Tag: पत्रकार

पत्रकारो के साथ ये कैसा बर्ताव, पहले आमंत्रण देकर बुलाया लेकिन बैठने की व्यवस्था एकदम खराब, प्रेस क्लब ने जताई नाराजगी 
Bastar, india, State

पत्रकारो के साथ ये कैसा बर्ताव, पहले आमंत्रण देकर बुलाया लेकिन बैठने की व्यवस्था एकदम खराब, प्रेस क्लब ने जताई नाराजगी 

कांकेर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के ऐतिहासिक नरहरदेव मैदान पर कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने तिरंगा फहराया लेकिन इस दौरान पत्रकारों के साथ हुए अनुचित व्यवहार को लेकर प्रेस क्लब ने कड़ा एतराज जताया है और मौके पर ही जिला प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत दर्ज करवाई है। जिस जगह पर पत्रकारों की बैठक व्यवस्था की गई थी वह एकदम बाहर था न तो उस जगह से कवरेज करते बन रहा था ना ही कार्यक्रम को देखते बन रहा था। और तो और पत्रकारों की कुर्सी पर अन्य लोगों ने  कब्जा जमा लिया था। जबकि पत्रकारों को बकायदा आमंत्रण पत्र देकर बुलाया गया था। लेकिन  पत्रकार खड़े होकर ही कार्यक्रम देखते रहे। जिससे एक बार फिर पत्रकारों को लेकर जिला प्रशासन के रवैया पर सवाल खड़े हो रहे है। यह पहली बार नहीं है जब जिला प्रशासन के कार्यक्रम में पत्रकारों को अपमानित होना पड़ा है, इसके पहले भी इस तरह की चीजें...