State

नक्सल मोर्चे पर ऐतिहासिक सफलता की खबर, मारा गया जनरल सेकेट्री, 2 करोड़ से अधिक का ईनामी बसव राजू, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार 
Bastar, Naxal, Sports, State, Top News

नक्सल मोर्चे पर ऐतिहासिक सफलता की खबर, मारा गया जनरल सेकेट्री, 2 करोड़ से अधिक का ईनामी बसव राजू, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार 

नारायणपुर। नारायणपुर के अबूझमाड़ से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी ऑपरेशन को लेकर अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, 2 करोड़ से अधिक का ईनामी 27 साल से नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का मेंबर, जनरल सेकेट्री बसव राजू के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर है। जवानों ने बसव राजू समेत 30 से अधिक नक्सलियों को ढेर कर दिया है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन सूत्रों ने खबर कन्फर्म की है। बसव राजू का मारा जाना नक्सल संगठन के एक अध्याय के समाप्त होने जैसा है और इसके मारे जाने से नक्सल संगठन लगभग समाप्ति की ओर माना जा सकता है, बसव राजू 27 साल से नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का मेंबर था और श्रीलंकाके लिट्टे से इसके संबंध रहे है, लिट्टे से ही बसव राजू ने जवानों से निपटने के तरीके सीखे थे और नक्सल संगठन को मजबूत करने में इसका बहुत बड़ा हाथ रहा है, जवानों को एंबुश में फंसाने ...
नक्सलियों के कायराना हमले में तीन जवान शहीद, भीषण मुठभेड़ की खबर
Bastar, Naxal, police, State, Top News

नक्सलियों के कायराना हमले में तीन जवान शहीद, भीषण मुठभेड़ की खबर

बीजापुर। करेगुट्टा के पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन के बीच तेलंगाना में बड़ा नक्सली हमला हुआ है, हमले में तीन जवान शहीद हो गए है, जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है, नक्सल विरोधी अभियान पर निकले जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसकी जद में आने से तीन जवान शहीद हुए है, बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के बाद इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है, तेलंगाना के वाज़ेड के पास नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है। बता दे कि कल ही करेगुट्टा की पहाड़ी पर जवानों ने 22 नक्सलियों को ढेर किया था, लगातार जारी ऑपरेशन से बौखलाए नक्सलियों ने फिर जवानों को निशाना बनाया है। ...
मंदिर में पूजा कर रही छात्रा  पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या, आरोपी की तलाश जारी 
Bastar, Crime, Local news, murder, State

मंदिर में पूजा कर रही छात्रा  पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या, आरोपी की तलाश जारी 

कांकेर। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर मरकाटोला गांव में 17 वर्षीय छात्रा की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, मामले में छात्रा के घर में मिस्त्री का काम कर रहे संदिग्ध अधेड़ की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।हत्या के बाद मौके पर खून के निशानसुबह के वक्त 17 वर्षीय छात्रा अपने घर प्रांगण के  मंदिर में पूजा कर रही थी, उसी वक्त आरोपी ने उस पर कुल्हाड़ी से कई बार वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, जिस दौरान घटना हुई घर के बाकी सदस्य खेत की तरफ गए हुए थे, छात्र की चीख सुनकर जब तक आस पास के लोग पहुंचे आरोपी भाग चुका था, ग्रामीणों ने ही छात्रा के परिजनों  और पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, आस पास के लोगों के अनुसार घर में काम कर रहे एक अध...
एक तरफ शांति वार्ता की पेशकश दूसरे तरफ सड़क निर्माण करवा रहे मुंशी की गोली मारकर हत्या, नक्सलियों का दोहरा चरित्र उजागर
Bastar, police, Politics, State, Top News

एक तरफ शांति वार्ता की पेशकश दूसरे तरफ सड़क निर्माण करवा रहे मुंशी की गोली मारकर हत्या, नक्सलियों का दोहरा चरित्र उजागर

