Tag: Bastar

भीतरघातियों ने फिर डुबोई कांग्रेस की नैया, 15 में से 10 पार्षद होने के बाद भी भानुप्रतापपुर में उपाध्यक्ष नहीं बना पाई कांग्रेस
Bastar, Politics

भीतरघातियों ने फिर डुबोई कांग्रेस की नैया, 15 में से 10 पार्षद होने के बाद भी भानुप्रतापपुर में उपाध्यक्ष नहीं बना पाई कांग्रेस

कांकेर। भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है, महज 5 पार्षद होने के बाद भी भाजपा ने उपाध्यक्ष बना लिया है,वही कांग्रेस की नैया एक बार फिर भीतरघातियों ने डूबा दी है। उपाध्यक्ष के लिए 15 पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 16 वोट पड़ने थे, जिसमें से 10 पार्षद कांग्रेस के थे उसके बावजूद यहां मुकाबला टाई हो गया, कांग्रेस के दो पार्षदों ने क्रास वोटिंग की। जिसके बाद लाटरी सिस्टम में भाजपा के गजानंद डडसेना जीत गए। नगर पंचायत के  अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी, लेकिन नगर के 15 वार्ड में से 10 में कांग्रेस के पार्षद जीत कर आए थे, जिससे ये उम्मीद जताई जा रही थी कि कांग्रेस नगर पंचायत में अपना उपाध्यक्ष आसानी से बैठा लेगी। कांग्रेस से पंकज वाधवानी उपाध्यक्ष के दावेदार थे जबकि भाजपा ने गजानंद डड़सेना को मैदान में उतारा था। वोटिंग के बाद जब नतीजे सामने ...
नक्सलियों ने प्लांट कर रखी थी IED जवानों ने बरामद कर किया निष्क्रिय, 
Bastar, Naxal

नक्सलियों ने प्लांट कर रखी थी IED जवानों ने बरामद कर किया निष्क्रिय, 

कांकेर। जिले के धुर नक्सल प्रभावित पानीडोबर इलाके में जवानों ने दो आईईडी बरामद की है, जिसे बलास्ट कर निष्क्रिय कर दिया गया है। पूरा मामला कोयलीबेडा थानाक्षेत्र का है। नक्सलियों के TCOC को देखते हुए सुरक्षाबल और पुलिस के जवान एलर्ट मोड पर है, लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लांच किए जा रहे है, जिससे नक्सली बौखलाए हुए है और जवानों को नुकसान पहुंचाने पानीडोबर के जंगलों में नक्सलियों के आईईडी प्लांट कर रखी थी, सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हुई थी और इलाके में  बारीकी से सर्च कर जवानों ने दो आईईडी बरामद की जिसे बीडीएस की टीम ने ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। हाल ही में लगातार नक्सली एनकाउंटर में मारे जा रहे है, जिसके डर से कई नक्सली सरेंडर भी कर रहे है, जिससे नक्सलियों में कई राज सामने आ रहे है और पुलिस को सफलताएं मिल रही है। ...
बड़े कैडर के गिरफ्तार नक्सली खोल रहे राज,  पुलिस ने 5  ग्रामीणों को लिया  हिरासत में , 3 गांव ने दर्जनों ग्रामीण पहुंचे कोतवाली, बोले वो नक्सली नहीं
Bastar, Naxal

बड़े कैडर के गिरफ्तार नक्सली खोल रहे राज,  पुलिस ने 5  ग्रामीणों को लिया  हिरासत में , 3 गांव ने दर्जनों ग्रामीण पहुंचे कोतवाली, बोले वो नक्सली नहीं

कांकेर। जिले के कोरर क्षेत्र से पुलिस ने 5  ग्रामीणों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है, बताया जा रहा है कि नक्सल सहयोगी बताकर पुलिस ने इन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है, जिसके विरोध में 3 गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर इसका विरोध जताते हुए  ग्रामीणों को बेकसूर बताते हुए उन्हें आम ग्रामीण बताया और नक्सल संगठन से उनका किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार हाल ही में गिरफ्तार किए गए बड़े कैडर के नक्सलियों से पुलिस को जो सबूत मिल रहे है उसके आधार पर पुलिस कार्यवाही कर रही है। कांग्रेस के नेता भी ग्रामीणों के साथ पहुंचेदरअसल भैंसगांव, मुरागांव, कानागांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण आज जिला मुख्यालय पहुंचे और थाना के सामने ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया था, ग्रामीणों के साथ कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे, ग्रामीणों का आरोप...
बस्तर के दो जिलों में EOW और ACB की रेड,  DFO , सहायक आयुक्त और दो शिक्षकों के ठिकानों में दबिश 
Bastar, Crime

