Tag: बस्तर

यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 32 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर
accident, police, State

यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 32 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर

कांकेर। जिले के आमाबेड़ा के नजदीक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है, हादसे में 32 यात्री घायल हुए है, जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यात्री बस बांदे से अंतागढ़ होते हुए जगदलपुर जा रही थी तभी आमाबेड़ा के नजदीक बांध मोड़ पर बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई, हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए रवाना किया है, जानकारी के अनुसार 8 लोगो को गंभीर चोट आई है, जिन्हें कांकेर रेफर किया जा रहा है, शेष लोगों का इलाज आमाबेड़ा में किया जा रहा है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हुए है। ...
कांकेर पुलिस में बड़ी सर्जरी 6 निरीक्षक समेत 91 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी
Bastar, police, State

कांकेर पुलिस में बड़ी सर्जरी 6 निरीक्षक समेत 91 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी

कांकेर। जिले में नए पुलिस कप्तान के कमान संभालने के बाद पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी देखने को मिली है, एसपी निखिल राखेचा ने 6 निरीक्षक समेत 91 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें चारामा , बांदे,गोंडाहुर, कोड़ेकुर्सी के थाना प्रभारियों को बदला गया है, चारामा में तेज वर्मा की जगह सुरेश राठौर को प्रभारी बनाया गया है, वही बांदे में मनीष नेताम को हटाकर उनकी जगह रामचंद्र साहू को प्रभारी बनाया गया है। देखिए सूची ...
नक्सल संगठन के ताबूत की आखिरी कील पापाराव,इसके बाद संगठन लगभग खत्म,
india, Naxal, police, Politics, Top News

नक्सल संगठन के ताबूत की आखिरी कील पापाराव,इसके बाद संगठन लगभग खत्म,

बस्तर। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा दी गई डेड लाइन अब बेहद नजदीक है, जनवरी का महीना खत्म होने को है, और 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के देश से पूर्ण रूप से खात्मे का दावा केंद्र के गृहमंत्री ने किया है।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्सलवाद के खिलाफ जारी किए गए अभियान का असर भी देखने को मिला है, बीते 2 सालों में नक्सलवाद को अब तक सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है, नक्सल संगठन के तमाम बड़े लीडर या तो मारे गए या उन्हें आत्म समर्पण करना पड़ा, अब केवल गिनती के नक्सली जंगलों में मौजूद है ,जिन्हें लीड भी चंद बचे हुए नक्सल नेता कर रहे है ,जिसमें सबसे बड़ा नाम है पापाराव जो कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सक्रिय रहा है, बीते दिनों यहां एक बड़ी मुठभेड़ हुई जिसमें 6 नक्सली मारे गए, लेकिन पापाराव एक बार फिर बच निकला, जवानों ने पापाराव की तलाश में दिन रात एक क...
विस्थापित हुए पांच परिवारों की 109 एकड़ पैतृक भूमि पर उद्योगपति का कब्जा, कांग्रेस विधायक ने लगाए गंभीर आरोप 
Bastar, india, Politics, Top News

विस्थापित हुए पांच परिवारों की 109 एकड़ पैतृक भूमि पर उद्योगपति का कब्जा, कांग्रेस विधायक ने लगाए गंभीर आरोप 

बीजापुर। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने जिला मुख्यालय बीजापुर में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भैरमगढ़ राहत शिविरों में रह रहे पांच ग्रामीणों की कुल 109 एकड़ पैतृक भूमि को रायपुर के एक उद्योगपति ने भूस्वामियों को बहला-फुसलाकर खरीद लिया, जबकि भूस्वामियों को इसकी कोई जानकारी तक नहीं थी। विधायक ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी करार देते हुए उच्च स्तरीय जांच करने और जमीनों की तत्काल वापसी की मांग  सरकार से की है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बने दो वर्ष होने को है तब से लगातार हम इस बात को कहते रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण में बस्तर के जल, जंगल और जमीनों को लूटने का काम हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण उद्योगपतियों की नजर बस्तर के बहुमूल्य खनिज संसा...
ट्रक की ठोकर से बस पलटी,बीजापुर गीदम मार्ग पर हादसा, दर्जन भर यात्री घायल
accident, Bastar, police

ट्रक की ठोकर से बस पलटी,बीजापुर गीदम मार्ग पर हादसा, दर्जन भर यात्री घायल

बीजापुर। नेशनल हाईवे 63 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है, टीज रफ्तार ट्रक ने बस को जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, हादसे के बाद नेशनल हाईवे में यातायात प्रभावित हुआ है। जानकारी के मुताबिक बस और ट्रक दोनों की ही रफ्तार तेज थी और बस और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हुई है, जिसके बाद बस पलट गई। बस में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है। ...
कुएमारी जलप्रपात में बड़ा हादसा, पैर फिसकर  गिरने से  13 साल के लड़के की मौत
accident, Bastar, police, State

कुएमारी जलप्रपात में बड़ा हादसा, पैर फिसकर  गिरने से  13 साल के लड़के की मौत

केशकाल। केशकाल के नजदीक कुएमारी जलप्रपात में बड़ा हादसा हुआ है, पैर फिसलने के कारण ऊंचाई से गिरने से एक 13 साल के लड़के की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि वह अपने परिजनों को बिना बताए ही अपने साथियों के साथ जलप्रपात घूमने आ गया था और ऊंचाई वाले पत्थर से उसका पैर फिसल गया जिससे वो नीचे आ गिरा सिर में चोट लगने के कारण छात्र की मौके पर ही मौत हो गई,बताया जा रहा है कि कार्तिक मंडावी ग्राम बटराली का निवासी है, जो की सोमवार दोपहर घर वालों को बिना बताए अपने दो दोस्तों के साथ कुएंमारी जलप्रपात पहुंचा था। इस दौरान अचानक जलप्रपात को देखने नीचे उतरा हुआ था, आसपास के सभी चट्टानो में पानी के कारण फिसलन थी, इसी दौरान कार्तिक का पैर फिसल गया और पत्थरों की ठोकर खाता हुआ नीचे पानी में जा गिरा। नीचे गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट आने के कारण पानी मे डूब गया. स्थानीय लोगो ने तुरन्त पानी से बाहर निकाला...
स्कूलों की मरम्मत के धांधली का आरोप, युवाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन, 6 करोड़ से अधिक की राशि में बंदरबाट का आरोप
Bastar, india, State

