Bastar

हार की बौखलाहट, सरपंच के पति से मारपीट, पुलिस से भी झुमाझटकी, गांव में तनाव
Bastar, Local news, Politics

हार की बौखलाहट, सरपंच के पति से मारपीट, पुलिस से भी झुमाझटकी, गांव में तनाव

कांकेर। दूसरे चरण के मतदान में दौरान हार से नाराज सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों ने नवनिर्वाचित सरपंच के पति से मारपीट कर दी,घायल सरपंच पति को भानुप्रतापपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज जारी है, घटना भानुप्रतापपुर ब्लॉक में चौगेला गांव की है। दूसरे चरण का मतदान गुरुवार को सम्पन्न हुआ जिसके तुरंत बाद मतगणना की गई,जिसमें चौगेला गांव से विमला संजू नेताम ने जीत दर्ज की थी, जिसके बाद चुनाव हारने वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने संजू नेताम से बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते उन पर हमला कर दिया, हमले में संजू को चोट आई है जिसे तत्काल भानुप्रतापपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, वही मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी से भी धक्कामुक्की की घटना हुई है ,फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद दोषियों पर कार्यवाही की बात कही जा रही है।...
मतदान दल पर हमला करने वाले 40 से अधिक लोगों पर अपराध दर्ज, पूर्व सरपंच गिरफ्तार,पुलिसकर्मी भी हुए थे घायल 
Bastar, Local news, Politics, Top News

मतदान दल पर हमला करने वाले 40 से अधिक लोगों पर अपराध दर्ज, पूर्व सरपंच गिरफ्तार,पुलिसकर्मी भी हुए थे घायल 

कांकेर। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान के दिन पुसवाड़ा गांव में हार से नाराज सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों के द्वारा मतदान दल पर हमला कर मतपेटी लूटने की कोशिश करने और पुलिस पार्टी पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच समेत 40 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है , पुलिस ने पूर्व सरपंच घासीराम वट्टी को गिरफ्तार भी कर लिया है, वही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है। 17 फरवरी को पहले चरण के चुनाव के दौरान मतगणना के बाद सरपंच प्रत्याशी रुखमणी  कोसम की हार हुई थी, शुरुआती आंकड़ों में रूखमणि के आगे होने और अंतिम में पिछड़ने और चुनाव हारने के बाद  उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया और मतदान दल पर ही हमला कर मतपेटी छीनने की कोशिश की थी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी पर भी हमला किया गया जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए थे और वाहनो...
पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले की पंचायत चुनाव में बड़ी हार, जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हारी 
Bastar, Politics

पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले की पंचायत चुनाव में बड़ी हार, जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हारी 

कांकेर। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है, कांकेर विधानसभा की पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गई है, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से उन्हें कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी मृदुला भास्कर ने बड़े अंतर से हरा दिया है, नतीजे का अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है, लेकिन सभी ग्राम पंचायतों के आकंड़े से नतीजे साफ हो चुके है, जिसमें मृदुला भास्कर बड़े अंतर से चुनाव जीत चुकी है। कांकेर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट इस बार  महिला होने पर भाजपा ने सुमित्रा मारकोले को क्षेत्र क्रमांक 1 से टिकट दिया था  जिससे उम्मीद जताई जा रही थी कि सुमित्रा के जीतने पर उन्हें भाजपा अध्यक्ष का दावेदार बना सकती है, लेकिन नतीजे ने ना केवल भाजपा बल्कि सुमित्रा मारकोले को भी तगड़ा झटका दिया है, कई बूथ ऐसे है जहां से मृदुला भास्कर ने बड़ी लीड बनाई है। पंचायत चुनाव को लेकर  अभी जिले...
बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का जवान घायल
Bastar, Crime

बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का जवान घायल

बीजापुर । बीजापुर में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर कोबरा बटालियन का जवान घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया है, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है।कोबरा 202 के जवानों की टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी इसी दौरान नक्सलियों के द्वारा प्लांट प्रेशर आईईडी की चपेट में कोबरा का जवान अरुण यादव का गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई है, जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर जवानों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर रखा है, ताकि नक्सली किसी भी तरह की नापाक कोशिशों में कामयाब ना हो सके। ...
कांकेर नगर पालिका में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जानिए किस वार्ड से किस पार्टी के प्रत्याशी जीते, एक क्लिक में  
Bastar, Local news, Politics

कांकेर नगर पालिका में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जानिए किस वार्ड से किस पार्टी के प्रत्याशी जीते, एक क्लिक में  

कांकेर। कांकेर नगर पालिका में भाजपा ने कांग्रेस के अभेद किले को भेद दिया है, भाजपा के अरुण कौशिक ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को 3800 से अधिक मतों से हरा दिया है। यह पहली बार है जब कांकेर नगर पालिका में भाजपा का कब्जा हुआ है। जीत के बाद भाजपा कार्यकताओं ने जश्न शुरू कर दिया है। कांकेर नगर पालिका में 50 साल से कांग्रेस का कब्जा था , लेकिन इस बात शहर की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। भाजपा के अरुण कौशिक को 10 हजार 309 मत मिले जबकि कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को 6 हजार 502 मत मिले। भाजपा के अरुण कौशिक ने 3807 मतों से जीत दर्ज की है। वही शहर 21 वार्ड में से 11 में भाजपा और 10 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक ने कहा कि शहर की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है, एक माह के अंदर शहर का विकास दिखने लगेगा। देखिए वार्डवार वि...
कुछ देर में नगरीय निकाय के नतीजे, कांटे की टक्कर के बीच किसके सिर सजेगा ताज ,कुछ देर होगा साफ
Bastar, Politics

