State

ईसाई धर्म छोड़कर वापस अपने धर्म में लौटे तीन आदिवासी परिवार, बोले हमे अपने धर्म पर गर्व ,
Bastar, india, State

ईसाई धर्म छोड़कर वापस अपने धर्म में लौटे तीन आदिवासी परिवार, बोले हमे अपने धर्म पर गर्व ,

कांकेर। धर्मांतरण को लेकर गांव गांव में जारी विरोध के बीच भानुप्रतापपुर ब्लॉक के बोटेचांग गांव  में धर्म परिवर्तन के खिलाफ मुहिम रंग लाती नजर आ रही है, धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है, आदिवासी समाज से ताल्लकु रखने वाले तीनों परिवार का पैर धोकर मूल धर्म में वापसी करवाई गई है। अपने परिवार के साथ धर्म परिवर्तन करने वाले नरेश कुमार मंडावी ने बताया कि 2020-21 में पिता की बीमारी के दौरान इलाज के नाम पर ईसाई समाज के लोगों ने उनसे संपर्क कर ईसाई धर्म अपनाने और पिता के इलाज का भरोसा दिलाकर उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था। उनसे कहा गया था कि वे कुल देवी-देवताओं की पूजा न करें और प्रसाद या पूजा करने वाले परिवार का भोजन न ग्रहण करें। लेकिन समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़कर ही वे सही मार्ग पर रहेंगे। उन्होंने कहा अपने धर्म मे...
जवानों ने DVCM रैंक के नक्सली को घेराबंदी कर दबोचा, जनताना सरकार का अध्यक्ष भी गिरफ्तार
Bastar, Naxal, police, State

जवानों ने DVCM रैंक के नक्सली को घेराबंदी कर दबोचा, जनताना सरकार का अध्यक्ष भी गिरफ्तार

बीजापुर। सुरक्षा बलों को माओवादी विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिला बीजापुर के बासागुड़ा और भैरमगढ़ थाना क्षेत्रों में की गई अलग-अलग कार्यवाहियों में पुलिस ने 08 लाख रुपये के इनामी डीव्हीसीएम और 01 लाख रुपये के इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। दोनों माओवादी आरोपी कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।25 सितंबर  को डीआरजी बीजापुर, थाना बासागुड़ा और कोबरा 210 की संयुक्त टीम ने पोलमपल्ली के जंगल से माओवादी मल्लैश कुंजाम (डीव्हीसीएम, जगरगुंडा एरिया कमेटी, उम्र 40 वर्ष, निवासी नरसापुर) को पकड़ा। मल्लैश कुंजाम पर 08 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह 7 जून 2023 को गगनपल्ली और मुरकीपाड़ में पुलिस पार्टी पर IED ब्लास्ट और फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा है। इसके खिलाफ बासागुड़ा में 5, मोदकपाल में 1 स्थायी वारंट लंबित है। इसके अलावा तर्रेम, पामेड़, उसूर और आवापल्...
रायपुर से नक्सल दंपत्ति गिरफ्तार, कई अधिकारियों के घर की नौकरी, शहरी नेटवर्क से जुड़े तार की जांच जारी
Bastar, Naxal, police, Politics, State

रायपुर से नक्सल दंपत्ति गिरफ्तार, कई अधिकारियों के घर की नौकरी, शहरी नेटवर्क से जुड़े तार की जांच जारी

रायपुर। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्यवाही जारी है, इस बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक नक्सल दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया है, बताया जा रहा है कि ये दंपत्ति बीजापुर जिले के रहने वाले है और इलाज के नाम पर फर्जी आधार कार्ड के सहारे रायपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों के लंबे समय से रायपुर के अलग अलग इलाकों में रहने का खुलासा भी हुआ है। दंपत्ति के गिरफ्तार होने के बाद नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को लेकर बड़ा अपडेट पुलिस के हाथ लग सकता है। नक्सल दंपत्ति जग्गू उर्फ रमेश और उसकी पत्नी कमला लंबे समय से रायपुर में रह रहे थे , जग्गू ने इस दौरान कई अधिकारियों के घर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी भी की है। वर्तमान में दोनों चंगोराभाटा इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस पूछताछ में और भी खुलासे होने ...
शहर से एक किलोमीटर में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल, 10 घंटे में फाल्ट नहीं खोज पा रहा बिजली  विभाग
Bastar, State

शहर से एक किलोमीटर में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल, 10 घंटे में फाल्ट नहीं खोज पा रहा बिजली  विभाग

