कांकेर में धर्मांतरण का मामला पकड़ रहा तूल,,धर्मांतरित लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा,महिलाओं को भी नहीं बख्शा
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण का विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, अब अंतागढ़ ब्लॉक के हवेचूर गांव में धर्मांतरित लोगों को चर्च से बाहर आते ही दौड़ा दौड़ा कर पीटने का मामला सामने आया है, घटना में महिलाओं को भी चोट आई है जिन्हें कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की शिकायत लेकर धर्मांतरित लोगों का एक समूह कांकेर जिला मुख्यालय भी पहुंचा है। दरअसल 10 अगस्त की सुबह लगभग 8 धर्मांतरित ग्रामीणों का परिवार चर्च से प्रार्थना में शामिल होने के बाद अपने घर लौट आए थे और अपने काम में जुटे थे , इसी दौरान गांव के ही कई ग्रामीणों ने धर्मांतरित लोगों को ढूंढ ढूंढ कर उनके साथ मारपीट करने लगे, महिलाओं के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। घटना में शांति बाई दर्रो को बेहरमी से पीटने का आरोप उनके बेटे हितेश कुमार ने लगाया है। वही दूसरी बिसन्तिन दर्र...