Bastar

नक्सलवाद को  और एक गहरा झटका, 9 इनामी नक्सलियों समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Bastar, Naxal, police

नक्सलवाद को  और एक गहरा झटका, 9 इनामी नक्सलियों समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा। नक्सल मुक्त बस्तर की तरफ अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है, एक तरफ जवान मुठभेड़ में नक्सलियों का खात्मा कर रहे है तो दूसरी तरफ लगातार नक्सली आत्म समर्पण की राह पकड़ रहे है, दंतेवाड़ा में 9 ईनामी नक्सली समेत 12 नक्सलियों ने समर्पण कर दिया है। 9 नक्सलियों पर 28 लाख 50 हजार का ईनाम घोषित था। दंतेवाड़ा में पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे लोन वराटू अभियान के तहत लगातार जिले में नक्सली सरेंडर कर रहे है, जिले में अब तक 1 हजार 5 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है जिसमें 249 ईनामी नक्सली भी शामिल है, आज दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के सामने 8 लाख की ईनामी चन्द्रना समेत 12 नक्सलियों ने हथियार डाले है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मार्च 2026 तक  नक्सलियों सफाया कर दिया जाएगा, या तो नक्सली आत्म समर्पण कर मुख्य धारा में लौट आए या उनका एनकाउंटर कर दिया जाएगा।...
सिस्टम की मार झेल रहे ग्रामीण, नदी में पूल नहीं, बारिश में टापू बनते है गांव, मजबूरी में संकट में डालनी पड़ती है जान, देखिए खास रिपोर्ट
Bastar, State, Top News

सिस्टम की मार झेल रहे ग्रामीण, नदी में पूल नहीं, बारिश में टापू बनते है गांव, मजबूरी में संकट में डालनी पड़ती है जान, देखिए खास रिपोर्ट

कांकेर। केंद्र और राज्य की सरकार दावा कर रही है कि बस्तर में विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों में सरकार के प्रति भरोसा जागे और नक्सलवाद का खात्मा कर बस्तर के अंदरूनी इलाकों के ग्रामीणों को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। बारिश का मौसम आते ही सरकार के सारे दावे फेल हो जाते है और अंदरूनी इलाकों के लोग फिर से खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगते है,जिला मुख्यालय कांकेर से करीब 45 किलोमीटर दूर गांव  बांसकुंड के आश्रित गांव  ऊपर तोनका, नीचे तोनका और चलाचुर बारिश में टापू के तब्दील हो जाते है, इन गांव के ग्रामीण सालों से एक पूल के इंतजार में बैठे है , उन्हें लगता है कि शायद इस बारिश के पहले पूल बन जाए ,शायद सत्ता में बैठे नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान उनकी तरफ जाए लेकिन ऐसा होता नहीं है।  स्टॉप डेम के पिल्हर कूदकर...
बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक नक्सली ढेर , बड़े लीडरों की मौजूदगी की खबर
Bastar, Naxal, police

बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक नक्सली ढेर , बड़े लीडरों की मौजूदगी की खबर

बीजापुर। जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है,मुठभेड़ में 1 नक्सली को मार गिराया गया है, बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है, इलाके में बड़े लीडरों के जमावड़े की सूचना पर संयुक्त ऑपरेशन लांच किया गया है, घने जंगल वाले इलाके में लगातार जवान ऑपरेशन चला रहे है क्योंकि नक्सलियों के लिए ये इलाका सेफ जॉन माना जाता रहा है, लेकिन बीते कुछ समय से जवानों ने नक्सलियों के सबसे सेफ जॉन को ही डेंजर जॉन में बदल दिया है, आज फिर जवानों ने नक्सलियों की घेराबंदी की है और दोनों तरफ से रुक रुक कर फायरिंग हो रही है, बता दे कि बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने पहले ही साफ कर दिया था कि मानसून में भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और बस्तर में हो रही लगातार बारिश के बाद भी जवान घने जंगलों में उतर रहे है और नक्सलवाद के खात्मे को लेकर ज...
गांव से लेकर शहर तक तेंदुए की दहशत, कांकेर जिले में तेंदुए ने मचाया आतंक
Bastar, forest, State

