Politics

विस्थापित हुए पांच परिवारों की 109 एकड़ पैतृक भूमि पर उद्योगपति का कब्जा, कांग्रेस विधायक ने लगाए गंभीर आरोप 
Bastar, india, Politics, Top News

विस्थापित हुए पांच परिवारों की 109 एकड़ पैतृक भूमि पर उद्योगपति का कब्जा, कांग्रेस विधायक ने लगाए गंभीर आरोप 

बीजापुर। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने जिला मुख्यालय बीजापुर में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भैरमगढ़ राहत शिविरों में रह रहे पांच ग्रामीणों की कुल 109 एकड़ पैतृक भूमि को रायपुर के एक उद्योगपति ने भूस्वामियों को बहला-फुसलाकर खरीद लिया, जबकि भूस्वामियों को इसकी कोई जानकारी तक नहीं थी। विधायक ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी करार देते हुए उच्च स्तरीय जांच करने और जमीनों की तत्काल वापसी की मांग  सरकार से की है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बने दो वर्ष होने को है तब से लगातार हम इस बात को कहते रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण में बस्तर के जल, जंगल और जमीनों को लूटने का काम हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण उद्योगपतियों की नजर बस्तर के बहुमूल्य खनिज संसा...
अमित बघेल की आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का सिंधी समाज, कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
Bastar, Culture, police, Politics, State

अमित बघेल की आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का सिंधी समाज, कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

कांकेर। क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के द्वारा सिंधी समाज के इष्टदेव पर की गई आपत्तिजनक टिपण्णी के खिलाफ अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है, प्रदेश भर के अलग अलग इलाकों में अमित बघेल के खिलाफ कार्यवाही को लेकर मांग उठ रही है, आज कांकेर में भी सिंधी समाज ने पुलिस अधीक्षक के नाम कांकेर पुलिस को ज्ञापन सौंपा है और अमित बघेल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। सिंधी  समाज ने अध्यक्ष राकेश आहूजा ने कहा कि अमित बघेल के खिलाफ जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है वो दोहराया नहीं जा सकता। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज व उनके इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी के संबंध में अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में सिंधी समाज, कांकेर ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा है । समाज के सदस्यों ने मांग की है कि ऐसे बयान देने वाले व्यक्ति पर सख्त कानूनी और प्रशासनिक का...
कांकेर के बाद बीजापुर में नक्सलियों का आत्म समर्पण, 51 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता
Bastar, BSF, india, Naxal, police, Politics

कांकेर के बाद बीजापुर में नक्सलियों का आत्म समर्पण, 51 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

बीजापुर। कांकेर में आज 21 नक्सलियों के रेड कारपेट में स्वागत के बाद बीजापुर में बड़ा नक्सल आत्म समर्पण हुआ है, बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के सामने  51 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समर्पण कर दिया है। जिसमें 9 महिला और 42 पुरुष नक्सली शामिल है। बीजापुर में समर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 66 लाख का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि सभी नक्सलियों की कंपनी नंबर 1, 2 और 5 के सदस्य है इसके अलावा एरिया कमेटी पार्टी, प्लाटून और आरपीसी जनताना सरकार से जुड़े पदाधिकारी भी है। कांकेर में आज ही 21 माओवादियों का रेड कारपेट पर आईजी बस्तर पी सुंदरराज और कांकेर एसपी आई कल्याण एलिसेला समेत पुलिस के अधिकारियों ने स्वागत किया था और इसके ठीक कुछ देर बाद एक और सुकून भरी खबर सामने आई है, बता दे कि 2025 में अब तक 461 माओवादी आत्म समर्पण कर चुके है, वही 138 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है, जबकि 485 माओवाद...
आत्म समर्पित नक्सलियों का रेड कारपेट पर स्वागत, आईजी बोले जंगलों में छिपे नक्सलियों के पास अंतिम मौका, सरेंडर करे नहीं तो फोर्स निपटेगी
Bastar, BSF, india, Indian army, Naxal, police, Politics

आत्म समर्पित नक्सलियों का रेड कारपेट पर स्वागत, आईजी बोले जंगलों में छिपे नक्सलियों के पास अंतिम मौका, सरेंडर करे नहीं तो फोर्स निपटेगी

