Bastar

मलांजकुड़ुम जलप्रपात में हादसा, ऊंचाई से गिरा युवक, मौत, हर साल हादसे फिर भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं 
accident, Bastar, State

मलांजकुड़ुम जलप्रपात में हादसा, ऊंचाई से गिरा युवक, मौत, हर साल हादसे फिर भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं 

कांकेर।  मलांजकुड़ुम जलप्रपात में एक बार फिर हादसा हुआ है, जलप्रपात की ऊंचाई से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है, युवक का नाम गोपाल चंद्राकर बताया जा रहा है जो कि अपने दोस्तों के साथ रायपुर से  जलप्रपात घूमने आया था, जलप्रपात की ऊंचाई में पैर फिसलने के कारण वो नीचे जा गिरा जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। आज सुबह पुलिस और नगर सेना की टीम ने उसका शव बरामद किया है। जिला मुख्यालय से महज 18 किलोमीटर दूर मलांजकुड़ुम जलप्रपात में हर साल हादसे हो रहे है उसके बाद भी यहां घूमने आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। जिसके कारण मौजमस्ती में लोग खतरे के निशान को पार कर जाते है और हादसे का शिकार होते है। शनिवार को रायपुर से 6 युवक जलप्रपात घूमने आए हुए थे इसी दौरान युवक जलप्रपात के डेंजर जॉन मे चला गया और चिकने पत्थर में पैर फिसलने से नीचे जा गिरा, जिसकी सूचना उसके साथियों ने पुल...
36 सफल नक्सल ऑपरेशन को लीड करने वाले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लक्ष्मण केवट की कहानी, अब तक 92 जंग जारी है……
Bastar, india, Naxal, police, State, Top News

36 सफल नक्सल ऑपरेशन को लीड करने वाले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लक्ष्मण केवट की कहानी, अब तक 92 जंग जारी है……

कांकेर। पिछले डेढ़ सालों में बस्तर से नक्सलियों के पैर उखड़ने लगे है, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का दावा किया है, लेकिन ये दावा केंद्रीय गृहमंत्री ने यूं ही नहीं किया है, उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों से कई दफा लंबी बैठकें की और नक्सल मोर्चे पर अदभुत साहस दिखाने वाले अधिकारियों को फ्री हैंड दिया। जिनमें  कांकेर जिले के पखांजूर थाना में पदस्थ निरीक्षक लक्ष्मण केवट भी शामिल है। लक्ष्मण केवट की बात की जाए तो इनके जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य ही नक्सलवाद का खात्मा है, ये हम यूं ही नहीं कह रहे है, लक्ष्मण केवट के नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन की सफलता इस बात की गवाह है, जिसके कारण वो कई दफा वीरता पुरुस्कार से सम्मानित हो चुके है, इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार ने देश के तीसरे सबसे बड़े वीरता पुरस्कार शौर्य चक्र से सम्मानित ...
गढ़िया पहाड़ में 700 फीट ऊपर लहराया तिरंगा, 5 साल से ये ग्रुप गढ़िया पहाड़ में करता आ रहा ध्वजारोहण 
Bastar, State, Top News

गढ़िया पहाड़ में 700 फीट ऊपर लहराया तिरंगा, 5 साल से ये ग्रुप गढ़िया पहाड़ में करता आ रहा ध्वजारोहण 

कांकेर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांकेर शहर के गढ़िया पहाड़ में भी शान से तिरंगा लहराया, जिसे देख आपका मन अभिभूत हो जाएगा, करीब 700 फीट की ऊंचाई पर कांकेर का एक ग्रुप पिछले 5 सालों से ध्वजारोहण करता आ रहा है, इस ग्रुप का नाम ही युवाओं ने गढ़िया पहाड़ के नाम पर गढ़िया राइडर्स रखा है। स्वतंत्रता दिवस के दिन भारी बारिश के बाद भी यह ग्रुप सुबह गढ़िया पहाड़ पहुंचा और पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया। ग्रुप के सदस्य विवेक ने बताया कि बीते 5 सालों से गढ़िया पहाड़ ने ध्वजारोहण करते आ रहे है, बारिश के बाद भी ग्रुप के सभी सदस्यों ने तय किया था कि ध्वजारोहण करने पहाड़ जाएंगे और सभी ने यहां पहुंचकर तिरंगा लहराया है, बता दे कि गढ़िया पहाड़ तक पहुंच मार्ग बनने के बाद इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर के युवाओं का यह ग्रुप भी रोजाना गढ़िया पहाड़ तक जाता है और...
स्वतंत्रता दिवस के पहले बड़ी नक्सली साजिश नाकाम , एक करोड़ से अधिक के ईनामी दो नक्सली ढेर 
Bastar, Naxal, police, State

स्वतंत्रता दिवस के पहले बड़ी नक्सली साजिश नाकाम , एक करोड़ से अधिक के ईनामी दो नक्सली ढेर 

