Bastar

नक्सलियों का मोह संगठन से हो  रहा भंग, एक साथ 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 40 लाख का था ईनाम 
Bastar, Naxal

नक्सलियों का मोह संगठन से हो  रहा भंग, एक साथ 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 40 लाख का था ईनाम 

नारायणपुर। नक्सलियों के खिलाफ लगातार जारी ऑपरेशन और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण अब बस्तर क्षेत्र के नक्सलियों का संगठन से मोह भंग हो रहा है, नारायणपुर में एक साथ 11 नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया है, आत्म समर्पित नक्सलियों पर कुल 40 लाख का ईनाम घोषित था। नारायणपुर पुलिस , आईटीबीपी और बीएसएफ के लगातार प्रयास के चलते ही अब कई नक्सली समाज की मुख्यधारा में लौटने पुलिस के संपर्क में आ रहे है। नियद नेल्लानार योजना के वृहत प्रचार-प्रसार एवं अबूझमाड़ के अंदरुनी क्षेत्रों में लगातार स्थापित किए जा रहे जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार अब बस्तर अंचल के आदिवासी जो भटक कर नक्सल संगठन से जुड़ गए थे उन्हें वापसी की राह दिखा रहा है। अबूझमाड़ में पुलिस , बीएसएफ , आईटीबीपी के द्वारा कई नवीन कैप स्थापित किए जा रहे है, जिसके कारण क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी दे...
नगर पालिका उपाध्यक्ष का मुकाबला हुआ टाई, जानिए फिर कैसे भाजपा को मिली जीत 
Bastar, Politics

नगर पालिका उपाध्यक्ष का मुकाबला हुआ टाई, जानिए फिर कैसे भाजपा को मिली जीत 

कांकेर।  नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव बेहद दिलचस्प तरीके से टाई हो गया, जिसके बाद भी भाजपा अपना उपाध्यक्ष नगर पालिका में बैठाने में कामयाब हो गई। नगर पालिका में भाजपा के 11 और कांग्रेस में 10 पार्षद चुनाव जीतकर आए थे, नगर पालिका अध्यक्ष भी भाजपा के जीतकर आए है, ऐसे में भाजपा के पास 12 मत थे जबकि कांग्रेस के पास 10 ही मत थे, कांग्रेस ने आनंद चौरसिया को अपना उम्मीदवार बनाया था जबकि भाजपा ने उत्तम यादव को अपना उपाध्यक्ष उम्मीदवार बनाया था, वोटिंग के बाद जब नतीजे सामने आए तो दोनों उम्मीदवारों को 10 10 मत मिले, जबकि दो वोट निरस्त हो गए। इसके बाद नगर पालिका परिसर में हलचल काफी तेज हो गई की आखिर अब उपाध्यक्ष का फैसला आखिर कैसे होगा। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने लाटरी सिस्टम से फैसला करने का निर्णय लिया ,लाटरी सिस्टम में भाजपा के उत्तम यादव को जीत मिल गई है। भाजपा ने अध्य...
ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने ली शपथ, नगर पालिका के भाजपा से पहले अध्यक्ष 
Bastar, Politics

ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने ली शपथ, नगर पालिका के भाजपा से पहले अध्यक्ष 

कांकेर। नगर पालिका के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने सभी 21 वार्ड पार्षदों के साथ नए बस स्टैंड के सभा स्थल पर विशाल समारोह मे शपथ ग्रहण किया। इस दौरान कांकेर लोकसभा के सासंद भोजराज नाग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव को भी शामिल होना था लेकिन विधानसभा की कार्यवाही के कारण वे शामिल नहीं हो सके।शपथ ग्रहण करते पार्षदएसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने पहले अध्यक्ष अरुण कौशिक को शपथ दिलवाई, जिसके बाद शहर के 21 वार्ड से जीतकर आए सभी पार्षदों ने शपथ ली। इस दौरान अरुण कौशिक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की जनता ने आशीर्वाद देकर उन्हें शहर की सेवा का मौका दिया है, जिसके लिए वे शहर की जनता के आभारी है और शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, शहर में साफ सफाई अभियान शपथ ग्रहण के पहले ही शुरू हो चुके है और लगा...
NIA की दबिश, जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष समेत 4 हिरासत में ,पूछताछ जारी 
Bastar, Crime

