Top News

आईपीएल का आयोजन रद्द, भारत पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई का बड़ा फैसला, अपने देश लौटेंगे विदेशी खिलाड़ी 
india, Indian army, Sports, Top News

आईपीएल का आयोजन रद्द, भारत पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई का बड़ा फैसला, अपने देश लौटेंगे विदेशी खिलाड़ी 

स्पोर्ट्स। भारत पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल का आयोजन रोक दिया गया है, बीसीसीआई ने शेष बचे मैचों का आयोजन कब होगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी है। सभी विदेशी खिलाड़ी अब अपने देश वापस भेजे जाएंगे, कल पंजाब और दिल्ली के बीच जारी मैच के दौरान ही पाकिस्तान के द्वारा भारत के कई शहरों पर मिसाइल अटैक की कोशिश की थी,जिसके बाद मैच बीच में ही रोक दिया गया था, देश के कई बड़े शहरों में हाई एलर्ट जारी किया गया है, जिसके मद्देनजर अब आईपीएल को रद्द करने का अहम फैसला लिया गया है। ऑस्ट्रेलिया की मीडिया के अनुसार उनके खिलाड़ी भारत पाकिस्तान के बीच जारी जंग को लेकर डरे हुए है और अपने देश लौटना चाह रहे है।...
भारत का पाकिस्तान पर जवाबी हमला, ,लाहौर, सियालकोट पर ड्रोन से अटैक, भारतीय सेना का बयान पाकिस्तान के हमले से देश को कोई नुकसान नहीं, सभी मिसाइल, ड्रोन, फाइटर जेट मार गिराए 
india, Indian army, Top News

भारत का पाकिस्तान पर जवाबी हमला, ,लाहौर, सियालकोट पर ड्रोन से अटैक, भारतीय सेना का बयान पाकिस्तान के हमले से देश को कोई नुकसान नहीं, सभी मिसाइल, ड्रोन, फाइटर जेट मार गिराए 

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया है, भारतीय सेना ने लाहौर , सियालकोट पर ड्रोन अटैक किया है और एक बार फिर पाकिस्तान में एयर डिफेंस सिस्टम को उड़ा दिया गया है, भारतीय फाइटर जेट्स के भी उड़ान भरने की खबरें है, वही भारतीय सेना ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के हवाई हमले में देश को कोई नुकसान नहीं हुआ है, पाकिस्तान के सभी मिसाइल ,ड्रोन, फाइटर जेट मार गिराए गए है। भारतीय सेना पाकिस्तान को सबक सिखाने पूरी तरह मुस्तैद है। अपडेट जारी है, पढ़ते रहिए bastarbook.com ...
पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश, जवाबी कार्यवाही में भारत ने पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम किया तबाह 
india, Indian army, Top News

पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश, जवाबी कार्यवाही में भारत ने पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम किया तबाह 

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने पर मिसाइल स्ट्राइक की थी, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे, अब पाकिस्तान ने भारत 15 सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की है जिसे भारत ने नाकाम कर दिया है, भारत ने S 400 डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान की नापाक हमले को नाकाम करते हुए जवाबी कार्यवाही की है, जिसमें पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह तबाह हो गया है, पाकिस्तान के पास अब एयर डिफेंस ही नहीं बचा है। भारत ने इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन से पाकिस्तान पर अटैक करते हुए उसके डिफेंस सिस्टम को तबाह किया है। रक्षा मंत्रालय के तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बीती रात पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों को निशाना बने की कोशिश की, लेकिन भारत पूरी तरह एलर्ट था और पाकिस्तान के इस हमले को विफल कर दिया गया, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के कई बड़े ...
नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ जारी, 5 जवान शहीद,  सीसी मेंबर समेत 8 नक्सली ढेर, 
Bastar, Naxal, police, Top News

नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ जारी, 5 जवान शहीद,  सीसी मेंबर समेत 8 नक्सली ढेर, 

