Tag: kanker

बड़े कैडर के गिरफ्तार नक्सली खोल रहे राज,  पुलिस ने 5  ग्रामीणों को लिया  हिरासत में , 3 गांव ने दर्जनों ग्रामीण पहुंचे कोतवाली, बोले वो नक्सली नहीं
Bastar, Naxal

बड़े कैडर के गिरफ्तार नक्सली खोल रहे राज,  पुलिस ने 5  ग्रामीणों को लिया  हिरासत में , 3 गांव ने दर्जनों ग्रामीण पहुंचे कोतवाली, बोले वो नक्सली नहीं

कांकेर। जिले के कोरर क्षेत्र से पुलिस ने 5  ग्रामीणों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है, बताया जा रहा है कि नक्सल सहयोगी बताकर पुलिस ने इन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है, जिसके विरोध में 3 गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर इसका विरोध जताते हुए  ग्रामीणों को बेकसूर बताते हुए उन्हें आम ग्रामीण बताया और नक्सल संगठन से उनका किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार हाल ही में गिरफ्तार किए गए बड़े कैडर के नक्सलियों से पुलिस को जो सबूत मिल रहे है उसके आधार पर पुलिस कार्यवाही कर रही है। कांग्रेस के नेता भी ग्रामीणों के साथ पहुंचेदरअसल भैंसगांव, मुरागांव, कानागांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण आज जिला मुख्यालय पहुंचे और थाना के सामने ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया था, ग्रामीणों के साथ कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे, ग्रामीणों का आरोप...
नगर पालिका उपाध्यक्ष का मुकाबला हुआ टाई, जानिए फिर कैसे भाजपा को मिली जीत 
Bastar, Politics

नगर पालिका उपाध्यक्ष का मुकाबला हुआ टाई, जानिए फिर कैसे भाजपा को मिली जीत 

कांकेर।  नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव बेहद दिलचस्प तरीके से टाई हो गया, जिसके बाद भी भाजपा अपना उपाध्यक्ष नगर पालिका में बैठाने में कामयाब हो गई। नगर पालिका में भाजपा के 11 और कांग्रेस में 10 पार्षद चुनाव जीतकर आए थे, नगर पालिका अध्यक्ष भी भाजपा के जीतकर आए है, ऐसे में भाजपा के पास 12 मत थे जबकि कांग्रेस के पास 10 ही मत थे, कांग्रेस ने आनंद चौरसिया को अपना उम्मीदवार बनाया था जबकि भाजपा ने उत्तम यादव को अपना उपाध्यक्ष उम्मीदवार बनाया था, वोटिंग के बाद जब नतीजे सामने आए तो दोनों उम्मीदवारों को 10 10 मत मिले, जबकि दो वोट निरस्त हो गए। इसके बाद नगर पालिका परिसर में हलचल काफी तेज हो गई की आखिर अब उपाध्यक्ष का फैसला आखिर कैसे होगा। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने लाटरी सिस्टम से फैसला करने का निर्णय लिया ,लाटरी सिस्टम में भाजपा के उत्तम यादव को जीत मिल गई है। भाजपा ने अध्य...
ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने ली शपथ, नगर पालिका के भाजपा से पहले अध्यक्ष 
Bastar, Politics

ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने ली शपथ, नगर पालिका के भाजपा से पहले अध्यक्ष 

कांकेर। नगर पालिका के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने सभी 21 वार्ड पार्षदों के साथ नए बस स्टैंड के सभा स्थल पर विशाल समारोह मे शपथ ग्रहण किया। इस दौरान कांकेर लोकसभा के सासंद भोजराज नाग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव को भी शामिल होना था लेकिन विधानसभा की कार्यवाही के कारण वे शामिल नहीं हो सके।शपथ ग्रहण करते पार्षदएसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने पहले अध्यक्ष अरुण कौशिक को शपथ दिलवाई, जिसके बाद शहर के 21 वार्ड से जीतकर आए सभी पार्षदों ने शपथ ली। इस दौरान अरुण कौशिक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की जनता ने आशीर्वाद देकर उन्हें शहर की सेवा का मौका दिया है, जिसके लिए वे शहर की जनता के आभारी है और शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, शहर में साफ सफाई अभियान शपथ ग्रहण के पहले ही शुरू हो चुके है और लगा...
NIA की दबिश, जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष समेत 4 हिरासत में ,पूछताछ जारी 
Bastar, Crime