NIA की दबिश, जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष समेत 4 हिरासत में ,पूछताछ जारी 

कांकेर। जिले के अंतागढ़ ब्लॉक में NIA की टीम ने एक बार फिर दबिश दी है, आमाबेड़ा क्षेत्र में NIA की कार्यवाही जारी है, बताया जा रहा है कि अंतागढ़ जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष सहित 4 लोगों को NIA ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, मामला 2022 में उसेली बाजार में सेना के जवान की हत्या से जुड़ा हुआ है। 2022 में सेना के जवान मोतीराम आंचला छुट्टी पर घर आए हुए थे, उसी दौरान  नक्सलियों ने उसेली बाजार में गोली मारकर हत्या की कर दी थी। इस पूरे मामले की जांच NIA कर रही हैं और अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, बताया जा रहा है कि आज भी इसी मामले में NIA आमाबेड़ा पहुंची है और 4 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। ...
 कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ , व्यापारियों के हित के हर संभव प्रयास करेगा कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स 
Bastar

 कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ , व्यापारियों के हित के हर संभव प्रयास करेगा कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स 

कांकेर। कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के ऐतिहासिक विजय के पश्चात चेंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को  आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप शर्मा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर पारवानी  ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों को शानदार जीत के लिए बधाई देते हुए व्यापारी हित में कार्य करनें के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि कांकेर के व्यापारियों के हर मुसीबत में छत्तीसगढ़ चेंबर कांकेर चेंबर के साथ खड़ा हैं  ।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कांकेर के व्यापारियों को कांकेर चेंबर को हर...
जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष बनी किरण नरेटी तो उपाध्यक्ष पर तारा ठाकुर की जीत 
Bastar, Politics

जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष बनी किरण नरेटी तो उपाध्यक्ष पर तारा ठाकुर की जीत 

कांकेर। जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण हो गया है, भाजपा की किरण नरेटी अध्यक्ष तो वही भाजपा से ही तारा ठाकुर उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुई है। किरण नरेटी ने कांग्रेस की झरना ध्रुव को हराया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए तारा ठाकुर ने कांग्रेस की सुलोचना मेश्राम को हराकर शानदार जीत दर्ज की। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट इस बार महिला आरक्षित थी। जिले की 13 जिला पंचायत सीट में 7 सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतकर आए थे जबकि 4 सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी, वही एक सीट आप पार्टी जबकि एक निर्दलीय के खाते में गई थी। जिसके बाद तय माना जा रहा था कि भाजपा से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत होगी। किरण नरेटी को अध्यक्ष पद के लिए 10 वोट मिले जबकि झरना ध्रुव को सिर्फ 3 वोट ही मिले, अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की तरफ से क्रास वोटिंग हुई। वही उपाध्यक्ष पद के लिए तारा ठाकुर को 9 जबकि कांग्र...
रेत खदानों की खनिज विभाग ने निकाली हेकड़ी, 10 चैन माउंटेन जब्त, कार्यवाही से मचा हड़कंप 
Bastar

रेत खदानों की खनिज विभाग ने निकाली हेकड़ी, 10 चैन माउंटेन जब्त, कार्यवाही से मचा हड़कंप 

कांकेर। जिले के चारामा क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है, नियमों को ताक में रखकर चैन माउंटेन से रेत का उत्खनन कर रहे है कई खदानों में खनिज विभाग की टीम ने दबिश दी है और 10 चैन माउंटेन जब्त किए गए है, मनाही के बाद भी रेत खदानों में लगातार चैन माउंटेन का उपयोग कर महानदी का सीना छल्ली किया जा रहा था। चारामा में संचालित 15 से अधिक रेत खदाने इस क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुके है, नियम के मुताबिक शाम 5 बजे के बाद रेत का उत्खनन नहीं किया जा सकता है, लेकिन यहां रात भर रेत का अवैध उत्खनन जारी रहता है, जिससे क्षेत के लोग काफी परेशान है, आय दिन रेत से भरी हाइवा से दुर्घटनाएं हो रही है, पूरा नगर रेत के कारण धूल के गुब्बारे से पट जाता है, ग्रामीण क्षेत्र की सड़को का बुरा हाल हो चुका है, लेकिन लगातार विरोध के बाद भी कार्यवाही नहीं हो...
एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने वायरल की युवती की अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार 
Bastar, Crime