मोहला मानपुर। 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है जिसकी तैयारी भी जोरो शोरों से चल रही है, लेकिन इस बीच उत्तर बस्तर कांकेर से सटे मोहला मानपुर में बड़े नक्सली लीडर जमा होकर बड़े हमले की तैयारी में जुटे थे लेकिन जवानों ने नक्सलियों ने मंसूबों में पानी फेरते हुए दो बड़े नक्सली लीडरों को ढेर कर दिया है। जिन पर देश भर के अलग अलग राज्यों में मिलाकर एक करोड़ 16 लाख का ईनामी घोषित था। मोहला मानपुर पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचना मिली थी कि मदनवाड़ा थानाक्षेत्र के बंडा पहाड़ में बड़े नक्सली लीडर मौजूद है और स्वतंत्रता दिवस पर हमले की साजिश रच रहे है, जिस पर पुलिस ने एक टीम नक्सलियों की तलाश में रवाना की थी, तभी जैसे ही जवान नक्सलियों के करीब पहुंचे नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी ,जवानों ने भी नक्सलियों को घेराबंदी कर उन्हें मुंहतोड़ जवा...
बॉयफ्रेंड को चाहिए थी बाइक, गर्लफ्रेंड ने कर डाली 2 लाख की चोरी, चोरी की रकम से शुभ मुहूर्त में खरीदी का था प्लान 
Bastar, Crime, police, State

बॉयफ्रेंड को चाहिए थी बाइक, गर्लफ्रेंड ने कर डाली 2 लाख की चोरी, चोरी की रकम से शुभ मुहूर्त में खरीदी का था प्लान 

कांकेर। प्यार का बुखार युवती को ऐसा चढ़ा कि उसने अपने प्रेमी की जिद पूरी करने खुद को अपराध की दुनिया में धकेल दिया। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में प्रेमी को बाइक दिलवाने के लिए प्रेमिका ने अपने परिचित के घर दो लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया, अब प्रेमी प्रेमिका दोनों पुलिस की गिरफ्त में है, मामला हल्बा चौकी क्षेत्र का है। चोरी के बाद दोनों दीपावली के शुभ मुहूर्त में बाइक खरीदने का सपना सजाए बैठे थे लेकिन पुलिस ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। डूमरपानी गांव के रहने वाली युवती करुणा पटेल का 6 साल से गांव के ही एक युवक ताम्रध्वज विश्वकर्मा से प्रेम संबंध था, इस बीच ताम्रध्वज के करुणा से बाइक खरीदने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन पैसे की कमी के कारण बाइक नहीं खरीद पाने की व्यथा भी बताई थी, जिसके बाद उसकी प्रेमिका को प्रेमी के लिए बाइक खरीदने की जिद चढ़ गई और उसने अपने प्रेमी के साथ म...
बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही जबरदस्त मुठभेड़, 2 जवान घायल
Bastar, Naxal, police, State

बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही जबरदस्त मुठभेड़, 2 जवान घायल

बीजापुर। बीजापुर जिले में एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से जबरदस्त मुठभेड़ की खबर है, मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए है, जिन्हें जंगल से बाहर निकालकर सेना के हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया जा रहा है, बताया जा रहा है कि दोनों तरह से अभी भी रुक रुक कर मुठभेड़ हो रही है। मुठभेड़ ने कई नक्सलियों को गोली लगने की भी खबर है । नक्सलियों के खात्मे को लेकर जारी अभियान के बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों की एक बड़ी टीम जिसमें कुछ बड़े लीडर भी शामिल है वो गंगालूर क्षेत्र के जंगलों में मौजूद है,जिसके बाद डीआरजी की टीम ने ऑपरेशन लांच किया था, घने जंगलों में बैठे नक्सलियों ने जवानों को अपनी तरफ आता देख फायर खोल दिया, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्यवाही की है, दोनों तरह से सुबह से ही रुक रुक कर फायरिंग हो रही है, इसी बीच डीआरजी के दो जवान को चोट आई है, जिनकी स्थिति खतरे से ब...
नशेड़ी युवक का चाकू के साथ भाईगिरी स्टाइल ,पुलिस ने चंद घंटे में उतारा नशा, गिरफ्तार 
Bastar, police, State, Top News

नशेड़ी युवक का चाकू के साथ भाईगिरी स्टाइल ,पुलिस ने चंद घंटे में उतारा नशा, गिरफ्तार 

