Naxal

नक्सली कमांडर की महिला गार्ड को मुठभेड़ में लगी थी गोली, गांव में छिपकर करवा रही थी इलाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bastar, BSF, india, Indian army, Naxal, police

नक्सली कमांडर की महिला गार्ड को मुठभेड़ में लगी थी गोली, गांव में छिपकर करवा रही थी इलाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर। 22 सितम्बर को कांकेर जिले के टेकापानी के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में नक्सली कमांडर की महिला गार्ड के घायल होने की खबर सामने आई थी, जिसकी अब पुष्टि हो चुकी है, पुलिस से बचकर भाग निकली महिला नक्सली को गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके पैर में गोली लगी थी और वो गांव के छिपकर इलाज करवाने की कोशिश में थी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया है, घायल महिला नक्सली की स्थिति को देखते हुए अब उसे इलाज के लिए कांकेर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को टेकापानी के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी, इस दौरान नक्सल कमांडर प्रसाद की मौजूदगी की खबर थी, मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकलने में कामयाब हो गए थे लेकिन पुलिस के पास पुख्ता जानकारी थी कि एक महिला नक्सली रेशमा को गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त ...
जवानों ने DVCM रैंक के नक्सली को घेराबंदी कर दबोचा, जनताना सरकार का अध्यक्ष भी गिरफ्तार
Bastar, Naxal, police, State

जवानों ने DVCM रैंक के नक्सली को घेराबंदी कर दबोचा, जनताना सरकार का अध्यक्ष भी गिरफ्तार

बीजापुर। सुरक्षा बलों को माओवादी विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिला बीजापुर के बासागुड़ा और भैरमगढ़ थाना क्षेत्रों में की गई अलग-अलग कार्यवाहियों में पुलिस ने 08 लाख रुपये के इनामी डीव्हीसीएम और 01 लाख रुपये के इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। दोनों माओवादी आरोपी कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।25 सितंबर  को डीआरजी बीजापुर, थाना बासागुड़ा और कोबरा 210 की संयुक्त टीम ने पोलमपल्ली के जंगल से माओवादी मल्लैश कुंजाम (डीव्हीसीएम, जगरगुंडा एरिया कमेटी, उम्र 40 वर्ष, निवासी नरसापुर) को पकड़ा। मल्लैश कुंजाम पर 08 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह 7 जून 2023 को गगनपल्ली और मुरकीपाड़ में पुलिस पार्टी पर IED ब्लास्ट और फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा है। इसके खिलाफ बासागुड़ा में 5, मोदकपाल में 1 स्थायी वारंट लंबित है। इसके अलावा तर्रेम, पामेड़, उसूर और आवापल्...
रायपुर से नक्सल दंपत्ति गिरफ्तार, कई अधिकारियों के घर की नौकरी, शहरी नेटवर्क से जुड़े तार की जांच जारी
Bastar, Naxal, police, Politics, State

रायपुर से नक्सल दंपत्ति गिरफ्तार, कई अधिकारियों के घर की नौकरी, शहरी नेटवर्क से जुड़े तार की जांच जारी

रायपुर। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्यवाही जारी है, इस बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक नक्सल दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया है, बताया जा रहा है कि ये दंपत्ति बीजापुर जिले के रहने वाले है और इलाज के नाम पर फर्जी आधार कार्ड के सहारे रायपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों के लंबे समय से रायपुर के अलग अलग इलाकों में रहने का खुलासा भी हुआ है। दंपत्ति के गिरफ्तार होने के बाद नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को लेकर बड़ा अपडेट पुलिस के हाथ लग सकता है। नक्सल दंपत्ति जग्गू उर्फ रमेश और उसकी पत्नी कमला लंबे समय से रायपुर में रह रहे थे , जग्गू ने इस दौरान कई अधिकारियों के घर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी भी की है। वर्तमान में दोनों चंगोराभाटा इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस पूछताछ में और भी खुलासे होने ...
नक्सल संगठन को तगड़ा झटका,एक साथ दो सेंट्रल कमेटी मेंबर मारे गए, दो करोड़ का था ईनाम
Bastar, india, Naxal, police

नक्सल संगठन को तगड़ा झटका,एक साथ दो सेंट्रल कमेटी मेंबर मारे गए, दो करोड़ का था ईनाम