कांकेर।।बिजली व्यवस्था कितनी लचर हो चुकी है इसका साफ और सीधा उदाहरण देखने को मिल रहा है, शहर से महज 1 किलोमीटर में कोदाभाट में रात साढ़े 10 बजे से बिजली सेवा बाधित है और बिजली विभाग सुबह साढ़े 8 बजे तक फाल्ट ही नहीं खोज पाया है,  रात्रि में करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली सेवा बहाल तो हुई लेकिन वोल्टेज इतना लो था कि एक पंखा भी ना चले, लेकिन अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ते रहे कि लाइन चालू कर दी गई है, अब जो भी समस्या है वो सुबह देखी जाएगी। बिजली विभाग की उदासीनता का ये कोई पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है, रात में हुई बारिश के बाद कई इलाकों में बिजली सेवा बाधित हुई थी लेकिन शहर से सटे ग्रामीण इलाके में बिजली विभाग के द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है, जिससे लोगों में अब आक्रोश पनपने लगा है। लोग गैरजिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे है, इस मामले मे...
लाल पानी का संकट: बीजापुर में NMDC के खिलाफ ग्रामीणों की पदयात्रा, विक्रम मंडावी के नेतृत्व में 45 गांवों ने उठाई न्याय की आवाज
Bastar, india, Politics, State

लाल पानी का संकट: बीजापुर में NMDC के खिलाफ ग्रामीणों की पदयात्रा, विक्रम मंडावी के नेतृत्व में 45 गांवों ने उठाई न्याय की आवाज

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) की बैलाडीला खदानों से निकलने वाला ‘लाल पानी’ अब आदिवासी समुदायों की जिंदगी पर कहर बनकर टूट रहा है। इस पर्यावरणीय आपदा के खिलाफ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए सड़कों पर उतरने का फैसला किया है। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में ग्राम हिरोली से शुरू हुई सैकड़ों ग्रामीणों की पदयात्रा शनिवार को जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेगी। यहां एक विशाल आम सभा का आयोजन होगा, जिसमें लाल पानी की समस्या से निजात, पर्यावरण संरक्षण, जल शोधन संयंत्र, क्षतिपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।लौह अयस्क खनन से उत्पन्न अपशिष्ट से रंगा यह लाल पानी बीजापुर जिले के नदियों, नालों और तालाबों को लगातार नुकसान पहुंचा  रहा है। लगभग 45 गांवों के ग्रामीण इस ‘लाल पानी’ स...
बेजोड़ सुंदरता का अनोखा नजारा: बीजापुर का  कुरूष जलप्रपात ,माओवाद की धूंध छटते जंगल में छिपी खूबसूरती आई बाहर
Bastar, forest, india, State

बेजोड़ सुंदरता का अनोखा नजारा: बीजापुर का  कुरूष जलप्रपात ,माओवाद की धूंध छटते जंगल में छिपी खूबसूरती आई बाहर

बीजापुर| पहाड़ियों और वनों से परिपूर्ण बीजापुर के जंगल से एक और प्राकृतिक जलप्रपात की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। स्थानीय लोग इसे बोल्लेम कहते है तो वही सोशल मीडिया पर यह कुरूष के नाम से चर्चा में है ।पहाड़ी और चट्टान से लगभग 50 फीट की उंचाई से टकराकर कई धाराओं में विभक्त होकर यहां जलधारा बहती है। जो आकर्षण जलप्रपात का रूप लेता है और इसे निहारने पहुंच रहे लोगों इस नयनाभिराम नजारे को देखकर मोहित हो रहे हैं।हाल ही में चर्चा में आया यह जलप्रपात बीजापुर जिले के गंगालूर तहसील के कांवड़गांव गांव के नजदीक स्थित है। जलप्रपात तक पहुंचने गांव से पहाड़ी जंगल के कच्चे रास्ते से सफर तय करना पड़ता है।गंगालूर के रहने वाले जयराम बताते हैं कि यह जलप्रपात तीन गांवों के बीच स्थित है। कुरूष एक गांव का ही नाम है। इसी साल यह जलप्रपात चर्चा में आया है और इसे निहारने बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी पहुंच र...
विधायक का फर्जी नेमप्लेट वाली कार का आतंक, भानुप्रतापपुर बस स्टैण्ड में दो बाइक को रौंदा,किस इरादे से लगाया फर्जी नेमप्लेट जांच में जुटी पुलिस
accident, Bastar, police, State

विधायक का फर्जी नेमप्लेट वाली कार का आतंक, भानुप्रतापपुर बस स्टैण्ड में दो बाइक को रौंदा,किस इरादे से लगाया फर्जी नेमप्लेट जांच में जुटी पुलिस

