police

पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे के अवैध ठिकाने पर चला प्रशासन का बुलडोजर,
Bastar, Crime, murder, police

पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे के अवैध ठिकाने पर चला प्रशासन का बुलडोजर,

बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में जिला प्रशासन ने एक और बड़ी कार्यवाही की है, हत्याकांड के आरोपी सुरेश चंद्राकर के अवैध ठिकाने पर प्रशासन का बुलडोजर चला है, यह वही स्थान है जहा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया था, हत्याकांड के 8 माह बाद प्रशासन ने आरोपी सुरेश चंद्राकर के इस बाड़े पर बुलडोजर चलाया है। आज दोपहर जिला प्रशासन और नगर पालिका की टीम चट्टान पारा स्थित सुरेश चंद्राकर के फार्म हाउस पहुंची और तोड़फोड़ की कार्यवाही शुरू की गई है। बता दे कि पत्रकारों ने भी सुरेश चंद्राकर के इस अवैध ठिकाने को खत्म करने जिला प्रशासन से मांग की थी, मुकेश की हत्या के 8 माह बाद अब उस जगह पर बुलडोजर चला है जहां मुकेश की हत्या की गई थी। राजस्व भूमि पर अतिक्रमण के मामले में जिला प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने कार्यवाही शुरू की है। इसके पहले भी आरोपी स...
सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने वाले जवानों का केंद्रीय गृहमंत्री ने किया सम्मान, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिन तक चला था ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट
Bastar, Naxal, police

सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने वाले जवानों का केंद्रीय गृहमंत्री ने किया सम्मान, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिन तक चला था ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट

बीजापुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया उन्होंने कहा कि कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़ेनक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ में वीर जवानों ने शौर्यपूर्ण प्रदर्शन कर अभियान को सफल बनाया, सभी सुरक्षाबलों के जवानों को हृदय से बधाई।नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के इतिहास में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के दौरान जवानों का शौर्य और पराक्रम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।जब तक सभी नक्सली या तो आत्मसमर्पण न कर दें, पकड़े न जाएँ या समाप्त न हो जाएँ, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, भारत को नक्सलमुक्त बनाकर ही रहेंगे।गर्मी, ऊँचाई और हर कदम पर IED के खतरों के बावजूद सुरक्षाबलों ने बुलंद हौसले से अभियान को सफल बनाकर...
सरकार मांगे नहीं सुन नहीं तो दूसरी तरफ नक्सली टारगेट कर रहे हैं, अधर में शिक्षादूतों का भविष्य 
Bastar, Crime, murder, Naxal, police, Politics

सरकार मांगे नहीं सुन नहीं तो दूसरी तरफ नक्सली टारगेट कर रहे हैं, अधर में शिक्षादूतों का भविष्य 

बीजापुर। माओवादियों द्वारा बीते पांच वर्षों के भीतर सिलसिलेवार छह शिक्षादूतों की हत्या से बस्तर के माओवाद प्रभावित इलाकों में कार्यरत शिक्षादूतों में भय का माहौल बना हुआ है। एक हफते के भीतर सुकमा से बीजापुर तक दो शिक्षादूतों की हत्या ने इन्हें ना सिर्फ भीतर तक झकझोर कर रख दिया है बल्कि अब ये अपने भविष्य को लेकर चिंतित है।साथी शिक्षादूत कल्लू ताती को अंतिम बिदाई देने तोड़का पहुंचे शिक्षादूतों ने माओवादियों के इस कृत्य से खुद भयभीत बताते कहा कि जो परिस्थितियां निर्मित हुई इसके मद्देनजर सरकार शिक्षादूतों का भविष्य सुनिश्चत करे।उनकी प्रमुख मांग सहायक शिक्षक भर्ती में प्राथमिकता को लेकर है।शिक्षादूतों की मानें तो जिन इलाकों में नक्सलियों का वर्चस्व है जोखिम उठाकर वे बच्चों को पढ़ा रहे हैं। बेहतर कल गढ़ने में उनकी मदद कर रहे हैं।इसके एवज में उन्हें महज दस हजार रूपए मासिक वेतन मिलता है ज...
शिक्षादूतों की हत्या से माओवादियों का असली चेहरा उजागर:जी वेंकट
Bastar, Crime, Naxal, police, Politics

