Bastar

एक्शन मोड में कांग्रेस, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी और पार्षद को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला , अनुशासनहीनता पर कार्यवाही 
Bastar, Politics

एक्शन मोड में कांग्रेस, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी और पार्षद को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला , अनुशासनहीनता पर कार्यवाही 

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है,कांग्रेस से  नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रही भगवती गजेन्द्र को ही कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वही वार्ड पार्षद का चुनाव जीतकर आए तुषार ठाकुर को भी पार्टी से निकाल दिया गया है। दरअसल उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर  कांग्रेस पार्टी में भारी बवाल हुआ था, भानुप्रतापपुर में 15 में से 10 पार्षद कांग्रेस के जीतकर आए थे उसके बाद भी भितरघात के कारण कांग्रेस उपाध्यक्ष नहीं बना पाई थी। इस दौरान अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रही भगवती गजेन्द्र ने जिले के कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से दुर्व्यवहार किया था ,साथ ही पार्षद तुषार ठाकुर पर पार्षदों को भड़काने के आरोप लगे थे। कांग्रेस कमेटी ने नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा था लेकिन जवाब नहीं मिलने पर पार्टी ने बड़ी कार्यवाही की है। कांकेर ...
बिखर रहा नक्सल संगठन , लगातार हथियार डाल रहे नक्सली, बीजापुर में फिर 19 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Bastar, Naxal

बिखर रहा नक्सल संगठन , लगातार हथियार डाल रहे नक्सली, बीजापुर में फिर 19 नक्सलियों ने किया सरेंडर

बीजापुर। नक्सलवाद पर बीते 15 माह में पुलिस और सुरक्षाबल के तगड़े प्रहार के चलते नक्सल संगठन के सदस्यों के मन में गहरी दहशत बैठी है, यही कारण है कि नक्सल संगठन समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, बीजापुर में एक बार फिर 19 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। जिसमें 8-8 लाख के ईनामी नक्सल दंपत्ति भी शामिल है, AOB डिविजन और पामेड़ एरिया कमेटी के 19 नक्सलियों ने बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव और सीआरपीएफ के डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी के सामने आत्म समर्पण किया है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में PLGA बटालियन के कंपनी नंबर 1 के नक्सल दंपत्ति शामिल है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में कुल 28 लाख का इनाम घोषित था।विदित हो कि 15 माह में पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने भी जिस तरह से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए है उससे नक्सलियों की कमर टूटी है, कई बड़े कैडर के नक्सली मारे जा चुके है तो कई अंडर ग...
कोतवाली परिसर में भीषण आग, कई गाड़िया जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू 
Bastar, police

कोतवाली परिसर में भीषण आग, कई गाड़िया जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू 

कांकेर। शहर के बीच कोतवाली थाना में भीषण आग लग गई है, आग लगने से कई वाहन जलकर खाक हो गई है, आग कैसे लगी ये अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन आगजनी से लाखों के नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है। कोतवाली परिसर में खड़ी जब्त गाड़ियों से धुंआ उठता देख तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग में कई गाड़िया पूरी तरह जारी खाक हो गई है। पुलिस के द्वारा अब पूरे मामले की जांच की बात कहीं जा रही है कि आखिर आग लगी कैसे है। ...
बिना हेलमेट  बाइक में फ्लैग मार्च में निकले  पुलिस के अधिकारी, जनता ने पूछा ,तुम्हारा चालान कटा क्या 
Bastar, police

बिना हेलमेट  बाइक में फ्लैग मार्च में निकले  पुलिस के अधिकारी, जनता ने पूछा ,तुम्हारा चालान कटा क्या 

