Tag: india

जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष बनी किरण नरेटी तो उपाध्यक्ष पर तारा ठाकुर की जीत 
Bastar, Politics

जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष बनी किरण नरेटी तो उपाध्यक्ष पर तारा ठाकुर की जीत 

कांकेर। जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण हो गया है, भाजपा की किरण नरेटी अध्यक्ष तो वही भाजपा से ही तारा ठाकुर उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुई है। किरण नरेटी ने कांग्रेस की झरना ध्रुव को हराया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए तारा ठाकुर ने कांग्रेस की सुलोचना मेश्राम को हराकर शानदार जीत दर्ज की। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट इस बार महिला आरक्षित थी। जिले की 13 जिला पंचायत सीट में 7 सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतकर आए थे जबकि 4 सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी, वही एक सीट आप पार्टी जबकि एक निर्दलीय के खाते में गई थी। जिसके बाद तय माना जा रहा था कि भाजपा से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत होगी। किरण नरेटी को अध्यक्ष पद के लिए 10 वोट मिले जबकि झरना ध्रुव को सिर्फ 3 वोट ही मिले, अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की तरफ से क्रास वोटिंग हुई। वही उपाध्यक्ष पद के लिए तारा ठाकुर को 9 जबकि कांग्र...
शान से फाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया से 2023 वर्ल्ड कप का बदला पूरा, चैंपियंस ट्राफी का सेमीफाइनल 4 विकट से जीता  भारत 
Sports

शान से फाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया से 2023 वर्ल्ड कप का बदला पूरा, चैंपियंस ट्राफी का सेमीफाइनल 4 विकट से जीता  भारत 

स्पोर्ट्स। भारत ने चैंपियंस ट्राफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा कर फाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के 264 रनों के जवाब में भारत ने 11 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 84 रन विराट कोहली ने बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के शानदार 73 और एलेक्स कैरी के 61 रनों के  बदौलत 264 रन बनाए ,जिसके जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल के रूप में पहला झटका जल्दी लग गया था, जिसके कुछ देर बाद ही कप्तान रोहित शर्मा भी आउट हो गए, लेकिन  रन मशीन विराट कोहली ने पहले श्रेयस अय्यर और फिर के एल राहुल के साथ भारत के जीत की नींव रखी, विराट कोहली 84 रन बनाकर आउट हुए ,जिसके बाद के एल राहुल और हार्दिक पांड्या ने तूफानी अंदाज में भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया, के एल राहुल ने छक्का जड़कर भारत को फाइनल में जगह दिला दी...
कांकेर, नरहरपुर जनपद में भाजपा का कब्जा, नरहरपुर जनपद में तीसरी बार उपाध्यक्ष बने संजू गोपाल 
Bastar, Politics

कांकेर, नरहरपुर जनपद में भाजपा का कब्जा, नरहरपुर जनपद में तीसरी बार उपाध्यक्ष बने संजू गोपाल 

कांकेर। जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रकिया कांकेर और नरहरपुर जनपद में पूर्ण कर ली गई है, दोनों ही जनपद में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। दोनों जनपदों में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। नरहरपुर जनपद में लगातार तीसरी बार संजू गोपाल साहू उपाध्यक्ष चुने गए है। कांकेर जनपद में भाजपा की तरफ से पूर्णिमा ईश्वर कावड़े मैदान में थी वही कांग्रेस ने हेमलता कवाची को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया था, दोनों ही पार्टियों के पास 8 - 8 जनपद सदस्य थे जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा था, लेकिन अंत समय तक एक जनपद सदस्य मतदान करने नहीं पहुंचे। जिससे भाजपा की पूर्णिमा को 8 और कांग्रेस की हेमलता को 7 मत मिले और यह सीट भाजपा के खाते में गई। वही उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस को कार्स वोटिंग का सामना करना पड़ा । भाजपा की तारणि ठाकुर को 10 जबकि कांग्रेस के रोमनाथ जैन को 5...
धमतरी जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नक्सलियों का कैंप ध्वस्त,दो से तीन नक्सलियों को गोली लगने की खबर
Crime

धमतरी जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नक्सलियों का कैंप ध्वस्त,दो से तीन नक्सलियों को गोली लगने की खबर

धमतरी। जिले के खल्लारी क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है, मुठभेड़ में दो से तीन नक्सलियों को गोली लगने की खबर है।मंदागिरी के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद जिला पुलिस बल और डीआरजी के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन लांच किया था, जैसे ही जवानों की टुकड़ी जंगल में पहुंची घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी, जवानों ने भी नक्सलियों की घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, आधे घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सलियों मौके से भाग निकले है, इलाके की सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों के अस्थाई कैंप को ध्वस्त कर दिया है। वही मौके पर खून के धब्बे मिलने से आशंका जताई जा रही है कि दो से तीन नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए है, जिन्हें नक्सली अपने साथ ले जाने में सफल र...