शिक्षादूतों की हत्या से माओवादियों का असली चेहरा उजागर:जी वेंकट

कल्लू ताती की मृत्यु पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने जताया शोकपीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिलाया भरोसाबीजापुर। शिक्षादूतों की हत्या पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी.वेंकट का बयान आया है। उन्होंने ने कहा कि शिक्षादूतों की हत्या कर नक्सली क्या साबित करना चाहते है,सरकार बन्द स्कूलों को खोलकर शिक्षा से वंचित बच्चो को शिक्षित करना चाहती है,गांव के बेरोजगार युवाओं को शिक्षादूत बनकर उन्हें रोजगार प्रदान कर रही है और दूसरी ओर नक्सली उन्ही शिक्षादूतों की हत्या कर बच्चो को शिक्षा से दूर करना चाहते हैं, इससे स्पष्ट होता है कि नक्सली कभी भी ये नही चाहते कि बस्तर को वो हिस्सा जो उनके कारण पिछले 25 वर्षों से शिक्षा से दूर था अब वो शिक्षित हो सके। क्योंकि नक्सली शिक्षा ही नही बल्कि विकास विरोधी हैं क्योंकि अगर आज के बच्चे शिक्षित होकर जागरूक हो जाएंगे तो उनका वर्चस्व खत्म हो जाएगा।वैसे भी नक्सलियों ...
ये दुर्घटना नहीं क्रूरता है, बस चालक ने मवेशी को जबरन कुचला, देखिए हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज 
accident, Bastar, Crime, police

ये दुर्घटना नहीं क्रूरता है, बस चालक ने मवेशी को जबरन कुचला, देखिए हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज 

कांकेर। बस चालकों की मनमानी से तो पूरा शहर परेशान है लेकिन आज जो वीडियो सामने आया है उसको देखने के बाद आप भी कहेंगे कि अब हद पार हो गई है और दोषी बस चालक पर कार्यवाही होना बेहद जरूरी है। शहर के बीच सड़क पर बैठी मवेशी को बस चालक ने जबरन रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस चालक ने पहले बस मवेशी के ठीक पास ले जाकर रोकी फिर बस तेजी से आगे बढ़ा दी ,जिससे मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, । इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। लोग इस क्रूरता की कड़ी निंदा कर रहे हैं और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्यवाही शुरू की है और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लेंगे और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर से...
बीजापुर में एक और शिक्षा दूत की हत्या,अब तक 9 शिक्षा दूत की हत्या कर चुके नक्सली, पढ़िए पूरी खबर
Bastar, murder, Naxal, police

बीजापुर में एक और शिक्षा दूत की हत्या,अब तक 9 शिक्षा दूत की हत्या कर चुके नक्सली, पढ़िए पूरी खबर

बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने फिर एक शिक्षा दूत की हत्या कर दी है,गंगालूर क्षेत्र के नेंद्रा में पदस्थ शिक्षा दूत कल्लू ताती को नक्सलियों ने बेरहमी से मार डाला,हालांकि अब इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है। शिक्षा दूत कल्लू ताती कल शाम को स्कूल से घर लौटे थे जिसके बाद नक्सलियों ने घर से ही उनका अपहरण कर लिया था, जिसके बाद देर रात बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई, वे तोड़का गांव के रहने वाले थे। प्रदेश सरकार के द्वारा बंद पड़े स्कूलों के पुन संचालन के लिए क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को शिक्षा दूत बनाकर स्कूलों का फिर से शुरू करवाया था लेकिन अब ये शिक्षा दूत की नौकरी करने वाले लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है, स्कूलों के पुन संचालन के बाद अब तक 9 शिक्षा दूत की हत्या नक्सली कर चुके है, जिसमें बीजापुर में 5 जबकि सुकमा में 4...
मानसून खत्म होते ही नक्सलियों के पास नहीं बचेगा छिपने का ठिकाना, तेज होंगे ऑपरेशन,
Bastar, Naxal, police, State

मानसून खत्म होते ही नक्सलियों के पास नहीं बचेगा छिपने का ठिकाना, तेज होंगे ऑपरेशन,