बस्तर के दो जिलों में EOW और ACB की रेड,  DFO , सहायक आयुक्त और दो शिक्षकों के ठिकानों में दबिश 

बस्तर। बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर जिले में EOW और ACB ने सहायक आयुक्त और दो शिक्षकों के घर पर रेड मारी है, सुकमा के सस्पेंडेड  DFO अशोक पटेल , छिंदगढ़ और कोंटा में दो शिक्षकों के ठिकाने पर भी दबिश दी गई है। वही बीजापुर के सहायक आयुक्त के जगदलपुर स्थित आवास पर भी छापा पड़ा है। ACB और EOW की अलग अलग टीम ने सुबह 4 बजे से कार्यवाही शुरू की है। फिलहाल ये साफ नहीं हो सका है कि छापेमारी में क्या कुछ बरामद हुआ है। लेकिन बस्तर में एक बार फिर बड़ी कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है। बता दे कि इसके पहले ED भी बस्तर में कार्यवाही कर चुकी है। लगातार जारी कार्यवाही से भ्रष्ट अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। ...
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करूंगा नगर के विकास का काम, भानुप्रतापपुर नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने ली शपथ
Bastar, Politics

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करूंगा नगर के विकास का काम, भानुप्रतापपुर नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने ली शपथ

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर और सभी 15 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ इस दौरान जिले के तीनों विधानसभा के विधायक मंच पर मौजूद रहे। मंच पर उपस्थित अतिथिगणभाजपा से दूसरी बार चुनाव जीतकर आए निखिल सिंह राठौर ने शपथ ग्रहण के बाद नगर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भानुप्रतापपुर की जनता ने जो भरोसा उन पर जताया है उस पर खरा उतरने वो हर संभव प्रयास करेंगे, उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वो सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर के विकास के लिए काम करेंगे। निखिल सिंह राठौर इसके पहले भी नगर पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार संभाल चुके है,और उनके अनुभव का लाभ नगर को मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम उसेंडी ने कहा कि निखिल सिंह राठौर के रूप में भानुप्रतापपुर की जनता ने एक युवा सेवक चुना है, जो ...
आमदाई माइंस में आईईडी ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, एक की हालत नाजुक, साल भर पहले भी गई थी दो जान 
Bastar, Naxal

आमदाई माइंस में आईईडी ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, एक की हालत नाजुक, साल भर पहले भी गई थी दो जान 

नारायणपुर। आम दाई लौह अयस्क माइंस में नक्सलियों के द्वारा प्लांट आईईडी में ब्लास्ट होने से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों के द्वारा प्लांट आईईडी में मजदूरों का पैर पड़ गया जिससे प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गई, ब्लास्ट की चपेट में आने से मजदूर दिलीप बघेल की मौत हो गई है, जबकि हरेंद्र नाग गंभीर रूप से घायल हुआ है। बता दे कि बीते साल भी आम दाई माइंस में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था जिसमें 2 मजदूरों की मौत हुई थी। माइंस शुरू होने के पहले से नक्सली इस माइंस का विरोध करते रहे है और नक्सलियों ने ग्रामीणों को भी माइंस में काम नहीं करने की धमकी कई बार दी है, नक्सलियों ने ये भी दावा किया था कि माइंस के चारों तरफ बारूद बिछा हुआ है ,नक्सलियों के द्वारा प्लांट में आईईडी में लगातार मजदूर आ रहे है, एक बार ...
नक्सलियों का मोह संगठन से हो  रहा भंग, एक साथ 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 40 लाख का था ईनाम 
Bastar, Naxal

नक्सलियों का मोह संगठन से हो  रहा भंग, एक साथ 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 40 लाख का था ईनाम 

