Tag: forest

फिर तेंदुए की आमद, शहर से लेकर गांव तक तेंदुए की दहशत,घरों से निकलने में डर रहे लोग
Bastar, forest, State

फिर तेंदुए की आमद, शहर से लेकर गांव तक तेंदुए की दहशत,घरों से निकलने में डर रहे लोग

कांकेर। कांकेर शहर और आस पास के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है, शहर के उदय नगर, शिव नगर, आदर्श नगर, इमलीपारा  के बाद अब मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर जुनवानी गांव में तेंदुए ने घर के आंगन में घुसकर कुत्ते का शिकार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस घर में पहले भी तेंदुआ घुस चुका है। शहर के कई इलाकों में तेंदुए देखे जा रहे है, दो दिन पहले उदय नगर के पास एक घर में तेंदुआ देखा गया था , इसके पहले भी ठेलकाबोड़ में तेंदुआ देखा जा चुका है, इमलीपारा में भी तेंदुआ लगातार नजर आ रहा था, शिव नगर की पहाड़ी में भी बारिश के बीच तेंदुआ नजर आया था, बात ग्रामीण इलाकों की हो तो दुधावा में आदमखोर हो चुके तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ा था इसके बाद एक और तेंदुआ घर में घुस आया था, जिसे भी पकड़कर दूर जंगल में छोड़ा गया था। तेंदुए की दहशत में शहर के भीतर ही कई इ...
तेंदुआ ,भालू और हाथी जानिए किस जिले को लोग कहने लगे जंगल सफारी
Bastar, forest, State

तेंदुआ ,भालू और हाथी जानिए किस जिले को लोग कहने लगे जंगल सफारी

छत्तीसगढ़ के कई जिले ऐसे है जहां तेंदुए, भालू और हाथी नजर आते रहते है, लेकिन इस राज्य में एक ऐसा जिला भी है, जिसे लोग अब जंगल सफारी कहने लगे है, कारण साफ है कि रोजाना किसी न किसी इलाके से जंगली जानवरों के आबादी वाले इलाकों तक पहुंचने की खबर सामने आ रही है, कुछ इलाको में तेंदुआ घर तक घुस आ रहा है और कई लोगों को घायल तक कर चुका है। हम बात कर रहे है कांकेर जिले की, जहां इन दिनों सबसे ज्यादा आतंक तेंदुए का देखने को मिल रहा है, दुधावा में पहले 6 लोग तेंदुए के हमले में घायल हुए थे, उसके बाद यहां से वन विभाग ने दो तेंदुओं को पकड़ा था। अब जिला मुख्यालय कांकेर में तेंदुए नजर आ रहे है, शहर के इमलीपारा, शिव नगर वार्ड में तेंदुए देखे जा रहे है, यही नहीं शहर से लगे कुछ अन्य इलाको में भी तेंदुए रोजाना नजर आ रहे है, जिससे लोग काफी दहशत में है, कुछ इलाको में शाम होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे है। बात सि...
सीतानदी टाइगर रिजर्व से आई सुंदर तस्वीर, मादा तेंदुए के साथ खेलते दिखे शावक 
forest

सीतानदी टाइगर रिजर्व से आई सुंदर तस्वीर, मादा तेंदुए के साथ खेलते दिखे शावक 

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सीता नदी टाइगर रिजर्व से मनमोहक तस्वीर सामने आई है, मादा तेंदुए के साथ उसके दो शावक खेलते नजर आए है, शावकों की उम्र डेढ़ माह के करीब बताई जा रही है, मादा तेंदुए के द्वारा किए गए शिकार को अपनी मां के साथ खाते हुए शावक खेलते दिख रहे है। सीता नदी टाइगर रिजर्व में हाल ही में बाघ की भी मौजूदगी की खबर सामने आई थी, अब तेंदुए के शावकों के साथ मस्ती के वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह वीडियो वन विभाग के द्वारा लगाए गए कैमरे में कैद हुआ है।...
गांव से लेकर शहर तक तेंदुए की दहशत, कांकेर जिले में तेंदुए ने मचाया आतंक
Bastar, forest, State