बीजापुर। बस्तर में ऑपरेशन  मानसून जारी है और मानसून का दौर खत्म होते ही जारी नक्सल अभियान की गति में तेजी लाई जाएगी। इसके संकेत पुलिस ने दे दिए हैं। बीजापुर में 30 माओवादियों के सामुहिक आत्मसमर्पण के बीच बीजापुर एसपी डाॅ जितेंद्र यादव ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय डेडलाइन पर कहा कि मानसून का दौर खत्म होते ही नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज होगा। सरेंडर बढ़ेंगे, गिरफ्तारियां भी बढ़ेगी, ऑपरेशन की संख्या में इजाफा किया जाएगा। एसपी ने कहा कि जो समय बचा है उससे पहले नक्सल विरोधी अभियान के लक्ष्य को हासिल करने का पूरा प्रयास होगा।नक्सलियों का ठीकाना नहीं बचेगायह दावा भी किया गया कि आने वाले कुछ महीनों में नक्सलियों के पास छिपने का कोई सुरक्षित ठीकाना नहीं बचेगा। नक्सलियों के दबाव वाले इलाकों में लगातार ऑपरेशन चलेंगे।सिक्योरिटी वेक्यूम एरिया में ऑपरेशन  जारी है। नेशनल पार्क में भी ऑप...
बंदूक की लड़ाई में मात खाए नक्सलियों ने आईईडी को बनाया ढाल..बीजापुर में आठ माह में 12 जवान और 08 सिविलियन की गई जान
Bastar, Naxal, police, State

बंदूक की लड़ाई में मात खाए नक्सलियों ने आईईडी को बनाया ढाल..बीजापुर में आठ माह में 12 जवान और 08 सिविलियन की गई जान

बीजापुर। बस्तर में चार दशक से काबिज माओवाद संगठन की जड़े बंदूक के बूते नहीं टिक रही है तो माओविदियों ने प्रेशर आईईडी को ढाल बना लिया है। माओवादियों के इस नए पैंतरे से सुरक्षा बल के जवानों के साथ साथ आम नागरिक और बेजुवान को भी नुकसान पहुंच रहा है।माओवादि पारंपारिक गोला-बारूद का इस्तेमाल इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस में मुख्य सामग्री के रूप में कर रह हैं।अपने आधार इलाकों में माओवादियों का फैलाया यह जाल अब आम नागरिकों की जान भी ले रहा हैं।बीजापुर जिले में इसी वर्ष आईईडी विस्फोट की घटनाओं में ना सिर्फ जवानों की शहादत हुई हैं बल्कि आम नागरिक भी मारे गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी वर्ष बीजापुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में माओवादियों द्वारा लगाए आईईडी की चपेट में आकर आठ सिविलियन की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए।तो इसी तरह 39 जवान घायल और 12 जवान वीरगति को प्राप्त हुए।इस ...
गणेश उत्सव से पहले फरसगांव में शांति समिति की बैठक,साइबर अपराध और वाहनों की रफ्तार पर भी चर्चा 
accident, police, State

गणेश उत्सव से पहले फरसगांव में शांति समिति की बैठक,साइबर अपराध और वाहनों की रफ्तार पर भी चर्चा 

फरसगांव।। आगामी गणेश उत्सव और नया खानी त्यौहार को देखते हुए, कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना परिसर में शांति समिति, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी संजय सिंधे ने इस बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें गणेश उत्सव को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर जोर दिया गया।बैठक के दौरान, पुलिस ने सभी से गणेश उत्सव के दौरान असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने की अपील की। इसके अलावा, ध्वनि प्रदूषण को रोकने और डीजे के उपयोग को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी गणेश समितियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उत्सव के दौरान किसी भी तरह की अशांति न फैले।साइबर अपराध पर विशेष चर्चा इस बैठक का एक और महत्वपूर्ण पहलू कोंडागांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'साइबर अपराध पखवाड़ा' पर चर्चा रही। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों के ब...
राष्ट्रगान का अपमान,बर्थडे पर बैठे हुए काटते रहे केक और गा रहे थे जन गण मन, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, अब कार्यवाही की मांग
Bastar, police, State, Top News

राष्ट्रगान का अपमान,बर्थडे पर बैठे हुए काटते रहे केक और गा रहे थे जन गण मन, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, अब कार्यवाही की मांग

 कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में युवाओं के द्वारा राष्ट्रगान के अपमान का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग युवाओं पर कार्यवाही की मांग कर रहे है। मामला पखांजूर थानाक्षेत्र के पी व्ही 68 का है। जहां युवक अजय मंडल का जन्मदिन मनाते समय उसके दोस्त और वह खुद जमीन पर बैठे हुए है और राष्ट्रगान गा रहे है साथ ही राष्ट्रगान के बीच अपशब्दों का प्रयोग कर रहे है, यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल है, जिसके बाद लोग इसे देश के राष्ट्रगान का अपमान बताते हुए दोषी युवकों पर कार्यवाही की मांग कर रहे है, अपने मौज मस्ती के लिए देश के राष्ट्रगान के अपमान को लेकर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे है, अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस इस पूरे मामले को लेकर क्या कार्यवाही करती है।...