स्कूलों की मरम्मत के धांधली का आरोप, युवाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन, 6 करोड़ से अधिक की राशि में बंदरबाट का आरोप

कांकेर। जिले के दुर्गकोंडल ब्लॉक में स्कूलों की मरम्मत में हुए भ्रष्टाचार को लेकर क्षेत्र के युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है, युवाओं ने आज ब्लॉक मुख्यालय में अर्धनग्न प्रदर्शन किया है और दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।बता दे कि इसके पहले भी युवाओं ने एक दिवसीय प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की थी लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही कही करने के हद युवाओं ने विरोध के अर्धनग्न प्रदर्शन किया है,युवाओं का आरोप है कि ब्लॉक में 163 स्कूलों के मरम्मत के लिए 6 करोड़ 63 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई थी लेकिन ठेकदारों ने 30 प्रतिशत काम में ही पूरी राशि का आहरण कर लिया और अब कार्य भी पूर्ण नहीं किया जा रहा है। दुर्गकोंडल ब्लॉक में प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल के 163 स्कूलों में मरमत के कार्य होने थे लेकिन ठेकदारों ने अधिकारियों से सांठगांठ कर पैसे का बंदरबांट किया है। ...
बीजापुर के गंगालूर इलाके में चल रही पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार समेत विस्फोटक बरामद,
Bastar, Naxal, police, State

बीजापुर के गंगालूर इलाके में चल रही पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार समेत विस्फोटक बरामद,

बीजापुर। बीजापुर में आज नक्सलियों का ऐतिहासिक सरेंडर हुआ है, 103 नक्सलियों के आत्म समर्पण के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, गंगालूर इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच जबरस्त मुठभेड़ चल रही है, मुठभेड़ में एक नक्सली मार गिराया गया है, मौके से दो हथियार समेत BGL सेल और विस्फोटक बरामद हुआ है, बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के इसकी पुष्टि कर दी है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद जवानों को सर्च ऑपरेशन पर रवाना किया गया था, इसी दौरान जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक नक्सली का शव बरामद किया गया था, लगातार फोर्स में बढ़ते दबाव से अब नक्सलियों के पास छिपने के लिए जगह नहीं बची है, जिस भी इलाके में नक्सलियों की मूवमेंट हो रही है, जवानों के द्वारा उन्हें घेरकर ढेर किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मानसून खत्म होते ही नक्सल विरोधी अभियान के और तेजी लाई जाएगी। ...
रायपुर से नक्सल दंपत्ति गिरफ्तार, कई अधिकारियों के घर की नौकरी, शहरी नेटवर्क से जुड़े तार की जांच जारी
Bastar, Naxal, police, Politics, State

रायपुर से नक्सल दंपत्ति गिरफ्तार, कई अधिकारियों के घर की नौकरी, शहरी नेटवर्क से जुड़े तार की जांच जारी

रायपुर। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्यवाही जारी है, इस बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक नक्सल दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया है, बताया जा रहा है कि ये दंपत्ति बीजापुर जिले के रहने वाले है और इलाज के नाम पर फर्जी आधार कार्ड के सहारे रायपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों के लंबे समय से रायपुर के अलग अलग इलाकों में रहने का खुलासा भी हुआ है। दंपत्ति के गिरफ्तार होने के बाद नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को लेकर बड़ा अपडेट पुलिस के हाथ लग सकता है। नक्सल दंपत्ति जग्गू उर्फ रमेश और उसकी पत्नी कमला लंबे समय से रायपुर में रह रहे थे , जग्गू ने इस दौरान कई अधिकारियों के घर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी भी की है। वर्तमान में दोनों चंगोराभाटा इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस पूछताछ में और भी खुलासे होने ...
लाल पानी का संकट: बीजापुर में NMDC के खिलाफ ग्रामीणों की पदयात्रा, विक्रम मंडावी के नेतृत्व में 45 गांवों ने उठाई न्याय की आवाज
Bastar, india, Politics, State

लाल पानी का संकट: बीजापुर में NMDC के खिलाफ ग्रामीणों की पदयात्रा, विक्रम मंडावी के नेतृत्व में 45 गांवों ने उठाई न्याय की आवाज

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) की बैलाडीला खदानों से निकलने वाला ‘लाल पानी’ अब आदिवासी समुदायों की जिंदगी पर कहर बनकर टूट रहा है। इस पर्यावरणीय आपदा के खिलाफ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए सड़कों पर उतरने का फैसला किया है। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में ग्राम हिरोली से शुरू हुई सैकड़ों ग्रामीणों की पदयात्रा शनिवार को जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेगी। यहां एक विशाल आम सभा का आयोजन होगा, जिसमें लाल पानी की समस्या से निजात, पर्यावरण संरक्षण, जल शोधन संयंत्र, क्षतिपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।लौह अयस्क खनन से उत्पन्न अपशिष्ट से रंगा यह लाल पानी बीजापुर जिले के नदियों, नालों और तालाबों को लगातार नुकसान पहुंचा  रहा है। लगभग 45 गांवों के ग्रामीण इस ‘लाल पानी’ स...