india

नक्सली कमांडर की याद में बनाया गया  14 फीट ऊंचा स्मारक ध्वस्त, बीएसएफ जवानों ने गिराया
Bastar, BSF, india, Naxal, police

नक्सली कमांडर की याद में बनाया गया  14 फीट ऊंचा स्मारक ध्वस्त, बीएसएफ जवानों ने गिराया

कांकेर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत लगातार जंगलों में फोर्स का ऑपरेशन जारी है, बीएसएफ के जवानों ने परतापुर क्षेत्र के वट्टाकाल के जंगलों में 14 फीट ऊंचा नक्सली स्मारक ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने यह स्मारक पिछले साल पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए नक्सली कमांडर नागेश की याद में बना रखा था। Bastarbook के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करे(more…)...
नक्सलियों की कंपनी नंबर 2 से हुई थी डीआरजी की मुठभेड़,16 लाख के ईनामी  दो नक्सली ढेर 
Bastar, india, Naxal, police

नक्सलियों की कंपनी नंबर 2 से हुई थी डीआरजी की मुठभेड़,16 लाख के ईनामी  दो नक्सली ढेर 

बीजापुर। एंटी नक्सल ऑपरेशन के निकले डीआरजी जवानों की शुक्रवार को नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो नक्सली मारे गए थे,अब बीजापुर पुलिस ने पूरे मुठभेड़ को लेकर बयान जारी किया है, मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त कंपनी नम्बर 2 के सदस्यों के रूप में हुई है, जिन पर 8-8 लाख का इनाम घोषित था। जितेंद्र यादव एसपी बीजापुरडीआरजी जवानों की टीम गंगालूर इलाके में सर्च ऑपरेशन पर थी, इसी दौरान नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी नंबर 2 के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद मौके से दो पुरुष नक्सलियों के शव के साथ साथ दो हथियार और अन्य नक्सल सामान बरामद हुए थे, मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त हिड़मा पोड़ियाम कंपनी नम्बर 02, प्लाटून नम्बर 01 का सदस्य और मुन्ना मड़कम उम्र 25  नम्बर 02, प्लाटून नम्बर 01 का सदस्य के रूप में हुई है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि नक्सलियो...
गरियाबंद के बाद बीजापुर में घिरे नक्सली, अब तक 2 ढेर, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद
Bastar, india, Naxal, police

गरियाबंद के बाद बीजापुर में घिरे नक्सली, अब तक 2 ढेर, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, गुरुवार के दिन ही गरियाबंद में एक करोड़ के ईनामी नक्सली भास्कर उर्फ मनोज के सहित 10 नक्सली मार गिराए गए थे,अब बीजापुर में जवानों ने नक्सलियों की एक बड़ी टीम को घेर रखा है, बताया जा रहा है कि सुबह से ही रुक रुक कर फायरिंग हो रही है, जिसमें अब तक 2 नक्सली मार गिराए गए है, साथ ही मौके से हथियार भी बरामद हुआ है। नक्सलियों की एक टीम को डीआरजी जवानों ने घेर रखा है, दोनों तरफ से रुक रुक कर फायरिंग की खबर आ रही है, बीजापुर पुलिस की तरफ से जारी बयान के अनुसार दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए है, वही मौके से हथियार समेत भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद हुए है, ऑपरेशन जारी होने के कारण अभी अधिक जानकारी बाहर नहीं आ सकी है। ...
दूसरी बार गरियाबंद में घिरे बड़े नक्सली लीडर ,एक करोड़ का ईनामी भास्कर सहित 10 नक्सली मारे गए, मुठभेड़ जारी
india, Naxal, police

दूसरी बार गरियाबंद में घिरे बड़े नक्सली लीडर ,एक करोड़ का ईनामी भास्कर सहित 10 नक्सली मारे गए, मुठभेड़ जारी

