Bastar

बदहाल बिजली व्यवस्था से विधायक नाराज, बोले जल्द व्यवस्था सुधारे ,लापरवाही पर होगी कार्यवाही 
Bastar, Top News

बदहाल बिजली व्यवस्था से विधायक नाराज, बोले जल्द व्यवस्था सुधारे ,लापरवाही पर होगी कार्यवाही 

कांकेर। कांकेर शहर में बीते कई दिनों से बिजली व्यवस्था का बेहद बुरा हाल है, आय दिन बिजली बंद होने से परेशान लोग कभी विभाग के दफ्तर में जाकर हंगामा कर रहे है तो कभी सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर रहे है, जिसको लेकर अब कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने भी नाराजगी जताई है, विधायक ने लापरवाह अधिकारियों पर भड़कते हुए बड़ा बयान दिया है, विधायक ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि शहर और आस पास के इलाके की बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायत मिली है, उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि व्यवस्था अतिशीघ्र सुधारी जाए, उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों से काम नहीं हो रहा है तो वो उन्हें बता दे वो सीएम से मिलकर उनके ट्रांसफर की बात करेंगे, विधायक ने कहा कि कार्य में यदि लापरवाही होगी तो कार्यवाही की जाएगी।  विधायक आशाराम नेताम ने बताया कि सब स्टेशन की स्वीकृति उन्होंने भाजपा सरकार बनते ही करवाई थी, उन...
बिजली विभाग के दफ्तर में शहरवासियों का हंगामा, लचर व्यवस्था से परेशान लोगो का टूटा सब्र 
Bastar, Top News

बिजली विभाग के दफ्तर में शहरवासियों का हंगामा, लचर व्यवस्था से परेशान लोगो का टूटा सब्र 

कांकेर। शहर और आस पास के ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है, बार बार बिजली गुल होने से परेशान शहर के लोगों ने देर रात बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचकर जमकर हंगामा किया, शहरवासी बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल किए तो मौक पर मौजूद अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं था। दरअसल गर्मी का मौसम शुरू होते ही बार बार बिजली गुल से लोग खासे परेशान है, दिन भर में 4 से 5 बार बिजली बंद हो रही है, लेकिन बीते दो दिनों से रात में भी 3 से 4 बार बिजली बंद होने  पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग सीधे बिजली विभाग के दफ्तर आ पहुंचें। देर रात तक चले हंगामे के बाद बिजली बहाल हुई तब लोगों का गुस्सा शान्त हुआ, लेकिन अब तक बिजली विभाग इस समस्या का हल नहीं ढूंढ सका है। पूरे मामले को समझा जाए तो कांकेर में बिजली के लोड की वजह से सब स्टेशन की मांग की गई थी, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है,...
हथियार डालो  फिर होगी बात, सरकार की नक्सलियों को दो टूक, जारी रहेगा नक्सल ऑपरेशन
Bastar, Naxal, police, Politics

हथियार डालो  फिर होगी बात, सरकार की नक्सलियों को दो टूक, जारी रहेगा नक्सल ऑपरेशन

रायपुर। बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन से घबराए नक्सली नेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शांति वार्ता का प्रस्ताव रखा था लेकिन नक्सलियों ने अपनी 7 बिंदु की शर्त सरकार के सामने रख दी थी, जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर आए और नक्सलियों को दो टूक जवाब दे गए है, अमित शाह की नक्सल समस्या को लेकर बड़ी बैठक में नक्सलियों के शांति वार्ता के विषय पर चर्चा तक नहीं की गई, क्योंकि सरकार ने साफ कर दिया है कि जब तक नक्सली हथियार नहीं छोड़ते तब तक कोई बात नहीं होगी। इससे साफ हो चुका है कि बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन जारी रहेंगे। 15 माह में जिस तरह से केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए गए उससे नक्सल संगठन बुरी तरह बिखर चुका है, कई बड़े नक्सली मारे जा चुके है और नीचे स्तर के नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे है, जिसके बाद नक्सलियों ने सशर्त...
बस्तर पण्डुम में शामिल हुए कांकेर के प्रतिभागी, वाद्य यंत्र में प्रथम,मांदरी नृत्य में तीसरा स्थान हासिल किया, गृहमंत्री अमित शाह ने किया पुरस्कृत 
Bastar, Culture

