Tag: Bastar

नक्सल संगठन को सबसे बड़ा झटका, सोनू उर्फ वेणुगोपाल के 60 नक्सलियों और 50 हथियार के साथ सरेंडर की खबर
Bastar, india, Naxal, police, State

नक्सल संगठन को सबसे बड़ा झटका, सोनू उर्फ वेणुगोपाल के 60 नक्सलियों और 50 हथियार के साथ सरेंडर की खबर

गढ़चिरौली। नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन नजदीक आते ही नक्सलवाद को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है, शांति वार्ता की पेशकश और युद्ध विराम कर लोकतंत्र के साथ काम करने का वादा कर पत्र जारी करने वाले नक्सली नेता सीसी मेंबर सोनू उर्फ वेणुगोपाल राव ने महाराष्ट्र पुलिस के सामने समर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि सोनू ने 60 नक्सलियों के साथ आत्म समर्पण किया है और 50 हथियार भी साथ लाया है।इतनी बड़ी संख्या में हथियारों के साथ ये अब तक का सबसे बड़ा नक्सल सरेंडर है। हालांकि महाराष्ट्र पुलिस ने अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन सूत्रों के हवाले से ये बड़ी खबर सामने आई है। सोनू वही नक्सली नेता है जिसने 15 सितंबर को एक पत्र जारी किया था जिसमें युद्ध विराम और शांति वार्ता की जिक्र था और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए सोनू ने आत्म समर्पण के संकेत दिए थे, जिस...
बीजापुर में लाल आतंक  हटते ही नंबी जलप्रपात ने खींचा विदेशी सैलानियों का ध्यान,जर्मनी से पहुंचे दंपत्ति ने कहा बस्तर मन मोहने वाली  जगह
Bastar, india, Naxal, police, State

बीजापुर में लाल आतंक  हटते ही नंबी जलप्रपात ने खींचा विदेशी सैलानियों का ध्यान,जर्मनी से पहुंचे दंपत्ति ने कहा बस्तर मन मोहने वाली  जगह

बीजापुर।बीजापुर में अब बदलाव की बयार साफ नज़र आ रही है पहली बार जर्मनी से एक दंपत्ति  यहां के मशहूर नंबी वाटरफॉल पहुंचा। जहां उन्होंने न सिर्फ जलप्रपात की अद्भुत प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया बल्कि आसपास के आदिवासी गांवों में जाकर वहां की संस्कृति और परंपराओं को भी करीब से देखा।विदेशी मेहमानों का स्वागत स्थानीय युवा ने किया  जो टूरिस्ट गाइड बनाए गए है,  उन्होंने महुआ, कोदो-कुटकी और बांस के पारंपारिक खान पान का स्वाद भी लिया।उन्होंने बताया कि उन्होंने बस्तर के बारे में इंटरनेट पर पढ़ा था, लेकिन यहां आकर जो अनुभव मिला, वह कहीं अधिक अद्भुत है। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में कई खूबसूरत जलप्रपात समेत कई पर्यटन स्थल है जो कि नक्सल आतंक के कारण लोगों की पहुंच से दूर थे लेकिन अब बस्तर में नक्सलवाद तेजी से सिमट रहा है और बस्तर की खूबसूरती निखर रही है, जिसको देखने देश के साथ साथ विदेश से...
शहर की सड़को पर स्कूटी में रोमांस, बेशर्मी की हदें पार,सोशल मीडिया में वीडियो वायरल ,देखिए वीडियो
Bastar, police, State

शहर की सड़को पर स्कूटी में रोमांस, बेशर्मी की हदें पार,सोशल मीडिया में वीडियो वायरल ,देखिए वीडियो

कांकेर। शहर की सड़को पर बेशर्मी करते युवक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है, स्कूटी में सवार युवक युवती रोमांस करते नजर आ रहे है, दुर्ग भिलाई के बाद कांकेर में युवा पीढ़ी की बेशर्मी का वीडियो सामने आया है जिसके बाद लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है, लोग सरेआम बेशर्मी करने वाले युवक युवती पर कार्यवाही की मांग कर रहे है। दरअसल शहर के गोविंदपुर से घड़ी चौक के बीच बिना नंबर की स्कूटी पर युवक युवती सवार दिख रहे है, जिसमें युवक स्कूटी चला रहा है और युवती उसकी गोद में बैठी हुई है, स्कूटी के पीछे चल रहे कार सवार ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग शहर में इस तरह का कृत्य करने वालों पर कार्यवाही की मांग कर रहे है, वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवक युवती की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है, जिसके बाद कार्यवाही भी की जाएगी। वीडियो बीती रात क...
15 अक्टूबर तक नक्सली डाल देंगे हथियार, एक और पत्र से हलचल तेज
Bastar, india, Naxal, police