गरियाबंद। बस्तर के अलावा अन्य इलाकों में भी नक्सलवाद के खात्मे को लेकर ऑपरेशन जारी है, गरियाबंद में आज सुबह से जवानों ने बड़े नक्सली लीडरों को घेर रखा है, सुबह से जारी भीषण मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली मार गिराए गए है, जिसमें एक करोड़ का ईनामी सीसी मेंबर ( सेंट्रल कमेटी मेंबर) मनोज सिर्फ भास्कर भी मारा गया है, बताया जा रहा है कि 3 और बड़े नक्सली लीडर मार गिराए गए है। सूत्रों के अनुसार के भालू डिग्गी की पहाड़ी पर बड़े नक्सली लीडरों के जमावड़े की सूचना  पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मिली थी जिसके बाद एक बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन लांच किया गया था, जवानों ने नक्सलियों को सभी तरफ से घेरकर उन पर धावा बोला है , जिसमें अब तक 10 नक्सली मार गिराए गए है, मुठभेड़ अभी भी जारी है ऐसे में अधिक जानकारी बाहर नहीं आ सकी है। बता दे कि इसी इलाके में जवानों ने एक और सीसी मेंबर चलपति को मार गिराया था , इस इलाके...
दंतेवाड़ा में नक्सलियों की प्लांट आईईडी ब्लास्ट, CRPF के निरीक्षक और जवान घायल
Bastar, india, Naxal, police

दंतेवाड़ा में नक्सलियों की प्लांट आईईडी ब्लास्ट, CRPF के निरीक्षक और जवान घायल

दंतेवाड़ा। एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए है, जिन्हें गंभीर चोट के चलते रायपुर रेफर किया गया है, बताया जा रहा है कि घायलों के एक निरीक्षक और एक जवान है। घटना उस समय हुई जब जवान नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर निकले थे और पहले से प्लांट आईईडी में जवानों का पैर पड़ गया,जिससे जोरदार धमाका हुआ और जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दंतेवाड़ा में तैनात सीआरपीएफ के 195वी वाहिनी के जवान सातधार और मालेवाही के मध्य नक्सल विरोधी अभियान के तहत एरिया डोमिनेशन पर निकले थे ,इसी दौरान सुबह करीब साढ़े 10 बजे सातधार पूल से करीब 800 मीटर आगे नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट प्रेशर आईईडी में जवानों का पैर पड़ गया , जोरदार धमाके में दोनों जवानों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें दंतेवाड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, घायल जवानों में निरी...
बड़े नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर ऑपरेशन, 8 लाख ईनामी नक्सली ढेर
Bastar, india, Naxal, police

बड़े नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर ऑपरेशन, 8 लाख ईनामी नक्सली ढेर

कांकेर। जिले के परतापुर इलाके में  जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है, एसपी आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है,इलाके में बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी की सूचना पर दो दिनों से जवान जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाए हुए थे, इसी बीच जवानों को अपने करीब आता देख नक्सलियों ने फायर खोल दिया, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है, दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी में एक नक्सली ढेर किया गया है, मौके से एक हथियार भी बरामद हुआ है, वही इस मुठभेड़ में और  भी नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि अलनार के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर यह ऑपरेशन लांच किया गया था, इसी बीच जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक नक्सली ढेर किया गया है,मारे गए नक्सली की प्रारंभिक शिनाख्त मासा कंपनी न...
कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद
Bastar, india, Naxal, police

कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

कांकेर। जिले के परतापुर इलाके में  जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है, एसपी आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है,लेकिन सर्चिंग पार्टी से संपर्क नहीं हो पाने के कारण मुठभेड़ को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नही आ सकी है। बताया जा रहा है कि अलनार के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर यह ऑपरेशन लांच किया गया था, इसी बीच जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक नक्सली ढेर किया गया है, मौके से एक थ्री नॉट थ्री बंदूक भी बरामद हुई है। अपडेट जारी है.........
सक्षम की नई कार्यकारिणी घोषित – संगठन मंत्री बने शुभम, अजय को बस्तर जिला और दुर्गेश को मिली जगदलपुर नगर की कमान
Bastar, india, State