कांकेर। होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखनें शहर में बाइक से फ्लैग मार्च किया, लेकिन पुलिस का ये फ्लैग मार्च उनके ही गले की हड्डी बन गया है।दरअसल पुलिस के फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस के कई अधिकारी बाइक में मौजूद थे, जिसमें एएसपी, डीएसपी रैंक के अधिकारी भी शामिल थे, लेकिन नियमों का बखान करने वाले पुलिस के अधिकारियों ने खुद बाइक में सवार होने के बाद भी हेलमेट का उपयोग नहीं किया। पुलिस विभाग के द्वारा जब खुद फ्लैग मार्च की फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट की गई तब लोगों ने पुलिस अधिकारियों की क्लास लगा दी है, लोग कांकेर पुलिस के सोशल मीडिया साइट में लगातार कमेंट कर एक ही सवाल पूछ रहे है कि आपका चालान कटा क्या? नियमों का हवाला देने वाली पुलिस  के अधिकारी जब खुद इस तरह की लापरवाही करे तो सवाल उठना लाजमी है। ...
भीतरघातियों ने फिर डुबोई कांग्रेस की नैया, 15 में से 10 पार्षद होने के बाद भी भानुप्रतापपुर में उपाध्यक्ष नहीं बना पाई कांग्रेस
Bastar, Politics

भीतरघातियों ने फिर डुबोई कांग्रेस की नैया, 15 में से 10 पार्षद होने के बाद भी भानुप्रतापपुर में उपाध्यक्ष नहीं बना पाई कांग्रेस

कांकेर। भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है, महज 5 पार्षद होने के बाद भी भाजपा ने उपाध्यक्ष बना लिया है,वही कांग्रेस की नैया एक बार फिर भीतरघातियों ने डूबा दी है। उपाध्यक्ष के लिए 15 पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 16 वोट पड़ने थे, जिसमें से 10 पार्षद कांग्रेस के थे उसके बावजूद यहां मुकाबला टाई हो गया, कांग्रेस के दो पार्षदों ने क्रास वोटिंग की। जिसके बाद लाटरी सिस्टम में भाजपा के गजानंद डडसेना जीत गए। नगर पंचायत के  अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी, लेकिन नगर के 15 वार्ड में से 10 में कांग्रेस के पार्षद जीत कर आए थे, जिससे ये उम्मीद जताई जा रही थी कि कांग्रेस नगर पंचायत में अपना उपाध्यक्ष आसानी से बैठा लेगी। कांग्रेस से पंकज वाधवानी उपाध्यक्ष के दावेदार थे जबकि भाजपा ने गजानंद डड़सेना को मैदान में उतारा था। वोटिंग के बाद जब नतीजे सामने ...
नक्सलियों ने प्लांट कर रखी थी IED जवानों ने बरामद कर किया निष्क्रिय, 
Bastar, Naxal

नक्सलियों ने प्लांट कर रखी थी IED जवानों ने बरामद कर किया निष्क्रिय, 

कांकेर। जिले के धुर नक्सल प्रभावित पानीडोबर इलाके में जवानों ने दो आईईडी बरामद की है, जिसे बलास्ट कर निष्क्रिय कर दिया गया है। पूरा मामला कोयलीबेडा थानाक्षेत्र का है। नक्सलियों के TCOC को देखते हुए सुरक्षाबल और पुलिस के जवान एलर्ट मोड पर है, लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लांच किए जा रहे है, जिससे नक्सली बौखलाए हुए है और जवानों को नुकसान पहुंचाने पानीडोबर के जंगलों में नक्सलियों के आईईडी प्लांट कर रखी थी, सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हुई थी और इलाके में  बारीकी से सर्च कर जवानों ने दो आईईडी बरामद की जिसे बीडीएस की टीम ने ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। हाल ही में लगातार नक्सली एनकाउंटर में मारे जा रहे है, जिसके डर से कई नक्सली सरेंडर भी कर रहे है, जिससे नक्सलियों में कई राज सामने आ रहे है और पुलिस को सफलताएं मिल रही है। ...
बड़े कैडर के गिरफ्तार नक्सली खोल रहे राज,  पुलिस ने 5  ग्रामीणों को लिया  हिरासत में , 3 गांव ने दर्जनों ग्रामीण पहुंचे कोतवाली, बोले वो नक्सली नहीं
Bastar, Naxal

बड़े कैडर के गिरफ्तार नक्सली खोल रहे राज,  पुलिस ने 5  ग्रामीणों को लिया  हिरासत में , 3 गांव ने दर्जनों ग्रामीण पहुंचे कोतवाली, बोले वो नक्सली नहीं