कांकेर। उत्तर बस्तर में सक्रिय रहे 21 माओवादियों ने 18 हथियारों के साथ पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है, सभी नक्सलियों का आज जंगलवार कालेज में आयोजित कार्यक्रम में रेड कारपेट में स्वागत किया गया, आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को बस्तर आईजी ने संविधान की प्रति सौंपकर मुख्यधारा में उनका स्वागत किया है। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी अभियान के बीच इस माह पुलिस ने अपनी रणनीति बदली है और एनकाउंटर की जगह समर्पण को प्राथमिकता देते हुए नक्सलियों को साफ संदेश दिया गया था कि वो यदि आत्म समर्पण कर मुख्य धारा में लौटने को तैयार है तो उनका स्वागत किया जाएगा लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे तो उनसे फोर्स निपटने को तैयार बैठी है। जिसका असर भी देखने को मिला और इसी माह 208 नक्सलियों ने 109 हथियारों के साथ जगदलपुर में सरेंडर किया, जिसके बाद कांकेर जिले के दो एरिया कमेटी ने आज एक साथ हथियार डाले है, जिसम...
कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष कौन?वर्तमान महामंत्री से लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तक मैदान में
Bastar, india, Politics, State

कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष कौन?वर्तमान महामंत्री से लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तक मैदान में

कांकेर। कांग्रेस पार्टी को अपने नए जिलाध्यक्ष की तलाश है, जिसको लेकर रायशुमारी का दौर शुरू हो चुका है, कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक मनोज यादव को पर्यवेक्षक बनाकर कांकेर भेजा था जिनके सामने पहले दिन 16 कांग्रेसियों ने आवेदन किया है, जिसके बाद पर्यवेक्षक ने बंद कमरे में जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अध्यक्ष के दावेदारों को लेकर चर्चा की। इस बार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को लेकर एक से बढ़कर एक नाम सामने आए है, जिसमें वर्तमान जिला महामंत्री से लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तक शामिल है।पर्यवेक्षक मनोज यादव के साथ पूर्व विधायक अरुण वोरा और अंबिका सिंहदेव भी कांकेर पहुंचे थे जिन्होंने अध्यक्ष पद को लेकर ग्रामीण और शहर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की है। अध्यक्ष पद के दावेदारों में जिला महामंत्री सुनील गोस्वामी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव समेत 16 नाम है, ...
कलेक्टर 5 किलोमीटर पैदल चले ,इंद्रावती नदी पार कर पहुंचे नक्सल प्रभावित बेलनार गांव, ग्रामीणों के चेहरे खिले
Bastar, india, Naxal, police, Politics, State

कलेक्टर 5 किलोमीटर पैदल चले ,इंद्रावती नदी पार कर पहुंचे नक्सल प्रभावित बेलनार गांव, ग्रामीणों के चेहरे खिले

बीजापुर| बीजापुर जिले में कई दशकों से काबिज नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने पुलिस और प्रशासन मिलकर काम कर रहा है, पुलिस के लगातार ऑपरेशन से नक्सलवाद की जड़े हिल चुकी है, अब क्षेत्र में विकास पहुंचाने जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, जिसका उदाहरण तब देखने को मिला जब बीजापुर जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा भैरमगढ़ ब्लॉक के इंद्रावती नदी के दूसरे छोर में बसे गांव बेलनार तक पहुंचने 5 किलोमीटर पैदल चले और नदी पार कर ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या जानी साथ ही ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास में सहयोग की अपील की।बता दे कि यह इलाका नक्सलियों का गढ़ कहा जाता रहा है, हाल ही में यहां सुरक्षाबलों का कैंप खोला गया है,कलेक्टर ने कैंप के जवानों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति के बारे में भी जानकारी ली।  कलेक्टर ने कहा कि बेलनार में कैम्प की स्थापना से नियद नेल्लानार ...
रायपुर से नक्सल दंपत्ति गिरफ्तार, कई अधिकारियों के घर की नौकरी, शहरी नेटवर्क से जुड़े तार की जांच जारी
Bastar, Naxal, police, Politics, State

रायपुर से नक्सल दंपत्ति गिरफ्तार, कई अधिकारियों के घर की नौकरी, शहरी नेटवर्क से जुड़े तार की जांच जारी