NIA की दबिश, जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष समेत 4 हिरासत में ,पूछताछ जारी 

कांकेर। जिले के अंतागढ़ ब्लॉक में NIA की टीम ने एक बार फिर दबिश दी है, आमाबेड़ा क्षेत्र में NIA की कार्यवाही जारी है, बताया जा रहा है कि अंतागढ़ जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष सहित 4 लोगों को NIA ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, मामला 2022 में उसेली बाजार में सेना के जवान की हत्या से जुड़ा हुआ है। 2022 में सेना के जवान मोतीराम आंचला छुट्टी पर घर आए हुए थे, उसी दौरान  नक्सलियों ने उसेली बाजार में गोली मारकर हत्या की कर दी थी। इस पूरे मामले की जांच NIA कर रही हैं और अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, बताया जा रहा है कि आज भी इसी मामले में NIA आमाबेड़ा पहुंची है और 4 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। ...
 कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ , व्यापारियों के हित के हर संभव प्रयास करेगा कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स 
Bastar

 कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ , व्यापारियों के हित के हर संभव प्रयास करेगा कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स 

कांकेर। कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के ऐतिहासिक विजय के पश्चात चेंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को  आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप शर्मा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर पारवानी  ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों को शानदार जीत के लिए बधाई देते हुए व्यापारी हित में कार्य करनें के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि कांकेर के व्यापारियों के हर मुसीबत में छत्तीसगढ़ चेंबर कांकेर चेंबर के साथ खड़ा हैं  ।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कांकेर के व्यापारियों को कांकेर चेंबर को हर...
जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष बनी किरण नरेटी तो उपाध्यक्ष पर तारा ठाकुर की जीत 
Bastar, Politics

जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष बनी किरण नरेटी तो उपाध्यक्ष पर तारा ठाकुर की जीत 

कांकेर। जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण हो गया है, भाजपा की किरण नरेटी अध्यक्ष तो वही भाजपा से ही तारा ठाकुर उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुई है। किरण नरेटी ने कांग्रेस की झरना ध्रुव को हराया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए तारा ठाकुर ने कांग्रेस की सुलोचना मेश्राम को हराकर शानदार जीत दर्ज की। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट इस बार महिला आरक्षित थी। जिले की 13 जिला पंचायत सीट में 7 सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतकर आए थे जबकि 4 सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी, वही एक सीट आप पार्टी जबकि एक निर्दलीय के खाते में गई थी। जिसके बाद तय माना जा रहा था कि भाजपा से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत होगी। किरण नरेटी को अध्यक्ष पद के लिए 10 वोट मिले जबकि झरना ध्रुव को सिर्फ 3 वोट ही मिले, अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की तरफ से क्रास वोटिंग हुई। वही उपाध्यक्ष पद के लिए तारा ठाकुर को 9 जबकि कांग्र...
रेत खदानों की खनिज विभाग ने निकाली हेकड़ी, 10 चैन माउंटेन जब्त, कार्यवाही से मचा हड़कंप 
Bastar

रेत खदानों की खनिज विभाग ने निकाली हेकड़ी, 10 चैन माउंटेन जब्त, कार्यवाही से मचा हड़कंप 

कांकेर। जिले के चारामा क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है, नियमों को ताक में रखकर चैन माउंटेन से रेत का उत्खनन कर रहे है कई खदानों में खनिज विभाग की टीम ने दबिश दी है और 10 चैन माउंटेन जब्त किए गए है, मनाही के बाद भी रेत खदानों में लगातार चैन माउंटेन का उपयोग कर महानदी का सीना छल्ली किया जा रहा था। चारामा में संचालित 15 से अधिक रेत खदाने इस क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुके है, नियम के मुताबिक शाम 5 बजे के बाद रेत का उत्खनन नहीं किया जा सकता है, लेकिन यहां रात भर रेत का अवैध उत्खनन जारी रहता है, जिससे क्षेत के लोग काफी परेशान है, आय दिन रेत से भरी हाइवा से दुर्घटनाएं हो रही है, पूरा नगर रेत के कारण धूल के गुब्बारे से पट जाता है, ग्रामीण क्षेत्र की सड़को का बुरा हाल हो चुका है, लेकिन लगातार विरोध के बाद भी कार्यवाही नहीं हो...
कांकेर, नरहरपुर जनपद में भाजपा का कब्जा, नरहरपुर जनपद में तीसरी बार उपाध्यक्ष बने संजू गोपाल 
Bastar, Politics