15 अक्टूबर तक नक्सली डाल देंगे हथियार, एक और पत्र से हलचल तेज

बस्तर। नक्सल मोर्चे से बड़ी खबर सामने आ रही है, नक्सलियों ने 15 अक्टूबर तक हथियार डालने का ऐलान किया है, नक्सलियों का एक और पत्र सामने आया है जो कि माड़ डिविजन से जारी हुआ है और नक्सलियों से सरकार से ऑपरेशन रोकने की मांग करते हुए 15 अक्टूबर तक हथियार डालने का ऐलान कर दिया है।नक्सलियों की माड़ डिविजन का पत्र वायरलपत्र माड़ डिवीजन की सचिव रणिता के नाम से जारी हुआ है ,जिसमें केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता सोनू के शांति वार्ता और युद्ध विराम के फैसले पर समर्थन जताते हुए नक्सलियों बयान दिया है कि देश दुनिया की बदलती परिस्थितियों की पहचान कर उसके मुताबिक क्रांतिकारी आंदोलन में जरूरी बदलाव करने में केंद्रीय कमेटी के मेंबर विफल साबित हुए है,जिसके कारण आंदोलन अब कमजोर हो चुका है, आंदोलन में जनता की भागीदारी भी कम होने की बात नक्सलियों ने स्वीकार की है, जिसको देखते हुए माड़ डिविजन के द्वारा सशस्...
नक्सल नेता के एनकाउंटर का मामला पहुंचा हाईकोर्ट,बेटा बोला मुठभेड़ में नहीं हुई मौत
Bastar, india, Naxal, police

नक्सल नेता के एनकाउंटर का मामला पहुंचा हाईकोर्ट,बेटा बोला मुठभेड़ में नहीं हुई मौत

बिलासपुर। नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर रामचंद्र रेड्डी उर्फ विकल्प का 23 सितंबर को नारायणपुर के अबूझमाड़ में एनकाउंटर में मारे जाने का दावा पुलिस ने किया था, अब यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है, मृत नक्सल नेता के बेटे ने हाइकोर्ट के याचिका दाखिल करते हुए रामचंद्र की मौत एनकाउंटर में नहीं बल्कि पुलिस कस्टडी में होने का दावा करते हुए मामले की जांच राज्य के बाहर के  अधिकारियों से करवाने की मांग की है। जिस पर हाइकोर्ट ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है और मृतक के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट हाइकोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। पुलिस ने दावा किया था कि 23 सितंबर को अबूझमाड़ में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें रामचंद्र रेड्डी उर्फ विकल्प और रामनारायण रेड्डी उर्फ  कोसा मारे गए थे, दोनों ही नक्सल संगठन के शीर्ष नेता थे और दोनों पर एक...
गांव के नजदीक पहाड़ी में जबरदस्त मुठभेड़, नक्सली कमांडर समेत 3 ढेर, बड़े लीडर की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन
Bastar, BSF, india, Indian army, Naxal, police

गांव के नजदीक पहाड़ी में जबरदस्त मुठभेड़, नक्सली कमांडर समेत 3 ढेर, बड़े लीडर की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन

कांकेर।  जिला मुख्यालय से महज 30 किलोमीटर दूर गांव के नजदीक पहाड़ी में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ में सीतानदी एरिया कमेटी के कमांडर समेत 3 नक्सली ढेर कर दिए गए है।पुलिस ने लंबे समय के बाद इस इलाके में नक्सलियों को घेरा है जबरदस्त मुठभेड़ में 3 नक्सली मार गिराए गए है।  जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के तिरियारपानी के पहाड़ियों में नक्सलियों की मूवमेंट की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद कांकेर से डीआरजी  और बीएसएफ संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू की थी, सुबह करीब 8 बजे जवानों का नक्सलियों से सामना हुआ है जिसमें जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है, दोपहर 2 बजे तक जंगल में सर्च ऑपरेशन के बाद जवान जंगल से बाहर आ गए है और मारे गए तीनों नक्सलियों के शव को जिला मुख्यालय लाया गया है, एसपी आई कल्याण एलिसेला ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त सरवन मड़कम ...
नक्सली कमांडर की महिला गार्ड को मुठभेड़ में लगी थी गोली, गांव में छिपकर करवा रही थी इलाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bastar, BSF, india, Indian army, Naxal, police

