Bastar

झारखंड में बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन, 1 करोड़ के ईनामी समेत 8 नक्सली ढेर
Bastar, Naxal, police

झारखंड में बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन, 1 करोड़ के ईनामी समेत 8 नक्सली ढेर

रांची। नक्सलियों के खात्मे को लेकर ऑपरेशन छत्तीसगढ़ के बाद अन्य राज्यों में भी जोर पकड़ रहा है, झारखंड में जवानों ने बड़े एंटी नक्सली ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जिसमें एक करोड़ के इनामी नक्सली सेंट्रल कमेटी मेंबर समेत 8 नक्सली ढेर कर दिए गए है। झारखंड पुलिस को खुफिया विभाग से पक्की खबर मिली थी कि एक करोड़ का ईनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ चन्द्री यादव अपनी टीम के साथ बोकारो जिला के लूगु पहाड़ी में डेरा डाले हुए है, जिसके बाद पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बड़ा ऑपरेशन लांच किया गया था, जंगलों में जवानों की टीम के पहुंचते ही नक्सलियों ने फायर खोल दिया, जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जिसके बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए है, मौके पर सर्चिंग के दौरान एक करोड़ के ईनामी नक्सली प्रयाग मांझी के अलावा 7 अन्य नक्सलियों के शव बरा...
बीजापुर में जवान शहीद, सड़क निर्माण सुरक्षा के दौरान प्रेशर आईईडी ब्लास्ट
Bastar, Naxal, police

बीजापुर में जवान शहीद, सड़क निर्माण सुरक्षा के दौरान प्रेशर आईईडी ब्लास्ट

बीजापुर । नक्सल मोर्चे पर लगातार जारी ऑपरेशन के बीच बीजापुर में एक जवान शहीद हो गया है, जवानों की टुकड़ी सड़क निर्माण के सुरक्षा में लगी थी,तभी प्रेशर आईईडी में पैर पड़ने से जोरदार धमाका हुआ जिसमें CAF का जवान मनोज पुजारी शहीद हो गया है। CAF के 19वीं बटालियन के जवान तोयनार और फरसेगढ़ के बीच सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे हुए थे ,उसी दौरान तोयनार से करीब 4 किलोमीटर दूर नक्सलियों के द्वारा प्लांट प्रेशर आईईडी में जवान का पैर पड़ने से जोरदार धमाका हुआ जिसमें जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था कुछ देर बाद ही जवान की मौत हो गई है, इलाके में जवानों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। ...
कई जिलों के एसपी बदले, बस्तर संभाग में कोई बदलाव नहीं, नक्सलियों के खात्मे की जिम्मेदारी इन्हीं 7 एसपी की 
Bastar, Naxal, police

कई जिलों के एसपी बदले, बस्तर संभाग में कोई बदलाव नहीं, नक्सलियों के खात्मे की जिम्मेदारी इन्हीं 7 एसपी की 

रायपुर। IAS अफसरों के बाद अब छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है, कई जिलों के एसपी बदले गए है, लेकिन बस्तर संभाग में 7 जिले के एसपी को बरकरार रखा गया है, प्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है कि नक्सलियों के खात्मे की जिम्मेदारी इन्हीं 7 एसपी पर रहेगी।
एक महीने में तीसरी बार नक्सली बोले, युद्ध रोको, फोर्स ने निकाल दी नक्सलियों की सारी हेकड़ी,
Bastar, Naxal, police, Politics

एक महीने में तीसरी बार नक्सली बोले, युद्ध रोको, फोर्स ने निकाल दी नक्सलियों की सारी हेकड़ी,