बीजापुर। नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन के बीच तेलंगाना की ग्रेहाउंट फोर्स को बड़ा नुकसान हुआ है, नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ के बीच आईईडी ब्लास्ट में 5 जवान शहीद हो गए है, एक जवान की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जवानों ने भी इस मुठभेड़ में सीसी मेंबर समेत 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, बीजापुर जिले के उसूर क्षेत्र के लंकापल्लो क्षेत्र में यह भीषण मुठभेड़ चल रही है। करेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सलियों को चौतरफा घेरकर जवानों ने 16 दिन से ऑपरेशन जारी रखा है, जिसमें अब तक 26 नक्सली ढेर किए गए है, वही दूसरी तरफ तेलंगाना की ग्रेहाउंट फोर्स ने भी बड़ा ऑपरेशन लांच किया था, लेकिन घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसके बाद नक्सलियों की तरफ से हैवी फायरिंग हो रही है, जवान भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है,जिसमें अब तक 8 नक्सली ढेर किए गए है, बताया जा रहा है ...
नक्सलियों के कायराना हमले में तीन जवान शहीद, भीषण मुठभेड़ की खबर
Bastar, Naxal, police, State, Top News

नक्सलियों के कायराना हमले में तीन जवान शहीद, भीषण मुठभेड़ की खबर

बीजापुर। करेगुट्टा के पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन के बीच तेलंगाना में बड़ा नक्सली हमला हुआ है, हमले में तीन जवान शहीद हो गए है, जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है, नक्सल विरोधी अभियान पर निकले जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसकी जद में आने से तीन जवान शहीद हुए है, बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के बाद इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है, तेलंगाना के वाज़ेड के पास नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है। बता दे कि कल ही करेगुट्टा की पहाड़ी पर जवानों ने 22 नक्सलियों को ढेर किया था, लगातार जारी ऑपरेशन से बौखलाए नक्सलियों ने फिर जवानों को निशाना बनाया है। ...
ब्लड कैंसर से जंग लड़ते प्रदेश में टॉपर बनी ये बहादुर बेटी, हौसले हो तो झुकता है जमाना, किया साबित 
10th board, Top News, Youth

ब्लड कैंसर से जंग लड़ते प्रदेश में टॉपर बनी ये बहादुर बेटी, हौसले हो तो झुकता है जमाना, किया साबित 

कांकेर। माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा जारी दसवीं बोर्ड के नतीजे में कांकेर जिले के कोयलीबेडा ब्लॉक के गोंडाहुर स्कूल की छात्रा ने टॉप किया है, जिस बेटी ने टॉपर बनकर जिले का नाम रौशन किया है वो ब्लड कैंसर से जूझ रही है, दो साल से इस भयंकर बीमारी से जूझ रही जिले की बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और वो कर दिखाया जो बड़े बड़े सुरमा नहीं कर पाते है, दसवीं बोर्ड ने 99.17 अंक के साथ इशिका बाला ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।  इशिका पीवी नंबर 51 निवासी  शशंकर बाला तथा श्री इति बाला की सुपुत्री है, श्री शंकर वाला पेशे से किसान है।  कुमारी इशिका पिछले 2 साल से ब्लड कैंसर से पीड़ित है और इस कारण पिछले सत्र वह वार्षिक परीक्षा दिला नहीं पाई थी इस कारण बहुत मायूस थी पर बहादुर बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और प्रदेश में टॉप करके अपने माता पिता , शिक्षक समेत पूरे जिले का स...
एक तरफ शांति वार्ता की पेशकश दूसरे तरफ सड़क निर्माण करवा रहे मुंशी की गोली मारकर हत्या, नक्सलियों का दोहरा चरित्र उजागर
Bastar, police, Politics, State, Top News

एक तरफ शांति वार्ता की पेशकश दूसरे तरफ सड़क निर्माण करवा रहे मुंशी की गोली मारकर हत्या, नक्सलियों का दोहरा चरित्र उजागर

रायपुर। बस्तर में 10 दिनों से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी देश के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन के बीच नक्सली अब तक 4 बार शांति वार्ता को लेकर पत्र लिख चुके है, दूसरी तरफ झारखंड में नक्सलियों ने सड़क निर्माण करवा रहे मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी है, साथ ही जेसीबी वाहन को आग के हवाले कर दिया है, इस घटना ने नक्सलियों के दोहरे चरित्र को उजागर किया है, एक तरफ नक्सली शांति वार्ता की बात कह रहे है, दूसरी तरफ अभी भी आम इंसानों को हत्या करने से बाज नहीं आ रहे है, ऐसे में आखिर नक्सल संगठन पर कैसे भरोसा किया जाए ये बड़ा सवाल है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर की सीमा से सटे ओरसापाठ गांव में नक्सलियों ने सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार के मुंशी को गोली मार दी और जेसीबी वाहन में भी आग लगा दी, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वही बलरामपुर की पुलिस भी एलर्ट मोड पर है। लगातार ऑपरेशन से घबराए नक्सली एक ब...
14 साल के लड़के ने कर दिया कमाल,35 गेंदों में शतक जड़ वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास 
Sports, Top News

