Tag: police

नक्सलियों की एक और  साजिश नाकाम, 9 आईईडी बरामद, ऑपरेशन तेज
Bastar, india, Naxal, police

नक्सलियों की एक और  साजिश नाकाम, 9 आईईडी बरामद, ऑपरेशन तेज

कांकेर। कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने बड़ी साजिश रची थी लेकिन जवानों की सतर्कता से नक्सलियों ने नापाक मंसूबे नाकाम हो गए है, जवानों ने कल्पर और मोदेमरका से 9 नग आईईडी बरामद की है। जिसे जवानों ने मौके पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में फटाखे , इलेक्ट्रिक वायर समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैमामला छोटे बेतिया थानाक्षेत्र का है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल गश्त पर रवाना हुई थी, इसी दौरान मोदेमरका के नदी के किनारे नक्सलियों के द्वारा आईईडी प्लांट किए जाने की सूचना पर जवानों ने सावधानी से सर्च ऑपरेशन चलाया और मौके से 3 नग आईईडी बरामद की, जिसे मौके पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया गया, इसके बाद सर्चिंग के दौरान कल्पर के जंगलों में भी जवानों ने 5- 5 किलो की 6 नग आईईडी बरामद की है, ज...
स्कॉर्पियो और बोलेरो में भिड़ंत, 2 की मौत 12 घायल,स्कॉर्पियो के अंदर का नजारा देख पुलिस के उड़े होश, एक लाख की अवैध शराब बरामद
accident, Bastar, police

स्कॉर्पियो और बोलेरो में भिड़ंत, 2 की मौत 12 घायल,स्कॉर्पियो के अंदर का नजारा देख पुलिस के उड़े होश, एक लाख की अवैध शराब बरामद

कांकेर। नेशनल हाईवे 30 में देर रात पालिटेक्निक कालेज के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें बोलेरो सवार पति पत्नी की मौत हो गई, जबकि अन्य 12 लोग घायल हो गए है, सभी घायलों को कांकेर मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, बताया जा रहा है कि सभी कोंडागांव जिले से बलौदा बाजार धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब स्कॉर्पियो के अंदर का नजारा देखा तो पुलिस के भी होश उड़ गए, स्कॉर्पियो पूरी तरह शराब की बोतलों से भरी हुई थी, जिसका आंकलन करने के बाद करीब एक लाख की शराब बताई जा रही है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक फरार है, वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस गाड़ी मालिक और चालक की पतासाजी में जुटी हुई है। शराब मध्य प्रदेश की बताई जा रही है जिसे बस्तर के इलाके में खपाने की तैयारी थी लेकिन उसके पहले ही हादसे क...
खूंखार नक्सली हिड़मा का शव पहुंचा गांव, कुछ देर में परिजनों को सौंपा जाएगा शव , देखिए वीडियो
Bastar, Naxal, police, Politics

खूंखार नक्सली हिड़मा का शव पहुंचा गांव, कुछ देर में परिजनों को सौंपा जाएगा शव , देखिए वीडियो

सुकमा। छत्तीसगढ़ आंध्रप्रदेश की सीमा पर दो दिन पहले ग्रे हाउंड फोर्स ने सबसे खूंखार माने जाने वाले नक्सल लीडर माड़वी हिड़मा को मार गिराया था, जिसके बाद नक्सलवाद की कमर बुरी तरह टूट चुकी है, मारे गए नक्सल लीडर हिड़मा का शव उसके गांव पूर्वर्ती लाया गया है। जहां हिड़मा को देखने उसके गांव और अन्य लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है, जिसके कारण शव को फिलहाल सीआरपीएफ कैंप में रखा गया है, जिसे कुछ देर में परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मंगलवार को छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें हिड़मा और उसकी पत्नी राजे समेत 6 नक्सली मारे गए थे, हिड़मा वही नक्सली है जिसकी तलाश पुलिस को कई सालों से थी हिड़मा ही बस्तर में 300 से अधिक जवानों की हत्या का मास्टर माइंड माना जाता है, ऐसे में अब इसके मारे जाने से नक्सल संगठन लगभग खत्म हो चुका है। हिड़मा का उ...
मोस्ट वॉन्टेड नक्सली हिड़मा एनकाउंटर में मारा गया, ग्रे हाउंड फोर्स ने किया सबसे बड़े नक्सली का एनकाउंटर
Bastar, india, Naxal, police, Politics

मोस्ट वॉन्टेड नक्सली हिड़मा एनकाउंटर में मारा गया, ग्रे हाउंड फोर्स ने किया सबसे बड़े नक्सली का एनकाउंटर

