police

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर,
Bastar, Naxal, police, State

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर,

कांकेर। जिले के छोटे बेतिया थानाक्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, सुबह से मुठभेड़ जारी है, जिसमें अब तक 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ चल रही है, लेकिन अभी पुलिस पार्टी से संपर्क नहीं हो पा रहा है, इसलिए अधिक जानकारी बाहर नहीं आ सकी है। बता दे कि इसी इलाके में जवानों ने नक्सलियों को अब तक सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई है, माड़ से सटे इस इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी जवानों ने ऑपरेशन लांच किया है, जिसमें अब तक 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।...
आंध्र प्रदेश छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, 2 बड़े नक्सली लीडर समेत 3 नक्सली ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी
Bastar, Naxal, police, State, Top News

आंध्र प्रदेश छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, 2 बड़े नक्सली लीडर समेत 3 नक्सली ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी

बस्तर। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बॉर्डर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ में बड़े नक्सली लीडर मारे गए है, जिसमें गरियाबंद में मारे गए सेंट्रल कमेटी मेंबर चलपति की पत्नी अरुणा भी शामिल है। आंध्र प्रदेश के मारेडपल्ली में ग्रेहाउंड्स फोर्स की नक्सलियों से लगातार मुठभेड़ जारी है, मुठभेड़ में  गजरला रवि जिस पर 40 लाख का इनामी घोषित था , अरुणा जिस पर 20 लाख का इनाम घोषित था दोनों ही ढेर कर दिए गए है। वही एक अन्य नक्सली भी मारा गया है।आपके अपने शहर कांकेर मेंमुठभेड़ में मारी गई अरुणा सेंट्रल कमेटी मेंबर रहे चलपति की पत्नी है, जिसे गरियाबंद में इसी साल जनवरी माह में पुलिस ने मार गिराया था। छत्तीसगढ़ में फोर्स के बढ़ते दबाव के कारण नक्सली आंध्र प्रदेश की ओर रुख कर रहे है जिसकी जानकारी फोर्स को मिली थी जिसके बाद एक बड़ा ऑपरेशन लांच किया गया था,...
सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, एएसपी आकाश राव शहीद, थाना प्रभारी और डीएसपी घायल ,
Bastar, Naxal, police, State

सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, एएसपी आकाश राव शहीद, थाना प्रभारी और डीएसपी घायल ,

सुकमा। सुकमा जिले के कोंटा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है,हमले में कोंटा के एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए है, जबकि थाना प्रभारी और डीएसपी घायल है, वही इस हमले में दो जवान भी घायल बताए जा रहे है। घटना आज सुबह की है, जब एएसपी आकाश अपनी टीम के साथ पैदल गस्त पर निकले थे, उसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें एएसपी समेत अन्य अधिकारी और जवान घायल हुए थे, एएसपी आकाश को बेहद नाजुक हालत में कोंटा के अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। एएसपी की शहादत से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। वही घटना के बाद अतिरिक बल मौके के लिए रवाना किया गया है। खबर अपडेट हो रही है। ...
अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी, सुबह से चल रही मुठभेड़ में 20 से अधिक नक्सलियों का एनकाउंटर 
Bastar, Naxal, police, Top News

अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी, सुबह से चल रही मुठभेड़ में 20 से अधिक नक्सलियों का एनकाउंटर 

नारायणपुर। बस्तर संभाग में नक्सलियों के खात्मे को लेकर ऑपरेशन जारी है, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में सुबह से जवानों की नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ चल रही है, जिसमें अब तक 20 से अधिक नक्सली ढेर कर दिए गए है, ये आंकड़ा और बढ़ सकता है, जानकारी ये भी निकलकर आ रही है कि मुठभेड़  में नक्सलियों का सीसी मेंबर भी मारा गया है, इस ऑपरेशन में नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव की डीआरजी टीम शामिल है। माड़ के जाटलूर इलाके में नक्सलियों के पोलित ब्यूरो सदस्य के बड़े टीम के साथ मौजूद होने की सूचना पर जवानों को बड़े ऑपरेशन पर रवाना किया गया था, आज सुबह जवानों ने नक्सलियों की बड़ी टीम को घेरकर जबरदस्त गोलीबारी की है,जिसमें 20 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि पुलिस ने अभी तक मारे गए नक्सलियों की संख्या नहीं बताई है, लेकिन सूत्रों में हवाले से जो खबरें सामने आ रही है उसमें माड़ मे...
देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन रोका गया, भारत पाकिस्तान जंग के हालात को देखते हुए फैसला, सीआरपीएफ को मुख्यालय रिपोर्ट करने के आदेश  
Bastar, india, Indian army, Naxal, police

देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन रोका गया, भारत पाकिस्तान जंग के हालात को देखते हुए फैसला, सीआरपीएफ को मुख्यालय रिपोर्ट करने के आदेश  

बस्तर। बीजापुर और तेलंगाना के बॉर्डर पर 18 दिन से जारी देश के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को रोक दिया गया है, सीआरपीएफ की बटालियन को तत्काल मुख्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए है, भारत और पाकिस्तान के बीच जंग को हालात को देखते हुए इस ऑपरेशन को रोक गया है और सीआरपीएफ की टुकड़ी को देश के बॉर्डर पर भेजा जा सकता है। इसे देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन माना जा रहा था जो कि 18 दिन से जारी था, लेकिन देश के दुश्मनों को सबक सिखाने फिलहाल केंद्रीय बल को बॉर्डर पर तैनात करने की जरूरत है, इस ऑपरेशन में अब तक 26 नक्सली मारे गए थे, देश की आंतरिक खतरा नक्सलवाद के बड़े लीडरों को घेरने यह ऑपरेशन चलाया गया था, लेकिन फिलहाल इस अब रोक दिया गया है। ...
नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ जारी, 5 जवान शहीद,  सीसी मेंबर समेत 8 नक्सली ढेर, 
Bastar, Naxal, police, Top News

नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ जारी, 5 जवान शहीद,  सीसी मेंबर समेत 8 नक्सली ढेर, 

बीजापुर। नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन के बीच तेलंगाना की ग्रेहाउंट फोर्स को बड़ा नुकसान हुआ है, नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ के बीच आईईडी ब्लास्ट में 5 जवान शहीद हो गए है, एक जवान की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जवानों ने भी इस मुठभेड़ में सीसी मेंबर समेत 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, बीजापुर जिले के उसूर क्षेत्र के लंकापल्लो क्षेत्र में यह भीषण मुठभेड़ चल रही है। करेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सलियों को चौतरफा घेरकर जवानों ने 16 दिन से ऑपरेशन जारी रखा है, जिसमें अब तक 26 नक्सली ढेर किए गए है, वही दूसरी तरफ तेलंगाना की ग्रेहाउंट फोर्स ने भी बड़ा ऑपरेशन लांच किया था, लेकिन घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसके बाद नक्सलियों की तरफ से हैवी फायरिंग हो रही है, जवान भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है,जिसमें अब तक 8 नक्सली ढेर किए गए है, बताया जा रहा है ...
नक्सलियों के कायराना हमले में तीन जवान शहीद, भीषण मुठभेड़ की खबर
Bastar, Naxal, police, State, Top News

नक्सलियों के कायराना हमले में तीन जवान शहीद, भीषण मुठभेड़ की खबर

बीजापुर। करेगुट्टा के पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन के बीच तेलंगाना में बड़ा नक्सली हमला हुआ है, हमले में तीन जवान शहीद हो गए है, जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है, नक्सल विरोधी अभियान पर निकले जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसकी जद में आने से तीन जवान शहीद हुए है, बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के बाद इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है, तेलंगाना के वाज़ेड के पास नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है। बता दे कि कल ही करेगुट्टा की पहाड़ी पर जवानों ने 22 नक्सलियों को ढेर किया था, लगातार जारी ऑपरेशन से बौखलाए नक्सलियों ने फिर जवानों को निशाना बनाया है। ...
एक तरफ शांति वार्ता की पेशकश दूसरे तरफ सड़क निर्माण करवा रहे मुंशी की गोली मारकर हत्या, नक्सलियों का दोहरा चरित्र उजागर
Bastar, police, Politics, State, Top News