14 साल के लड़के ने कर दिया कमाल,35 गेंदों में शतक जड़ वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास 

स्पोर्ट्स। आईपीएल में एक से एक धुरंधर खिलाड़ी पनपे है, लेकिन आज जो हुआ उसकी शायद कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी, राजस्थान के लिए खेलने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने महज 35 गेंदों में शतक जड़ दिया है, इसके साथ ही वैभव आईपीएल में सबसे कम गेंदों में शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए है, इसके पहले यूसुफ पठान का यह  रिकॉर्ड था, उन्होंने 37 गेंदों में शतक जड़ा था।महज 14 साल के उम्र में इतना बड़ा कीर्तिमान रचने वाले वैभव ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उससे बड़े बड़े सूरमाओं के रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए है। वैभव के तूफानी शतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया है, पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 209 रन बोर्ड पर लगाए थे, जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जयसवाल ने तूफानी शुरुआत दी , दोनों के बीच 166 रनों की साझेदा...
भीषण गर्मी में सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन, 30 से ज्यादा जवान बीमार,44 डिग्री में नक्सलवाद के सफाए में जुटे है जवान 
Bastar, Naxal, police, Politics, State, Top News

भीषण गर्मी में सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन, 30 से ज्यादा जवान बीमार,44 डिग्री में नक्सलवाद के सफाए में जुटे है जवान 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर 4 दिन से जारी नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन में भीषण गर्मी बाधा बन रही है। 4 दिन से 44 डिग्री तापमान में ऊंची पहाड़ी की चढ़ाई कर नक्सलियों का सामना कर रहे जवानों में 30 से अधिक जवानों की तबियत बिगड़ गई है, जवानों को डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नक्सलियों के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन को 4 दिन हो चुके है ,जिसमें अब तक 6 नक्सली मार गिराए गए है लेकिन अब तक जिन नक्सलियों को घेरने फोर्स निकली है उनको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है, दूसरी तरफ भीषण गर्मी जवानों के सेहत पर बुरा असर डाल रही है, हालांकि इसके बाद भी जवान मोर्चे पर डटे हुए है उनके हौसले में कमी नहीं आई है, हिड़मा ,देवा,दामोदर जैसे नक्सलियों को घेरने यह सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन ये सबसे ऑपरेशन सबसे कठिन भ...
नक्सलियों के बड़े कैडर का बचना मुश्किल, सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन में अब तक 5 ढेर, और बढ़ेगी संख्या, बड़े लीडर है टारगेट 
Bastar, Naxal, police, Politics, State, Top News

नक्सलियों के बड़े कैडर का बचना मुश्किल, सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन में अब तक 5 ढेर, और बढ़ेगी संख्या, बड़े लीडर है टारगेट 

बीजापुर। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा क्षेत्र की पहाड़ी पर जारी देश के अब तक के सबसे बड़े एनकाउंटर में अब तक 5 नक्सली ढेर कर दिए गए है,हालांकि अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है, सूत्रों के हवाले से यह बड़ी खबर सामने आई है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर कर्रेगुट्टा नड़पल्ली पहाड़ी को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलगाना की फोर्स ने घेर रखा है, जवानों का यह ऑपरेशन तीन दिन से जारी है, बताया जा रहा है कि ये देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन है जिसमें 5 हजार से अधिक जवान शामिल है, इस पहाड़ी पर हिड़मा, देवा, दामोदर जैसे बड़े नक्सलियों के साथ करीब 1 हजार नक्सलियों के मौजूद होने की खबर है, पहली बार नक्सल अभियान में सेना के हेलिकॉप्टर भी शामिल किए गए है, जो कि जवानों के लिए समय पर खाना पहुंचाने समेत, इस बड़े ऑपरेशन में हर संभव मदद के लिए तीन राज्यों के अलग अलग लोकेशन पर तैनात किए गए है। बस्त...