सुकमा। दो दशक से भी अधिक समय से बस्तर में नक्सलवाद का पर्याय बना मोस्ट वॉन्टेड नक्सली माड़वी हिड़मा मारा गया है, छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश सीमा पर आज सुबह हुए भीषण मुठभेड़ में ग्रे हाउंड के जवानों ने हिड़मा समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया है, बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में हिड़मा की पत्नी राजे भी मारी गई है। हिड़मा के मारे जाने से बस्तर अब लगभग नक्सलवाद से मुक्त माना जा सकता है, लेकिन हिड़मा के सबसे खास साथी देवा को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी जिले के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना ग्रे हाउंड फोर्स को  मिलीं थी,, जिसके बाद एक बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया था, सुबह करीब 7 बजे नक्सलियों और जवानों के बीच में मुठभेड़ हुई,जिसके बाद जब इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए है, जिसमें माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी...
ढाबा कर्मचारियों से जेल प्रहरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर की मारपीट,देखिए वायरल वीडियो
Bastar, Crime, police, State

ढाबा कर्मचारियों से जेल प्रहरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर की मारपीट,देखिए वायरल वीडियो

कांकेर। बाईपास मार्ग पर संचालित एक ढाबा के कर्मचारियों से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है, बताया जा रहा है कि मारपीट करने वालों में  कांकेर जिला जेल का प्रहरी और उसके साथी शामिल है, जिन्होंने ढाबा में जाकर कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया और रोकने पर उनके साथ मारपीट कर दी। दोनों कर्मचारियों को चोट आई है जिनका इलाज चल रहा है। 22 अक्टूबर की रात जिला जेल का प्रहरी अपने साथियों के साथ ढाबा पहुंचा था, कर्मचारी के अनुसार उस समय ढाबा बंद करने की तैयारी कर रहे थे, तभी चारों वहां पहुंचे और उनमें से एक ढाबा के काउंटर में आकर बैठ गया, जिसे मना करने पर वो और उसके साथी दुर्व्यवहार करने लगे और सीधा मारपीट पर उतारू हो गए, जिसमें एक कर्मचारी के छाती पर चेहरे पर चोट आई है, जबकि एक के हाथ में गंभीर चोट आई है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है , लेकिन अब तक घटना की शिकायत दर्ज नही...
आईजी बोले दक्षिण बस्तर में छिपे नक्सलियों के  पास कोई विकल्प नहीं सरेंडर करे नहीं तो पाताल से ढूंढ कर मारेंगे
Bastar, BSF, india, Indian army, Naxal, police

आईजी बोले दक्षिण बस्तर में छिपे नक्सलियों के  पास कोई विकल्प नहीं सरेंडर करे नहीं तो पाताल से ढूंढ कर मारेंगे

बस्तर। बस्तर का अधिकांश हिस्सा नक्सल मुक्त होने की कगार पर पहुंच चुका है, लेकिन अब भी नक्सलियों की एक बड़ी टीम दक्षिण बस्तर में मौजूद है, जिसमें नक्सल संगठन का नया महासचिव देवजी, नक्सलियों का सबसे खूंखार लीडर हिड़मा और देवा जैसे नक्सली शामिल है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने दक्षिण बस्तर में सक्रिय नक्सलियों को लेकर बड़ा बयान दिया है, पी सुन्दराज ने जगदलपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दक्षिण में सक्रिय नक्सली भी जल्द हथियार डालकर समर्पण कर दे अन्यथा वो पाताल में में भी छिप जाएंगे तो उन्हें ढूंढ कर मारा जाएगा। उत्तर बस्तर कांकेर में कल 21 नक्सलियों के आत्म समर्पण के बाद यह इलाका नक्सलियों के चंगुल से लगभग मुक्त हो गया है, पश्चिम बस्तर का इलाका भी नक्सलियों के चंगुल से आजाद हो रहा है, ऐसे में सिर्फ दक्षिण बस्तर में ही नक्सलियों की टीम बची है, लेकिन यह नक्सलियों की सबसे खतरनाक टीम है क्योंक...
15 अक्टूबर तक नक्सली डाल देंगे हथियार, एक और पत्र से हलचल तेज
Bastar, india, Naxal, police

15 अक्टूबर तक नक्सली डाल देंगे हथियार, एक और पत्र से हलचल तेज

बस्तर। नक्सल मोर्चे से बड़ी खबर सामने आ रही है, नक्सलियों ने 15 अक्टूबर तक हथियार डालने का ऐलान किया है, नक्सलियों का एक और पत्र सामने आया है जो कि माड़ डिविजन से जारी हुआ है और नक्सलियों से सरकार से ऑपरेशन रोकने की मांग करते हुए 15 अक्टूबर तक हथियार डालने का ऐलान कर दिया है।नक्सलियों की माड़ डिविजन का पत्र वायरलपत्र माड़ डिवीजन की सचिव रणिता के नाम से जारी हुआ है ,जिसमें केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता सोनू के शांति वार्ता और युद्ध विराम के फैसले पर समर्थन जताते हुए नक्सलियों बयान दिया है कि देश दुनिया की बदलती परिस्थितियों की पहचान कर उसके मुताबिक क्रांतिकारी आंदोलन में जरूरी बदलाव करने में केंद्रीय कमेटी के मेंबर विफल साबित हुए है,जिसके कारण आंदोलन अब कमजोर हो चुका है, आंदोलन में जनता की भागीदारी भी कम होने की बात नक्सलियों ने स्वीकार की है, जिसको देखते हुए माड़ डिविजन के द्वारा सशस्...
नक्सल नेता के एनकाउंटर का मामला पहुंचा हाईकोर्ट,बेटा बोला मुठभेड़ में नहीं हुई मौत
Bastar, india, Naxal, police