नारायणपुर। नक्सलियों के खिलाफ लगातार जारी ऑपरेशन और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण अब बस्तर क्षेत्र के नक्सलियों का संगठन से मोह भंग हो रहा है, नारायणपुर में एक साथ 11 नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया है, आत्म समर्पित नक्सलियों पर कुल 40 लाख का ईनाम घोषित था। नारायणपुर पुलिस , आईटीबीपी और बीएसएफ के लगातार प्रयास के चलते ही अब कई नक्सली समाज की मुख्यधारा में लौटने पुलिस के संपर्क में आ रहे है। नियद नेल्लानार योजना के वृहत प्रचार-प्रसार एवं अबूझमाड़ के अंदरुनी क्षेत्रों में लगातार स्थापित किए जा रहे जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार अब बस्तर अंचल के आदिवासी जो भटक कर नक्सल संगठन से जुड़ गए थे उन्हें वापसी की राह दिखा रहा है। अबूझमाड़ में पुलिस , बीएसएफ , आईटीबीपी के द्वारा कई नवीन कैप स्थापित किए जा रहे है, जिसके कारण क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी दे...
नगर पालिका उपाध्यक्ष का मुकाबला हुआ टाई, जानिए फिर कैसे भाजपा को मिली जीत 
Bastar, Politics

नगर पालिका उपाध्यक्ष का मुकाबला हुआ टाई, जानिए फिर कैसे भाजपा को मिली जीत 

कांकेर।  नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव बेहद दिलचस्प तरीके से टाई हो गया, जिसके बाद भी भाजपा अपना उपाध्यक्ष नगर पालिका में बैठाने में कामयाब हो गई। नगर पालिका में भाजपा के 11 और कांग्रेस में 10 पार्षद चुनाव जीतकर आए थे, नगर पालिका अध्यक्ष भी भाजपा के जीतकर आए है, ऐसे में भाजपा के पास 12 मत थे जबकि कांग्रेस के पास 10 ही मत थे, कांग्रेस ने आनंद चौरसिया को अपना उम्मीदवार बनाया था जबकि भाजपा ने उत्तम यादव को अपना उपाध्यक्ष उम्मीदवार बनाया था, वोटिंग के बाद जब नतीजे सामने आए तो दोनों उम्मीदवारों को 10 10 मत मिले, जबकि दो वोट निरस्त हो गए। इसके बाद नगर पालिका परिसर में हलचल काफी तेज हो गई की आखिर अब उपाध्यक्ष का फैसला आखिर कैसे होगा। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने लाटरी सिस्टम से फैसला करने का निर्णय लिया ,लाटरी सिस्टम में भाजपा के उत्तम यादव को जीत मिल गई है। भाजपा ने अध्य...
ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने ली शपथ, नगर पालिका के भाजपा से पहले अध्यक्ष 
Bastar, Politics

ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने ली शपथ, नगर पालिका के भाजपा से पहले अध्यक्ष 

कांकेर। नगर पालिका के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने सभी 21 वार्ड पार्षदों के साथ नए बस स्टैंड के सभा स्थल पर विशाल समारोह मे शपथ ग्रहण किया। इस दौरान कांकेर लोकसभा के सासंद भोजराज नाग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव को भी शामिल होना था लेकिन विधानसभा की कार्यवाही के कारण वे शामिल नहीं हो सके।शपथ ग्रहण करते पार्षदएसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने पहले अध्यक्ष अरुण कौशिक को शपथ दिलवाई, जिसके बाद शहर के 21 वार्ड से जीतकर आए सभी पार्षदों ने शपथ ली। इस दौरान अरुण कौशिक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की जनता ने आशीर्वाद देकर उन्हें शहर की सेवा का मौका दिया है, जिसके लिए वे शहर की जनता के आभारी है और शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, शहर में साफ सफाई अभियान शपथ ग्रहण के पहले ही शुरू हो चुके है और लगा...
NIA की दबिश, जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष समेत 4 हिरासत में ,पूछताछ जारी 
Bastar, Crime

NIA की दबिश, जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष समेत 4 हिरासत में ,पूछताछ जारी 

कांकेर। जिले के अंतागढ़ ब्लॉक में NIA की टीम ने एक बार फिर दबिश दी है, आमाबेड़ा क्षेत्र में NIA की कार्यवाही जारी है, बताया जा रहा है कि अंतागढ़ जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष सहित 4 लोगों को NIA ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, मामला 2022 में उसेली बाजार में सेना के जवान की हत्या से जुड़ा हुआ है। 2022 में सेना के जवान मोतीराम आंचला छुट्टी पर घर आए हुए थे, उसी दौरान  नक्सलियों ने उसेली बाजार में गोली मारकर हत्या की कर दी थी। इस पूरे मामले की जांच NIA कर रही हैं और अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, बताया जा रहा है कि आज भी इसी मामले में NIA आमाबेड़ा पहुंची है और 4 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। ...