सक्षम की नई कार्यकारिणी घोषित – संगठन मंत्री बने शुभम, अजय को बस्तर जिला और दुर्गेश को मिली जगदलपुर नगर की कमान

जगदलपुर। सनातन क्षेत्रीय मंच (सक्षम) ने संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से नवपदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।सक्षम की संगठनात्मक दृष्टि से शुभम गुप्ता को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।वहीं अजय सेठिया को बस्तर जिलाध्यक्ष और हेमराज कश्यप को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह सुनील नत्थानी, दुर्गा प्रसाद कवि और आशीष करमचंदानी को उपाध्यक्ष तथा ओम साहू को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।जगदलपुर नगर की कार्यकारिणी में दुर्गेश सिंह (डिंपू) को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें नगर स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करने और संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ डॉ. दिलेश जोशी को कार्यकारी नगर अध्यक्ष, सत्यम सोमवंशी को नगर मंत्री और राहुल पांडे (चंकी) को नगर सहमंत्री बनाया गया है।नई...
मार्शल आर्ट की नेशनल खिलाड़ी से  भारतीय टीम में चयन के नाम पर 7 लाख की ठगी, 3 गिरफ्तार
Crime, india, Sports

मार्शल आर्ट की नेशनल खिलाड़ी से  भारतीय टीम में चयन के नाम पर 7 लाख की ठगी, 3 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अलग अलग टाइम पर 6 लाख 97 हजार रुपए मार्शल आर्ट की नेशनल खिलाड़ी से भारतीय टीम में चयन के नाम पर ठग लिए, जिसकी शिकायत पीड़िता के पिता ने दर्ज करवाई थी, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है,मोहला मानपुर। भारतीय टीम में चयन के नाम पर सहपाठी ने मार्शल आर्ट की नेशनल खिलाड़ी से लगभग 7 लाख रुपए की ठगी की है, मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अलग अलग इलाकों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला मोहला मानपुर जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र का है। मार्शल आर्ट की नेशनल खिलाड़ी गीतांजलि के पिता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी से उसके सहपाठी के दोस्त लोकेश सिन्हा ने नेशनल खिलाड़ी होने पर भारतीय टीम में चयन हो जाएगा कहकर पैसे की मांग की, जिस पर पीड़िता ने भारतीय टीम में खेलने का सपना ...
लगातार IED से जवानों को निशाना बना रहे नक्सली, सामने से लड़ने नहीं बची हिम्मत,IED ब्लास्ट में शहीद दिनेश को गॉड ऑफ ऑनर, 
Bastar, india, Naxal, police, State

लगातार IED से जवानों को निशाना बना रहे नक्सली, सामने से लड़ने नहीं बची हिम्मत,IED ब्लास्ट में शहीद दिनेश को गॉड ऑफ ऑनर, 

बीजापुर। बीजापुर के भोपालपटनम थानाक्षेत्र के उल्लूर इलाके में आज सुबह IED ब्लास्ट में डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीद गए, जबकि तीन अन्य जवान घायल है, शहीद जवान को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, इस दौरान बस्तर आईजी पी सुंदरराज भी मौजूद थे।नक्सलियों ने एक बार फिर जवानों को नुकसान पहुंचाने IED का सहारा लिया है, इसके पहले भी जनवरी माह में जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने बड़ा IED ब्लास्ट किया था जिसमें 8 जवान शहीद हो गए थे। लगातार जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन से नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है और नक्सली जवानों से आमने सामने की लड़ाई नहीं लड़ पा रहे है, यही कारण है कि नक्सली IED के सहारे जवानों को नुकसान पहुंचाने की कायराना हरकत कर रहे है, कुछ दिनों पहले ही सुकमा में भी नक्सलियों ने इसी तरह IED ब्लास्ट किया था जिसमें सुकमा के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए थे जबकि एक डीएसपी ...