कुछ देर में नगरीय निकाय के नतीजे, कांटे की टक्कर के बीच किसके सिर सजेगा ताज ,कुछ देर होगा साफ

कांकेर। प्रदेश में नगरीय निकाय के नतीजे आज आ जाएंगे, सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। कांकेर सीट पर इस बार कांटे की टक्कर मानी जा रही है, ऐसे में अब इस कांटे मे टक्कर के बीच ताज किसके सिर सजेगा ये काउंटिंग शुरू होने के कुछ देर में ही साफ हो जाएगा। 21 वार्ड वाली कांकेर नगर पालिका में 2 चरण में काउंटिंग होगी, जिससे नतीजे आने में अधिक से अधिक  एक घंटे का समय लगेगा। कांग्रेस से जितेंद्र सिंह ठाकुर और भाजपा से अरुण कौशिक के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। ऐसे में दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता अभी से जश्न की तैयारी में लगे हुए है। काउंटिंग शुरु होने के एक घंटे में साफ हो जाएगा कि कांकेर की जनता ने जश्न मनाने का मौका किसे दिया है।...
रफ्तार का कहर ,प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस और स्कॉर्पियो मे भिड़ंत, 1 की मौत 7 घायल 
Bastar, Crime

रफ्तार का कहर ,प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस और स्कॉर्पियो मे भिड़ंत, 1 की मौत 7 घायल 

कांकेर। नेशनल हाइव 30 में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की जान चली गई तो वही 7 लोग घायल हो गए है, सभी घायलों को इलाज के लिए चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैवलर बस से  आंध्र प्रदेश का रहने वाला  परिवार प्रयागराज से लौट रहा था, तभी तारसगांव के पास कांकेर की तरफ से जा रही स्कॉर्पियो से बस की आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की जान चली गई है, जबकि 7 लोग घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को चारामा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहा उनका इलाज जारी है।...
कांकेर सांसद को पुलिस परिवार कल्याण संघ की चेतावनी, माफी मांगे नहीं तो होगा आंदोलन, 
Bastar, Politics

कांकेर सांसद को पुलिस परिवार कल्याण संघ की चेतावनी, माफी मांगे नहीं तो होगा आंदोलन, 

कांकेर। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग फिर से विवादों में घिर गए है, 9 फरवरी को भानुप्रतापपुर अंतागढ़ मार्ग पर जाम में फंसने के दौरान भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख को फटकारने का वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस परिवार कल्याण संघ ने सांसद भोजराज नाग को चेतावनी दी है, पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष उज्ज्वल दीवान ने सासंद भोजराज के खिलाफ भानुप्रतापपुर थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है और सासंद भोजराज नाग को थाना प्रभारी से माफी मांगने अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। दरअसल 9 फरवरी को सासंद भोजराज नाग का काफिला जाम में फंस गया था जिसको लेकर सासंद ने थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख को मौके पर बुलाकर जमकर फटकार लगा दी थी और माइंस की वाहनों से अवैध वसूली जैसे आरोप लगाए थे, पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस परिवार कल्याण संघ न...
हटकुल नदी में मिली अज्ञात युवक की लाश ,मौके पर पहुंची पुलिस 
Bastar, Crime

हटकुल नदी में मिली अज्ञात युवक की लाश ,मौके पर पहुंची पुलिस 

कांकेर। जिला मुख्यालय से सटे सिंगारभाट गांव के हटकुल नदी में अज्ञात युवक का शव मिला है, युवक की लाश को नदी में देख ग्रामीणों से सूचना पुलिस को दी थी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत हादसा या हत्या ये पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। पूरा मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है। आज सुबह ग्रामीणों ने हटकुल नदी में एक युवक का शव बहते देख पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला है, युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल भेजा जाएगा जहां शव का पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण साफ हो सकेगा।...
धान से भरी ट्रक ने स्कूटी को मारी ठोकर ,शिक्षिका की मौत, पिता गंभीर,
Bastar, Crime

धान से भरी ट्रक ने स्कूटी को मारी ठोकर ,शिक्षिका की मौत, पिता गंभीर,

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रफ्तार के  कहर ने एक बार फिर  से एक जान ले ली है। पखांजूर इलाके में मटोली में धान से भरी ट्रक ने स्कूटी सवार पिता पुत्री को जबरदस्त ठोकर मार दी जिसमें पुत्री की मौके पर मौत हो गई है जबकि पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पिता-पुत्री बाइक में सवार होकर अपने गांवर पीव्ही 29 की तरफ जा रहे थे तभी धान लेकर आ रही ट्रक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी जिससे अतिथि शिक्षक के रूप में क्षेत्र में सेवा दे रही शिक्षिका तुलसी बढ़ाई की मौके पर मौत हो गई ,जबकि उनके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है, हादसे के बाद मृतिका के गांव में मातम पसर गया है, वही क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। ...