ी मुठभेड़ मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज समेत 6 नक्सली ढेर, ऑटोमेटिक रायफल्स भी बरामद
Bastar, BSF, india, Naxal, police

बीजापुर में बड़ी मुठभेड़ मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज समेत 6 नक्सली ढेर, ऑटोमेटिक रायफल्स भी बरामद

बीजापुर। बीजापुर जिले से फिर एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है, जहां जवानों ने सुबह से जारी मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जिसमें मद्देड़ एरिया कमेटी का इंचार्ज बुचअन्ना भी शामिल बताया जा रहा है। नेशनल पार्क इलाके में सुबह से ही नक्सलियों से जवानों की रुक रुक कर मुठभेड़ हो रही है, जिसको लेकर पुलिस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना थी , जिसके बाद ऑपरेशन लांच किया गया था, सुबह जवानों का सामना नक्सलियों से हुआ जिसके बाद दोनों तरफ से रुक रुक कर देर शाम तक फायरिंग होने की खबर हैं। मौके से अब तक 6 नक्सलियों के शव और इंसास, SLR , स्टेनगन, 303 रायफल जैसे ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, अभी भी रुक रुक कर फायरिंग ...
लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती कल, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का विभिन्न कार्यक्रम
Bastar, Local news, State, Top News

लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती कल, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का विभिन्न कार्यक्रम

कांकेर। लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती को लेकर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के द्वारा शहर के कम्युनिटी हाल में विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया गया है।सरदार पटेल की जयंती को लेकर समाज के अध्यक्ष सुनील पटेल ने बताया कि सुबह से ही कार्यक्रम शुरू होंगे जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ मेघावी छात्रों का सम्मान , वृद्ध जनों का सम्मान किया जाएगा, उसके साथ ही महिला विंग का गठन भी किया जाना है, कार्यक्रम में जिले भर से समाज के लोग एकत्रित हो रहे है,साथ ही बस्तर संभाग से समाज के पदाधिकारी भी सम्मिलित होने कांकेर पहुंचेंगे, उन्होंने कहा कि सरदार पटेल केवल समाज के ही नहीं बल्कि देश के गौरव है, जिनकी जयंती पर समाज के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। ...
कांकेर के बाद बीजापुर में नक्सलियों का आत्म समर्पण, 51 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता
Bastar, BSF, india, Naxal, police, Politics

कांकेर के बाद बीजापुर में नक्सलियों का आत्म समर्पण, 51 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

बीजापुर। कांकेर में आज 21 नक्सलियों के रेड कारपेट में स्वागत के बाद बीजापुर में बड़ा नक्सल आत्म समर्पण हुआ है, बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के सामने  51 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समर्पण कर दिया है। जिसमें 9 महिला और 42 पुरुष नक्सली शामिल है। बीजापुर में समर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 66 लाख का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि सभी नक्सलियों की कंपनी नंबर 1, 2 और 5 के सदस्य है इसके अलावा एरिया कमेटी पार्टी, प्लाटून और आरपीसी जनताना सरकार से जुड़े पदाधिकारी भी है। कांकेर में आज ही 21 माओवादियों का रेड कारपेट पर आईजी बस्तर पी सुंदरराज और कांकेर एसपी आई कल्याण एलिसेला समेत पुलिस के अधिकारियों ने स्वागत किया था और इसके ठीक कुछ देर बाद एक और सुकून भरी खबर सामने आई है, बता दे कि 2025 में अब तक 461 माओवादी आत्म समर्पण कर चुके है, वही 138 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है, जबकि 485 माओवाद...
आत्म समर्पित नक्सलियों का रेड कारपेट पर स्वागत, आईजी बोले जंगलों में छिपे नक्सलियों के पास अंतिम मौका, सरेंडर करे नहीं तो फोर्स निपटेगी
Bastar, BSF, india, Indian army, Naxal, police, Politics

आत्म समर्पित नक्सलियों का रेड कारपेट पर स्वागत, आईजी बोले जंगलों में छिपे नक्सलियों के पास अंतिम मौका, सरेंडर करे नहीं तो फोर्स निपटेगी