कांकेर, नरहरपुर जनपद में भाजपा का कब्जा, नरहरपुर जनपद में तीसरी बार उपाध्यक्ष बने संजू गोपाल 

कांकेर। जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रकिया कांकेर और नरहरपुर जनपद में पूर्ण कर ली गई है, दोनों ही जनपद में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। दोनों जनपदों में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। नरहरपुर जनपद में लगातार तीसरी बार संजू गोपाल साहू उपाध्यक्ष चुने गए है। कांकेर जनपद में भाजपा की तरफ से पूर्णिमा ईश्वर कावड़े मैदान में थी वही कांग्रेस ने हेमलता कवाची को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया था, दोनों ही पार्टियों के पास 8 - 8 जनपद सदस्य थे जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा था, लेकिन अंत समय तक एक जनपद सदस्य मतदान करने नहीं पहुंचे। जिससे भाजपा की पूर्णिमा को 8 और कांग्रेस की हेमलता को 7 मत मिले और यह सीट भाजपा के खाते में गई। वही उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस को कार्स वोटिंग का सामना करना पड़ा । भाजपा की तारणि ठाकुर को 10 जबकि कांग्रेस के रोमनाथ जैन को 5...
चारामा में रेत खदानों ने की हदें पार, रात भर जारी रहती है रेत की तस्करी,  रात में रेत भरकर निकल रही हाइवा ने कार को मारी ठोकर,लोगो का प्रदर्शन
Bastar, Crime

चारामा में रेत खदानों ने की हदें पार, रात भर जारी रहती है रेत की तस्करी,  रात में रेत भरकर निकल रही हाइवा ने कार को मारी ठोकर,लोगो का प्रदर्शन

कांकेर। जिले के चारामा में संचालित रेत खदानों ने हदें पार कर दी है, नियम का खुला उल्लंघन करते हुए शाम 6 बजे के बाद भी रेत का उत्खनन लगातार जारी है, बीती रात 8 बजे के करीब रेत लेकर खदान से निकल रही हाइवा ने शहर में सड़क किनारे खड़ी कार को ठोकर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा गया । लोगो ने रेत खदानों के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसमें भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी भी शामिल रही। विधायक ने रेत खदानों पर कार्यवाही की मांग की है। चारामा में खनिज विभाग से स्वीकृत खदानों के अलावा कई अवैध खदाने भी धड़ल्ले से जारी है, जिसकी शिकायत के बाद भी खनिज विभाग के द्वारा कोई कड़ी कार्यवाही नहीं करने से रेत तस्करों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। बता दे कि दो पहले भी चारामा के वार्ड क्रमांक 13 के निवासियों ने वार्ड के भीतर से रेत से भरी भारी ...
नन्हें बच्चों ने बांधा समा, मासूमों का डांस और रैंप वॉक देखकर गदगद हुए परिजन, द आई स्कूल का वार्षिक उत्सव सम्पन्न 
Local news

नन्हें बच्चों ने बांधा समा, मासूमों का डांस और रैंप वॉक देखकर गदगद हुए परिजन, द आई स्कूल का वार्षिक उत्सव सम्पन्न 

कांकेर। शहर से सटे सिंगारभाट में इस वर्ष से शुरू हुए द आई स्कूल का पहला वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नन्हें मुन्ने बच्चों के शानदार डांस परफॉर्मेंस  और रैंप वॉक ने  परिजनों और मौजूद अन्य लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि  जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कीद आई स्कूल का संचालन इस वर्ष से शुरू हुआ है जहां प्ले, नर्सरी और केजी के बच्चे अध्यनरत है। अगले वर्ष से कक्षाएं भी बढ़ेंगी। द आई स्कूल पहला स्कूल है जहां बच्चे हिंदी अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं का भी ज्ञान अर्जित कर रहे है, आज कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने जब फ्रेंच भाषा में शब्दों का प्रयोग किया तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। स्कूल की प्रिंसिपल अंबालिका गुप्ता ने शानदार प्रोग्राम के लिए सभी बच्चों को बधाई दी है, कार्यक्रम को सफल बनाने में  शिक्षिकाओं निकिता श्रीवास्तव, ...