कांकेर। गाड़ियों में नेमप्लेट लगाकर खुद को VIP दिखाने का शौक अब बेहद खतरनाक हो चला है, ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला जिले के भानुप्रतापपुर से सामने आया है, जहां एक युवक ने उस विधायक का बोर्ड लगा डाला जो विधानसभा है ही नहीं। भानुप्रतापपुर के बस स्टैंड  में कल एक कार ने दो बाइक को रौंद दिया, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए है, जब लोगों ने कार को पकड़ा तो उसमें विधायक नरहरपुर का नेमप्लेट लगा हुआ था,जबकि नरहरपुर विधानसभा नहीं है बल्कि कांकेर विधानसभा का एक ब्लॉक है। अब सवाल ये उठता है कि यह अज्ञानी युवक किस इरादे से फर्जी विधायक का नेमप्लेट लगाकर घूम रहा था। नवरात्रि में गरबा ड्रेस  के लिए संपर्क करेंआरोपी चालक जिसका नाम आकाश नायक निवासी संजयपारा बताया जा रहा है वह शराब के नशे में धूत था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर कार को जब्त कर लिया. जांच के दौरान आरोपी क...
तालाब के पास बैठा था युवक फिर पहुंचा  तेंदुआ , चीखने की आई आवाज ,युवक को खींच ले जाने की आशंका, तलाश जारी
Bastar, forest, State

तालाब के पास बैठा था युवक फिर पहुंचा  तेंदुआ , चीखने की आई आवाज ,युवक को खींच ले जाने की आशंका, तलाश जारी

कांकेर। शहर के बीच टिकरापारा वार्ड से एक युवक को तेंदुआ के खींच ले जाने की खबर से शहर में हड़कंप मचा हुआ है, बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक देर रात गढ़िया पहाड़ के नजदीक तालाब के पास बैठा हुआ था जिसे तेंदुआ खींच कर पहाड़ी में ले गया। युवक की चीखने की आवाज सुनकर आस पास के कुछ युवक दौड़कर मौके पर पहुंचे लेकिन मौके पर कुछ नजर नहीं आया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुआ युवक को घने जंगलों वाली पहाड़ी में खींचकर ले गया है, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है, गढ़िया पहाड़ में ड्रोन कैमरे से भी युवक की तलाश की जा रही है। मौके पर पहुंचे वन विभाग के डीएफओ रौनक गोयल ने बताया कि युवक को तेंदुए के खींच ले जाने की खबर के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक इस बात के कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिले है कि उसे तेंदुआ खींच ले गया है, लोगों ने उसके चीखने की आवा...
छात्रा की आत्महत्या का मामला, जिला पंचायत सदस्य नीना  परिजनों से मिली , न्याय दिलाने का दिया भरोसा
Bastar, State

छात्रा की आत्महत्या का मामला, जिला पंचायत सदस्य नीना  परिजनों से मिली , न्याय दिलाने का दिया भरोसा

बीजापुर|  नैमेड़ कन्या पोटाकेबिन में अध्ययनरत कक्षा 9वीं की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने से लोग सदमे में  है।घटना की जानकारी मिलने के बाद से अस्पताल से लेकर पोटाकेबिन में रात से लेकर सुबह तक लोगों की भीड़ जुटी रही।इधर घटना की जानकारी मिलते ही नेमेड क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य नीना उद्दे संस्थान पहुंची।यहां मौके पर मौजूद पुलिस पर शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से घटना की सविस्तार जानकारी लेने के बाद नीना ने कक्ष का मुआयना भी की।इस दौरान शोकाकुल परिजनों से उन्होंने मुलाकात की। उन्हें ढाढस बंधाया और बच्ची की मौत की पड़ताल के साथ न्याय दिलाने में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।गौरतलब है कि बीती रात नौवीं कक्षा की छात्रा  ने आवासीय परिसर में फाँसी लगा आत्महत्या कर ली थी।इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटम, उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, जनपद सदस्य ...
माता लिंगेश्वरी गुफा का द्वार 3 सितंबर को खुलेगा: झाटीबन में तैयारियां जोरों पर, भक्तों में उत्साह_
Bastar, State

माता लिंगेश्वरी गुफा का द्वार 3 सितंबर को खुलेगा: झाटीबन में तैयारियां जोरों पर, भक्तों में उत्साह_

फरसगांव । कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के झाटीबन (आलोर) में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता लिंगेश्वरी गुफा का द्वार 3 सितंबर को भक्तों के लिए खुलने वाला है। इसे लेकर मंदिर समिति, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण तैयारियों में जुट गए हैं। यह वार्षिक आयोजन हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, जो संतान प्राप्ति सहित अपनी विभिन्न मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यहां आते हैं। माता दर्शन के लिए दो दिन पहले यानी सोमवार से ही श्रद्धालु लाइन लगाकर अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं।तैयारियों का जायजा ले रहा प्रशासन-अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, आश्वन कुमार पुसाम, स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा और भक्तों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अलग-अलग विभागों और स्थानीय ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि आने वाले भक्तों को किसी तरह की अ...