बड़े कैडर के नक्सलियों को घेरने निकली थी फोर्स, विजय और राजमन जैसे नक्सली थे मौजूद, 4 नक्सलियों को ढेर कर वापस लौटे जवान
कांकेर। नारायणपुर बॉर्डर पर डीआरजी और बीएसएफ जवानों की संयुक्त टीम ने सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जिसमें एक महिला समेत 4 नक्सली ढेर कर दिए गए है, मारे गए नक्सलियों में दो नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है, जिसमें 8 लाख का ईनामी लोकेश हेमला जो कि नक्सलियों की मिल्ट्री कंपनी नंबर 5 का सदस्य था वहीं एक अन्य नक्सली गगन जो कि प्लाटून 10 का सदस्य था जिस पर 2 लाख का इनाम घोषित था, वही दो अन्य नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय रेड्डी,राजमन जो कि SZC मेंबर है उनकी मौजूदगी की सूचना थी, जिनकी सुरक्षा में राजू सलाम और ललिता की टीम लगी थी, पक्की खबर के बाद जवानों ने ऑपरेशन लांच किया और कुरुषकोड़ों और पांगुर के जंगलों में छिपे बैठे नक्सलियों ने जवानों को अपने नजदीक आता देख फायरिंग शुरू कर दी, जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब ...