नक्सली कमांडर की महिला गार्ड को मुठभेड़ में लगी थी गोली, गांव में छिपकर करवा रही थी इलाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर। 22 सितम्बर को कांकेर जिले के टेकापानी के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में नक्सली कमांडर की महिला गार्ड के घायल होने की खबर सामने आई थी, जिसकी अब पुष्टि हो चुकी है, पुलिस से बचकर भाग निकली महिला नक्सली को गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके पैर में गोली लगी थी और वो गांव के छिपकर इलाज करवाने की कोशिश में थी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया है, घायल महिला नक्सली की स्थिति को देखते हुए अब उसे इलाज के लिए कांकेर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को टेकापानी के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी, इस दौरान नक्सल कमांडर प्रसाद की मौजूदगी की खबर थी, मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकलने में कामयाब हो गए थे लेकिन पुलिस के पास पुख्ता जानकारी थी कि एक महिला नक्सली रेशमा को गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त ...
जवानों ने DVCM रैंक के नक्सली को घेराबंदी कर दबोचा, जनताना सरकार का अध्यक्ष भी गिरफ्तार
Bastar, Naxal, police, State

जवानों ने DVCM रैंक के नक्सली को घेराबंदी कर दबोचा, जनताना सरकार का अध्यक्ष भी गिरफ्तार

बीजापुर। सुरक्षा बलों को माओवादी विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिला बीजापुर के बासागुड़ा और भैरमगढ़ थाना क्षेत्रों में की गई अलग-अलग कार्यवाहियों में पुलिस ने 08 लाख रुपये के इनामी डीव्हीसीएम और 01 लाख रुपये के इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। दोनों माओवादी आरोपी कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।25 सितंबर  को डीआरजी बीजापुर, थाना बासागुड़ा और कोबरा 210 की संयुक्त टीम ने पोलमपल्ली के जंगल से माओवादी मल्लैश कुंजाम (डीव्हीसीएम, जगरगुंडा एरिया कमेटी, उम्र 40 वर्ष, निवासी नरसापुर) को पकड़ा। मल्लैश कुंजाम पर 08 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह 7 जून 2023 को गगनपल्ली और मुरकीपाड़ में पुलिस पार्टी पर IED ब्लास्ट और फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा है। इसके खिलाफ बासागुड़ा में 5, मोदकपाल में 1 स्थायी वारंट लंबित है। इसके अलावा तर्रेम, पामेड़, उसूर और आवापल्...
नक्सल संगठन को तगड़ा झटका,एक साथ दो सेंट्रल कमेटी मेंबर मारे गए, दो करोड़ का था ईनाम
Bastar, india, Naxal, police

नक्सल संगठन को तगड़ा झटका,एक साथ दो सेंट्रल कमेटी मेंबर मारे गए, दो करोड़ का था ईनाम

नारायणपुर। नक्सल मोर्चे पर नारायणपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, नक्सलियों के साथ जबरदस्त मुठभेड़ में दो कुख्यात नक्सली मारे गए है, दोनों ही नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी के मेंबर थे, जिन पर एक एक करोड़ का ईनाम घोषित था। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने दोनों नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। जिनकी शिनाख्त कोसा उर्फ सत्यनारायण रेड्डी और राजू उर्फ रामचंद्र रेड्डी के रूप में हुई है। नारायणपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा पर बड़े नक्सलियों का जमावड़ा है जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था, इसी दौरान जवानों से खुद को घिरता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवानों की जवाबी कार्यवाही में दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली भाग खड़े हुए, मौके की सर्चिंग के दौरान दो पुरुष नक्सलियों के शव बरामद हुए  साथ ही AK 47, इंसास राइफल, बीजीएल ला...
माड़ इलाके में चल रही जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी
Bastar, Naxal, police

माड़ इलाके में चल रही जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

नारायणपुर। अबूझमाड़ में एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है, सुबह से जारी मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों को मार गिराया गया है, जबकि मौके से AK 47 रायफल भी बरामद हुआ है, बताया जा रहा है कि इलाके में अभी भी रुक रुक कर फायरिंग हो रही है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत जवानों को रवाना किया गया था, जहां नक्सलियों की बड़ी टीम से जवानों का सामना हो गया जिसके बाद से लगातार इलाके में फायरिंग जारी है, नारायणपुर पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि अब तक दो नक्सली मारे जा चुके है और मौके से हथियार भी बरामद हुए है, जवानों का ऑपरेशन अभी भी जारी है जिसके कारण अधिक जानकारी नहीं दी जा रही है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी। ...