नारायणपुर। नक्सल मोर्चे पर नारायणपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, नक्सलियों के साथ जबरदस्त मुठभेड़ में दो कुख्यात नक्सली मारे गए है, दोनों ही नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी के मेंबर थे, जिन पर एक एक करोड़ का ईनाम घोषित था। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने दोनों नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। जिनकी शिनाख्त कोसा उर्फ सत्यनारायण रेड्डी और राजू उर्फ रामचंद्र रेड्डी के रूप में हुई है। नारायणपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा पर बड़े नक्सलियों का जमावड़ा है जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था, इसी दौरान जवानों से खुद को घिरता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवानों की जवाबी कार्यवाही में दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली भाग खड़े हुए, मौके की सर्चिंग के दौरान दो पुरुष नक्सलियों के शव बरामद हुए  साथ ही AK 47, इंसास राइफल, बीजीएल ला...
माड़ इलाके में चल रही जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी
Bastar, Naxal, police

माड़ इलाके में चल रही जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

नारायणपुर। अबूझमाड़ में एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है, सुबह से जारी मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों को मार गिराया गया है, जबकि मौके से AK 47 रायफल भी बरामद हुआ है, बताया जा रहा है कि इलाके में अभी भी रुक रुक कर फायरिंग हो रही है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत जवानों को रवाना किया गया था, जहां नक्सलियों की बड़ी टीम से जवानों का सामना हो गया जिसके बाद से लगातार इलाके में फायरिंग जारी है, नारायणपुर पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि अब तक दो नक्सली मारे जा चुके है और मौके से हथियार भी बरामद हुए है, जवानों का ऑपरेशन अभी भी जारी है जिसके कारण अधिक जानकारी नहीं दी जा रही है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी। ...
नक्सली नहीं डालेंगे हथियार, अपने ही केंद्रीय प्रवक्ता को कटघरे में किया खड़ा , बताया भ्रम फैलाने वाला निजी राय
Bastar, Crime, india, Naxal, police

नक्सली नहीं डालेंगे हथियार, अपने ही केंद्रीय प्रवक्ता को कटघरे में किया खड़ा , बताया भ्रम फैलाने वाला निजी राय

बस्तर। माओवादी संगठन में उथल पुथल मची हुई है, 15 सितम्बर को नक्सल संगठन के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय उर्फ सोनू ने प्रेस नोट और ऑडियो जारी कर युद्ध विराम की मांग करते हुए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से अपील की थी और अन्य साथियों से चर्चा करने के लिए एक माह का समय मांगा था लेकिन अब तेलगाना राज्य कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर युद्ध विराम से इनकार कर दिया है और अभय उर्फ सोनू के प्रेस नोट को उनकी निजी राय बता दिया हैं   केंद्रीय समिति ने साफ कर दिया है कि सोनू उर्फ अभय  का युद्धविराम संबंधी बयान पार्टी की आधिकारिक राय नहीं है, समिति ने इसे क्रांतिकारी खेमे में भ्रम फैलाने वाला करार देते हुए कहा कि गुप्त संगठन के फैसले इंटरनेट पर नहीं लिए जाते और किसी को भी इस बयान से भ्रमित होने की ज़रूरत नहीं है।माओवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र "कगार युद्ध" चला रही है...
44 मोस्ट वॉन्टेड नक्सलियों के पोस्टर गांव गांव में चस्पा, अब कहा छिपेंगे नक्सली
Bastar, BSF, india, Naxal, police

