आंदोलन के लिए रायपुर जा रही मितानिनों को पुलिस ने रोका ,जहां रोका वहीं चक्काजाम, नेशनल हाईवे 30 बाधित
कांकेर । अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे मितानिन संघ का आज रायपुर में प्रदेश व्यापी आंदोलन होना था लेकिन हर जिले से रायपुर रवाना हो रहे मितानिन संघ को पुलिस के द्वारा रोका जा रहा है, कांकेर में भी मितानिन संघ के कर्मचारियों को पुलिस ने चारामा के मचांदुर नाका के पास रोक दिया है, जिसके बाद आक्रोशित मितानिनों ने मौके पर ही चक्काजाम कर दिया है, जिससे रायपुर जगदलपुर मार्ग बाधित हो गया है, दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है,जिससे यात्री परेशान हो रहे है। मितानिन संघ के द्वारा ठेका प्रथा बंद करने , वेतन में वृद्धि और NHM में सविलियन को लेकर आंदोलनरत है, मितानिन संघ के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दी गई गारंटी को याद दिलाने यह चरणबद्ध आंदोलन करने की बात कही जा रही है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में मितानिनें नारेबाजी कर अपनी मांगो...










