नक्सली मददगार के आरोप में पूर्व सरपंच गिरफ्तार, इस नक्सल कमांडर का था करीबी
कांकेर। मिशन 2026 के तहत लगातार जारी नक्सल ऑपरेशन में जहां एक तरफ बड़ी संख्या में नक्सली मारे जा रहे है तो वहीं दूसरी तरफ जान के डर में कई बड़े केडर के नक्सली सरेंडर भी कर रहे है, इन बड़े नक्सलियों से पुलिस को कई अहम सुराग मिल रहे है और पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही में जुटी हुई है, कांकेर पुलिस ने नक्सलियों के मददगार आमाबेड़ा क्षेत्र के अर्रा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच रमेश मंडावी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रमेश मंडावी नक्सली कमांडर प्रसाद के साथ मिलकर कुएमारी और किसकोडो एरिया कमेटी के अन्य नक्सलियों को आश्रय देता था साथ ही हत्या के प्रयास जैसे वारदातों में भी मददगार रहा है, इसके साथ ही नक्सलियों की जन अदालत में भी मदद करता था, पूर्व सरपंच रमेश पर नक्सलियों को सामान सप्लाई करने के भी आरोप है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रमेश नक्सलियों के बड़े लीडरों को अपने घर मे...