गांव से लेकर शहर तक तेंदुए की दहशत, कांकेर जिले में तेंदुए ने मचाया आतंक

कांकेर। कांकेर जिला मुख्यालय और उसके आस पास के इलाकों में तेंदुए ने दहशत फैला  रखी है, शहर में इमलीपारा में 5 दिनों से तेंदुए ने आतंक मचा रहा है, कल यहां तेंदुए ने एक बछड़े का शिकार भी कर दिया था और अब आज शहर से सटे कोड़ेजुंगा में तेंदुआ नजर आया है।आपके अपने शहर कांकेर मेंतेंदुए की शहर और आस पास के इलाकों में लगातार मौजूदगी ने लोगों को दहशत में डाल रखा है, आलम ये है कि शाम होते ही इन इलाकों के लोग घरों में दुबक जा रहे है, वही वन विभाग आबादी वाले इलाकों में लगातार नजर आ रहे तेंदुओं को पकड़ने अब तक की सार्थक कदम नहीं उठा सका है। कुछ महीनों तक दुधावा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक था जहां तेंदुए ने 6 लोगों को घायल किया था, जिसके बाद इस इलाके से दो तेंदुए पकड़े गए थे लेकिन अब जिला मुख्यालय में तेंदुए ने धमक दी है और लोगों की सांस अटकी पड़ी है, लेकिन रोजाना आबादी वाले इलाके में घुस र...
पिस्टल की फैली अफवाह, मिला एयरगन, आर्म्स एक्ट के तहत युवक  गिरफ्तार
Bastar, Crime

पिस्टल की फैली अफवाह, मिला एयरगन, आर्म्स एक्ट के तहत युवक  गिरफ्तार

कांकेर। शहर के शीतला पारा में एक युवक के पास से पुलिस ने एयरगन बरामद किया है, जिसके बाद युवक को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपके अपने शहर कांकेर मेंबताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शीतला पारा के एक दुकान में काम करने वाला युवक मुजीब खान 19 वर्ष पिस्टल लेकर घूम रहा है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल दुकान में दबिश दी जहां से पिस्टल जैसा दिखने वाला एक हथियार बरामद हुआ, पुलिस ने तत्काल हथियार को जब्त कर युवक को हिरासत में लिया, जिसके बाद जांच में हथियार एयरगन होना पाया गया है। पुलिस के अनुसार युवक उत्तर प्रदेश से अपने साथी के मदद से ये हथियार लाया था, पूछताछ में युवक के द्वारा हथियार खरीदने को लेकर गोलमोल जवाब देने पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिर...
रुद्राक्ष चौबे नेशनल बॉक्सिंग में बिखरेंगे जलवा, केंद्रीय विद्यालय के बच्चों का नेशनल में चयन 
Bastar, Sports, State, Top News

रुद्राक्ष चौबे नेशनल बॉक्सिंग में बिखरेंगे जलवा, केंद्रीय विद्यालय के बच्चों का नेशनल में चयन 

कांकेर। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा दसवीं के छात्र रुद्राक्ष चौबे अब नेशनल लेवल बॉक्सिंग में अपने खेल का जौहर दिखाएंगे, केंद्रीय विद्यालय कांकेर  के 5 बच्चों का चयन केंद्रीय विद्यालय के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है।जिसमें रुद्राक्ष चौबे बॉक्सिंग में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर अब नेशनल में चयनित हुए है, रुद्राक्ष चौबे कांकेर के वरिष्ठ पत्रकार अमित चौबे के पुत्र है। आपके अपने शहर कांकेर मेंइसके अलावा अन्य छात्रों में तवा फेंक एथलेटिक में पूर्वा साहू  ,शौर्य तिवारी शतरंज जबकि लिशा बंजारे , आरूषि सिंह और वेदिता मरापीका चयन वालीबॉल में हुआ है।  26 अप्रैल 2025 को  पूरे देश में विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों में 54वीं KVS क्षेत्रीय खेल–कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।  पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, कांकेर के छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागी...
डिप्टी कमिश्नर की कार ने बाइक सवार भाई बहन को मारी ठोकर, दोनों घायलों का इलाज जारी 
accident, Bastar, State

डिप्टी कमिश्नर की कार ने बाइक सवार भाई बहन को मारी ठोकर, दोनों घायलों का इलाज जारी 

