Bastar

बड़े नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर ऑपरेशन, 8 लाख ईनामी नक्सली ढेर
Bastar, india, Naxal, police

बड़े नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर ऑपरेशन, 8 लाख ईनामी नक्सली ढेर

कांकेर। जिले के परतापुर इलाके में  जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है, एसपी आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है,इलाके में बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी की सूचना पर दो दिनों से जवान जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाए हुए थे, इसी बीच जवानों को अपने करीब आता देख नक्सलियों ने फायर खोल दिया, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है, दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी में एक नक्सली ढेर किया गया है, मौके से एक हथियार भी बरामद हुआ है, वही इस मुठभेड़ में और  भी नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि अलनार के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर यह ऑपरेशन लांच किया गया था, इसी बीच जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक नक्सली ढेर किया गया है,मारे गए नक्सली की प्रारंभिक शिनाख्त मासा कंपनी न...
कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद
Bastar, india, Naxal, police

कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

कांकेर। जिले के परतापुर इलाके में  जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है, एसपी आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है,लेकिन सर्चिंग पार्टी से संपर्क नहीं हो पाने के कारण मुठभेड़ को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नही आ सकी है। बताया जा रहा है कि अलनार के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर यह ऑपरेशन लांच किया गया था, इसी बीच जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक नक्सली ढेर किया गया है, मौके से एक थ्री नॉट थ्री बंदूक भी बरामद हुई है। अपडेट जारी है.........
सिर्फ नक्सलियों से ही नहीं लड़ रहे, बल्कि लोगों की जान भी बचा रहे CRPF के जवान
Bastar, Indian army, police

सिर्फ नक्सलियों से ही नहीं लड़ रहे, बल्कि लोगों की जान भी बचा रहे CRPF के जवान

बीजापुर। बीजापुर स्थित 85वीं वाहिनी केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवान ने मानवीयता का परिचय देते हुए एक आदिवासी महिला की जान बचाई।जानकारी के अनुसार 9 सितंबर को मंगली पुनेम  गंभीर रूप से बीमार होने की सूचना CRPF टीम को मिली थी, महिला को B पॉजिटिव ब्लड की जरूरत थी, जिस पर 85वीं बटालियन के पुलकित नागर ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत रक्तदान किया और महिला को समय पर रक्त उपलब्ध कराया। 85वीं वाहिनी के कमांडेंट  सुनील कुमार राही ने बताया कि “सीआरपीएफ के जवान न केवल नक्सल विरोधी अभियानों में सक्रिय रहते हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। जनता की सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है।”ग्रामीणों एवं परिजनों ने जवान के इस सराहनीय कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।बता दे कि इसके पहले भी CRPF जवानों के ग्रामीणों के मदद करने की खबरें बाहर आती रहती है, एक गर्भवती महिला ...
पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे के अवैध ठिकाने पर चला प्रशासन का बुलडोजर,
Bastar, Crime, murder, police

पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे के अवैध ठिकाने पर चला प्रशासन का बुलडोजर,

बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में जिला प्रशासन ने एक और बड़ी कार्यवाही की है, हत्याकांड के आरोपी सुरेश चंद्राकर के अवैध ठिकाने पर प्रशासन का बुलडोजर चला है, यह वही स्थान है जहा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया था, हत्याकांड के 8 माह बाद प्रशासन ने आरोपी सुरेश चंद्राकर के इस बाड़े पर बुलडोजर चलाया है। आज दोपहर जिला प्रशासन और नगर पालिका की टीम चट्टान पारा स्थित सुरेश चंद्राकर के फार्म हाउस पहुंची और तोड़फोड़ की कार्यवाही शुरू की गई है। बता दे कि पत्रकारों ने भी सुरेश चंद्राकर के इस अवैध ठिकाने को खत्म करने जिला प्रशासन से मांग की थी, मुकेश की हत्या के 8 माह बाद अब उस जगह पर बुलडोजर चला है जहां मुकेश की हत्या की गई थी। राजस्व भूमि पर अतिक्रमण के मामले में जिला प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने कार्यवाही शुरू की है। इसके पहले भी आरोपी स...
NHM कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, जमकर नारेबाजी, संघ के पदाधिकारियों को बर्खास्त करने पर भड़के
Bastar, Local news, Politics