कांकेर। उत्तर बस्तर में सक्रिय रहे 21 माओवादियों ने 18 हथियारों के साथ पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है, सभी नक्सलियों का आज जंगलवार कालेज में आयोजित कार्यक्रम में रेड कारपेट में स्वागत किया गया, आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को बस्तर आईजी ने संविधान की प्रति सौंपकर मुख्यधारा में उनका स्वागत किया है। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी अभियान के बीच इस माह पुलिस ने अपनी रणनीति बदली है और एनकाउंटर की जगह समर्पण को प्राथमिकता देते हुए नक्सलियों को साफ संदेश दिया गया था कि वो यदि आत्म समर्पण कर मुख्य धारा में लौटने को तैयार है तो उनका स्वागत किया जाएगा लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे तो उनसे फोर्स निपटने को तैयार बैठी है। जिसका असर भी देखने को मिला और इसी माह 208 नक्सलियों ने 109 हथियारों के साथ जगदलपुर में सरेंडर किया, जिसके बाद कांकेर जिले के दो एरिया कमेटी ने आज एक साथ हथियार डाले है, जिसम...
आईजी बोले दक्षिण बस्तर में छिपे नक्सलियों के  पास कोई विकल्प नहीं सरेंडर करे नहीं तो पाताल से ढूंढ कर मारेंगे
Bastar, BSF, india, Indian army, Naxal, police

आईजी बोले दक्षिण बस्तर में छिपे नक्सलियों के  पास कोई विकल्प नहीं सरेंडर करे नहीं तो पाताल से ढूंढ कर मारेंगे

बस्तर। बस्तर का अधिकांश हिस्सा नक्सल मुक्त होने की कगार पर पहुंच चुका है, लेकिन अब भी नक्सलियों की एक बड़ी टीम दक्षिण बस्तर में मौजूद है, जिसमें नक्सल संगठन का नया महासचिव देवजी, नक्सलियों का सबसे खूंखार लीडर हिड़मा और देवा जैसे नक्सली शामिल है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने दक्षिण बस्तर में सक्रिय नक्सलियों को लेकर बड़ा बयान दिया है, पी सुन्दराज ने जगदलपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दक्षिण में सक्रिय नक्सली भी जल्द हथियार डालकर समर्पण कर दे अन्यथा वो पाताल में में भी छिप जाएंगे तो उन्हें ढूंढ कर मारा जाएगा। उत्तर बस्तर कांकेर में कल 21 नक्सलियों के आत्म समर्पण के बाद यह इलाका नक्सलियों के चंगुल से लगभग मुक्त हो गया है, पश्चिम बस्तर का इलाका भी नक्सलियों के चंगुल से आजाद हो रहा है, ऐसे में सिर्फ दक्षिण बस्तर में ही नक्सलियों की टीम बची है, लेकिन यह नक्सलियों की सबसे खतरनाक टीम है क्योंक...
उत्तर बस्तर में सिमट गया नक्सलवाद, सभी बड़े लीडर हथियार के साथ पहुंचे सरेंडर करने
Bastar, india, Naxal, police

उत्तर बस्तर में सिमट गया नक्सलवाद, सभी बड़े लीडर हथियार के साथ पहुंचे सरेंडर करने

कांकेर। नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन के 5 महीने पहले ही उत्तर बस्तर से नक्सलवाद लगभग खत्म हो रहा है, उत्तर बस्तर डिवीजन के तमाम बड़े नक्सली लीडर हथियार के साथ आज जगदलपुर में सरेंडर कर देंगे। कल कांकेर जिले के कामतेड़ा कैंप में 50 से अधिक नक्सली हथियार के साथ पहुंचे जिन्हें दो बसों में भारी सुरक्षा के बीच जगदलपुर भेजा गया है। जिसमें DKSZC राजू सलाम उर्फ शिव प्रसाद और भास्कर उर्फ राजमन भी शामिल है। राजू सलाम और राजमन वही नक्सली है जो उत्तर बस्तर के सभी बड़ी नक्सल वारदात में शामिल रहे है। दोनों की तलाश पुलिस को लम्बे समय से थी, इन दोनों के सरेंडर करने से कांकेर में नक्सलवाद खात्मे की ओर है, इसके पहले कांकेर क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात शंकर राव, दर्शन पड्डा, विजय रेड्डी पहले ही मारे जा चुके है, वही प्रभाकर समेत कई बड़े नक्सली गिरफ्तार किए गए थे तो कुछ ने पहले सरेंडर कर दिया था। अब राजू और राजम...