कांकेर। जिले के कोरर क्षेत्र से पुलिस ने 5  ग्रामीणों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है, बताया जा रहा है कि नक्सल सहयोगी बताकर पुलिस ने इन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है, जिसके विरोध में 3 गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर इसका विरोध जताते हुए  ग्रामीणों को बेकसूर बताते हुए उन्हें आम ग्रामीण बताया और नक्सल संगठन से उनका किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार हाल ही में गिरफ्तार किए गए बड़े कैडर के नक्सलियों से पुलिस को जो सबूत मिल रहे है उसके आधार पर पुलिस कार्यवाही कर रही है। कांग्रेस के नेता भी ग्रामीणों के साथ पहुंचेदरअसल भैंसगांव, मुरागांव, कानागांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण आज जिला मुख्यालय पहुंचे और थाना के सामने ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया था, ग्रामीणों के साथ कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे, ग्रामीणों का आरोप...
बस्तर के दो जिलों में EOW और ACB की रेड,  DFO , सहायक आयुक्त और दो शिक्षकों के ठिकानों में दबिश 
Bastar, Crime

बस्तर के दो जिलों में EOW और ACB की रेड,  DFO , सहायक आयुक्त और दो शिक्षकों के ठिकानों में दबिश 

बस्तर। बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर जिले में EOW और ACB ने सहायक आयुक्त और दो शिक्षकों के घर पर रेड मारी है, सुकमा के सस्पेंडेड  DFO अशोक पटेल , छिंदगढ़ और कोंटा में दो शिक्षकों के ठिकाने पर भी दबिश दी गई है। वही बीजापुर के सहायक आयुक्त के जगदलपुर स्थित आवास पर भी छापा पड़ा है। ACB और EOW की अलग अलग टीम ने सुबह 4 बजे से कार्यवाही शुरू की है। फिलहाल ये साफ नहीं हो सका है कि छापेमारी में क्या कुछ बरामद हुआ है। लेकिन बस्तर में एक बार फिर बड़ी कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है। बता दे कि इसके पहले ED भी बस्तर में कार्यवाही कर चुकी है। लगातार जारी कार्यवाही से भ्रष्ट अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। ...
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करूंगा नगर के विकास का काम, भानुप्रतापपुर नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने ली शपथ
Bastar, Politics

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करूंगा नगर के विकास का काम, भानुप्रतापपुर नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने ली शपथ

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर और सभी 15 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ इस दौरान जिले के तीनों विधानसभा के विधायक मंच पर मौजूद रहे। मंच पर उपस्थित अतिथिगणभाजपा से दूसरी बार चुनाव जीतकर आए निखिल सिंह राठौर ने शपथ ग्रहण के बाद नगर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भानुप्रतापपुर की जनता ने जो भरोसा उन पर जताया है उस पर खरा उतरने वो हर संभव प्रयास करेंगे, उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वो सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर के विकास के लिए काम करेंगे। निखिल सिंह राठौर इसके पहले भी नगर पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार संभाल चुके है,और उनके अनुभव का लाभ नगर को मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम उसेंडी ने कहा कि निखिल सिंह राठौर के रूप में भानुप्रतापपुर की जनता ने एक युवा सेवक चुना है, जो ...
आमदाई माइंस में आईईडी ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, एक की हालत नाजुक, साल भर पहले भी गई थी दो जान 
Bastar, Naxal

आमदाई माइंस में आईईडी ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, एक की हालत नाजुक, साल भर पहले भी गई थी दो जान 

नारायणपुर। आम दाई लौह अयस्क माइंस में नक्सलियों के द्वारा प्लांट आईईडी में ब्लास्ट होने से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों के द्वारा प्लांट आईईडी में मजदूरों का पैर पड़ गया जिससे प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गई, ब्लास्ट की चपेट में आने से मजदूर दिलीप बघेल की मौत हो गई है, जबकि हरेंद्र नाग गंभीर रूप से घायल हुआ है। बता दे कि बीते साल भी आम दाई माइंस में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था जिसमें 2 मजदूरों की मौत हुई थी। माइंस शुरू होने के पहले से नक्सली इस माइंस का विरोध करते रहे है और नक्सलियों ने ग्रामीणों को भी माइंस में काम नहीं करने की धमकी कई बार दी है, नक्सलियों ने ये भी दावा किया था कि माइंस के चारों तरफ बारूद बिछा हुआ है ,नक्सलियों के द्वारा प्लांट में आईईडी में लगातार मजदूर आ रहे है, एक बार ...