गांव से लेकर शहर तक तेंदुए की दहशत, कांकेर जिले में तेंदुए ने मचाया आतंक

कांकेर। कांकेर जिला मुख्यालय और उसके आस पास के इलाकों में तेंदुए ने दहशत फैला  रखी है, शहर में इमलीपारा में 5 दिनों से तेंदुए ने आतंक मचा रहा है, कल यहां तेंदुए ने एक बछड़े का शिकार भी कर दिया था और अब आज शहर से सटे कोड़ेजुंगा में तेंदुआ नजर आया है।आपके अपने शहर कांकेर मेंतेंदुए की शहर और आस पास के इलाकों में लगातार मौजूदगी ने लोगों को दहशत में डाल रखा है, आलम ये है कि शाम होते ही इन इलाकों के लोग घरों में दुबक जा रहे है, वही वन विभाग आबादी वाले इलाकों में लगातार नजर आ रहे तेंदुओं को पकड़ने अब तक की सार्थक कदम नहीं उठा सका है। कुछ महीनों तक दुधावा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक था जहां तेंदुए ने 6 लोगों को घायल किया था, जिसके बाद इस इलाके से दो तेंदुए पकड़े गए थे लेकिन अब जिला मुख्यालय में तेंदुए ने धमक दी है और लोगों की सांस अटकी पड़ी है, लेकिन रोजाना आबादी वाले इलाके में घुस र...
केशकाल घाट में नजर आया हिरणों का झुंड, फूलों की घाटी की सुंदरता और निखरी
Bastar, forest, State

केशकाल घाट में नजर आया हिरणों का झुंड, फूलों की घाटी की सुंदरता और निखरी

कांकेर। बस्तर की लाइफलाइन कहे जाने वाली केशकाल घाट  की सुंदरता निखर रही है, केशकाल घाट पर एक दर्जन से ज्यादा हिरणों का झुंड देखा गया है, राहगीरों ने इसका वीडियो बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, वन विभाग ने हिरणों का झुंड देखे जाने पर खुशी जाहिर की है, साथ ही हिरणों के देखभाल के लिए कर्मचारियों को विशेष हिदायत दी गई है। आपके अपने शहर कांकेर मेंबस्तर को राजधानी से जोड़ने वाले नेशनल हाइव 30 पर केशकाल घाट की सुंदरता हमेशा से बस्तर आने वाले पर्यटकों को मोहित करती रही है, अब यहां हिरणों के झुंड की मौजूदगी इसकी सुंदरता और बढ़ा रही है। बता दे कि इसके पहले भी कई जंगली जानवर केशकाल घाट में दिख चुके है, लेकिन यह पहला मौका है जब हिरणों का झुंड देखा गया है।...
विधायक के निज सहायक के आवास में घुसा तेंदुआ, शाम होते ही जंगल की ओर भागा, वन अमला एलर्ट 
Bastar, forest

विधायक के निज सहायक के आवास में घुसा तेंदुआ, शाम होते ही जंगल की ओर भागा, वन अमला एलर्ट 

कांकेर। जिले में तेंदुआ और भालू का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है, ताजा मामला बागडोंगरी गांव का है, जहां भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी के  निज सहायक मोहन मंडावी के निवास में आज दोपहर एक तेंदुआ घुस आया। घर में तेंदुआ घुसने से घर में मौजूद लोग समेत पूरे गांव में दहशत फैल गई, जिसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई, वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और लोगों को घरों से नहीं निकलने की हिदायत भी दी। लगभग 3 घंटे तक तेंदुआ घर के भीतर की मौजूद रहा और शाम होते ही करीब 5 बजे तेंदुआ घर से  जंगल की ओर भाग निकला है, लेकिन गांव में तेंदुए के घुसने वन अमला अभी भी एलर्ट है, ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वो अकेले जंगल की ओर ना जाए वही वन विभाग की एक टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी और फिलहाल इलाके की निगरानी करती रहेगी। देखा जा रहा है कि लगातार ज...