police

लोन दिलाने के नाम पर मांगा ब्लैंक चेक और खाते से पार कर दिए एक लाख 25 हजार, महिला गिरफ्तार
Bastar, Crime, police

लोन दिलाने के नाम पर मांगा ब्लैंक चेक और खाते से पार कर दिए एक लाख 25 हजार, महिला गिरफ्तार

कांकेर।  लोन दिलवाने के नाम पर महिला कर्मचारी से सवा लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है, महिला ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शासकीय महिला कर्मचारी द्रौपदी सलाम ने निजी लोन कंपनी से लोन दिलवाने के नाम पर अपनी पूर्व परिचित महिला गीता सलाम को अपने दस्तावेज के साथ 2 ब्लैंक चेक दिए थे, लेकिन किसी कारण से लोन निरस्त हो गया, जिसके बाद पीड़िता ने जब उक्त महिला से अपने दस्तावेज और ब्लैंक चेक वापस मांगे तो उसने कंपनी में जमा होने का हवाला दिया लेकिन इसी बीच महिला के खाते से एक लाख 25 हजार रुपए के आहरण होने का मेसेज आने पर महिला ने बैंक में शिकायत दर्ज करवाई तो गीता सलाम बैंक के सीसीटीवी में चेक से पैसे निकालते दिखी, जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी, पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आर...
नक्सली  मददगार के आरोप में पूर्व सरपंच गिरफ्तार, इस नक्सल कमांडर का था करीबी
Bastar, Naxal, police, State

नक्सली  मददगार के आरोप में पूर्व सरपंच गिरफ्तार, इस नक्सल कमांडर का था करीबी

कांकेर। मिशन 2026 के तहत लगातार जारी नक्सल ऑपरेशन में जहां एक तरफ बड़ी संख्या में नक्सली मारे जा रहे है तो वहीं दूसरी तरफ जान के डर में कई बड़े केडर के नक्सली सरेंडर भी कर रहे है, इन बड़े नक्सलियों से पुलिस को कई अहम सुराग मिल रहे है और पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही में जुटी हुई है, कांकेर पुलिस ने नक्सलियों के मददगार आमाबेड़ा क्षेत्र के अर्रा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच रमेश मंडावी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रमेश मंडावी नक्सली कमांडर प्रसाद के साथ मिलकर कुएमारी और किसकोडो एरिया कमेटी के अन्य नक्सलियों को आश्रय देता था साथ ही हत्या के प्रयास जैसे  वारदातों में भी मददगार रहा है, इसके साथ ही नक्सलियों की जन अदालत में भी मदद करता था, पूर्व सरपंच रमेश पर नक्सलियों को सामान सप्लाई करने के भी आरोप है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रमेश नक्सलियों के बड़े लीडरों को अपने घर मे...
कलेक्टर का अपहरण करने वाले नक्सली ने डाले हथियार, हिड़मा की बटालियन भी टूटी, 23 नक्सलियों का समर्पण
Bastar, Naxal, police

कलेक्टर का अपहरण करने वाले नक्सली ने डाले हथियार, हिड़मा की बटालियन भी टूटी, 23 नक्सलियों का समर्पण

सुकमा। सुकमा में नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, तत्कालीन कलेक्टर एलेक्स पाल मेमन का अपहरण करने वाले  नक्सली  लोकेश समेत हिड़मा की बटालियन के 8 नक्सलियों समेत 23 नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया है।  समर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल एक करोड़ 18 लाख का ईनाम घोषित था। लगातार जारी नक्सल ऑपरेशन से नक्सल संगठन में घबराहट है साथ ही सरकार ने नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति में भी बदलाव कर उसे और आकर्षक बना दिया है, जिससे नक्सलियों के मुख्य धारा में लौटने की ओर झुकाव बढ़ रहा है और लगातार नक्सली हथियार डाल रहे है, 2012 को सुकमा जिले के बेहद नक्सल प्रभावित इलाके में शिविर करने गए कलेक्टर एलेक्स पाल मेमन का अपहरण हुआ था, जिसमें लोकेश की प्रमुख भूमिका थी , इस घटना के बाद से ही पुलिस को लोकेश की तलाश थी, लोकेश समेत  आज हिड़मा की पीएलजीए बटालियन के 8 नक्सलियों ने हथियार डाले है, इसके...
बेजुबानों पर किसने चलाई गोली, सच और अफवाह के बीच उलझी कहानी, पुलिस पर उठे सवाल
Bastar, Crime, forest, police