नक्सल नेता के एनकाउंटर का मामला पहुंचा हाईकोर्ट,बेटा बोला मुठभेड़ में नहीं हुई मौत

बिलासपुर। नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर रामचंद्र रेड्डी उर्फ विकल्प का 23 सितंबर को नारायणपुर के अबूझमाड़ में एनकाउंटर में मारे जाने का दावा पुलिस ने किया था, अब यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है, मृत नक्सल नेता के बेटे ने हाइकोर्ट के याचिका दाखिल करते हुए रामचंद्र की मौत एनकाउंटर में नहीं बल्कि पुलिस कस्टडी में होने का दावा करते हुए मामले की जांच राज्य के बाहर के  अधिकारियों से करवाने की मांग की है। जिस पर हाइकोर्ट ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है और मृतक के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट हाइकोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। पुलिस ने दावा किया था कि 23 सितंबर को अबूझमाड़ में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें रामचंद्र रेड्डी उर्फ विकल्प और रामनारायण रेड्डी उर्फ  कोसा मारे गए थे, दोनों ही नक्सल संगठन के शीर्ष नेता थे और दोनों पर एक...
अब समाप्त होगा नक्सलवाद ,बीजापुर में ऐतिहासिक नक्सल सरेंडर, 103 नक्सलियों ने एक साथ डाले हथियार,
Bastar, BSF, india, Naxal, police

अब समाप्त होगा नक्सलवाद ,बीजापुर में ऐतिहासिक नक्सल सरेंडर, 103 नक्सलियों ने एक साथ डाले हथियार,

बीजापुर। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर आज बीजापुर से ऐतिहासिक खबर सामने आई है, एक साथ 103 नक्सलियों ने संगठन का साथ छोड़कर मुख्य धारा में लौटने का निर्णय लिया है, बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के सामने 103 नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल एक करोड़ 6 लाख का ईनामी घोषित था। समर्पण करने वाले नक्सलियों में 80 पुरुष और 23 महिला नक्सली शामिल है। नक्सल इतिहास में अब तक सबसे बड़ा सरेंडर है। जंगलों में फोर्स के बढ़ते दबाव और सरकार की नक्सलवाद को लेकर नई नीति से स्थानीय युवा जो भटक कर नक्सलियों के झांसे में आ गए थे वो अब घर वापसी कर रहे है, दो दिन बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर आ रहे है, उनके आगमन के पहले ही बस्तर से सुकून भरी खबर सामने आई है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में डीवीसीएम, पीपीसीएम, एसीएम,प्लाटून पार्टी सदस्य,मिलिशिया सदस्य, जनताना सरकार अध...
जवानों ने DVCM रैंक के नक्सली को घेराबंदी कर दबोचा, जनताना सरकार का अध्यक्ष भी गिरफ्तार
Bastar, Naxal, police, State

जवानों ने DVCM रैंक के नक्सली को घेराबंदी कर दबोचा, जनताना सरकार का अध्यक्ष भी गिरफ्तार

बीजापुर। सुरक्षा बलों को माओवादी विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिला बीजापुर के बासागुड़ा और भैरमगढ़ थाना क्षेत्रों में की गई अलग-अलग कार्यवाहियों में पुलिस ने 08 लाख रुपये के इनामी डीव्हीसीएम और 01 लाख रुपये के इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। दोनों माओवादी आरोपी कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।25 सितंबर  को डीआरजी बीजापुर, थाना बासागुड़ा और कोबरा 210 की संयुक्त टीम ने पोलमपल्ली के जंगल से माओवादी मल्लैश कुंजाम (डीव्हीसीएम, जगरगुंडा एरिया कमेटी, उम्र 40 वर्ष, निवासी नरसापुर) को पकड़ा। मल्लैश कुंजाम पर 08 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह 7 जून 2023 को गगनपल्ली और मुरकीपाड़ में पुलिस पार्टी पर IED ब्लास्ट और फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा है। इसके खिलाफ बासागुड़ा में 5, मोदकपाल में 1 स्थायी वारंट लंबित है। इसके अलावा तर्रेम, पामेड़, उसूर और आवापल्...