बस्तर पण्डुम में शामिल हुए कांकेर के प्रतिभागी, वाद्य यंत्र में प्रथम,मांदरी नृत्य में तीसरा स्थान हासिल किया, गृहमंत्री अमित शाह ने किया पुरस्कृत 

कांकेर।  दंतेवाड़ा में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पंडूम में कांकेर जिले ने दो पुरस्कार हासिल किए है,वाद्य यंत्र में  कांकेर जिले को प्रथम,मांदरी नृत्य में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ , विजेताओं को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पुरस्कृत किया है। नक्सल प्रभावित कोयलीबेडा के मोहनलाल उसेंडी और पंकज उसेंडी ने जनजातीय वाद्य यंत्र में  प्रथम स्थान हासिल किया तो वही जनजातीय नृत्य शैली में कांकेर और सुकमा जिले ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। जिले का नाम रौशन कर लौटे प्रतिभागियों का जिला मुख्यालय में स्वागत करते हुए जिले के अधिकारियों और विधायक आशाराम नेताम ने बधाई दी है। बता दे कि दंतेवाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी में शनिवार को बस्तर पण्डुम कार्यक्रम का समापन हुआ, इस कार्यक्रम में बस्तर में   जनजाति संस्कृति के वेशभूषा, खान-पान, गीत-संगीत, नाट्य, नृत्य, शिल्प कला पर आधारित प्रतियोगित...
जवानों की आक्रामकता से घबराए नक्सली, शांति वार्ता का दिया प्रस्ताव, सरकार से युद्ध विराम की मांग 
Bastar, Naxal, police, Politics

जवानों की आक्रामकता से घबराए नक्सली, शांति वार्ता का दिया प्रस्ताव, सरकार से युद्ध विराम की मांग 

बस्तर। बस्तर में 15 महीने से जारी नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ ऑपरेशन के बाद नक्सल संगठन में भगदड़ मची हुई है, नक्सलियों के बड़े लीडर मारे जा रहे है, इसके बाद अब नक्सलियों को घबराहट सामने आ गई है, नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता अभय उर्फ वेणुगोपाल की तरफ से एक प्रेस नोट जारी किया गया है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के सामने शांति वार्ता का प्रस्ताव रखा गया है। नक्सलियों की तरफ से जारी इस पत्र के बाद पुलिस के अधिकारी एक्टिव मोड पर आ गए है और पत्र की सत्यता जांचने में जुटे हुए है। 15 माह से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ आक्रमक रुख अपनाया गया है, लगातार बड़े एनकाउंटर हो रहे है जिसमें बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए है, नक्सलियों के कई बड़े कैडर ढेर कर दिए गए है। जिसके बाद नक्सलियों का एक पत्र दंतेवाड़ा मुठभेड़ के दौरान पुलिस के हाथ लगा था, जिसमें बड़े लीडर खुद बस्तर के जंगलों को अब ...
बीजापुर दंतेवाड़ा की सरहद पर फिर मुठभेड़, लगातार फायरिंग जारी,एक महिला नक्सली का शव और रायफल बरामद 
Bastar, Naxal, police

बीजापुर दंतेवाड़ा की सरहद पर फिर मुठभेड़, लगातार फायरिंग जारी,एक महिला नक्सली का शव और रायफल बरामद 

दंतेवाड़ा। नक्सलियों के खिलाफ बस्तर में ऑपरेशन लगातार जारी है, आज सुबह से ही दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी इलाके में मुठभेड़ चल रही है, सुबह 9 बजे के करीब यह मुठभेड़ शुरू हुई है जो अब तक जारी है, मौके से एक महिला नक्सली का शव और इंसास रायफल बरामद किया गया है, पुलिस के मुताबिक फायरिंग अभी भी जारी है। सुकमा में दो दिन पहले जवानों ने 17 नक्सली मार गिराए थे, जिसमें 25 लाख का ईनामी नक्सली जगदीश भी शामिल था। मार्च का महीना नक्सलियों के काल साबित हो रहा है, इसके पहले बीजापुर, कांकेर में भी इसी महीने नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली है। ...
लगातार एनकाउंटर के बाद 50 नक्सलियों ने डाले हथियार, टूट चुका है नक्सल संगठन,खात्मे की ओर अग्रसर, 
Bastar, Naxal, police

लगातार एनकाउंटर के बाद 50 नक्सलियों ने डाले हथियार, टूट चुका है नक्सल संगठन,खात्मे की ओर अग्रसर, 

