Tag: छत्तीसगढ़

S.I.R. के आखिरी समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टारगेट करके नाम कटवाने आवेदन,वर्तमान और पूर्व पार्षद के परिवार के भी नाम,कांग्रेस बोली भाजपा की साज़िश,करेंगे F.I.R.
Bastar, Local news, police, Politics, Top News

S.I.R. के आखिरी समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टारगेट करके नाम कटवाने आवेदन,वर्तमान और पूर्व पार्षद के परिवार के भी नाम,कांग्रेस बोली भाजपा की साज़िश,करेंगे F.I.R.

कांकेर। SIR के अंतिम दौर में कांग्रेस ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर कांग्रेस समर्थित लोगों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के जबरन नाम काटने आवेदन लगाए जाने की शिकायत दर्ज करवाई है, कांग्रेस ने इस कांड के पीछे भाजपा के हाथ होने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करवाने की भी मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि शहर के ही महादेव वार्ड, शीतलापारा वार्ड समेत कई वार्ड में वर्षों से रह रहे लोगों को बाहरी बताकर उनके नाम काटने आवेदन दिए गए है, जबकि सभी के पास 2003 के रिकॉर्ड भी मौजूद है, जिनके नाम काटने आवेदन दिए गए है उनमें एक पूर्व पार्षद और एक वर्तमान पार्षद का परिवार भी शामिल है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बसंत यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग कांग्रेसियों को निशाना बनाकर उनके नाम कटवाना चाहते है, उन्होंने कहा कि भाजपा डरी हुई है बिहार की तर्ज पर यहां भी SIR का गलत इस्तेमा...
मेला में विवाद, युवक को अधमरा कर पत्थर से बांधकर डैम में फेंका ,5 दिन बाद शव बरामद,
Crime, india, murder, police, State, Top News

मेला में विवाद, युवक को अधमरा कर पत्थर से बांधकर डैम में फेंका ,5 दिन बाद शव बरामद,

कांकेर। जिले के नरहरपुर ब्लॉक के देवीनवागांव में मेला के दिन दो गुटों में हुए विवाद के बाद एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया गया और उसे गंगरेल डैम के डुबान वाले इलाके में फेंक दिया गया, घटना के 5 दिन बाद आज पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है, पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है, जिनकी निशानदेही में युवक का शव 5 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार देवी नवागांव का मेला रविवार 18 जनवरी को था इसी दिन नरहरपुर क्षेत्र के बिरनपुर के कुछ युवकों का विवाद झुला झूलने को लेकर देवी नवागांव के युवकों से हुआ था, जिसके बाद बिरनपुर के युवक वापस गांव लौटे और अपने साथी महरगंज शोरी को लेकर मामला सुलझाने पहुंचे थे इसी दौरान विवाद ने उग्र रूप ले लिया और महरगंज शोरी को युवकों ने पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और इसके बाद उसके...
नक्सल संगठन के ताबूत की आखिरी कील पापाराव,इसके बाद संगठन लगभग खत्म,
india, Naxal, police, Politics, Top News

नक्सल संगठन के ताबूत की आखिरी कील पापाराव,इसके बाद संगठन लगभग खत्म,

बस्तर। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा दी गई डेड लाइन अब बेहद नजदीक है, जनवरी का महीना खत्म होने को है, और 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के देश से पूर्ण रूप से खात्मे का दावा केंद्र के गृहमंत्री ने किया है।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्सलवाद के खिलाफ जारी किए गए अभियान का असर भी देखने को मिला है, बीते 2 सालों में नक्सलवाद को अब तक सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है, नक्सल संगठन के तमाम बड़े लीडर या तो मारे गए या उन्हें आत्म समर्पण करना पड़ा, अब केवल गिनती के नक्सली जंगलों में मौजूद है ,जिन्हें लीड भी चंद बचे हुए नक्सल नेता कर रहे है ,जिसमें सबसे बड़ा नाम है पापाराव जो कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सक्रिय रहा है, बीते दिनों यहां एक बड़ी मुठभेड़ हुई जिसमें 6 नक्सली मारे गए, लेकिन पापाराव एक बार फिर बच निकला, जवानों ने पापाराव की तलाश में दिन रात एक क...
10 माह बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने चुनी अपनी टीम, राजा पांडेय का बढ़ा कद,
Bastar, india, Politics, State

10 माह बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने चुनी अपनी टीम, राजा पांडेय का बढ़ा कद,

कांकेर। जिला भाजपा अध्यक्ष ने आखिर कर लंबे इंतजार के बाद अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, वर्तमान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का कद इस टीम में बढ़ गया है, राजा पांडेय पर जिला भाजपा के महामंत्री बनाए गए है, वही बृजमोहन तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है , वही अशोक वलेचा, राजा देवलानी समेत 6 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए है। जिला भाजपा की कार्यकारिणी का लम्बे समय से इंतज़ार किया जा रहा था, आखिरकार अध्यक्ष बनने के 10 माह बाद महेश जैन ने अपनी टीम चुनी है, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय के सहमति से इस टीम का गठन किया गया है। देखिए सूची ...
रायपुर से नक्सल दंपत्ति गिरफ्तार, कई अधिकारियों के घर की नौकरी, शहरी नेटवर्क से जुड़े तार की जांच जारी
Bastar, Naxal, police, Politics, State

रायपुर से नक्सल दंपत्ति गिरफ्तार, कई अधिकारियों के घर की नौकरी, शहरी नेटवर्क से जुड़े तार की जांच जारी

रायपुर। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्यवाही जारी है, इस बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक नक्सल दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया है, बताया जा रहा है कि ये दंपत्ति बीजापुर जिले के रहने वाले है और इलाज के नाम पर फर्जी आधार कार्ड के सहारे रायपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों के लंबे समय से रायपुर के अलग अलग इलाकों में रहने का खुलासा भी हुआ है। दंपत्ति के गिरफ्तार होने के बाद नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को लेकर बड़ा अपडेट पुलिस के हाथ लग सकता है। नक्सल दंपत्ति जग्गू उर्फ रमेश और उसकी पत्नी कमला लंबे समय से रायपुर में रह रहे थे , जग्गू ने इस दौरान कई अधिकारियों के घर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी भी की है। वर्तमान में दोनों चंगोराभाटा इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस पूछताछ में और भी खुलासे होने ...