रायपुर। बस्तर में 10 दिनों से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी देश के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन के बीच नक्सली अब तक 4 बार शांति वार्ता को लेकर पत्र लिख चुके है, दूसरी तरफ झारखंड में नक्सलियों ने सड़क निर्माण करवा रहे मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी है, साथ ही जेसीबी वाहन को आग के हवाले कर दिया है, इस घटना ने नक्सलियों के दोहरे चरित्र को उजागर किया है, एक तरफ नक्सली शांति वार्ता की बात कह रहे है, दूसरी तरफ अभी भी आम इंसानों को हत्या करने से बाज नहीं आ रहे है, ऐसे में आखिर नक्सल संगठन पर कैसे भरोसा किया जाए ये बड़ा सवाल है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर की सीमा से सटे ओरसापाठ गांव में नक्सलियों ने सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार के मुंशी को गोली मार दी और जेसीबी वाहन में भी आग लगा दी, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वही बलरामपुर की पुलिस भी एलर्ट मोड पर है। लगातार ऑपरेशन से घबराए नक्सली एक ब...
भीषण गर्मी में सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन, 30 से ज्यादा जवान बीमार,44 डिग्री में नक्सलवाद के सफाए में जुटे है जवान 
Bastar, Naxal, police, Politics, State, Top News

भीषण गर्मी में सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन, 30 से ज्यादा जवान बीमार,44 डिग्री में नक्सलवाद के सफाए में जुटे है जवान 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर 4 दिन से जारी नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन में भीषण गर्मी बाधा बन रही है। 4 दिन से 44 डिग्री तापमान में ऊंची पहाड़ी की चढ़ाई कर नक्सलियों का सामना कर रहे जवानों में 30 से अधिक जवानों की तबियत बिगड़ गई है, जवानों को डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नक्सलियों के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन को 4 दिन हो चुके है ,जिसमें अब तक 6 नक्सली मार गिराए गए है लेकिन अब तक जिन नक्सलियों को घेरने फोर्स निकली है उनको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है, दूसरी तरफ भीषण गर्मी जवानों के सेहत पर बुरा असर डाल रही है, हालांकि इसके बाद भी जवान मोर्चे पर डटे हुए है उनके हौसले में कमी नहीं आई है, हिड़मा ,देवा,दामोदर जैसे नक्सलियों को घेरने यह सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन ये सबसे ऑपरेशन सबसे कठिन भ...
नक्सलियों के बड़े कैडर का बचना मुश्किल, सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन में अब तक 5 ढेर, और बढ़ेगी संख्या, बड़े लीडर है टारगेट 
Bastar, Naxal, police, Politics, State, Top News

नक्सलियों के बड़े कैडर का बचना मुश्किल, सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन में अब तक 5 ढेर, और बढ़ेगी संख्या, बड़े लीडर है टारगेट 

बीजापुर। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा क्षेत्र की पहाड़ी पर जारी देश के अब तक के सबसे बड़े एनकाउंटर में अब तक 5 नक्सली ढेर कर दिए गए है,हालांकि अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है, सूत्रों के हवाले से यह बड़ी खबर सामने आई है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर कर्रेगुट्टा नड़पल्ली पहाड़ी को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलगाना की फोर्स ने घेर रखा है, जवानों का यह ऑपरेशन तीन दिन से जारी है, बताया जा रहा है कि ये देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन है जिसमें 5 हजार से अधिक जवान शामिल है, इस पहाड़ी पर हिड़मा, देवा, दामोदर जैसे बड़े नक्सलियों के साथ करीब 1 हजार नक्सलियों के मौजूद होने की खबर है, पहली बार नक्सल अभियान में सेना के हेलिकॉप्टर भी शामिल किए गए है, जो कि जवानों के लिए समय पर खाना पहुंचाने समेत, इस बड़े ऑपरेशन में हर संभव मदद के लिए तीन राज्यों के अलग अलग लोकेशन पर तैनात किए गए है। बस्त...
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का औचक दौरा, आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही पर भड़की
Politics, State, Top News

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का औचक दौरा, आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही पर भड़की

कांकेर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कांकेर जिले का औचक दौरा किया है, इस दौरान चारामा के दरगाहन में आंगनबाड़ी केंद्र में दिखी लापरवाही पर मंत्री भड़क गई और मौके पर मौजूद कर्मचारी अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है, दरअसल आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन में रोस्टर का पालन नहीं हो रहा था उसके साथ ही बच्चों की संख्या भी काफी कम थी जिसको लेकर मंत्री को गुस्सा आ गया और उन्होंने व्यवस्था सुधारने को लेकर कड़े निर्देश दिए है, लक्ष्मी राजवाड़े चारामा से कांकेर मुख्यालय भी आएगी और कई जगहों का दौरा कर सकती है। मंत्री के औचक दौरे से लापरवाही की पोल खुल गई है। ...
हिड़मा को घेरने शुरू हुआ देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन, तीन राज्यों की फोर्स ने पहाड़ी को घेरा , 
Bastar, Naxal, police, Politics, State, Top News