बस्तर। नक्सलवाद के खात्मे के लिए जारी ऑपरेशन की दहशत नक्सल संगठन पर साफ देखी जा रही है, शीर्ष नक्सल नेता बसव राजू उर्फ केशव के गार्ड सोनू हेमला समेत 50 नक्सलियों ने बीजापुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के सामने हथियार डाल दिए है। आत्म समर्पण करने वाले 50 नक्सलियों पर 68 लाख का ईनाम घोषित है। जिसमें 6 नक्सलियों पर 8 -8 लाख , 3 नक्सलियों पर 5 -5 लाख और 4 नक्सलियों पर 2-2 लाख का ईनाम था। बस्तर संभाग में लगातार एनकाउंटर से नक्सल संगठन में भगदड़ जैसी स्थिति है, सबसे ज्यादा एनकाउंटर बीजापुर में ही हो रहे है, इसके अलावा बस्तर के अन्य जिले सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर में भी लगातार जवान नक्सलियों का खात्मा कर रहे है जिन इलाकों को कभी नक्सलियों का कोर इलाका कहा जाता था वहां अब जवानों का कब्जा है और लगातार जवान नक्सलियों का खात्मा कर रहे है, जिससे भयभीत नक्सली अब सरेंडर की राह पकड़...
सुकमा जिले का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन,  16 नक्सली ढेर,AK 47, इंसास, SLR बरामद,मुठभेड़ अभी भी जारी, 
Bastar, Naxal, police

सुकमा जिले का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन,  16 नक्सली ढेर,AK 47, इंसास, SLR बरामद,मुठभेड़ अभी भी जारी, 

सुकमा। नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को तगड़ा नुकसान पहुंचाया है, सुबह से जारी भीषण मुठभेड़ में जवानों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया है, वही मौके से AK 47, इंसास, SLR समेत कई ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए है। मुठभेड़ अभी भी जारी है, मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। सुकमा के गोगुंडा की पहाड़ी में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर डीआरजी , सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ऑपरेशन पर निकली थी जहां आज सुबह करीब 8 बजे जवानों का नक्सलियों से सामना हुआ है, लगातार जारी गोलीबारी में जवानों ने 16 नक्सली ढेर कर दिए है, बताया जा रहा है कि नक्सलियों के एक बड़े लीडर की मौजूदगी की सूचना पर यह ऑपरेशन लांच किया गया था। मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। ...
सुकमा में चल रही है पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़,सुबह से फायरिंग जारी, फोर्स ने पहाड़ी को घेरा 
Bastar, Naxal, police

सुकमा में चल रही है पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़,सुबह से फायरिंग जारी, फोर्स ने पहाड़ी को घेरा 

सुकमा। सुकमा जिले के गोगुंडा उपमपल्ली के पहाड़ी जंगलों में आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है, डीआरजी और सीआरपीएफ की टीम ने मोर्चा संभाल रखा है, पूरी संभावना जताई जा रही है कि इस मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ...
नक्सलियों ने स्वीकारा मारे गए कई साथी, 4 अप्रैल को बीजापुर बंद का आव्हान, 
Bastar, Naxal, police

नक्सलियों ने स्वीकारा मारे गए कई साथी, 4 अप्रैल को बीजापुर बंद का आव्हान, 

बस्तर। नक्सलियों के खिलाफ लगातार जारी ऑपरेशन का असर नक्सल संगठन में दिखने लगा है, कभी फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाकर पुलिस को कठघरे में खड़े करने की कोशिश करने वाले नक्सली अब स्वीकारने लगे है कि उनके साथी पुलिस के हाथों मार जा रहे है, नक्सलियों में पश्चिम डिविजन के प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी कर स्वीकार किया है कि 2025 में उनके 78 साथी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए है, 20 मार्च को बीजापुर में मारे गए 26 में से 24 नक्सलियों की सूची भी नक्सलियों ने पदनाम के साथ जारी की है। पश्चिम डिविजन के प्रवक्ता मोहन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि इस साल अलग अलग मुठभेड़ में 78 नक्सली मारे जा चुके है, तेलगु भाषा मे जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि  4 अप्रैल को अलग अलग मुठभेड़ों के खिलाफ बीजापुर बंद का आव्हान भी किया गया है, इसके अलावा 20 मार्च को पुलिस नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में पुल...