बेजुबानों पर किसने चलाई गोली, सच और अफवाह के बीच उलझी कहानी, पुलिस पर उठे सवाल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिले के पुलिस रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) में 10 कुत्तों को गोली मारकर नदी के किनारे फेंकने की खबर सोशल मीडिया में वायरल हुई है, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम भी गठित कर दी है। वायरल खबर के अनुसार पुलिस लाइन में आवारा कुत्तों का आतंक था, आवारा कुत्तों ने कई बच्चों को निशाना बनाया था, इसी बीच वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि पुलिस लाइन के पास कई आवारा कुत्ते घुम रहे थे, जिन्होने कुछ पुलिसकर्मियों के बच्चों को काट दिया था, इस घटना से एक पुलिसकर्मी आक्रोशित हो गया और उसने करीब  10 कुत्तों को निशाना बना डाला और अपने भतीजे की मदद से कुत्तों के शव को नदी के किनारे पर फेंक दिया है। इसी बीच पुलिस लाइन से ही एक पशु प्रेमी ने कुत्तों के शव को बोरे में भरकर फेंकने का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया में...
बारिश से फर्क नहीं  पड़ता ,जारी रहेंगे नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन, पढ़िए खास खबर
Bastar, Naxal, police, State

बारिश से फर्क नहीं  पड़ता ,जारी रहेंगे नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन, पढ़िए खास खबर

कांकेर। बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है, बड़े स्तर पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है, जिसका असर भी देखने को मिला है,पहले देखा जाता था कि मानसून में ऑपरेशन में कमी आती थी ,कारण था घने जंगलों में आने वाली चुनौतियां जिसके कारण ऑपरेशन काफी कम हो जाते थे, लेकिन अब मानसून में भी नक्सलियों को घेरने रणनीति बना ली गई है, इस पर अमल भी शुरू हो चुका है।  बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने के बाद नक्सल संगठन पूरी तरह बिखर चुका है, शीर्ष नेता बसव राजू के मारे जाने के बाद नक्सल संगठन नेतृत्वहीन हो गया है। उत्तर बस्तर कांकेर में भी नक्सलियों की कमर तोड़ दी गई है, प्रदेश में पहली बार एक साथ बड़ी संख्या में नक्सलियों को ढेर करने का सिलसिला कांकेर जिले से ही शुरू हुआ था, जिसके बाद नारायणपुर, बीजापुर में भी इसी तरह के ऑपरेशन चलाए गए है। मानसून में घने जंगल...
नक्सलवाद को  और एक गहरा झटका, 9 इनामी नक्सलियों समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Bastar, Naxal, police

नक्सलवाद को  और एक गहरा झटका, 9 इनामी नक्सलियों समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा। नक्सल मुक्त बस्तर की तरफ अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है, एक तरफ जवान मुठभेड़ में नक्सलियों का खात्मा कर रहे है तो दूसरी तरफ लगातार नक्सली आत्म समर्पण की राह पकड़ रहे है, दंतेवाड़ा में 9 ईनामी नक्सली समेत 12 नक्सलियों ने समर्पण कर दिया है। 9 नक्सलियों पर 28 लाख 50 हजार का ईनाम घोषित था। दंतेवाड़ा में पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे लोन वराटू अभियान के तहत लगातार जिले में नक्सली सरेंडर कर रहे है, जिले में अब तक 1 हजार 5 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है जिसमें 249 ईनामी नक्सली भी शामिल है, आज दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के सामने 8 लाख की ईनामी चन्द्रना समेत 12 नक्सलियों ने हथियार डाले है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मार्च 2026 तक  नक्सलियों सफाया कर दिया जाएगा, या तो नक्सली आत्म समर्पण कर मुख्य धारा में लौट आए या उनका एनकाउंटर कर दिया जाएगा।...
बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक नक्सली ढेर , बड़े लीडरों की मौजूदगी की खबर
Bastar, Naxal, police

बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक नक्सली ढेर , बड़े लीडरों की मौजूदगी की खबर

