रुद्राक्ष चौबे नेशनल बॉक्सिंग में बिखेरेंगे जलवा, केंद्रीय विद्यालय के बच्चों का नेशनल में चयन
कांकेर। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा दसवीं के छात्र रुद्राक्ष चौबे अब नेशनल लेवल बॉक्सिंग में अपने खेल का जौहर दिखाएंगे, केंद्रीय विद्यालय कांकेर के 5 बच्चों का चयन केंद्रीय विद्यालय के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है।जिसमें रुद्राक्ष चौबे बॉक्सिंग में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर अब नेशनल में चयनित हुए है, रुद्राक्ष चौबे कांकेर के वरिष्ठ पत्रकार अमित चौबे के पुत्र है। आपके अपने शहर कांकेर मेंइसके अलावा अन्य छात्रों में तवा फेंक एथलेटिक में पूर्वा साहू ,शौर्य तिवारी शतरंज जबकि लिशा बंजारे , आरूषि सिंह और वेदिता मरापीका चयन वालीबॉल में हुआ है। 26 अप्रैल 2025 को पूरे देश में विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों में 54वीं KVS क्षेत्रीय खेल–कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, कांकेर के छात्रों ने इन प्रतियोगि...