NHM कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, जमकर नारेबाजी, संघ के पदाधिकारियों को बर्खास्त करने पर भड़के

कांकेर। 18 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे NHM कर्मचारियों ने आज जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है, राज्य शासन द्वारा NHM संघ के पदाधिकारियों को बर्खास्त करने का आदेश देने से भड़के साथियों ने सामूहिक इस्तीफा सौंप कर शासन की मुश्किलें बढ़ा दी है। राज्य शासन द्वारा हड़ताल खत्म करवाने की हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है।  दीपक वर्मा अध्यक्ष जिला एनएचएम संघ कांकेर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर NHM संघ हड़ताल पर है, और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चुनाव के समय किए गए वादे को पूरा करने की मांग कर रहे है, लेकिन सरकार ने अब तक इनकी मांगों पर विचार नहीं किया है, बल्कि राज्य शासन ने हड़ताल पर बैठे संघ के कई जिलों के पदाधिकारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी करने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई है,कांकेर समेत कई जिलों ...
सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने वाले जवानों का केंद्रीय गृहमंत्री ने किया सम्मान, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिन तक चला था ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट
Bastar, Naxal, police

सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने वाले जवानों का केंद्रीय गृहमंत्री ने किया सम्मान, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिन तक चला था ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट

बीजापुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया उन्होंने कहा कि कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़ेनक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ में वीर जवानों ने शौर्यपूर्ण प्रदर्शन कर अभियान को सफल बनाया, सभी सुरक्षाबलों के जवानों को हृदय से बधाई।नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के इतिहास में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के दौरान जवानों का शौर्य और पराक्रम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।जब तक सभी नक्सली या तो आत्मसमर्पण न कर दें, पकड़े न जाएँ या समाप्त न हो जाएँ, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, भारत को नक्सलमुक्त बनाकर ही रहेंगे।गर्मी, ऊँचाई और हर कदम पर IED के खतरों के बावजूद सुरक्षाबलों ने बुलंद हौसले से अभियान को सफल बनाकर...
सागौन तस्करों पर वन विभाग का शिंकजा, दो दिन में तीसरी बड़ी कार्यवाही,अब इस क्षेत्र से बरामद हुई अवैध सागौन
Bastar, Crime, Local news

सागौन तस्करों पर वन विभाग का शिंकजा, दो दिन में तीसरी बड़ी कार्यवाही,अब इस क्षेत्र से बरामद हुई अवैध सागौन

कांकेर। वन विभाग के द्वारा सागौन तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है, आज एक बार फिर कांकेर उड़नदस्ता टीम ने केशकाल क्षेत्र में दबिश देकर 76 नग सागौन चिरान जब्त की है। जिसकी कीमत 1 लाख के करीब बताई जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बता दे कि दो दिन में सागौन तस्करों पर यह तीसरी बड़ी कार्यवाही है।कांकेर उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि धनोरा क्षेत्र के चूरेगांव में एक ग्रामीण अपने घर में अवैध रूप से सागौन लकड़ी लाकर फर्नीचर का काम करवा रहा है, जिस पर उड़नदस्ता टीम ने दबिश दी तो मौके से 76 नग चिरान बरामद हुई है, उड़नदस्ता टीम प्रभारी और कांकेर रेंजर धनलाल साहू ने बताया कि लगातार सूचना के आधार पर कार्यवाही की जा रही है, तस्करों पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। दो दिन में 3 लाख से अधिक की सागौन जब्त कांकेर उड़नदस्ता टीम ने दो दिन में 3 लाख से अधिक की अवैध ...
छात्रा की आत्महत्या का मामला, जिला पंचायत सदस्य नीना  परिजनों से मिली , न्याय दिलाने का दिया भरोसा
Bastar, State