एक तरफ शांति वार्ता की पेशकश दूसरे तरफ सड़क निर्माण करवा रहे मुंशी की गोली मारकर हत्या, नक्सलियों का दोहरा चरित्र उजागर

रायपुर। बस्तर में 10 दिनों से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी देश के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन के बीच नक्सली अब तक 4 बार शांति वार्ता को लेकर पत्र लिख चुके है, दूसरी तरफ झारखंड में नक्सलियों ने सड़क निर्माण करवा रहे मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी है, साथ ही जेसीबी वाहन को आग के हवाले कर दिया है, इस घटना ने नक्सलियों के दोहरे चरित्र को उजागर किया है, एक तरफ नक्सली शांति वार्ता की बात कह रहे है, दूसरी तरफ अभी भी आम इंसानों को हत्या करने से बाज नहीं आ रहे है, ऐसे में आखिर नक्सल संगठन पर कैसे भरोसा किया जाए ये बड़ा सवाल है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर की सीमा से सटे ओरसापाठ गांव में नक्सलियों ने सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार के मुंशी को गोली मार दी और जेसीबी वाहन में भी आग लगा दी, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वही बलरामपुर की पुलिस भी एलर्ट मोड पर है। लगातार ऑपरेशन से घबराए नक्सली एक ब...
कर्रेगुट्टा के नजदीक दो पहाड़ियों पर फोर्स का कब्जा, अब अगला टारगेट कर्रेगुट्टा की पहाड़ी,  
Bastar, Naxal, police, Politics

कर्रेगुट्टा के नजदीक दो पहाड़ियों पर फोर्स का कब्जा, अब अगला टारगेट कर्रेगुट्टा की पहाड़ी,  

बस्तर। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर देश के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को अब 9 दिन हो चुके है, नक्सलियों के खिलाफ इसे निर्णायक लड़ाई भी कहा जा रहा है, पुलिस के पास जिस कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर टॉप नक्सली लीडरों के होने का इनपुट है उसके नजदीक की दो पहाड़ियों को जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है, अब जवानों की नजर कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर है, जहां हिड़मा, देवा, दामोदर समेत कई बड़े लीडरों के होने का दावा किया जा रहा है, इन्हीं बड़े लीडरों को घेरने देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसे अब 9 दिन हो चुके है, सफलता के नाम पर जवानों ने अब तक 24 लाख के ईनामी 3 महिला नक्सलियों को ढेर किया है,लेकिन इससे भी बड़ी सफलता है नीलम सराई और धोबे की पहाड़ी पर जवानों का कब्जा होना क्योंकि ये इलाका पूरी तरह से नक्सलियों का था जिसे अब जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है, और यहां जवानों ने तिरंगा भी फहराया ...
भीषण गर्मी में सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन, 30 से ज्यादा जवान बीमार,44 डिग्री में नक्सलवाद के सफाए में जुटे है जवान 
Bastar, Naxal, police, Politics, State, Top News

भीषण गर्मी में सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन, 30 से ज्यादा जवान बीमार,44 डिग्री में नक्सलवाद के सफाए में जुटे है जवान 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर 4 दिन से जारी नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन में भीषण गर्मी बाधा बन रही है। 4 दिन से 44 डिग्री तापमान में ऊंची पहाड़ी की चढ़ाई कर नक्सलियों का सामना कर रहे जवानों में 30 से अधिक जवानों की तबियत बिगड़ गई है, जवानों को डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नक्सलियों के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन को 4 दिन हो चुके है ,जिसमें अब तक 6 नक्सली मार गिराए गए है लेकिन अब तक जिन नक्सलियों को घेरने फोर्स निकली है उनको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है, दूसरी तरफ भीषण गर्मी जवानों के सेहत पर बुरा असर डाल रही है, हालांकि इसके बाद भी जवान मोर्चे पर डटे हुए है उनके हौसले में कमी नहीं आई है, हिड़मा ,देवा,दामोदर जैसे नक्सलियों को घेरने यह सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन ये सबसे ऑपरेशन सबसे कठिन भ...