रायपुर। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्यवाही जारी है, इस बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक नक्सल दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया है, बताया जा रहा है कि ये दंपत्ति बीजापुर जिले के रहने वाले है और इलाज के नाम पर फर्जी आधार कार्ड के सहारे रायपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों के लंबे समय से रायपुर के अलग अलग इलाकों में रहने का खुलासा भी हुआ है। दंपत्ति के गिरफ्तार होने के बाद नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को लेकर बड़ा अपडेट पुलिस के हाथ लग सकता है। नक्सल दंपत्ति जग्गू उर्फ रमेश और उसकी पत्नी कमला लंबे समय से रायपुर में रह रहे थे , जग्गू ने इस दौरान कई अधिकारियों के घर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी भी की है। वर्तमान में दोनों चंगोराभाटा इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस पूछताछ में और भी खुलासे होने ...
लाल पानी का संकट: बीजापुर में NMDC के खिलाफ ग्रामीणों की पदयात्रा, विक्रम मंडावी के नेतृत्व में 45 गांवों ने उठाई न्याय की आवाज
Bastar, india, Politics, State

लाल पानी का संकट: बीजापुर में NMDC के खिलाफ ग्रामीणों की पदयात्रा, विक्रम मंडावी के नेतृत्व में 45 गांवों ने उठाई न्याय की आवाज

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) की बैलाडीला खदानों से निकलने वाला ‘लाल पानी’ अब आदिवासी समुदायों की जिंदगी पर कहर बनकर टूट रहा है। इस पर्यावरणीय आपदा के खिलाफ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए सड़कों पर उतरने का फैसला किया है। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में ग्राम हिरोली से शुरू हुई सैकड़ों ग्रामीणों की पदयात्रा शनिवार को जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेगी। यहां एक विशाल आम सभा का आयोजन होगा, जिसमें लाल पानी की समस्या से निजात, पर्यावरण संरक्षण, जल शोधन संयंत्र, क्षतिपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।लौह अयस्क खनन से उत्पन्न अपशिष्ट से रंगा यह लाल पानी बीजापुर जिले के नदियों, नालों और तालाबों को लगातार नुकसान पहुंचा  रहा है। लगभग 45 गांवों के ग्रामीण इस ‘लाल पानी’ स...
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से ग्रामीण हो रहे वंचित:ताटी
Bastar, Politics

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से ग्रामीण हो रहे वंचित:ताटी

भोपालपटनम।प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। यही वजह है कि ग्रामीणजन अब भी जर्जर मकान में रहने पर मजबूर हैं।यह बात बीजापुर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य बसंत राव ताटी ने कही। ताटी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भोपालपटनम विकासखंड में शासन की अति महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है।अपनी बात की पुष्टि के लिये उन्होंने ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के आश्रित ग्राम नरोन्हापल्ली निवासी कंती नरसैया का उदाहरण दिया।ताटी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण कंती नरसैया  का परिवार जर्जर मकान में रहने पर मजबूर है।इनके मकान की हालत ऐसी है कि ढहने से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।लेकिन प्रशासन को इसकी परवाह बिल्कुल नहीं है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि जहाँ एक ओर वर्तमान डबल इंजन की सरकार सुशासन का ढोल पीट रही है, वहीं...
NHM कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, जमकर नारेबाजी, संघ के पदाधिकारियों को बर्खास्त करने पर भड़के
Bastar, Local news, Politics

NHM कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, जमकर नारेबाजी, संघ के पदाधिकारियों को बर्खास्त करने पर भड़के

कांकेर। 18 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे NHM कर्मचारियों ने आज जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है, राज्य शासन द्वारा NHM संघ के पदाधिकारियों को बर्खास्त करने का आदेश देने से भड़के साथियों ने सामूहिक इस्तीफा सौंप कर शासन की मुश्किलें बढ़ा दी है। राज्य शासन द्वारा हड़ताल खत्म करवाने की हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है।  दीपक वर्मा अध्यक्ष जिला एनएचएम संघ कांकेर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर NHM संघ हड़ताल पर है, और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चुनाव के समय किए गए वादे को पूरा करने की मांग कर रहे है, लेकिन सरकार ने अब तक इनकी मांगों पर विचार नहीं किया है, बल्कि राज्य शासन ने हड़ताल पर बैठे संघ के कई जिलों के पदाधिकारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी करने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई है,कांकेर समेत कई जिलों ...