हिड़मा को घेरने शुरू हुआ देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन, तीन राज्यों की फोर्स ने पहाड़ी को घेरा , 

रायपुर। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी ऑपरेशन का सबसे बड़ा वक्त आ चुका है, मोस्ट वांटेड खूंखार नक्सली हिड़मा और उसकी बटालियन को जवानों ने बीजापुर और तेलंगाना के बॉर्डर पर  पहाड़ी पर घेर लिया है, बताया जा रहा है कि तीन राज्यों की पुलिस देश के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन में शामिल है, छत्तीसगढ़ के डीआरजी, बस्तर बटालियन, कोबरा के जवान इस सबसे बड़े ऑपरेशन में शामिल है, वही आंध्र प्रदेश की ग्रे हाउंडस, महाराष्ट्र की सी 60 कमांडो की टीम इस ऑपरेशन में शामिल बताए जा रहे है। लंबे समय से इस बड़े नक्सल ऑपरेशन की तैयारी की जा रही थी, जिसमें पहली बार वायुसेना के हेलिकॉप्टर भी शामिल किए गए है, ऑपरेशन पर गए जवानों के लिए खाद सामग्री भी हेलिकॉप्टर की मदद से भेजा जा रहा है। बता दे कि दो दिनों से जवानों का यह ऑपरेशन जारी है लेकिन अब तक जवान उस पहाड़ी पर नहीं चढ़ सके है जहां हिड़मा और उसके बटालियन समेत कई बड़े न...
आखिरकार सरकार ने बच्चों को दी राहत, 25 अप्रैल से स्कूल बंद, भीषण गर्मी में स्कूल जाने मजबूर थे मासूम 
State, Top News

आखिरकार सरकार ने बच्चों को दी राहत, 25 अप्रैल से स्कूल बंद, भीषण गर्मी में स्कूल जाने मजबूर थे मासूम 

रायपुर। प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए 25 अप्रैल से सभी स्कूल बंद करने का ऐलान कर दिया है, बस्तरबुक.कॉम ने आज ही भीषण गर्मी में मासूमों को स्कूल बुलाने से बच्चों के सेहत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए  खबर प्रकाशित की थी। प्रदेश सरकार ने जारी किया आदेशछत्तीसगढ़ कई जिलों में गर्मी ने कोहराम मचा रखा है, राजधानी रायपुर समेत राजनांदगांव, कांकेर जिले में तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है, रायपुर में सोमवार को 43 डिग्री से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन इसके बाद भी मासूमों को भीषण गर्मी में स्कूल जाना पड़ रहा था, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने 25 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है, जिससे मासूमों को अब राहत मिलेगी...
भीषण गर्मी का सितम, फिर भी स्कूल बुलाए जा रहे मासूम, सेहत से खिलवाड़, 
State, Top News

भीषण गर्मी का सितम, फिर भी स्कूल बुलाए जा रहे मासूम, सेहत से खिलवाड़, 

रायपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी है, कई जिलों में पारा 40 से 44 डिग्री तक पहुंच चुका है, लोग दोपहर को घरों से निकलना बंद कर चुके है, उसके बावजूद अब तक शासन ने स्कूल बंद करने का कोई ऐलान नहीं किया है, जिसके कारण मासूमों को इस भीषण गर्मी में भी स्कूल जाना पड़ रहा है, तेजी से बदलते मौसम के कारण लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ा है, ऐसे में मासूमों को स्कूल बुलाकर उनकी सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है, हैरानी की बात है कि अब तक शासन ने इसको लेकर कोई सुध नहीं किया है, राजनांदगांव, कांकेर, रायपुर समेत कई जिले में पारा 40 डिग्री पार कर चुका है। छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक लू का एलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग की माने तो तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है, ऐसे में मासूमों को भीषण गर्मी से खासा नुकसान हो सकता है, बावजूद इसके अब तक शासन की तरफ से स्कूलों को बंद करने का कोई आदेश नह...