कांकेर। नेशनल हाईवे 30 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार भाई बहन को  जबरदस्त ठोकर मार दी, ठोकर मारने के बाद कार सड़क से उतरकर खेत में जा फंसी, हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस कार से हादसा हुआ है, वो मंत्रालय में पदस्थ डिप्टी कमिश्नर विकास खन्ना की है, हादसे के वक्त विकास खन्ना भी कार में सवार थे। हादसे के बाद वो बस से कोंडागांव रवाना हो गए है। बताया जा रहा है कि रायपुर की तरफ से कार में सवार डिप्टी कमिश्नर विकास खन्ना अपने ड्राइवर संजय साहू के साथ कोंडागांव जा रहे थे, तभी कांकेर में जंगलवार कालेज के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक को ठोकर मार दी, हादसे में बाइक सवार किशन प्रसाद और उसकी बहन रिया को चोट आई है, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची ...
अबूझमाड़ में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी
Bastar, Naxal, State

अबूझमाड़ में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

नारायणपुर। अबूझमाड़ में फिर जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ में जवानों ने दो महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है, दो दिन से जारी ऑपरेशन के बीच जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि अबूझमाड़ में बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवानों ने बड़ा ऑपरेशन लांच किया हुआ है, आज सुबह जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो नक्सली ढेर कर दिए गए है,ऑपरेशन अभी भी जारी है। अबूझमाड़ में जवानों ने अब तक नक्सलियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, नक्सलियों का सबसे बड़ा लीडर बसवराजु भी अबूझमाड़ में ही छुपा हुआ था जिसे जवानों ने ढेर कर नक्सल संगठन को नेतृत्वहीन कर दिया है, जिसके बाद से नक्सली दर दर भटक कर रहे है और लगातार जवानों के निशाने पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान साफ कर दिया है कि मानसून में भी नक्सलियों के खिलाफ ऑ...
लव मैरिज के बाद पत्नी को जला कर मार डाला, अब कोर्ट ने  आजीवन कारावास की दी सजा, जानिए पूरा मामला 
Bastar, Crime, police

लव मैरिज के बाद पत्नी को जला कर मार डाला, अब कोर्ट ने  आजीवन कारावास की दी सजा, जानिए पूरा मामला 

कांकेर। लव मैरिज के बाद अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मारने वाले आरोपी पति को जिला एवं सत्र न्यायालय में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, मामला  चारामा थानाक्षेत्र का है। आपके अपने शहर कांकेर मेंचिनौरी गांव के रहने वाले कृष्णा सिन्हा ने सरस्वती सिन्हा से प्रेम विवाह किया था, दोनों के दो मासूम बच्चे भी है, 25 दिसम्बर  2021 की रात करीब 8 बजे आरोपी कृष्णा ने अपनी पत्नी सरस्वती पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी थी, जिसे नाजुक हालत में रायपुर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, सरस्वती ने मृत्यु के पूर्व मजिस्ट्रेट बयान दर्ज करवाया था जिसमें उसने  पति के द्वारा अपने पिता को टंगिया से मार कर खत्म करने की धमकी देने पर विरोध करने की बात बताई थी, पत्नी द्वारा पति की हरकतों का विरोध करना सनकी पति को रास नहीं आया और उसने अपनी पत्नी पर ही मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया था,...
केशकाल घाट में नजर आया हिरणों का झुंड, फूलों की घाटी की सुंदरता और निखरी
Bastar, forest, State

केशकाल घाट में नजर आया हिरणों का झुंड, फूलों की घाटी की सुंदरता और निखरी

कांकेर। बस्तर की लाइफलाइन कहे जाने वाली केशकाल घाट  की सुंदरता निखर रही है, केशकाल घाट पर एक दर्जन से ज्यादा हिरणों का झुंड देखा गया है, राहगीरों ने इसका वीडियो बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, वन विभाग ने हिरणों का झुंड देखे जाने पर खुशी जाहिर की है, साथ ही हिरणों के देखभाल के लिए कर्मचारियों को विशेष हिदायत दी गई है। आपके अपने शहर कांकेर मेंबस्तर को राजधानी से जोड़ने वाले नेशनल हाइव 30 पर केशकाल घाट की सुंदरता हमेशा से बस्तर आने वाले पर्यटकों को मोहित करती रही है, अब यहां हिरणों के झुंड की मौजूदगी इसकी सुंदरता और बढ़ा रही है। बता दे कि इसके पहले भी कई जंगली जानवर केशकाल घाट में दिख चुके है, लेकिन यह पहला मौका है जब हिरणों का झुंड देखा गया है।...