Tag: political

भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने मेड़ाराम में  देवी मां के सामने टेका मत्था
Bastar, Politics, State

भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने मेड़ाराम में  देवी मां के सामने टेका मत्था

बीजापुर ।वरिष्ठ भाजपा नेता जी वेंकट को प्रदेश भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है। मिली जिम्मेदारी के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ तेलंगाना के मेड़ारम में स्थित समक्का सारक्का देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख शांति व खुशहाली की कामना की। जी वेंकट बीजापुर के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष हैं साथ ही वर्तमान में बस्तर जिला के प्रभारी हैं तो वहीं अब भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी में बीजापुर से बड़ी जिम्मेदारी  देते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया  है।घोषणा के बाद से उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बीते शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिले के कार्यकर्ताओं के साथ मेड़ारम पहुंच दर्शन किया है। इस दौरान उनका जगह-जगह फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने स्वागत सत्कार किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष घासीराम नाग,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनि...
नगर पालिका उपाध्यक्ष का मुकाबला हुआ टाई, जानिए फिर कैसे भाजपा को मिली जीत 
Bastar, Politics

नगर पालिका उपाध्यक्ष का मुकाबला हुआ टाई, जानिए फिर कैसे भाजपा को मिली जीत 

कांकेर।  नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव बेहद दिलचस्प तरीके से टाई हो गया, जिसके बाद भी भाजपा अपना उपाध्यक्ष नगर पालिका में बैठाने में कामयाब हो गई। नगर पालिका में भाजपा के 11 और कांग्रेस में 10 पार्षद चुनाव जीतकर आए थे, नगर पालिका अध्यक्ष भी भाजपा के जीतकर आए है, ऐसे में भाजपा के पास 12 मत थे जबकि कांग्रेस के पास 10 ही मत थे, कांग्रेस ने आनंद चौरसिया को अपना उम्मीदवार बनाया था जबकि भाजपा ने उत्तम यादव को अपना उपाध्यक्ष उम्मीदवार बनाया था, वोटिंग के बाद जब नतीजे सामने आए तो दोनों उम्मीदवारों को 10 10 मत मिले, जबकि दो वोट निरस्त हो गए। इसके बाद नगर पालिका परिसर में हलचल काफी तेज हो गई की आखिर अब उपाध्यक्ष का फैसला आखिर कैसे होगा। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने लाटरी सिस्टम से फैसला करने का निर्णय लिया ,लाटरी सिस्टम में भाजपा के उत्तम यादव को जीत मिल गई है। भाजपा ने अध्य...
ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने ली शपथ, नगर पालिका के भाजपा से पहले अध्यक्ष 
Bastar, Politics

ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने ली शपथ, नगर पालिका के भाजपा से पहले अध्यक्ष 

कांकेर। नगर पालिका के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने सभी 21 वार्ड पार्षदों के साथ नए बस स्टैंड के सभा स्थल पर विशाल समारोह मे शपथ ग्रहण किया। इस दौरान कांकेर लोकसभा के सासंद भोजराज नाग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव को भी शामिल होना था लेकिन विधानसभा की कार्यवाही के कारण वे शामिल नहीं हो सके।शपथ ग्रहण करते पार्षदएसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने पहले अध्यक्ष अरुण कौशिक को शपथ दिलवाई, जिसके बाद शहर के 21 वार्ड से जीतकर आए सभी पार्षदों ने शपथ ली। इस दौरान अरुण कौशिक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की जनता ने आशीर्वाद देकर उन्हें शहर की सेवा का मौका दिया है, जिसके लिए वे शहर की जनता के आभारी है और शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, शहर में साफ सफाई अभियान शपथ ग्रहण के पहले ही शुरू हो चुके है और लगा...
जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष बनी किरण नरेटी तो उपाध्यक्ष पर तारा ठाकुर की जीत 
Bastar, Politics

जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष बनी किरण नरेटी तो उपाध्यक्ष पर तारा ठाकुर की जीत 

कांकेर। जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण हो गया है, भाजपा की किरण नरेटी अध्यक्ष तो वही भाजपा से ही तारा ठाकुर उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुई है। किरण नरेटी ने कांग्रेस की झरना ध्रुव को हराया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए तारा ठाकुर ने कांग्रेस की सुलोचना मेश्राम को हराकर शानदार जीत दर्ज की। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट इस बार महिला आरक्षित थी। जिले की 13 जिला पंचायत सीट में 7 सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतकर आए थे जबकि 4 सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी, वही एक सीट आप पार्टी जबकि एक निर्दलीय के खाते में गई थी। जिसके बाद तय माना जा रहा था कि भाजपा से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत होगी। किरण नरेटी को अध्यक्ष पद के लिए 10 वोट मिले जबकि झरना ध्रुव को सिर्फ 3 वोट ही मिले, अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की तरफ से क्रास वोटिंग हुई। वही उपाध्यक्ष पद के लिए तारा ठाकुर को 9 जबकि कांग्र...
कांकेर, नरहरपुर जनपद में भाजपा का कब्जा, नरहरपुर जनपद में तीसरी बार उपाध्यक्ष बने संजू गोपाल 
Bastar, Politics

कांकेर, नरहरपुर जनपद में भाजपा का कब्जा, नरहरपुर जनपद में तीसरी बार उपाध्यक्ष बने संजू गोपाल 

कांकेर। जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रकिया कांकेर और नरहरपुर जनपद में पूर्ण कर ली गई है, दोनों ही जनपद में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। दोनों जनपदों में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। नरहरपुर जनपद में लगातार तीसरी बार संजू गोपाल साहू उपाध्यक्ष चुने गए है। कांकेर जनपद में भाजपा की तरफ से पूर्णिमा ईश्वर कावड़े मैदान में थी वही कांग्रेस ने हेमलता कवाची को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया था, दोनों ही पार्टियों के पास 8 - 8 जनपद सदस्य थे जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा था, लेकिन अंत समय तक एक जनपद सदस्य मतदान करने नहीं पहुंचे। जिससे भाजपा की पूर्णिमा को 8 और कांग्रेस की हेमलता को 7 मत मिले और यह सीट भाजपा के खाते में गई। वही उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस को कार्स वोटिंग का सामना करना पड़ा । भाजपा की तारणि ठाकुर को 10 जबकि कांग्रेस के रोमनाथ जैन को 5...