छात्रा की आत्महत्या का मामला, जिला पंचायत सदस्य नीना  परिजनों से मिली , न्याय दिलाने का दिया भरोसा

बीजापुर|  नैमेड़ कन्या पोटाकेबिन में अध्ययनरत कक्षा 9वीं की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने से लोग सदमे में  है।घटना की जानकारी मिलने के बाद से अस्पताल से लेकर पोटाकेबिन में रात से लेकर सुबह तक लोगों की भीड़ जुटी रही।इधर घटना की जानकारी मिलते ही नेमेड क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य नीना उद्दे संस्थान पहुंची।यहां मौके पर मौजूद पुलिस पर शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से घटना की सविस्तार जानकारी लेने के बाद नीना ने कक्ष का मुआयना भी की।इस दौरान शोकाकुल परिजनों से उन्होंने मुलाकात की। उन्हें ढाढस बंधाया और बच्ची की मौत की पड़ताल के साथ न्याय दिलाने में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।गौरतलब है कि बीती रात नौवीं कक्षा की छात्रा  ने आवासीय परिसर में फाँसी लगा आत्महत्या कर ली थी।इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटम, उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, जनपद सदस्य ...
माता लिंगेश्वरी गुफा का द्वार 3 सितंबर को खुलेगा: झाटीबन में तैयारियां जोरों पर, भक्तों में उत्साह_
Bastar, State

माता लिंगेश्वरी गुफा का द्वार 3 सितंबर को खुलेगा: झाटीबन में तैयारियां जोरों पर, भक्तों में उत्साह_

फरसगांव । कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के झाटीबन (आलोर) में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता लिंगेश्वरी गुफा का द्वार 3 सितंबर को भक्तों के लिए खुलने वाला है। इसे लेकर मंदिर समिति, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण तैयारियों में जुट गए हैं। यह वार्षिक आयोजन हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, जो संतान प्राप्ति सहित अपनी विभिन्न मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यहां आते हैं। माता दर्शन के लिए दो दिन पहले यानी सोमवार से ही श्रद्धालु लाइन लगाकर अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं।तैयारियों का जायजा ले रहा प्रशासन-अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, आश्वन कुमार पुसाम, स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा और भक्तों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अलग-अलग विभागों और स्थानीय ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि आने वाले भक्तों को किसी तरह की अ...
पीएम श्री स्कूल के पांच शिक्षक जायेंगे आईआईटी जम्मू, शिक्षा की गुणवत्ता पर आयोजित कार्यशाला में लेंगे भाग 
Bastar, State

पीएम श्री स्कूल के पांच शिक्षक जायेंगे आईआईटी जम्मू, शिक्षा की गुणवत्ता पर आयोजित कार्यशाला में लेंगे भाग 

बीजापुर।देशभर से चुने गए पीएम श्री विद्यालयों को शिक्षा के बेहतर आयाम की ओर अग्रसर करने विशेष पहल की जा रही है।इन विद्यालयों में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों एवं अंशकालिक शिक्षक (अनुदेशकों) के लिए क्षमता निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।इसमें जिले के पांच शिक्षक शामिल होंगे।आईआईटी जम्मू कश्मीर में 4 सितंबर से आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होने के लिए बीजापुर जिले में संचालित पीएम श्री विद्यालयों के 5 शिक्षक ,शिक्षिकाओं को चुना गया है।इनमें कुमारी शिवानी गांधरला पीएम श्री विद्यालय पोटाकेबिन नेलसनार , रितेश कुमार सेमल पीएम श्री विद्यालय पोर्टाकेबिन चेरपाल, सुधांशु मंडावी पीएम श्री विद्यालय बीजापुर, महेश सोयम पीएम श्री विद्यालय बासागुड़ा शामिल हैं।कार्यशाला समग्र शिक्षा व राज्य परियोजना छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित है।पीएम श्री के राज्य समन्वयक आशीष गौतम के नेतृत्व मे...