44 मोस्ट वॉन्टेड नक्सलियों के पोस्टर गांव गांव में चस्पा, अब कहा छिपेंगे नक्सली

कांकेर। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन में पुलिस हर तरीके से नक्सलियों की घेराबंदी करने में जुटी हुई है, अब कांकेर पुलिस ने अंदरूनी इलाकों के कई नक्सल प्रभावित गांव में 44 मोस्ट वॉन्टेड नक्सलियों की सूची पोस्टर बनवाकर लगवा दिया है, जिसमें सभी वॉन्टेड नक्सलियों के फोटो, उनके नाम और उनके ऊपर सरकार के द्वारा रखे गए इनाम की जानकारी है, पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि इन 44 में से किसी भी नक्सली के बार में यदि सूचना मिलती है तो वो पुलिस से संपर्क कर जानकारी दे सकते है, पुलिस ने सूचना देने वाले लोगों को पहचान गोपनीय रखने और इनाम देने का भी ऐलान किया है।पोस्टर में नक्सल संगठन का नया महासचिव देवजी, बस्तर का सबसे खूंखार नक्सली हिडमा समेत उत्तर बस्तर में सक्रिय तमाम बड़े नक्सलियों के नाम और तस्वीर है। पुलिस के अनुसार अभी भी कई जगहों पर नक्सली गांव की तरफ रुख करते है या...
नक्सलियों की शांति वार्ता के पत्र में कितनी सच्चाई, पत्र वायरल होने के एक दिन बाद ही ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी के आरोप में की  हत्या
Bastar, Crime, india, murder, Naxal, police

नक्सलियों की शांति वार्ता के पत्र में कितनी सच्चाई, पत्र वायरल होने के एक दिन बाद ही ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी के आरोप में की  हत्या

बस्तर। नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के द्वारा सरकार के सामने शांति वार्ता को लेकर प्रस्ताव रखने के एक दिन बाद ही बस्तर में नक्सलियों ने फिर खूनी खेल खेला है, नक्सलियों ने बीजापुर में  ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी के नाम पर हत्या कर दी है, एक दिन पहले ही नक्सली हथियार छोड़कर बस्तर के विकास के लिए सरकार के साथ भागीदारी की बात कहते है और अगले ही दिन उनका असली चेहरा फिर सामने आ जाता है ऐसे में फिर से वहीं सवाल खड़ा होता है कि आखिर नक्सलियों पर भरोसा कैसे किया जाए।पुलिस के जारी बयान के अनुसार बीजापुर के थाना जांगला क्षेत्र के बेंचरम निवासी दशरू राम 36 वर्ष की  माओवादियों द्वारा धारदार हथियार से चोंट पहुंचाकर हत्या करने की खबर सामने आ रही है, नक्सलियों ने ग्रामीण पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसे घर से बाहर ले जाकर धार धार हथियार से वारकर उसकी हत्या कर दी । एक तरफ नक्सली...
नक्सली कमांडर की याद में बनाया गया  14 फीट ऊंचा स्मारक ध्वस्त, बीएसएफ जवानों ने गिराया
Bastar, BSF, india, Naxal, police

नक्सली कमांडर की याद में बनाया गया  14 फीट ऊंचा स्मारक ध्वस्त, बीएसएफ जवानों ने गिराया

कांकेर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत लगातार जंगलों में फोर्स का ऑपरेशन जारी है, बीएसएफ के जवानों ने परतापुर क्षेत्र के वट्टाकाल के जंगलों में 14 फीट ऊंचा नक्सली स्मारक ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने यह स्मारक पिछले साल पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए नक्सली कमांडर नागेश की याद में बना रखा था। Bastarbook के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करे(more…)...
नक्सलियों की कंपनी नंबर 2 से हुई थी डीआरजी की मुठभेड़,16 लाख के ईनामी  दो नक्सली ढेर 
Bastar, india, Naxal, police

नक्सलियों की कंपनी नंबर 2 से हुई थी डीआरजी की मुठभेड़,16 लाख के ईनामी  दो नक्सली ढेर 

बीजापुर। एंटी नक्सल ऑपरेशन के निकले डीआरजी जवानों की शुक्रवार को नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो नक्सली मारे गए थे,अब बीजापुर पुलिस ने पूरे मुठभेड़ को लेकर बयान जारी किया है, मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त कंपनी नम्बर 2 के सदस्यों के रूप में हुई है, जिन पर 8-8 लाख का इनाम घोषित था। जितेंद्र यादव एसपी बीजापुरडीआरजी जवानों की टीम गंगालूर इलाके में सर्च ऑपरेशन पर थी, इसी दौरान नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी नंबर 2 के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद मौके से दो पुरुष नक्सलियों के शव के साथ साथ दो हथियार और अन्य नक्सल सामान बरामद हुए थे, मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त हिड़मा पोड़ियाम कंपनी नम्बर 02, प्लाटून नम्बर 01 का सदस्य और मुन्ना मड़कम उम्र 25  नम्बर 02, प्लाटून नम्बर 01 का सदस्य के रूप में हुई है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि नक्सलियो...