कांकेर । शहर में नशे के खिलाफ जारी पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन के बाद भी नशेड़ियों की हेकड़ी कम होने का नाम नहीं ले रही है, ऐसा ही एक वीडियो बीती रात सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमें एक नशेड़ी युवक हाथ में चाकू लिए बीच शहर मरीन ड्राइव में गाली गलौज करता दिख रहा था और बॉलीवुड की भाषा में  भाईगिरी करता नजर आ रहा था, लेकिन जैसे ही वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया पुलिस ने उसकी भाईगिरी निकाल दी, आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, नशे की हालत में युवक अपने मोहल्ले में भी उत्पात मचा रहा था। बीते 1 हफ्ते में पुलिस ने शहर में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिया है और 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की है, लेकिन उसके बाद भी नशेड़ी खुलेआम आतंक मचाने दिख जा रहे है।शहर के मरीन ड्राइव में चाकू लेकर घूमता युवकविदित हो कि 26 जुलाई को नशे के क...
नशे में धुत उपद्रवियों ने भगवान की मूर्ति से की अभद्रता, हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़, 4 गिरफ्तार
Bastar, State, Top News

नशे में धुत उपद्रवियों ने भगवान की मूर्ति से की अभद्रता, हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़, 4 गिरफ्तार

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भगवान की मूर्ति से अभद्रता करते तीन नशेड़ी युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो नाथिया नवागांव के पास स्थित ईशान वन का बताया जा रहा है, जहां नशे में धुत तीन युवक भगवान राम और हनुमान की मूर्ति पर थप्पड़ मारते नजर आ रहे है,वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है,लोग नशेड़ी युवकों पर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है, वही हिन्दू संगठनों ने भी अब मोर्चा खोल दिया है। मामले उजागर होने के बाद पुलिस तत्काल एक्शन में आई और 4 आरोपियों को कोंडागांव जिले से गिरफ्तार किया गया हैं । बताया जा रहा है कि वीडियो 9 अगस्त का है, ईशान वन में कोंडागांव क्षेत्र के चार युवक नशे की हालत में पहुंचे थे और भगवान राम और हनुमान की मूर्ति से अभद्रता की, जिसका वीडियो भी नशेडियों ने खुद ही बनाया है , अब सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो चु...
कानून को चुनौती, कांकेर की महिला को गरियाबंद से पति ने फोन में दिया तीन तलाक, कोतवाली में शिकायत 
Bastar, police, State, Top News

कानून को चुनौती, कांकेर की महिला को गरियाबंद से पति ने फोन में दिया तीन तलाक, कोतवाली में शिकायत 

कांकेर। शहर की एक महिला को गरियाबंद से उसके पति ने फोन में तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया, महिला के परिजनों ने पहले तो युवक को समझाने की कोशिश की लेकिन जब युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा तो परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। गरियाबंद के युवक इरफान  की शादी कांकेर के एक मुस्लिम परिवार की  महिला से 2017 में हुई थी । किंतु कुछ दिनों बाद ही इरफान का अफेयर एक दूसरी महिला से शुरू हो गया जिसको लेकर पति पत्नी के बीच में अक्सर विवाद होता था। इस बीच इरफान ने अपनी प्रेमिका से शादी भी कर ली और घर ले आया। उस दौरान इरफान की पहली पत्नी कांकेर में थी।इसी बीच 20 जून 2025 को अचानक इरफान वारसी ने अपनी पहली पत्नी को फोन कर तीन बार तलाक़ बोलकर तलाक़ दे दिया। महिला का भाई उस समय सऊदी अरब हज पर गया था। महिला ने अपने भाई को सारी बात बताई। भाई ने अपने दामाद इरफान को सऊदी से ही फोन किया और ...
क्रिश्चियन समाज ने प्रशासन को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम,जामगांव में उत्पात मचाने वालों पर कार्यवाही और कब्रिस्तान की जमीन मांगी
Bastar, State, Top News

क्रिश्चियन समाज ने प्रशासन को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम,जामगांव में उत्पात मचाने वालों पर कार्यवाही और कब्रिस्तान की जमीन मांगी

कांकेर। क्रिश्चियन समाज ने जामगांव में धर्मांतरित व्यक्ति की की मौत के बाद शव को ग्रामीणों के दबाव में कब्र से बाहर निकालने और चर्च में तोड़फोड़ किए जाने के विरोध के आज शहर में विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया, इस दौरान समाज के लोगों के कलेक्ट्रेट घेराव की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने बैरिकेटिंग में ही रोक लिया और मौके पर समाज ने जिला प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है, क्रिश्चियन समाज ने जामगांव में चर्च में तोड़फोड़ और रीति रिवाजों का हवाला देकर शव को कब्र से जबरन बाहर निकलवाने दबाव बनाने वाले लोगों  पर 15 दिन के भीतर कार्यवाही  अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके अलावा क्रिश्चियन कब्रिस्तान के लिए जगह दिलाने की भी मांग प्रशासन से की है। 26 जुलाई को जाम गांव में धर्मांतरित सोमलाल राठौर की मौत के बाद उनके परिजनों ने शव को गांव में अपनी जमीन पर दफन किया था, लेकिन उस...