बस्तर। नक्सलियों की तरफ से फिर एक बार शांति वार्ता को लेकर पत्र सामने आया है, जिसमें नक्सलियों ने एक माह किए युद्ध विराम की मांग की है, नक्सलियों ने शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने युद्ध रोकने की मांग की है। इस महीने में यह तीसरा पत्र है जो नक्सलियों की तरफ से सामने आया है जिसमें युद्ध विराम और शांति वार्ता की बात कही गई है,  बीते 15 माह में जवानों ने नक्सलियों की सारी हेकड़ी निकाल दी है। जिस तरह से लगातार बड़े ऑपरेशन चलाए गए और नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया उससे शेष बचे नक्सली लीडरों में दहशत बनी हुई है यही कारण है कि बार बार नक्सली अब शांति वार्ता का राग अलाप रहे है।नक्सलियों के उत्तर पश्चिम सब ज़ोनल ब्यूरो के प्रभारी रूपेश ने प्रेस नोट जारी कर गृहमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद करते हुए लिखा है कि वार्ता के लिए हमारे तरफ़ से प्रतिनिधित्व के लिए नेतृत्वकारी कामरेडों से मिलना ज़र...
हाईटेक नक्सलियों तक पहुंच गई थी फोर्स, मुठभेड़ के बाद भाग निकले लेकिन छोड़ गए अहम सुराग, 11 लैपटॉप बरामद, खुलेंगे कई राज 
Bastar, Naxal, police

हाईटेक नक्सलियों तक पहुंच गई थी फोर्स, मुठभेड़ के बाद भाग निकले लेकिन छोड़ गए अहम सुराग, 11 लैपटॉप बरामद, खुलेंगे कई राज 

नारायणपुर। नक्सलियों के खिलाफ जारी जंग निर्णायक मोड पर पहुंचती नजर आने लगी है, नक्सलियों ने जिन ठिकानों तक पहुंचना कभी असंभव कहा जाता था वहां तक अब फोर्स का कब्जा हो चला है, जंगलों में बैठे हाईटेक नक्सलियों तक जवानों की टीम पहुंच गई थी जहां जबरदस्त मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए है, इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना है। इस मुठभेड़ के बाद जवानों ने जो सामग्री बरामद की उससे साफ है कि यहां बड़े कैडर के हाईटेक नक्सली मौजूद थे, मौके से जवानों ने 11 लैपटॉप समेत 6 लाख रुपए नगद और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। नक्सलियों की मांद में घुसकर जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया है, पहली बार जंगल से इतनी बड़ी संख्या में लैपटॉप बरामद हुए है, जिसमें नक्सलियों के कई राज छुपे हो सकते है , इन लैपटॉप से नक्सलियों की रणनीति, मददगार ,हिसाब किताब समेत कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगने क...
कोंडागांव नारायणपुर बॉर्डर  में लंबे समय के बाद एनकाउंटर, दो नक्सली ढेर, AK 47 बरामद
Bastar, Naxal, police

कोंडागांव नारायणपुर बॉर्डर  में लंबे समय के बाद एनकाउंटर, दो नक्सली ढेर, AK 47 बरामद

कोंडागांव। जिले के मर्दापाल इलाके में लंबे समय के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है, मारे गए नक्सलियों में पूर्व बस्तर डिविजन का डीवीसीएम हालदार कश्यप और एसीएम रामे शामिल है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोंडागांव नारायणपुर बॉर्डर पर बरगुम के पास नक्सलियों का जमावड़ा है जिसके बाद डीआरजी जवानों को सर्च ऑपरेशन पर भेजा गया था, इसी दौरान जवानों का नक्सलियों से सामना हो गया, दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए, इलाके की सर्चिंग के दौरान दो नक्सलियों के शव और हथियार मौके से बरामद किए गए है, जिसमें एक एके 47 भी शामिल है, मौके से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है, इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। ...
बस्तर दौरे पर पहुंचे सीएम, बस्तर के विकास को लेकर बनेगा रोड मैप, 
Bastar

बस्तर दौरे पर पहुंचे सीएम, बस्तर के विकास को लेकर बनेगा रोड मैप, 

बस्तर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय बस्तर दौरे पर जगदलपुर पहुंच गए है, विष्णुदेव साय इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे और हमर दुलार साय सरकार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। नक्सल मोर्चे पर लगातार मिल रही सफलता के बाद कई इलाके नक्सलियों के चंगुल से आजाद हो रहे है जहां विकास कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है, दो दिन पहले ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी बस्तर दौरे पर थे और रात के अंधेरे में सुकमा से जगदलपुर तक सड़क मार्ग से सफर कर यह दिखाया था कि बस्तर में अब नक्सलियों का आतंक खत्म हो रहा है और जहां दिन में लोग जाने से डरते थे वहां अब रात में आसानी से सफर किया जा सकता है। सीएम विष्णुदेव साय के बस्तर दौरे के दौरान कई विकास कार्यों पर मुहर लग सकती है। सीएम के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे और बस्तर में सरकार की योजनाओं की समीक्षा बैठक के साथ साथ अन्य ...
चारामा में रेत को लेकर बवाल, लाठी डंडे चाकू से अज्ञात लोगों ने ग्रामीण युवाओं पर किया हमला,  भाजपा बोली बंद हो खदाने 
Bastar, Crime