बीजापुर। जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है,मुठभेड़ में 1 नक्सली को मार गिराया गया है, बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है, इलाके में बड़े लीडरों के जमावड़े की सूचना पर संयुक्त ऑपरेशन लांच किया गया है, घने जंगल वाले इलाके में लगातार जवान ऑपरेशन चला रहे है क्योंकि नक्सलियों के लिए ये इलाका सेफ जॉन माना जाता रहा है, लेकिन बीते कुछ समय से जवानों ने नक्सलियों के सबसे सेफ जॉन को ही डेंजर जॉन में बदल दिया है, आज फिर जवानों ने नक्सलियों की घेराबंदी की है और दोनों तरफ से रुक रुक कर फायरिंग हो रही है, बता दे कि बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने पहले ही साफ कर दिया था कि मानसून में भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और बस्तर में हो रही लगातार बारिश के बाद भी जवान घने जंगलों में उतर रहे है और नक्सलवाद के खात्मे को लेकर ज...
लव मैरिज के बाद पत्नी को जला कर मार डाला, अब कोर्ट ने  आजीवन कारावास की दी सजा, जानिए पूरा मामला 
Bastar, Crime, police

लव मैरिज के बाद पत्नी को जला कर मार डाला, अब कोर्ट ने  आजीवन कारावास की दी सजा, जानिए पूरा मामला 

कांकेर। लव मैरिज के बाद अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मारने वाले आरोपी पति को जिला एवं सत्र न्यायालय में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, मामला  चारामा थानाक्षेत्र का है। आपके अपने शहर कांकेर मेंचिनौरी गांव के रहने वाले कृष्णा सिन्हा ने सरस्वती सिन्हा से प्रेम विवाह किया था, दोनों के दो मासूम बच्चे भी है, 25 दिसम्बर  2021 की रात करीब 8 बजे आरोपी कृष्णा ने अपनी पत्नी सरस्वती पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी थी, जिसे नाजुक हालत में रायपुर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, सरस्वती ने मृत्यु के पूर्व मजिस्ट्रेट बयान दर्ज करवाया था जिसमें उसने  पति के द्वारा अपने पिता को टंगिया से मार कर खत्म करने की धमकी देने पर विरोध करने की बात बताई थी, पत्नी द्वारा पति की हरकतों का विरोध करना सनकी पति को रास नहीं आया और उसने अपनी पत्नी पर ही मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया था,...
बीजापुर में फिर नक्सलियों ने ग्रामीणों को बनाया निशाना, दो ग्रामीणों की हत्या
Bastar, Crime, murder, Naxal, police

बीजापुर में फिर नक्सलियों ने ग्रामीणों को बनाया निशाना, दो ग्रामीणों की हत्या

बीजापुर। नक्सलियों ने एक बार फिर बीजापुर जिले में ग्रामीणों को निशाना बनाया है, पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को हत्या कर दी है। इसके पहले नक्सलियों ने दो छात्रों समेत 3 लोगों की हत्या की थी। मामला पामेड़ थानाक्षेत्र का है। आपके अपने शहर कांकेर मेंशनिवार की रात नक्सलियों ने दो ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था ,जिसके बाद पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर उनकी हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार हथियार बंद नक्सलियों ने सैंड्राबोर और यमपुर  से समैया और वेका देवा का अपहरण कर अपने साथ ले गए थे, और बेरहमी से हत्या कर शव को गांव के पास फेंक दिया, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल मौके के लिए रवाना किया गया है। बीजापुर में 5 दिन में नक्सलियों ने 5 ग्रामीणों को अपना निशाना बनाया है, जिसमें एक 13 साल का छात्र भी शामिल है। लगातार जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन के ...
कांकेर मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर, दो हथियार भी बरामद, इलाके में सर्चिंग जारी
Bastar, Naxal, police

कांकेर मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर, दो हथियार भी बरामद, इलाके में सर्चिंग जारी

कांकेर। जिले के अंतिम छोर पर जवानों की नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़ हुई है,जिसमें जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है, वही मौके से दो हथियार भी बरामद हुए है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि और हुई नक्सली मारे गए है। इलाके में जवानों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि छोटे बेतिया से डीआरजी जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे, इसी दौरान जवानों का सामना नक्सलियों की एक छोटी टुकड़ी से हुआ, दोनों तरफ से चली गोली बारी के बाद नक्सली भाग निकले है, मौके पर सर्च ऑपरेशन के दौरान एक महिला नक्सली का शव और दो हथियार बरामद हुए है, एसपी कल्याण एलिसेला ने बताया कि मारी गई महिला नक्सली की शिनाख्त की कार्यवाही जारी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।...