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने वायरल की युवती की अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

कांकेर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू को युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने में मामले ने पुलिस ने गिरफ्तार किया है, चमन साहू के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि चमन साहू से उसका परिचय 2014 -15 से था, 2021-22 में शहर के एक होटल में दोस्तो की पार्टी थी जहां वो चमन साहू और और अन्य दोस्त भी शामिल हुए थे, पार्टी खत्म होने के बाद जब बाकी दोस्त चले गए तब चमन साहू ने नशे की हालत में उसका अश्लील वीडियो बना लिया था जिसकी जानकारी उसे नहीं थी, जब आरोपी चमन साहू ने उसे वीडियो दिखाया तब पीड़िता ने वीडियो डिलीट करने दबाव बनाया तो चमन साहू ने वीडियो डिलीट करने का नाटक किया लेकिन वीडियो उसके मोबाइल में ही था, और उसे बाद में सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जब...
कांकेर, नरहरपुर जनपद में भाजपा का कब्जा, नरहरपुर जनपद में तीसरी बार उपाध्यक्ष बने संजू गोपाल 
Bastar, Politics

कांकेर, नरहरपुर जनपद में भाजपा का कब्जा, नरहरपुर जनपद में तीसरी बार उपाध्यक्ष बने संजू गोपाल 

कांकेर। जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रकिया कांकेर और नरहरपुर जनपद में पूर्ण कर ली गई है, दोनों ही जनपद में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। दोनों जनपदों में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। नरहरपुर जनपद में लगातार तीसरी बार संजू गोपाल साहू उपाध्यक्ष चुने गए है। कांकेर जनपद में भाजपा की तरफ से पूर्णिमा ईश्वर कावड़े मैदान में थी वही कांग्रेस ने हेमलता कवाची को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया था, दोनों ही पार्टियों के पास 8 - 8 जनपद सदस्य थे जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा था, लेकिन अंत समय तक एक जनपद सदस्य मतदान करने नहीं पहुंचे। जिससे भाजपा की पूर्णिमा को 8 और कांग्रेस की हेमलता को 7 मत मिले और यह सीट भाजपा के खाते में गई। वही उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस को कार्स वोटिंग का सामना करना पड़ा । भाजपा की तारणि ठाकुर को 10 जबकि कांग्रेस के रोमनाथ जैन को 5...
कांकेर में 5 जनपदों का चुनाव अचानक स्थगित, कांग्रेस का हंगामा, दुर्गुकोंदल, भानुप्रतापपुर में कांग्रेस का चक्काजाम 
Bastar

कांकेर में 5 जनपदों का चुनाव अचानक स्थगित, कांग्रेस का हंगामा, दुर्गुकोंदल, भानुप्रतापपुर में कांग्रेस का चक्काजाम 

कांकेर। जिले में 7 जनपद पंचायतों में आज अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना था लेकिन अचानक 5 जनपद में निर्वाचन स्थगित करने का आदेश आने पर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया है, भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंडल में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया है, वही चारामा जनपद के बाहर भी कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर ने प्रशासन पर प्रदेश सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है, बीरेश ठाकुर के कहा कि भानुप्रतापपुर विधानसभा के तीनों जनपद में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की संख्या अधिक थी और यहां कांग्रेस का अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनना तय था इस कारण यहां भाजपा के इशारे पर निर्वाचन स्थगित किया गया है। बीरेश ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन निर्वाचन स्थगित करने का स्पष्ट कारण भी नहीं बता पा रही है, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि प्रशासन की मनमानी ...