चारामा में रेत को लेकर बवाल, लाठी डंडे चाकू से अज्ञात लोगों ने ग्रामीण युवाओं पर किया हमला,  भाजपा बोली बंद हो खदाने 

कांकेर। चारामा में रेत का बवाल खत्म होने का नाम नहीं में रहा है, बीती रात लाठी डंडे चाकू से लैस अज्ञात हमलावरों ने मचांदुर रेत खदान के सामने गांव के युवाओं पर हमला कर दिया, जिसमें कुछ युवकों को चोट आई है, ग्रामीण युवाओं ने चारामा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मचांदुर के जिन युवाओं पर हमला हुआ उनका कहना है कि जो लोग हमला करने पहुंचे से उन्हें लीड कांग्रेस का एक क्षेत्रीय नेता कर रहा था। जिसके बाद भाजपा भी अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई है, भाजपा के प्रदेश किसान मोर्चा के नेता नंदू ओझा ने जिला प्रशासन से सभी रेत खदानों को बंद करने की मांग की है। नंदू ओझा ने कहा कि रेत खदानों के कारण चारामा में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है और कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है, इससे बेहतर सभी रेत खदानों को बंद कर देना चाहिए। दरअसल पंचायत चुनाव के दौरान से सभी...
बीजापुर में चल रही बड़ी मुठभेड़, नक्सलियों को बड़े नुकसान का अंदेशा, सुबह से फायरिंग जारी 
Bastar, Naxal, police

बीजापुर में चल रही बड़ी मुठभेड़, नक्सलियों को बड़े नुकसान का अंदेशा, सुबह से फायरिंग जारी 

बीजापुर। बीजापुर में आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, मुठभेड़ में एक बार फिर नक्सलियों को बड़े नुकसान का अंदेशा है, बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में सुबह 9 बजे से ही दोनों तरफ से फायरिंग जारी है, पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों की एक बड़ी टीम इस इलाके में मौजूद है, जिसके बाद ऑपरेशन लांच किया गया है। बता दे कि बीजापुर में सबसे अधिक नक्सलियों को ढेर किया गया है और यहां बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर भी कर रहे है, हाल ही में नक्सलियों ने शांति वार्ता का प्रस्ताव भी रखा था लेकिन सरकार ने भी साफ कर दिया है कि बिना हथियार छोड़े किसी तरह की वार्ता नहीं होगी और नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेगा। ...
विधायक के निज सहायक के आवास में घुसा तेंदुआ, शाम होते ही जंगल की ओर भागा, वन अमला एलर्ट 
Bastar, forest

विधायक के निज सहायक के आवास में घुसा तेंदुआ, शाम होते ही जंगल की ओर भागा, वन अमला एलर्ट 

कांकेर। जिले में तेंदुआ और भालू का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है, ताजा मामला बागडोंगरी गांव का है, जहां भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी के  निज सहायक मोहन मंडावी के निवास में आज दोपहर एक तेंदुआ घुस आया। घर में तेंदुआ घुसने से घर में मौजूद लोग समेत पूरे गांव में दहशत फैल गई, जिसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई, वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और लोगों को घरों से नहीं निकलने की हिदायत भी दी। लगभग 3 घंटे तक तेंदुआ घर के भीतर की मौजूद रहा और शाम होते ही करीब 5 बजे तेंदुआ घर से  जंगल की ओर भाग निकला है, लेकिन गांव में तेंदुए के घुसने वन अमला अभी भी एलर्ट है, ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वो अकेले जंगल की ओर ना जाए वही वन विभाग की एक टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी और फिलहाल इलाके की निगरानी करती रहेगी। देखा जा रहा है कि लगातार ज...